डॉ अविनाश जी, डॉ मालकोंडैया जी और उपस्थित सभी महानुभाव, आज उपस्थित सभी जिन महानुभावों को सम्‍मानित करने का मुझे सौभाग्‍य मिला है, उन सब का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं, बधाई देता हूं। उनका क्षेत्र ऐसा है कि वे न तो प्रेस कॉन्‍फ्रेस कर सकते हैं, और न ही दुनिया को यह बता सकते हैं कि वे क्‍या रिसर्च कर रहे हैं और रिसर्च पूरी हो जाने के बाद भी, उन्‍हें दुनिया के सामने अपनी बात खुले रूप से रखने का अधिकार नहीं होता। यह अपने आप में बड़ा कठिन काम है। लेकिन यह तब संभव होता है, जब कोई ऋषि मन से इस कार्य से जूझता है। हमारे देश में हजारों सालों पहले वेदों की रचना हुई और यह आज भी मानव जाति को प्रेरणा देते हैं। लेकिन किसको पता है कि वेदों की रचना किसने की? वे ऋषि भी तो वैज्ञानिक थे, वैज्ञानिक तरीके से समाज जीवन का दर्शन करते थे, दिशा देते थे। वैज्ञानिकों का भी वैसा ही योगदान है। वे एक लेबोरेटरी में तपस्‍या करते हैं। अपने परिवार तक की देखभाल भूल कर, अपने आप को समर्पित कर देते हैं। और तब जाकर मानव कल्‍याण के लिए कुछ चीज दुनिया के सामने प्रस्‍तुत होती है। ऐसी तपस्‍या करने वाले और देश की ताकत को बढ़ावा देने वाले, मानव की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्‍प रखने वाले ये सभी वैज्ञानिक अभिनंदन के बहुत-बहुत अधिकारी हैं।

बहुत तेजी से दुनिया बदल रही है। युद्ध के रूप-रंग बदल चुके हैं, रक्षा और संहार के सभी पैरामीटर बदल चुके हैं। टेकनोलॉजी जैसे जीवन के हर क्षेत्र को प्री-डोमिनंट्ली ड्राइव कर रही है , पूरी तरह जीवन के हर क्षेत्र में बदल रही है, वैसे ही सुरक्षा के क्षेत्र में भी है और गति इतनी तेज है कि हम एक विषय पर काँसेपचुलाइज़ करते हैं, तो उससे पहले ही दो-कदम आगे कोई प्रॉडक्ट निकल आता है और हम पीछे-के-पीछे रह जाते हैं। इसलिए भारत के सामने सबसे बड़ा चैलेंज जो मैं देख रहा हूं, वो यह है कि हम समय से पहले काम कैसे करे? अगर दुनिया 2020 में इन आयुद्धों को लेकर आने वाली है, तो क्‍या हम 2018 में उसके लिए पूरा प्रबंध करके मैदान में आ सकते हैं? विश्‍व में हमारी स्‍वीकृति, हमारी मांग, ‘किसी ने किया, इसलिए हम करेंगे’ उस में नहीं है| हम विज़ुलाइज़ करें कि जगत ऐसे जाने वाला है और हम इस प्रकार से चलें, तो हो सकता है कि हम लीडर बन जाए और डीआरडीओ को स्थिति को रेस्पोंड करना होगा, डीआरडीओ ने प्रो-एक्टिव होकर एजेंडा सेट करना है। हमें ग्‍लोबल कम्‍युनिटी के लिए एजेंडा सेट करना है। ऐसा नहीं है कि हमारे पास टेलेंट नहीं है, या हमारे पास रिसोर्स नहीं है। लेकिन हमने इस पर ध्‍यान नहीं दिया है क्योंकि हमारे स्वभाव में ‘अरे चलो चलता है क्या तकलीफ़ है’, ये एटीटियूड है ।

दूसरा जो मुझे लगता है, डीआरडीओ का कंट्रीब्‍यूशन कम नहीं है। इसका कंट्रीब्‍यूशन बहुत महत्‍वपूर्ण है और इसे जितनी बधाई दी जाए, वह कम है। आज इस क्षेत्र में लगे हुए छोटे-मोटे हर व्‍यक्ति अभिनंदन के अधिकारी है। लेकिन कभी उन्‍हें वैज्ञानिक तरीके से भी सोचने की आवश्‍यकता है। अभी मैं अविनाश जी से चर्चा कर रहा था। डीआरडीओ और डीआरडीओ से जुड़े हुए प्राइवेट इंडिविजुअल और कंपनीज़, इनको तो हम अवॉर्ड दे रहे हैं और अच्छा भी है,लेकिन भविष्य के लिए मुझे लगता है आवश्यकता है कि डीआरडीओ एक दूसरी कैटेगिरी के अवार्ड की व्‍यवस्‍था करे, जिसका डीआरडीओ से कोई लेना देना नहीं होगा। जिसने डीआरडीओ के साथ कभी कोई काम नहीं किया है, लेकिन इस फील्‍ड में रिसर्च करने में उन्‍होंने कोई दूसरा कॉन्‍ट्रीब्‍यूशन किया है, किसी प्रोफेसर के रूप में, आईटी के क्षेत्र में। ऐसे लोगों को भी खोजा जाए, परखा जाए तो हमें एक टेलेंट जो आउट ऑफ डीआरडीओ है उनका भी पूल बनाने की हमें संभावना खोजनी चाहिए और इसलिए हमें उस दिशा में सोचना चाहिए।

तीसरा मेरा एक आग्रह है कि हम कितने ही रिसर्च क्‍यों न करें, लेकिन आखिरकार चाहे जल सेना हो, थल सेना हो, या नौसेना हो सबसे पहले नाता सैनिक का है, क्‍योंकि उसी से उसका गुजारा होता है और ऑपरेट भी उसी को करना है। लेकिन सेना के जवान और अफसर जो रोजमर्रा की उस जिंदगी को जीते हैं, काम करते वक्‍त उसके मन में भी बड़े इनोवेटिव आइडियाज आते हैं। जब वो किसी चीज को उपयोग करता है तो उसे लगता है कि इसकी बजाय ऐसा होता तो अच्‍छा होता। उसको लगता है कि लेफ्ट साइड दरवाजा खुलता है तो राइट साइड होता तो और अच्‍छा होता। यह कोई बहुत बड़ा रॉकेट साइंस नहीं होगा। क्‍या हम कभी हमारे तीनों बलों को, जल सेना, थल सेना और नौसेना उनमें से भी जो आज सेवा में रत है, उनको कहा जाए कि आप में कोई इनोवेटिव आइडियाज होंगे तो उनको भी शामिल किया जाएगा। आप जैसे अपना काम करते हैं। जैसे एजुकेशन में बदलाव कैसे आ रहा है। एक टीचर जो अच्‍छे प्रयोगकर्ता है, उनके आगे चलकर आइडियाज, इंस्‍टीट्यूशन में बदल कर आने वाली पीढि़यों के लिए काम आता है। वैसे ही सेना में काम करने वाले टेकनिकल पर्सन और सेवा में रत लोग हैं। हो सकता है पहाड़ में चलने वाली गाड़ी रेगिस्‍तान में न चले तो उसके कुछ आइडियाज होंगे। हमें इसको प्रमोट करना चाहिए और एक एक्‍सटेंशन ऑफ डीआरडीओ टाइप, हमें इवोल्‍व करना चाहिए। अगर यह हम इवोल्‍व करते हैं तो हमारे तीनों क्षेत्रों में काम करने वाले इस प्रकार के टेलेंट वाले जो फौजी है, अफसर है मैं मानता हूं, वे हमें ज्‍यादा प्रेक्टिकल सोल्‍यूशन दे सकते हैं या हमें वो स्‍पेसिफिक रिसर्च करने के लिए वो आइडिया दे सकते हैं कि इस समस्‍या का समाधान डीआरडीओ कर सकता है। उस पर हमें सोचना चाहिए।

चौथा, जो मुझे लगता है - कि हम डीआरडीओ के माध्‍यम से समाज में किस प्रकार से देशभर में इस क्षेत्र में रूचि रखने वाली अच्छे विश्‍वविद्यालयों की पहचान करें, और एक साल के लिए विशेष रूप से इन साइंटिस्‍टों को उन विश्‍वविद्यालयों के साथ अटैच करें? उन विश्‍वविद्यालयों के छात्रों के साथ डायलॉग हों, मिलना-जुलना हो, साल में आठ-दस सिटिंग हों। तो वहाँ जो हमारे नौजवान हैं उनके लिए साइंटिस्‍ट एक बहुत बड़ी इंस्पिरेशन बन जाएगा। जो सोचता था कि मैं अपना करियर यह बनाऊंगा, वो सोचता है कि इन्होने अपना जीवन खपा दिया, चलो मैं भी अपने कैरियर के सपने छोड़ दूँ और इसमे अपना जीवन खपा दूँ तो, हो सकता है वो देश को कुछ देकर जाए।

यही हमारा काम है संस्‍कार-संक्रमण का कि एक जनरेशन से दूसरी जनरेशन, हमारे इस सामर्थ को कैसे परकोलेट भी करे और डिवेल्प भी करें और जब तक हम मैकेनिज्‍म नहीं बनाएंगे ये संभव नहीं है। यूनिवर्सिटी में हम कन्‍वोकेशन में किसी साइंटिस्‍ट को बुला लें वो एक बात है, लेकिन हम उनके टेलेंट, उनकी तपस्या और उनके योगदान को किस प्रकार से उनके साथ जोड़ें वो आपके बहुत काम आएगा।

क्‍या इन साइंटिस्टों को सेना के लोगों के साथ इन्‍टरेक्‍शन करने का मौका मिलता है ? क्‍योंकि इन्होंने इतनी बड़ी रिसर्च की है। सेना के जवान को मिलने से रक्षा का विश्‍वास पैदा होता है। क्‍या कभी सेना के जवान ने उस ऋषि को देखा है, जिसने उसकी रक्षा के लिए 15 साल लेबोरिटी में जिदंगी गुजारी है। जिस दिन सेना में काम करने वाला व्‍यक्ति उस ऋषि को और उस साइंटिस्‍ट को देखेगा, आप कल्पना कर सकतें हैं उस ऑनर का फल कैसा होगा और इसलिए हमारी पूरी व्‍यवस्‍था एक दायरे से बाहर निकाल करके जिस में ह्यूमन टच हो, एक इंस्पिरेशन हो, उस दिशा में उसको कैसे ले जा सके। मैं मानता हूं कि अभी जिन लोगों का सम्‍मान हुआ, उनसे इंटरेक्‍ट करके देंखे, आपको अनुभव होगा कि इस फंक्‍शन से उनका भी इंस्पिरेशन हाई हो जाएगा कि वो काम करने वाले को भी प्रेरणा देगा और जिसने उनके लिए काम किया है उन जवानो का भी इंस्पिरेशन हाई हो जाएगा कि अच्छा हमारे लिए इतना काम होता है । उसी प्रकार से डीआरडीओ को कुछ लेयर बनाने चाहिए ऐसा मुझे लगता है हालाँकि इसमें मेरा ज्‍यादा अध्‍ययन नहीं है पर एक तो है हाईटेक की तरफ जाना और बहुत बड़ा नया इनोवेशन करना है लेकिन एट द सेम टाइम रोजमर्रा की जिदंगी जीने वाला जो हमारा फौजी है, उसकी लाइफ में कम्‍फर्ट आए। ऐसे साधनों की खोज, उसका निर्माण यह एक ऐसा अवसर है। आज उसका वाटर बैग जो तीन सौ ग्राम का है तो उतना ही अच्छा बैग डेढ सौ ग्राम का कैसे बने, ताकि उसको वजन कम धोना पड़े । आज उसके जूते कितने वेट के हैं, पहाड़ों में एक तकलीफ रहती है, तो रेगिस्‍तान में दूसरी तकलीफ होती है, इसमें भी बहुत रिसर्च करना है। क्या इस दिशा में कभी रिसर्च होता ? क्‍या कभी जूते बनाने वाली कंपनी और डीआरडीओ के साथ इनका इन्‍टरफेस होता है। क्‍या ये रिसर्च करके देते हैं। ये लोग डीआरडीओ को एक लैब से बाहर निकल करके और जो उनकी रोजमर्रा की जिदंगी है। अब देखिए हम इतने इनोवेशन के साथ लोग आएंगे, इतनी नई चीजें देंगे। जो हमारी समय की सेना के जवानों के लिए बहुत ही कम्‍फर्टेबल व्‍यवस्‍था उपलब्‍ध करा सकते हैं, बहुत लाभ कर सकता है। इस दिशा में क्‍या कुछ सोचा जा सकता है।

एक और विषय मेरे मन में आता है - आज डीआरडीओ के साथ करीब 50 लेबो‍रेट्री भिन्‍न- भिन्‍न क्षेत्रों में काम कर रही हैं क्‍या हम तय कर सकते हैं कि मल्‍टी-टैलेंट का उपयोग करने वाली पांच लैब हम ढूंढे 50 में से और हम एक फ़ैसला करेंगें कि 5 लैब ऐसी होंगी, जिसमें नीचे से ऊपर एक भी व्‍यक्ति 35 साल से ऊपर की उम्र का नहीं होगा। सब के सब विलो 35 होंगे। अल्‍टीमेट डिसिजन लेने वाले भी 35 साल से नीचे के होंगे। एक बार हिम्‍मत के साथ हिन्‍दुस्तान की यंगेस्‍ट टीम को हम अवसर दें, और उन्हें बतायें कि दुनिया आगे बढ़ रही है, आप बताओ। मैं विश्‍वास के साथ कहता हूं कि इस देश के टेलेंट में दम है, वो हमें बहुत कुछ नई चीजें दे सकता है।

अब आजकल साईबर सिक्‍योरिटी की बहुत बड़ी लड़ाई हैं। मैं मानता हूं कि वो 20-25 साल का नौजवान बहुत अच्छे ढंग से यह करके दे देगा हमें। क्‍योंकि उसका विकास इस दिशा में हुआ है, क्‍योंकि ये चीजें तुरंत उसके ध्‍यान में आतीं हैं। क्या हम पांच लैब टोटली डेडीकेटड टू 35 ईयर्स बना सकते हैं? डिसिजन मैकिंग प्रोसेस आखिर तक 35 से नीचे के लोगों के हाथों में दे दी जाए। हम रिस्‍क ले लेंगे। हमने बहुत रिस्‍क लिए हैं। एक रिस्‍क और ले लेंगे। आप देखिए एक नई हवा की जरूरत है। एक फ्रेश एयर की जरूरत है। और फ्रेश एयर आएगी। हमें लाभ होगा।

डिफेंस सिक्‍योरिटी को लेकर हमे हमारे सामान्‍य स्‍टुडेंट्स को भी तैयार करना चाहिए। क्‍या कभी हमने सरकार के द्वारा, स्‍कूलों के द्वारा किए गये साइन्स फेयर में कहा है, कि यह साइंस फेयर 2015 विल बी टोटली डेडीकेटड टू डिफेंस रिलेटिड इश्यूस? सब नौजवान खोजेगे, टीचर इन्‍ट्रेस्‍ट लेंगें, स्‍टडीज होंगीं, प्रोजैक्‍ट रिपोर्ट बनेंगे। लाखों की तादात में हमारे स्‍टूडेंस की इन्वाल्वमेंट, डिफेन्स टेक्‍नोलॉजी एक बहुत बड़ा काम हैं, डिफेंस रिसर्च बहुत बड़ा काम है, यह सोचने की खिड़की खुल जाएगी। हो सकता है दो-चार लोग ऐसे भी निकल आएं जिनको मन कर जाए की चलो इसको हम करियर बनायें अपना। हमने देखा है कि आजकल टेक्निकल यूनि‍वर्सिटीज की एक ग्‍लोबल रॉबोट ओलंपिक होता है। राष्ट्र स्तर का भी होता है। क्‍या हम उसको स्‍पेशली डीआरडीओ से लिंक करके रोबोट कॅंपिटिशन टोटली डेडीकेटड टू डिफेन्स बना सकते हैं?

अब देखिए ये जो नौजवान रॉबोर्ट के द्वारा फुटबाल खेलते हैं, रॉबोर्ट के द्वारा क्रिकेट खेलते हैं, वो सब उसमें मज़ा भी लेते हैं, और उसका कॉम्पीटिशन भी होता है। लेकिन उसको 2-3 स्टेप आगे हम सोच सकते हैं। एक नये तरीके से, नयी सोच के साथ, और सभी लोगों को जोड़ कर के हम इस पूरी व्यवस्था को विकसित करें और साथ साथ, समय की माँग है, दुनिया हमारा इंतज़ार नहीं करेगी। हमें ही समय से पहले दौड़ना पड़ेगा और इसलिए, हम जो भी सोचें, जो भी करें, जी- जान से जुट कर के समय से पहले करने का संकल्प करें। वरना कोई प्रॉजेक्ट कन्सीव हुआ 1992 में, और 2014 में "हा, अभी थोड़े दिन लगेंगे" की हालत में होगा, तो ये दुनिया बहुत आगे बढ़ जाएगी। इसलिए, आज डीआरडीओ से संबंधित सभी प्रमुख लोगों से मिलने का मुझे अवसर मिला है, जो इतना उत्तम काम करते हैं, और जिनमें पोटेन्षियल है। लोग कहते हैं कि मोदी जी आपकी सरकार से लोगों को बहुत अपेक्षायें हैं। जो करेगा उसी से तो अपेक्षा होती है, जो नहीं करेगा उस से कौन अपेक्षा करेगा? तो डीआरडीओ से भी मेरी अपेक्षा क्यों है? मेरी अपेक्षा इसलिए है, क्योंकि डीआरडीओ में करने का सामर्थ्य है, ये मैं भली-भाँति अनुभव करता हूँ। आपके अंदर वो सामर्थ्य है और आपने कर के दिखाया है और इसलिए मुझे विश्वास है कि आप लोग यह कर सकते हैं ।

फिर एक बार सभी वैज्ञानिक महोदयो को देश की सेवा करने के लिए उत्तम योगदान करने के लिए, बहुत बहुत शुभकामनायें देता हूँ, बहुत बधाई देता हूँ। धन्यवाद।

Explore More
ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം

ജനപ്രിയ പ്രസംഗങ്ങൾ

ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം
‘Cheese from India makes its mark globally’: PM Modi lauds Indian winners at Mundial do Queijo

Media Coverage

‘Cheese from India makes its mark globally’: PM Modi lauds Indian winners at Mundial do Queijo
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
കൊറിയൻ റിപ്പബ്ലിക് പ്രസിഡന്റുമൊത്തുള്ള സംയുക്ത വാർത്താസമ്മേളനത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസ്താവനയുടെ പൂർണ്ണ രൂപം
April 20, 2026

ബഹുമാനപ്പെട്ട പ്രസിഡന്റ് ലീ, ഇരു രാജ്യങ്ങളിലെയും വിശിഷ്ട പ്രതിനിധികളെ, മാധ്യമ സുഹൃത്തുക്കളെ,

നമസ്‌കാരം! 

ഇന്ത്യയിലേക്കുള്ള ആദ്യ സന്ദർശനത്തിൽ പ്രസിഡന്റ് ലീയെ സ്വാഗതം ചെയ്യുന്നതിൽ എനിക്ക് അതിയായ സന്തോഷം തോന്നുന്നു. അദ്ദേഹത്തിന്റെ ജീവിതം സ്ഥിരതയുടെയും സേവനത്തിന്റെയും സമർപ്പണത്തിന്റെയും പ്രചോദനാത്മകമായ ഉദാഹരണമായി നിലകൊള്ളുന്നു. അദ്ദേഹം നേരിട്ട ഓരോ വെല്ലുവിളിയും ജനങ്ങളെ സേവിക്കാനുള്ള അദ്ദേഹത്തിന്റെ ദൃഢനിശ്ചയത്തെ കൂടുതൽ ശക്തിപ്പെടുത്തി. ഇത് അദ്ദേഹത്തിന്റെ ആദ്യ ഇന്ത്യാ സന്ദർശനമാണെങ്കിലും ഞങ്ങളുടെ ആദ്യ കൂടിക്കാഴ്ച മുതൽ തന്നെ രാജ്യത്തോടുള്ള അദ്ദേഹത്തിന്റെ ഊഷ്മളതയും അടുപ്പവും പ്രകടമാണ്.

സുഹൃത്തുക്കളെ, 

എട്ട് വർഷത്തെ ഇടവേളയ്ക്ക് ശേഷം കൊറിയൻ പ്രസിഡന്റിന്റെ ഇന്ത്യാ സന്ദർശനം വളരെ പ്രാധാന്യമർഹിക്കുന്നു. ജനാധിപത്യ മൂല്യങ്ങൾ, വിപണി സമ്പദ്‌വ്യവസ്ഥ, നിയമവാഴ്ചയോടുള്ള ആദരവ് എന്നിവ ഇരു രാജ്യങ്ങളുടെയും ഡിഎൻഎയിൽ ആഴത്തിൽ പതിഞ്ഞിട്ടുണ്ട്. ഇന്തോ-പസഫിക് മേഖലയെക്കുറിച്ചുള്ള പൊതുവായ കാഴ്ചപ്പാടും ഞങ്ങൾ പങ്കിടുന്നു. ഈ പങ്കിട്ട തത്വങ്ങളുടെ അടിസ്ഥാനത്തിൽ, കഴിഞ്ഞ ദശകത്തിൽ ഞങ്ങളുടെ ബന്ധം കൂടുതൽ ചലനാത്മകവും വിശാലവുമായി മാറിയിരിക്കുന്നു.

 

ഇന്ന് പ്രസിഡന്റ് ലീയുടെ സന്ദർശനത്തോടെ, ഈ വിശ്വസനീയ പങ്കാളിത്തത്തെ ഭാവിയിലേക്കുള്ള ഒരു പങ്കാളിത്തമാക്കി മാറ്റാൻ ഞങ്ങൾ ഒരുങ്ങുകയാണ്. ചിപ്പുകൾ മുതൽ കപ്പലുകൾ വരെ, കഴിവുകൾ മുതൽ സാങ്കേതികവിദ്യ വരെ, പരിസ്ഥിതി മുതൽ ഊർജ്ജം വരെ, എല്ലാ മേഖലകളിലും സഹകരണത്തിനുള്ള പുതിയ അവസരങ്ങൾ നമുക്ക് സാക്ഷാത്കരിക്കാനാകും. ഒരുമിച്ച്, നമ്മുടെ രണ്ട് രാഷ്ട്രങ്ങളുടെയും പുരോഗതിയും സമൃദ്ധിയും നമുക്ക് ഉറപ്പാക്കാം.

സുഹൃത്തുക്കളെ, 

ഇന്ത്യയും കൊറിയയും തമ്മിലുള്ള ഉഭയകക്ഷി വ്യാപാരം ഇന്ന് ഇരുപത്തിയേഴ് ബില്യൺ ഡോളറിലെത്തിയിരിക്കുന്നു. 2030 ആകുമ്പോഴേക്കും ഇത് അമ്പത് ബില്യൺ ഡോളറാക്കി ഉയർത്താൻ ഇന്ന് ഞങ്ങൾ നിരവധി സുപ്രധാന തീരുമാനങ്ങൾ എടുത്തിട്ടുണ്ട്. ഇരു രാജ്യങ്ങളും തമ്മിലുള്ള സാമ്പത്തിക ഒഴുക്ക് സുഗമമാക്കുന്നതിന്, ഞങ്ങൾ ഇന്ത്യ-കൊറിയ ഫിനാൻഷ്യൽ ഫോറം ആരംഭിച്ചു. ബിസിനസ് സഹകരണം ശക്തിപ്പെടുത്തുന്നതിന്, ഞങ്ങൾ ഒരു വ്യാവസായിക സഹകരണ സമിതി സ്ഥാപിച്ചു. നിർണായക സാങ്കേതികവിദ്യകളിലും വിതരണ ശൃംഖലകളിലും സഹകരണം വർദ്ധിപ്പിക്കുന്നതിന്, ഞങ്ങൾ ഒരു സാമ്പത്തിക സുരക്ഷാ സംഭാഷണം ആരംഭിക്കുന്നു. കൊറിയൻ കമ്പനികളുടെ, പ്രത്യേകിച്ച് ചെറുകിട ഇടത്തരം സംരംഭങ്ങളുടെ, ഇന്ത്യയിലേക്ക് പ്രവേശനം സുഗമമാക്കുന്നതിന്, ഞങ്ങൾ ഒരു കൊറിയൻ വ്യാവസായിക ടൗൺഷിപ്പും സ്ഥാപിക്കും. കൂടാതെ, അടുത്ത വർഷത്തിനുള്ളിൽ, ഞങ്ങൾ ഇന്ത്യ-കൊറിയ വ്യാപാര കരാർ നവീകരിക്കും.


സുഹൃത്തുക്കളെ, 

ഇന്ന്, അടുത്ത ദശകത്തിലെ വിജയഗാഥകൾക്ക് നമ്മൾ അടിത്തറയിടുകയാണ്. AI, സെമികണ്ടക്ടറുകൾ, ഇൻഫർമേഷൻ ടെക്നോളജി എന്നിവയിലെ നമ്മുടെ പങ്കാളിത്തം കൂടുതൽ ആഴത്തിലാക്കാൻ, ഞങ്ങൾ ഇന്ത്യ-കൊറിയ ഡിജിറ്റൽ ബ്രിഡ്ജ് ആരംഭിക്കുകയാണ്. കപ്പൽ നിർമ്മാണം, സുസ്ഥിരത, ഉരുക്ക്, തുറമുഖങ്ങൾ തുടങ്ങിയ മേഖലകളിലും ഞങ്ങൾ ധാരണാപത്രങ്ങളിൽ ഒപ്പുവയ്ക്കുന്നു. സംസ്കാരത്തിലും സർഗ്ഗാത്മക വ്യവസായങ്ങളിലും പരസ്പര സഹകരണത്തിലൂടെ, സിനിമ, ആനിമേഷൻ, ഗെയിമിംഗ് എന്നിവയിലും ഞങ്ങൾ പുതിയ നാഴികക്കല്ലുകൾ സ്ഥാപിക്കും. ഈ അവസരങ്ങളെ വ്യക്തമായ ഫലങ്ങളാക്കി മാറ്റുന്നതിനുള്ള ഒരു വേദിയായി ഇന്നത്തെ ബിസിനസ് ഫോറം പ്രവർത്തിക്കും.

 

സുഹൃത്തുക്കളെ, 

ഇന്ത്യയും കൊറിയയും ആയിരക്കണക്കിന് വർഷങ്ങൾ പഴക്കമുള്ള സാംസ്കാരിക ബന്ധങ്ങൾ പങ്കിടുന്നു. രണ്ട് സഹസ്രാബ്ദങ്ങൾ പഴക്കമുള്ള അയോധ്യയിലെ രാജകുമാരി സുരിരത്നയുടെയും കൊറിയയിലെ രാജാവ് കിം സുറോയുടെയും കഥ നമ്മുടെ പങ്കിട്ട പൈതൃകത്തിന്റെ ഭാഗമാണ്. ഇന്ന്, കെ-പോപ്പ്, കെ-ഡ്രാമകൾ ഇന്ത്യയിൽ വളരെയധികം പ്രചാരത്തിലായിക്കൊണ്ടിരിക്കുകയാണ്. അതുപോലെ, ഇന്ത്യൻ സിനിമയുടെയും സംസ്കാരത്തിന്റെയും പ്രശസ്തി കൊറിയയിലും വളരുകയാണ്. പ്രസിഡന്റ് ലീ തന്നെ ഇന്ത്യൻ സിനിമയുടെ ആരാധകനാണെന്നതിൽ ഞങ്ങൾക്ക് സന്തോഷമുണ്ട്. ഈ സാംസ്കാരിക ബന്ധം കൂടുതൽ ശക്തിപ്പെടുത്തുന്നതിനായി, 2028 ൽ ഞങ്ങൾ ഇന്ത്യ-കൊറിയ സൗഹൃദ ഉത്സവം സംഘടിപ്പിക്കും. അതേസമയം, ജനങ്ങൾ തമ്മിലുള്ള ബന്ധം കൂടുതൽ ശക്തിപ്പെടുത്തുന്നതിന്, വിദ്യാഭ്യാസം, ഗവേഷണം, ടൂറിസം എന്നിവയിലും സഹകരണം പ്രോത്സാഹിപ്പിക്കും.

സുഹൃത്തുക്കളെ, 

ആഗോള സംഘർഷങ്ങളുടെ ഈ കാലഘട്ടത്തിൽ, ഇന്ത്യയും കൊറിയയും ഒരുമിച്ച് സമാധാനത്തിന്റെയും സ്ഥിരതയുടെയും സന്ദേശം നൽകുന്നു. ഇന്ന് കൊറിയ അന്താരാഷ്ട്ര സൗരോർജ്ജ സഖ്യത്തിലും ഇന്തോ-പസഫിക് സമുദ്ര സംരംഭത്തിലും ചേരുന്നതിൽ ഞങ്ങൾക്ക് സന്തോഷമുണ്ട്. ഞങ്ങളുടെ പങ്കിട്ട ശ്രമങ്ങളിലൂടെ, സമാധാനപരവും പുരോഗമനപരവും എല്ലാവരെയും ഉൾക്കൊള്ളുന്നതുമായ ഒരു ഇന്തോ-പസഫിക്കിന് ഞങ്ങൾ തുടർന്നും സംഭാവന നൽകും. സമകാലിക ആഗോള വെല്ലുവിളികളെ നേരിടാൻ ആഗോള സ്ഥാപനങ്ങളിൽ പരിഷ്കാരങ്ങൾ ആവശ്യമാണെന്ന് ഞങ്ങൾ അംഗീകരിക്കുന്നു.


ബഹുമാന്യരെ, 

ഏകദേശം നൂറു വർഷങ്ങൾക്ക് മുമ്പ്, ഇന്ത്യയുടെ മഹാകവി രവീന്ദ്രനാഥ ടാഗോർ കൊറിയയെ "കിഴക്കിന്റെ വിളക്ക്" എന്ന് വിശേഷിപ്പിച്ചിരുന്നു. ഇന്ന്, 2047 ഓടെ വികസിത ഇന്ത്യയെക്കുറിച്ചുള്ള നമ്മുടെ കാഴ്ചപ്പാട് സാക്ഷാത്കരിക്കുന്നതിനായി നാം പ്രവർത്തിക്കുമ്പോൾ, ഈ യാത്രയിൽ കൊറിയ ഒരു പ്രധാന പങ്കാളിയായി നിലകൊള്ളുന്നു. നമ്മുടെ പങ്കാളിത്തത്തിലൂടെ, നമ്മുടെ രണ്ട് രാഷ്ട്രങ്ങളുടെയും മാത്രമല്ല, മുഴുവൻ ലോകത്തിന്റെയും പുരോഗതിക്കും സമൃദ്ധിക്കും വഴിയൊരുക്കാം. 

 

സുഹൃത്തുക്കളെ, 

ഇന്ത്യയും കൊറിയയും ആയിരക്കണക്കിന് വർഷങ്ങൾ പഴക്കമുള്ള സാംസ്കാരിക ബന്ധങ്ങൾ പങ്കിടുന്നു. രണ്ട് സഹസ്രാബ്ദങ്ങൾ പഴക്കമുള്ള അയോധ്യയിലെ രാജകുമാരി സുരിരത്നയുടെയും കൊറിയയിലെ രാജാവ് കിം സുറോയുടെയും കഥ നമ്മുടെ പങ്കിട്ട പൈതൃകത്തിന്റെ ഭാഗമാണ്. ഇന്ന്, കെ-പോപ്പ്, കെ-ഡ്രാമകൾ ഇന്ത്യയിൽ വളരെയധികം പ്രചാരത്തിലായിക്കൊണ്ടിരിക്കുകയാണ്. അതുപോലെ, ഇന്ത്യൻ സിനിമയുടെയും സംസ്കാരത്തിന്റെയും പ്രശസ്തി കൊറിയയിലും വളരുകയാണ്. പ്രസിഡന്റ് ലീ തന്നെ ഇന്ത്യൻ സിനിമയുടെ ആരാധകനാണെന്നതിൽ ഞങ്ങൾക്ക് സന്തോഷമുണ്ട്. ഈ സാംസ്കാരിക ബന്ധം കൂടുതൽ ശക്തിപ്പെടുത്തുന്നതിനായി, 2028 ൽ ഞങ്ങൾ ഇന്ത്യ-കൊറിയ സൗഹൃദ ഉത്സവം സംഘടിപ്പിക്കും. അതേസമയം, ജനങ്ങൾ തമ്മിലുള്ള ബന്ധം കൂടുതൽ ശക്തിപ്പെടുത്തുന്നതിന്, വിദ്യാഭ്യാസം, ഗവേഷണം, ടൂറിസം എന്നിവയിലും സഹകരണം പ്രോത്സാഹിപ്പിക്കും.

സുഹൃത്തുക്കളെ, 

ആഗോള സംഘർഷങ്ങളുടെ ഈ കാലഘട്ടത്തിൽ, ഇന്ത്യയും കൊറിയയും ഒരുമിച്ച് സമാധാനത്തിന്റെയും സ്ഥിരതയുടെയും സന്ദേശം നൽകുന്നു. ഇന്ന് കൊറിയ അന്താരാഷ്ട്ര സൗരോർജ്ജ സഖ്യത്തിലും ഇന്തോ-പസഫിക് സമുദ്ര സംരംഭത്തിലും ചേരുന്നതിൽ ഞങ്ങൾക്ക് സന്തോഷമുണ്ട്. ഞങ്ങളുടെ പങ്കിട്ട ശ്രമങ്ങളിലൂടെ, സമാധാനപരവും പുരോഗമനപരവും എല്ലാവരെയും ഉൾക്കൊള്ളുന്നതുമായ ഒരു ഇന്തോ-പസഫിക്കിന് ഞങ്ങൾ തുടർന്നും സംഭാവന നൽകും. സമകാലിക ആഗോള വെല്ലുവിളികളെ നേരിടാൻ ആഗോള സ്ഥാപനങ്ങളിൽ പരിഷ്കാരങ്ങൾ ആവശ്യമാണെന്ന് ഞങ്ങൾ അംഗീകരിക്കുന്നു.

 

ബഹുമാന്യരെ, 

ഏകദേശം നൂറു വർഷങ്ങൾക്ക് മുമ്പ്, ഇന്ത്യയുടെ മഹാകവി രവീന്ദ്രനാഥ ടാഗോർ കൊറിയയെ "കിഴക്കിന്റെ വിളക്ക്" എന്ന് വിശേഷിപ്പിച്ചിരുന്നു. ഇന്ന്, 2047 ഓടെ വികസിത ഇന്ത്യയെക്കുറിച്ചുള്ള നമ്മുടെ കാഴ്ചപ്പാട് സാക്ഷാത്കരിക്കുന്നതിനായി നാം പ്രവർത്തിക്കുമ്പോൾ, ഈ യാത്രയിൽ കൊറിയ ഒരു പ്രധാന പങ്കാളിയായി നിലകൊള്ളുന്നു. നമ്മുടെ പങ്കാളിത്തത്തിലൂടെ, നമ്മുടെ രണ്ട് രാഷ്ട്രങ്ങളുടെയും മാത്രമല്ല, മുഴുവൻ ലോകത്തിന്റെയും പുരോഗതിക്കും സമൃദ്ധിക്കും വഴിയൊരുക്കാം. 

വളരെ നന്ദി.