PM’s address on the release of the digital version of Ramcharitmanas

Published By : Admin | August 31, 2015 | 17:18 IST
PM Narendra Modi launches digitised version of the Ramcharitmanas in New Delhi
Prime Minister Modi appreciates All India Radio's role in uniting the people and spreading awareness and information in India
Ramcharitmanas is a great epic. It contains the essence of India: PM Narendra Modi
The digital version of Ramcharitmanas will help people across the world: PM Modi

ये कार्यक्रम जहां हो रहा है, उस स्‍थान का नाम है पंचवटी और जब वाजपेयी जी प्रधानमंत्री थे, तब इस निवास स्‍थान में पंचवटी का निर्माण हुआ और नाम पंचवटी रखा गया था और शायद मैं मानता हूं आज का अवसर पंचवटी में होना अपने आप उसके कारण उसका एक कीर्तिमान बढ़ जाता है, क्‍योंकि रामचरितमानस की बात हो और पंचवटी न हो, तो फिर वो रामचरितमानस अधूरा लगता है और इसलिए ये अपने आप में एक सुफल संयोग है।

आज के इस अवसर को मैं अलग-अलग रूप में अनुभव करता हूं। कभी-कभी सरकार में लोग नौकरी करते-करते जीवन ऐसा बन जाता है, एक मशीनी गतिविधि बन जाती है और वही सुबह जाना, शाम को आना, वही फाइलें, वही बॉस, वहीं assistant, एक जिंदगी के बड़े महत्‍वपूर्ण 30-35 साल उसी में गुजर जाते है और ज्‍यादातर का मन बन जाता है कि चलो अब इस पाइपलाइन में घुसे है 30-35 साल के बाद उधर निकलेंगे। जिस रूप में निकलेंगे, निकलेंगे.. लेकिन यह अवसर देख करके ध्‍यान में आता है कि एक सरकार का मुलाजिम, जिसमें एक तड़प हो, कुछ करने की अदम्‍य इच्‍छा हो, वो कितनी बड़ी विरासत छोड़ करके जाता है और इसलिए सबसे पहले मैं आकाशवाणी के उस एक सामान्‍य अधिकारी जिनके परिवारजन.. ये औरों के लिए भी प्रेरक बन सकता है। हमारी जिंदगी व्‍यर्थ नहीं जा रही है। हम जो फाइलों पर साइन करते है वो बेकार नहीं होती, कभी न कभी इतिहास को वो नया मोड़ देते है। ये आज की घटना उस बात का जीता-जागता सबूत है।

दूसरी बात, करीब-करीब 20-22 साल तक लगातार इसका रिकार्डिंग हुआ है। 22 साल तक उस team को बनाए रखना, उस rhythm को बनाए रखना और उसे उतना ही प्राणवान बनाए रखना, वरना तो यार बहुत हो गया अब कितने ऐपिसोड हो गए, अब तो लोगों को आदत हो गई, चलो निकाल दो। नहीं। इससे जुड़े हुए कलाकार शायद आज हिन्‍दुस्‍तान के बड़े कलाकारों की संख्‍या में उनका नाम नहीं होगा, लेकिन संगीत के साधक के रूप में। 22 साल करीब-करीब ये साधना कम नहीं होती जी, 14 लोगों ने team बन करके काम किया, 7 लोग हमारे बीच नहीं रहे, सबको आज सम्‍मानित करने का आज अवसर मिला और ये सिर्फ संगीत नहीं है। ये संगीत की भी साधना है, संस्‍कृति की भी साधना है और संस्‍कार की भी साधना है। और ये काम, देखिए हमारे देश में कई उतार-चढ़ाव है, वैचारिक धरातल पर भी उतार-चढ़ाव आए हैं। आज अगर कोई ओम बोल दे तो हफ्तेभर विवाद चलता है कि ओम कैसे बोला जा सकता है। देश :::: सांम्‍प्रदायिक है। ऐसे देश में रामचरितमानस को किसी ने question नहीं किया, वो आज भी चल रहा है। हो सकता है आज के बाद किसी का ध्‍यान जाए और तूफान खड़ा कर दे, तो मैं नहीं जानता हूं। लेकिन कभी-कभार हम देखते है कि बहुत सालों से सुनते आए है, क्‍या बात है कि हस्‍ती मिटती नहीं है हमारी। जवाब खोजने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं है। यही बात है कि जिसके कारण हस्‍ती मिटती नहीं है हमारी, यही तो रामचरितमानस है, यही तो परम्‍परा है, यही संस्‍कार है।

हजारों साल से दुनिया में हमारी जो सबसे बड़ी विशेषता है जिसके लिए विश्‍व के किसी भी समाज को हमारे प्रति ईर्ष्‍या हो सकती है, वो है हमारी परिवार व्‍यवस्‍था और हम बचे हैं बने है उसका एक कारण.. जब तक हमारी परिवार व्‍यवस्‍था प्राणवान रही है, हम ताकतवर रहे है और उस परिवार व्‍यवस्‍था को प्राणवान बनाने में बहुत बड़ी भूमिका अगर किसी ने निभाई है तो रामचरितमानस और राम जी का परिवार जीवन है। मर्यादा पुरूषोत्‍तम राम.. मर्यादाओं में किसने कैसे जीना परिवार में। किसकी कैसे मर्यादा को पालन करना, कैसा व्‍यवहार करना, आचरण का उत्‍तम संस्‍कार का हमें दर्शन होता है। रामचरितमानस की क्‍या ताकत देखिए हजारों साल हो गए, पीढि़यां बीत गई लेकिन वहीं भाव, वही परम्‍परा, वही संस्‍कार, वही संदेश आज भी जीवित है। आज एक बात हम कहें, लिखित कहें लेकिन संदेश पहुंचते-पहुंचते सात दिन में उसका अर्थ अलग ही हो जाता है। ऐसा कौन सा सामर्थ्‍य होगा कि जिसमें आज भी अनेक व्‍याख्‍याएं होने के बाद भी मूल तत्‍व को कहीं पर भी खरोच नहीं आई है। ऐसी कृति मानव को इस धरती के साथ जोड़ने का इतना बड़ा काम है।

आज भी अगर हम मॉरिशस में जाए दुनिया के कई देशों में, जो लोग गुलामी के कालखंड में मजदूर के रूप में उनको उठा करके ले जाया गया, कुछ नहीं था, निर्धन थे। लेकिन तुलसीकृत रामायण साथ ले जाना नहीं भूले, हनुमान चालीसा ले जाना नहीं भूले और डेढ़ सौ साल अलग जीवन, भाषा भूल गए, पहनावा बदल गया, नाम में बदलाव आया, लेकिन एक अमानत उनके पास बची जिससे आज भी भारत के साथ उनका नाता जुड़ा रहा है और कैसे जुड़ता है मुझे बहुत साल पहले की घटना याद है। वेंस्‍टइंडिज की एक क्रिकेट टीम भारत में खेलने के लिए आई थी। बहुत साल पहले की बात कर रहा हूं और उसके मैनेजर का मेरे यहा फोन आया। अब आज से 30-35, 40 साल पहले मुझे कोई पहचानता नहीं था, न कोई नाम न कोई जान। उनका टेलीफोन आया मुझे आश्‍चर्य हुआ, कि बोले वेंस्‍टइंडिज के क्रिकेटर के मैनेजर आप से बात करना चाहते है, मिलना चाहते है। तो किसी ने नाम दिया होगा, कही परिचय निकला होगा। मैंने कहा वेंस्‍टइंडिज टीम से मेरा तो वैसे भी क्रिकेट के खेल से.. मैं कोई खिलाड़ी तो हूं नहीं, तो पता चला तो बोले रामरिखीनाम है इनका और वो अपनी पत्‍नी के साथ आए है। मूल भारतीय है, तो मैं उनको मिलने गया तो वहां एचआरडी मिनिस्‍ट्री में काम करते थे और टीम मैनेजर के रूप में आए थे। तो मैंने कहा ये ऋषि शब्‍द कहा से आया तो बोले ऋषि में से आया हुआ होगा, फिर उनकी पत्‍नी का नाम पूछा तो बोले सीता। वो भारत पहली बार आए थे। लेकिन उनको अपना और मैं जब गया तो specially वो भारतीय परिवेश पहन करके बैठे थे। यानी एक प्रकार से एक ग्रंथ डेढ़ सौ साल के बाद भी अपनेपन से जोड़ करके रखता है] इसका ये उत्‍तम अनुभव.. और इस अर्थ में रामचरितमानस आज digital form में ये सबके सामने जा रहा है।

आकाशवाणी की ताकत बहुत बड़ी है, कितनी ही चीजें क्‍यों न बदल जाए, लेकिन कुछ मूलभूत चीजें होती है, जो अपनी.. बुलंदी कभी खोती नहीं है। हिन्‍दुस्‍तान के जीवन में आकाशवाणी की ये बहुत बड़ी ताकत है। लोगों को भले एहसास न होता, हो मुझे तो एहसास है। हम लोग भली-भांति समझते है आकाशवाणी की ताकत क्‍या है। ये मेरा एक ऐसा अनुभव है जो मैं कभी भूल नहीं सकता। मैं हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी के संगठन का काम करता था। अटल बिहारी वाजपेयी जी प्रधानमंत्री थे। और मैं हिमाचल में काम करता था, तो एक दिन मैं अपने दौरे पर जा रहा था तो ऐसे ही पहाड़ों में एक ढाबे पर रूक करके चाय पीने की सोचा, तो गाड़ी को रोकी। जब मैं नीचे उतरा तो जो ढाबे वाला था, चाय वाला उसने मुझे लड्डू खिलाया। मैंने कहा भई मुझे चाय पीनी है। अरे बोले साहब लड्डू खाओ पहले, मौज करो। मैंने कहा क्‍या बात है। बोले अरे आज अटल जी ने बम फोड़ दिया, मैंने कहा अटल जी ने बम फोड़ दिया। अरे बोले अभी-अभी रोडियो पर सुना है कि भारत ने बम फोड़ा है। न्‍यू‍क्लियर टेस्‍ट हुआ था। मुझे वो पहली खबर आकाशवाणी के माध्‍यम से एक चाय वाले, ढाबे वाले ने दी।

यानी हम जिन चीजों का कभी-कभी महत्‍व नहीं समझते, वो कितना बड़ा होता है ओर सिर्फ खबर नहीं, सिर्फ खबर नहीं। हिमायल की पहाडि़यों में दूर-सुदूर अकेला चाय के ढाबे वाला, इस समाचार से अपने आपको इतना गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि गरीब होने के बावजूद भी अपनी दुकान की मिठाई मुफ्त में बांट रहा है। संदेश की ताकत क्या है, देखिए और समय ज्‍यादा नहीं हुआ होगा, ये 5 बजे declare हुआ होगा शाम को और मैं करीब 6 सवा 6 बजे वहां से गुजर रहा हूं। कहने का तात्‍पर्य ये कि हमारे ये communication अपने आप में इतने बड़े देश में बहुत अनिवार्य है, बहुत आवश्‍यक है और आज के competition के युग में आकाशवाणी को स्‍पर्धा में फंसने की जरूरत नहीं है जी। उसने तो अपनी मूलभूत धाराओं को पकड़ करके जन-जन के दिलों तक जुड़े रहना ओर देश को जोड़ के रखना और भविष्‍य के साथ उनको उत्‍साहित करते रहना ये उसका काम है। और उस काम को हम कैसे निभाएं।

युग बदलता जाए वैसे बदलाव आवश्‍यक होता है कायाकल्प जरूरी होते है ओर जब कायाकल्प की बात करता हूं तब आत्‍मा वही रहता है, समयाकूल बदलाव आता है। ये डिजिटल रूप उसका एक सही कदम है। हम लोग, अब मुझे बताया गया आकाशवाणी के पास 9 लाख घंटों का recording material उपलब्‍ध है, 9 लाख घंटे। शायद दुनिया में किसी एक ईकाई के पास इतना खजाना नहीं होगा जी और उस समय आकाशवाणी का जो रूप-रंग था बाद में जो हमारे यहां जो चला माहौल, अलग बात है, मैं जरूर मानता हूं कि आ‍काशवाणी के पास भारत की मूल आवाज, भारत का मूल चिंतन, भारत की मूल undiluted ये उसमें उपलब्ध होगा। ये 9 लाख घंटों का जब digital version तैयार होगा फिर उसमें भाषाओं का उपयोग किया जा सकता है कि नहीं कितनी बड़ी सेवा होगी, कितना बड़ा खजाना ओर एक प्रकार से digital history का ये सबसे बड़ा resource material बन सकता है। जो शायद आने वाले दिनों में जो पीएचडी करना चाहते होगे उनके लिए एक बहुत अवसर बनेगा। और भारत का दूरदर्शन का काम तो ऐसा है कि हिन्‍दुस्तान की सभी यूनिवर्सिटी में एकाध-एकाध विद्यार्थी ने सिर्फ आकाशवाणी के योगदान पर पीएचडी करनी चाहिए, रिसर्च करनी चाहिए। हम लोगों के स्‍वभाव नहीं है। एक एकाध प्रेमचंद की कथा पर तो रिसर्च कर लेते है, लेकिन इतना बड़ा खजाना। आगे चल करके Human Resource Department के लोग, Culture Department के लोग सोचें कि हमारे नौजवान इस खजाने का research करके क्‍या दे सकते है दुनिया को। हम आगे के लिए क्‍या सोचे। विश्‍व के लोग भी अंतर्राष्‍ट्रीय योगा दिवस ने सिद्ध कर दिया है कि दुनिया भारत को जानने-समझने के लिए आतुर है, तैयार है। वे अंतर्राष्‍ट्रीय योगा दिवस ने ये message दिया है कि भारत के पास कुछ है जो हमें जानना है, पाना है ये मूढ़ बना है तब हमारा कर्तव्‍य बनता है कि हम इसको कैसे पहुंचाए और ये अगर हम कर सकते है तो हम कितनी बढ़ी सेवा कर सकते है।

इनदिनों आकाशवाणी एक अच्‍छा काम भी किया है.. आकाशवाणी नहीं, रेडियों के कारण धीरे-धीरे जो आज एफएम चैनल वगैरह सब जो दुनिया चलती है। लोग कहते है भ्रष्‍टाचार के लिए क्‍या किया? हमारे यहां FM चैनल सारी पहले सरकारी खजाने में 80 सौ करोड़ रुपया देती थी। अभी आक्‍शन चल रहा है, आक्‍शन से देंगे ट्रांसपैरेंसी, परिणाम क्‍या आया मालूम है अब तक करीब-करीब साढ़े 11 सौ करोड़ की बोली बोल चुके है, अभी तो बोली चल रही है और उसके जो rules and regulations है उसके हिसाब से सरकार के खजाने में जो 80 सौ करोड़ आते थे एक स्थिति आएंगी 27 सौ-28 सौ करोड़ रुपए आएगे। व्‍यवस्‍थाओं को transparent करने से व्‍यवस्‍थाओं को आधुनिक टेक्‍नोलोजी से जोड़ करके भ्रष्‍टाचार से मुक्ति कैसे पाई जा सकती है। कोई नया आर्थिक बोझ डाले बिना भी देश के विकास में धन कैसे उपलब्‍ध किया जो सकता है इसका एक बेहतरीन नमूना.. ये आकाशवाणी और रेडियो के संबंध में जो भारत सरकार ने अरुण जी के नेतृत्‍व में किया है, उसका ये परिणाम है।

तो हर दिशा में हम इस काम को आगे बढ़ा रहे है और मुझे आशा है कि ये digital version के कारण विश्‍व के लोग जो जानना चाहते है, समझना चाहते है उनके लिए उपकारक होगा। भोपाल केंद्र के लोगों ने गौरवपूर्ण काम किया है; आने वाले दिनों में भोपाल में एक विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन हो रहा है। आकाशवाणी सोचे विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन में जो delegate आने वाले है भोपाल में ही हो रहा है तो ये उनको गिफ्ट के रूप में दिया जाए, ताकि एक souvenir..एक सच्चा souvenir ये बनेगा, जो विश्‍वभर से गरीब, काफी बड़ी तादात में लोग आ रहे है तो एक बहुत बड़ा अवसर बनेगा।

मैं फिर एक बार विभाग को, प्रसार भारती को, आकाशवाणी को ये बहुमूल्य चीजें संभाले रखने के लिए बधाई देता हूं। और देशवासियों को ये नजराना देते हुए मैं गर्व महसूस करता हूं। मैं आभारी हूं डॉ. कर्ण सिंह जी का और मैंने देखा है कि हमारे कर्ण सिंह जी इन चीजों से ऐसे जुड़े हुए है, इसका इतना महामूल्‍य मानते है वो, कि उनको कोई राजकीय विचारधारा कभी बाधा नहीं बनती है और हमेशा ऐसी चीजों को वो आर्शीवाद देते रहें, प्रोत्‍साहन देते रहें। आज विशेषरूप आए इसलिए मैं उनका आभार व्‍यक्‍त करता हूं।

बहुत-बहुत धन्‍यवाद!

Explore More
ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം

ജനപ്രിയ പ്രസംഗങ്ങൾ

ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം
UPI to remain free for consumers, says Payments Council of India

Media Coverage

UPI to remain free for consumers, says Payments Council of India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
വീഡിയോ കോൺഫറൻസിംഗ് വഴി 'നശാ മുക്ത് യുവ ഫോർ വികസിത് ഭാരത് സങ്കൽപ്പ് അഭിയാൻ' ഉദ്ഘാടനം ചെയ്ത് പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസംഗത്തിന്റെ മലയാള പരിഭാഷ
August 02, 2026
I urge every citizen, especially our youth, to join this movement: PM
Today, as the nation has set the goal of a Viksit Bharat, it is imperative that the country's youth remain fit, brimming with self-confidence and permanently steer clear of drugs: PM
We must protect every youth from falling into the trap of addiction: PM
Society’ support, yoga and meditation give strength to our inner selves against addiction and today facilities like rehabilitation centers also help quit addiction: PM
Even if a youth has mistakenly fallen into the trap of addiction, it absolutely does not mean that all doors are closed for them: PM
We must always remember that if a child in the house falls victim to addiction, we must not hide it but seek medical help to free the child from addiction: PM
We should also create a culture of open communication with children in the family, so that you can hold their hand before they get caught in such a whirlpool: PM
I appeal to our professors to discuss the perils of drug abuse with their students and spearhead a movement against addiction on campuses to achieve significant results: PM

നമസ്കാരം!

ഇന്ന് ഇന്ത്യൻ പൗരന്മാരായ നാം എല്ലാവരും മഹത്തായതും സുപ്രധാനവുമായ ഒരു ദൃഢനിശ്ചയത്തിനായി ഒന്നിച്ചിരിക്കുകയാണ്. രാജ്യത്തുടനീളമുള്ള സന്യാസിവര്യന്മാർ, വിവിധ സംസ്ഥാനങ്ങളെ പ്രതിനിധീകരിക്കുന്ന ഗവർണർമാർ, മുഖ്യമന്ത്രിമാർ, മറ്റ് ജനപ്രതിനിധികൾ, കൂടാതെ 28,000-ത്തിലധികം കേന്ദ്രങ്ങളിൽ നിന്നായി ബന്ധപ്പെട്ടിരിക്കുന്ന ഒരു കോടിയിലധികം വരുന്ന യുവ സുഹൃത്തുക്കൾ എന്നിവർ ഈ പരിപാടിയുടെ ഭാഗമാണ്. ഈ മംഗളകരമായ വേളയിൽ ഈ ഉദാത്തമായ പ്രതിജ്ഞയ്ക്കായി പങ്കുചേർന്ന ദശലക്ഷക്കണക്കിന് യുവാക്കളെ ഞാൻ പ്രത്യേകം സ്വാഗതം ചെയ്യുകയും അഭിനന്ദിക്കുകയും ചെയ്യുന്നു. ഈ പ്രചാരണം വ്യക്തിക്കും കുടുംബത്തിനും സമൂഹത്തിനും ഏറ്റവും പ്രധാനമായി രാഷ്ട്രത്തിനും വേണ്ടിയുള്ളതാണ്.

സുഹൃത്തുക്കളേ,

'നശാ മുക്ത് യുവ ഫോർ വികസിത് ഭാരത് സങ്കൽപ്പ് അഭിയാൻ' എന്ന പേര് തന്നെ ഇതിന്റെ ലക്ഷ്യം വ്യക്തമാക്കുന്നു. ഇന്ത്യ ഒരു വികസിത രാഷ്ട്രമായി മാറാനുള്ള ലക്ഷ്യം വെക്കുമ്പോൾ നമ്മുടെ യുവാക്കൾ ശരീരത്തിലും മനസ്സിലും ആരോഗ്യമുള്ളവരും ആത്മവിശ്വാസം നിറഞ്ഞവരും ലഹരിമരുന്നുകളുടെ മാരക ശീലത്തിൽ നിന്ന് എപ്പോഴും മുക്തരുമായിരിക്കേണ്ടത് അനിവാര്യമാണ്. ഇതാണ് ഈ പ്രചാരണത്തിന്റെ ലക്ഷ്യം. ലഹരിയുടെ അപകടങ്ങൾ നമ്മുടെ യുവാക്കൾ മനസ്സിലാക്കണമെന്നും ബോധവാന്മാരായിരിക്കണമെന്നും അതിൽ നിന്ന് അകന്നുനിൽക്കണമെന്നും നാമെല്ലാവരും ഉറച്ചു തീരുമാനിക്കണം. ദേശീയ ലഹരിമുക്ത യുവ അഭിയാൻ ഇപ്പോൾ ഈ പ്രതിജ്ഞയിൽ ഒരു വലിയ പങ്കുവഹിക്കുന്നു.

സുഹൃത്തുക്കളേ,

കാശിയിൽ നിന്നുള്ള പാർലമെന്റ് അംഗം എന്ന നിലയിൽ ഈ ക്യാമ്പയ്ൻ കഴിഞ്ഞ വർഷം അതിന്റെ പുണ്യഭൂമിയിൽ ഒരു പ്രാരംഭ പദ്ധതിയായി ആരംഭിച്ചുവെന്നതിൽ ഞാൻ അഭിമാനിക്കുന്നു. ശാസ്ത്രീയ വ്യക്തതയോടൊപ്പം ആത്മീയ ഊർജ്ജവും സന്യാസിമാരുടെ അനുഗ്രഹങ്ങളും നമ്മുടെ മഹത്തായ സാംസ്കാരിക പാരമ്പര്യവും ഇതിൽ അടങ്ങിയിരിക്കുന്നു. നൂറ്റാണ്ടുകളായി ലഹരിയെ നിരാകരിച്ച സാംസ്കാരിക സമർപ്പണത്തെയാണ് ഇത് മൂർത്തീകരിക്കുന്നത്. അതുകൊണ്ടാണ് ദശലക്ഷക്കണക്കിന് ആളുകളുടെ ക്ഷേമത്തിനായി 125-ലധികം ആത്മീയ സംഘടനകൾ നമ്മളോടൊപ്പം ചേർന്നത്. സാമൂഹിക സംഘടനകളും സന്നദ്ധ സംഘടനകളും ഈ പ്രതിജ്ഞ എടുത്തിട്ടുണ്ട്. ഒന്നിച്ച് കാശി പ്രഖ്യാപനത്തിലൂടെ (Kashi Declaration) ഒരു മാർഗ്ഗരേഖ തയ്യാറാക്കി. ഇന്ന് കാശിയിൽ നിന്ന് ഉടലെടുത്ത ആശയം ഒരു ദേശീയ പദ്ധതിയായി മാറിയിരിക്കുന്നു. ഇന്നുമുതൽ രാജ്യത്തുടനീളം നശാ മുക്ത യുവ ക്യാമ്പയിൻ ആരംഭിക്കുകയാണ്.

സുഹൃത്തുക്കളേ,

ചില ശ്രമങ്ങൾ ഒറ്റയ്ക്ക് ചെയ്യുമ്പോൾ തളർച്ചയോ നിരാശയോ ഉണ്ടാക്കിയേക്കാം. എന്നാൽ അവ കൂട്ടായ പ്രസ്ഥാനങ്ങളായി മാറുമ്പോൾ ദശലക്ഷക്കണക്കിന് ആളുകൾ തോളോട് തോൾ ചേർന്ന് നടക്കുമ്പോൾ ഒറ്റയ്ക്ക് പ്രവർത്തിക്കാൻ കഴിയാത്തവർക്ക് പോലും പുതിയ ഊർജ്ജം ലഭിക്കുന്നു. കൂട്ടായ്മയുടെ ശക്തി ശക്തമാണ്. ഇന്ന് ഈ പ്രചാരണം ഓരോ യുവഹൃദയത്തെയും തൊട്ടറിയും. കുറച്ചു സമയം മുമ്പ് രാജ്യത്തുടനീളമുള്ള ദശലക്ഷക്കണക്കിന് യുവാക്കൾ ലഹരിയിൽ നിന്നുള്ള മോചനത്തിനായുള്ള പ്രതിജ്ഞ എടുത്തു. നിങ്ങളുടെ ജീവിതം ലഹരിമരുന്നുകളിൽ നിന്ന് മുക്തമായി നിലനിർത്താനും നിങ്ങളുടെ സ്‌കൂളുകളിലും കോളേജുകളിലും സമൂഹങ്ങളിലും ലഹരിവിരുദ്ധ സന്ദേശം പ്രചരിപ്പിക്കാനും നിങ്ങൾ നിശ്ചയിച്ചു.

സുഹൃത്തുക്കളേ,

ഇന്ന് എടുത്ത ഈ പ്രതിജ്ഞ 100 ആഴ്ചകൾ തുടരും. എല്ലാ ഞായറാഴ്ചകളിലും കല, സംസ്‌കാരം, കായികം, ധ്യാനം, ആത്മീയത, സേവനം എന്നിവയുമായി ബന്ധപ്പെട്ട പ്രവർത്തനങ്ങൾ സംഘടിപ്പിക്കും. ലഹരിവിമുക്ത സന്ദേശം പുതിയ ആളുകളിലേക്ക് എത്തും. ഈ 100 ഞായറാഴ്ചകൾ ലഹരിമുക്ത ഭാരതത്തിലേക്കുള്ള 100 ശക്തമായ ചുവടുകളായിരിക്കും.

സുഹൃത്തുക്കളേ,

ഇന്ന് ആയിരക്കണക്കിന് സ്‌കൂളുകൾ, കോളേജുകൾ, സർവ്വകലാശാലകൾ എന്നിവിടങ്ങളിൽ നിന്നുള്ള ലക്ഷക്കണക്കിന് വിദ്യാർത്ഥികൾ ഈ പരിപാടിയുമായി ഓൺലൈനായി ബന്ധപ്പെട്ടിരിക്കുന്നു. മൈ ഭാരതിന്റെ (My Bharat) ലക്ഷക്കണക്കിന് സന്നദ്ധപ്രവർത്തകരും പങ്കെടുക്കുന്നു. നമ്മുടെ NSS യുവാക്കളും നമ്മോടൊപ്പമുണ്ട്. വിവിധ പ്രദേശങ്ങളിൽ നിന്നും സ്ഥാപനങ്ങളിൽ നിന്നും പശ്ചാത്തലങ്ങളിൽ നിന്നുമുള്ള ഒരു കോടിയിലധികം യുവാക്കളാണ് ഇന്ന് ഒന്നിച്ചിരിക്കുന്നത്. നിങ്ങളാണ് ഈ മഹത്തായ പ്രസ്ഥാനത്തിന്റെ നേതാക്കൾ. ഇന്ത്യയിലെ യുവാക്കൾ തങ്ങളുടെ കർത്തവ്യങ്ങളെക്കുറിച്ച് എത്രത്തോളം ബോധവാന്മാരും ബുദ്ധിമാന്മാരും ഉത്തരവാദിത്തമുള്ളവരുമാണെന്ന എന്റെ വിശ്വാസത്തെ നിങ്ങൾ ശക്തിപ്പെടുത്തി. ഈ പ്രചാരണത്തിനായി ഞാൻ നിങ്ങൾക്കെല്ലാവർക്കും എന്റെ ആശംസകൾ നേരുന്നു.

എന്റെ യുവ സുഹൃത്തുക്കളേ,

നിങ്ങളാണ് ഇന്ത്യയുടെ അമൃത തലമുറ (Amrit Peedhi). അടുത്ത 20–25 വർഷങ്ങളിൽ നിങ്ങൾ നിങ്ങളുടെ സ്വന്തം ജീവിതത്തിന് രൂപം നൽകും. 2047-ഓടെ വികസിത ഭാരതമായി മാറുക എന്ന ലക്ഷ്യത്തിലേക്ക് രാജ്യത്തെ എത്തിക്കുന്നതും നിങ്ങളാണ്. ആ നേട്ടത്തിന്റെ ഫലങ്ങൾ അനുഭവിച്ചുകൊണ്ട് കൊടുമുടിയിൽ ഇരിക്കുന്നതും നിങ്ങൾ തന്നെയായിരിക്കും. രാജ്യത്തിന് നിങ്ങളുടെ ഊർജ്ജവും ഭാവനയും കഴിവുകളും ആവശ്യമാണ്. അതുകൊണ്ടാണ്, രാഷ്ട്രത്തിനു വേണ്ടിയും നിങ്ങളുടെ സ്വന്തം ജീവിതത്തിനു വേണ്ടിയും ലഹരിയിൽ നിന്ന് മുക്തരായിരിക്കേണ്ടത് അനിവാര്യമാകുന്നത്. ലഹരിമരുന്നുകൾ ശ്രദ്ധ തിരിക്കുകയും യുവാക്കളെ അവരുടെ സ്വപ്നങ്ങളിൽ നിന്ന് ക്രമേണ അകറ്റുകയും ചെയ്യുന്നു. തൊട്ടുമുമ്പ് അവതരിപ്പിച്ച നാടകം പ്രശ്നത്തെയും അത് സൃഷ്ടിക്കുന്ന പ്രതിസന്ധികളെയും അതിനെ തരണം ചെയ്യാനുള്ള കൂട്ടായ പാതയെയും മനോഹരമായി സംവദിച്ചു. ചെറുതാണെങ്കിലും അതൊരു നാടകം മാത്രമായിരുന്നില്ല - അത് നമ്മെ ഉണർത്തുകയും പോരാടാൻ പ്രേരിപ്പിക്കുകയും ചെയ്യുന്ന ശക്തമായ ഒരു സന്ദേശമായിരുന്നു.

സുഹൃത്തുക്കളേ,

ഇന്ന് നമ്മുടെ യുവാക്കൾ സ്റ്റാർട്ടപ്പുകളിൽ മികവ് പുലർത്തുന്നതും എ.ഐ (AI) മേഖലയെ നയിക്കുന്നതും കായികരംഗത്ത് ത്രിവർണ്ണ പതാക ഉയർത്തുന്നതും ബഹിരാകാശം മുതൽ ശാസ്ത്രം വരെയുള്ള മേഖലകളിൽ പുതിയ റെക്കോർഡുകൾ കുറിക്കുന്നതും നമ്മൾ കാണുന്നു. എന്നാൽ ഒരു ചെറുപ്പക്കാരൻ ലഹരിക്ക് അടിമപ്പെടുമ്പോൾ തോൽക്കുന്നത് ഒരു യുവാവ് മാത്രമല്ല - ഒരു സ്വപ്നം പൊലിയുന്നു, ഒരു കുടുംബം തകരുന്നു, സമൂഹം ദുരിതമനുഭവിക്കുന്നു. ലഹരി ഒരു അമ്മയുടെ ചിരി കവർന്നെടുക്കുന്നു, ഒരു പിതാവിന്റെ പ്രതീക്ഷകളെ തകർക്കുന്നു, ഒരു സഹോദരിയുടെ ബന്ധത്തെ ദുർബലപ്പെടുത്തുന്നു, ഇളയ സഹോദരന് മാതൃകയാകേണ്ട വ്യക്തിയെ ഇല്ലാതാക്കുന്നു, ഒപ്പം മുതിർന്നവരുടെ കൺമുന്നിൽ സ്വന്തം കുട്ടി നശിച്ചുപോകുന്നത് കണ്ടുനിൽക്കാൻ അവരെ നിർബന്ധിതരാക്കുന്നു. കുടുംബങ്ങളിലും സമൂഹത്തിലും ഇത് സംഭവിക്കുമ്പോൾ രാഷ്ട്രത്തിന്റെ ശക്തിയും ദുർബലപ്പെടുന്നു. ശത്രുക്കൾ ഇത് മുതലെടുക്കുകയും നമ്മുടെ രാജ്യത്തെപ്പോലുള്ള രാജ്യങ്ങളെ നശിപ്പിക്കുന്നതിനും പണം സമ്പാദിക്കുന്നതിനുമായി ലഹരിമരുന്നുകൾ ഒഴുക്കിക്കൊണ്ട്, അവരുടെ ഭീകരപ്രവർത്തനങ്ങളുടെ ഭാഗമായി നമ്മുടെ യുവാക്കളെ ലഹരിയുടെ കെണിയിൽപ്പെടുത്താൻ ഗൂഢാലോചന നടത്തുകയും ചെയ്യുന്നു. അതുകൊണ്ടാണ് ഈ കെണിയിൽ വീഴുന്നതിൽ നിന്ന് ഓരോ യുവാവിനെയും നമ്മൾ സംരക്ഷിക്കേണ്ടത്.

സുഹൃത്തുക്കളേ,

ലഹരിയിൽ നിന്ന് മുക്തരായിരുന്നുകൊണ്ട് നിങ്ങളുടെ കഴിവുകളെ നിങ്ങൾ സംരക്ഷിക്കണം. ഓർക്കുക, ലഹരിമരുന്നുകൾ താൽക്കാലികമായി ഒരു "ഉയർച്ച" (high) നൽകിയേക്കാം, എന്നാൽ അവ നിങ്ങളുടെ കരിയറിനെയും കുടുംബജീവിതത്തെയും "താഴ്ചയിലേക്ക്" (low) കൊണ്ടുവരുന്നു. ലഹരിയോട് നമ്മൾ ഒരിക്കലും ഒരു വിട്ടുവീഴ്ചയും കാണിക്കരുത്.

സുഹൃത്തുക്കളേ,

നമ്മുടെ സമൂഹം എപ്പോഴും ലഹരിയെ ഒരു തിന്മയായിട്ടാണ് കണ്ടിട്ടുള്ളത്. സന്യാസിമാരും ഗുരുക്കന്മാരും ഇതിനെതിരെ നമുക്ക് മുന്നറിയിപ്പ് നൽകിയിട്ടുണ്ട്. ഗുരു ഗ്രന്ഥ സാഹിബ് പോലും പറയുന്നു: "ജിതു പീതൈ മതി ദൂരി ഹോയി ബരലു പാവൈ വിചി ആയി. ആപ്നാ പ രായാ ന പഛാനൈ ഖസ്മഹു ധാകേ ഖായി." - അതായത്, ഒരു പദാർത്ഥം വിവേകത്തെയും തിരിച്ചറിവിനെയും മൂടുമ്പോൾ താനും മറ്റുള്ളവരും തമ്മിലുള്ള വ്യത്യാസം ഒരാൾ മറക്കുമ്പോൾ അത്തരം ലഹരി നാശത്തിലേക്ക് മാത്രമേ നയിക്കൂ.

സുഹൃത്തുക്കളേ,

നമ്മുടെ സംസ്‌കാരം എപ്പോഴും ലഹരിയിൽ നിന്ന് രക്ഷപ്പെടാനുള്ള മുന്നറിയിപ്പുകളും വഴികളും നൽകിയിട്ടുണ്ട്. സാമൂഹിക പിന്തുണ, യോഗയുടെയും ധ്യാനത്തിന്റെയും ശക്തി എന്നിവയെല്ലാം ലഹരിക്കെതിരെ നമ്മുടെ ആന്തരിക വ്യക്തിത്വത്തെ ശാക്തീകരിക്കുന്നു. ഇന്ന് നമുക്ക് പുനരധിവാസ കേന്ദ്രങ്ങളുമുണ്ട്. അതിനാൽ ഒരു ചെറുപ്പക്കാരൻ ലഹരിയിൽ വീണുപോയാൽ അതിനർത്ഥം എല്ലാ വാതിലുകളും അടഞ്ഞുവെന്നല്ല. സാമൂഹിക അന്തസ്സ് ഓർത്ത് കുടുംബങ്ങൾ ഇത് ഒളിച്ചുവെക്കരുത്. സഹായം തേടുക, തുറന്നു സംസാരിക്കുക, വിദഗ്ധരുമായി ആലോചിക്കുക, നിങ്ങളുടെ കുട്ടിയെ മോചിപ്പിക്കുന്നതിന് വൈദ്യസഹായം ഉപയോഗിക്കുക. വീട്ടിൽ തുറന്ന സംഭാഷണത്തിന്റെ ഒരു സംസ്‌കാരം വളർത്തിയെടുക്കുക, അതിലൂടെ ആദ്യകാല ലക്ഷണങ്ങൾ - ഉൾവലിയൽ, രഹസ്യസ്വഭാവം, വൈകിവരുന്ന സമയം, പണത്തിനായുള്ള അസാധാരണമായ ആവശ്യങ്ങൾ - തിരിച്ചറിയാനും കാര്യങ്ങൾ കൈവിട്ടുപോകുന്നതിന് മുമ്പ് ഇടപെടാനും നിങ്ങൾക്ക് കഴിയും.

സുഹൃത്തുക്കളേ,

കോളേജുകളിലെയും സർവ്വകലാശാലകളിലെയും അധ്യാപകരോട് ഞാൻ അഭ്യർത്ഥിക്കുകയാണ്, പഠനത്തോടൊപ്പം ലഹരിയുടെ അപകടങ്ങളെക്കുറിച്ച് വിദ്യാർത്ഥികളോട് സംസാരിക്കുക. നിങ്ങളുടെ ക്യാമ്പസുകളിൽ ഒരു പ്രസ്ഥാനത്തിന് തുടക്കമിടുക. നിങ്ങളുടെ പരിശ്രമങ്ങൾക്ക് വലിയ ഫലങ്ങൾ കൊണ്ടുവരാൻ കഴിയും. കൂടാതെ ഓർക്കുക, ലഹരിയോട് പോരാടി അതിനെ തരണം ചെയ്യുന്നവർ ദുർബലരല്ല - അവർ യഥാർത്ഥ പോരാളികളാണ്. സമൂഹം അവരെ ബഹുമാനിക്കുകയും ചേർത്തുപിടിക്കുകയും അവർക്ക് രണ്ടാമതൊരു അവസരം നൽകുകയും വേണം. അവരുടെ മുൻകാലമല്ല, മറിച്ച് അവരുടെ ധൈര്യമാണ് അവരെ നിർവ്വചിക്കുന്നത്.

സുഹൃത്തുക്കളേ,

ഈ പ്രചാരണത്തിൽ ഗവൺമെന്റ് യുവാക്കൾക്കൊപ്പം ഉറച്ചുനിൽക്കുന്നു. ലഹരിക്കടത്തുകാർക്കെതിരെ ശക്തമായ നടപടികൾ സ്വീകരിച്ചുവരികയാണ്. അറസ്റ്റുകളുടെ എണ്ണം പലമടങ്ങ് വർധിക്കുകയും ആയിരക്കണക്കിന് കോടി രൂപയുടെ ലഹരിമരുന്നുകൾ പിടിച്ചെടുക്കുകയും ചെയ്തിട്ടുണ്ട്. ലഹരിക്കെതിരെ നമ്മുടെ ഗവൺമെന്റ് എത്രത്തോളം കർശന നിലപാടാണ് സ്വീകരിക്കുന്നത് എന്നാണ് ഇത് കാണിക്കുന്നത്. കേന്ദ്ര-സംസ്ഥാന ഗവൺമെന്റുകൾ ഈ ദൗത്യം പൂർണ്ണ ശക്തിയോടെ തുടരുമെന്ന് എനിക്ക് ഉറപ്പുണ്ട്. നമ്മുടെ യുവാക്കൾ ലഹരിയിൽ നിന്ന് മുക്തരായിരിക്കുമെന്നും തങ്ങളുടെ ഊർജ്ജം സംരക്ഷിക്കുമെന്നും വികസിത ഭാരതം എന്ന പ്രതിജ്ഞ മുന്നോട്ട് കൊണ്ടുപോകുമെന്നും ഞാൻ വിശ്വസിക്കുന്നു. ഇന്ന് എനിക്ക് മുന്നിൽ വന്ദ്യരായ നിരവധി സന്യാസിവര്യന്മാരെ കാണുമ്പോൾ ഞാൻ അവരെ ആദരവോടെ വണങ്ങുകയാണ്. രാജ്യത്തുടനീളമുള്ള ആത്മീയ-സാമൂഹിക സംഘടനകൾക്ക്, തങ്ങളുടെ ഭക്തരുമായും യുവാക്കളുമായും ചേർന്ന് ഈ പ്രചാരണത്തെ മുന്നോട്ട് കൊണ്ടുപോകാൻ സാധിക്കും. വരാനിരിക്കുന്ന 100 ആഴ്ചകളിൽ ഓരോ സംഘടനയും ഓരോ ആഴ്ചത്തെ ചുമതല ഏറ്റെടുക്കുകയും രാജ്യവ്യാപകമായി പ്രവർത്തനങ്ങൾക്ക് നേതൃത്വം നൽകുകയും എല്ലാ ഞായറാഴ്ചകളിലും വലിയ പരിപാടികൾ സംഘടിപ്പിക്കുകയും ചെയ്താൽ നമുക്ക് കെട്ടിപ്പടുക്കാൻ കഴിയുന്ന പ്രസ്ഥാനത്തിന്റെ വ്യാപ്തി ഒന്ന് ആലോചിച്ചുനോക്കൂ. ഈ ഉദാത്തമായ ലക്ഷ്യത്തെ അനുഗ്രഹിച്ചതിന് സന്യാസിമാർക്കും ആചാര്യന്മാർക്കും സംഘടനാ നേതാക്കൾക്കും ഞാൻ നന്ദി രേഖപ്പെടുത്തുന്നു. ഇന്ന് പങ്കെടുത്ത ഒരു കോടിയിലധികം വരുന്ന യുവാക്കളെ ഞാൻ പ്രത്യേകം അഭിനന്ദിക്കുന്നു. മൈ ഭാരതിന്റെ (My Bharat) സന്നദ്ധപ്രവർത്തകരെ ഞാൻ പ്രശംസിക്കുന്നു - അവർ ഏതൊന്ന് നിശ്ചയിച്ചാലും അത് കൈവരിക്കുന്നു. ഒരുകാലത്ത് "അവസാന ഗ്രാമങ്ങൾ" എന്ന് വിളിക്കപ്പെട്ടിരുന്നതും ഇപ്പോൾ അഭിമാനത്തോടെ "ആദ്യ ഗ്രാമങ്ങൾ" എന്ന് വിളിക്കപ്പെടുന്നതുമായ ഇന്ത്യയുടെ അതിർത്തി ഗ്രാമങ്ങളിൽ ഒരു ആഴ്ച ചെലവഴിച്ച അവരിൽ ചിലരെ അടുത്തിടെ ഞാൻ കണ്ടുമുട്ടിയിരുന്നു. അവരുടെ അനുഭവങ്ങൾ പ്രചോദനാത്മകമായിരുന്നു. ഇന്ന് അവർ ഇത്രയും വലിയൊരു പരിപാടി സംഘടിപ്പിച്ചിരിക്കുന്നു. ഇത് അവരുടെ ബോധവൽക്കരണത്തിന്റെയും രാഷ്ട്രത്തോടുള്ള സമർപ്പണത്തിന്റെയും പ്രതീകമാണ്. ഞാൻ അവരെ അഭിനന്ദിക്കുകയും അഭിവാദ്യം ചെയ്യുകയും ചെയ്യുന്നു. നിങ്ങളുടെ കൂട്ടായ ശ്രമങ്ങളിലൂടെ ഈ പ്രസ്ഥാനം ഓരോ വീട്ടിലും ഓരോ യുവഹൃദയത്തിലും എത്തുമെന്നും ലഹരിക്കടത്തുകാർക്ക് വലിയൊരു പ്രതിരോധമായി മാറുമെന്നും എനിക്ക് ഉറപ്പുണ്ട്. നമുക്കെല്ലാവർക്കും ഒന്നായി മുന്നോട്ട് പോകാം. നിങ്ങൾക്കെല്ലാവർക്കും എന്റെ ആശംസകൾ!

വളരെ നന്ദി!