दिग्गज बोले

रॉबर्ट फिको, स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री
रॉबर्ट फिको, स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री
June 15, 2026

माननीय प्रधानमंत्री जी, मैं आपको भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई देता हूँ। यह किसी राजनीतिक चमत्कार से कम नहीं है। 

Share
इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति, फ्रांस
इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति, फ्रांस
June 14, 2026

प्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, आपका यहाँ नीस में स्वागत करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। कुछ महीने पहले, हमने मुंबई में मिलकर 'फ्रेंच-इंडिया इनोवेशन ईयर' की शुरुआत की थी। सवाल यह नहीं था कि भारत इनोवेशन कर रहा है या नहीं, बल्कि यह था कि भारत के साथ पार्टनरशिप में इनोवेशन कौन करेगा।... प्रिय प्रधानमंत्री जी, मैं आपकी इस यात्रा के लिए आपको बधाई देना चाहता हूँ। कुछ ही दिन पहले आप स्वतंत्रता के बाद भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बने हैं। यह एक लंबा सफर रहा है जो आपके पक्के इरादे और आपके देश की मजबूती को दर्शाता है; यह सचमुच एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए, हमें बहुत गर्व है कि आप हमारे बीच यहाँ मौजूद हैं।

Share
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज
May 28, 2026

आधुनिक ऑस्ट्रेलिया की कहानी भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई कम्युनिटी के उल्लेखनीय योगदान को स्वीकार किए बिना नहीं बताई जा सकती। उद्यमिता और इनोवेशन से लेकर हेल्थकेयर, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और पब्लिक सर्विस तक, भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई लगातार राष्ट्र की सफलता को आकार देने में योगदान दे रहे हैं। जैसे-जैसे भारत एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, वैसे-वैसे व्यापार, निवेश, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और लोगों के बीच गहरे संबंधों के माध्यम से हमारे दोनों देशों के बीच का सेतु और अधिक मजबूत होता जा रहा है। साथ मिलकर, ऑस्ट्रेलिया और भारत 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक और आर्थिक साझेदारियों में से एक का निर्माण कर रहे हैं

Share
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी
May 20, 2026

इससे पहले किसी भारतीय प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय मिशन पर अंतिम इटली यात्रा वर्ष 2000 में हुई थी, यानी 26 वर्ष पहले। आज, इस यात्रा के माध्यम से हम न केवल इस अंतर को पाट रहे हैं, बल्कि साथ मिलकर अपने संबंधों को पुनर्जीवित करने का भी निर्णय ले रहे हैं

Share
जोतुन के सीईओ मोर्टेन फोन
जोतुन के सीईओ मोर्टेन फोन
May 19, 2026

भारत में पिछले कई वर्षों में काफी बदलाव आया है। हम लंबे समय से वहाँ मौजूद हैं और मेरा मानना है कि इसका एक उदाहरण यह है कि भारत के अंदर राज्यों के बीच व्यापार को किस प्रकार सरल बनाया गया है। पीएम मोदी ने आज भारत में शिपबिल्डिंग की बात कही, जो मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि हमारी कंपनी ग्लोबल मरीन कोटिंग्स इंडस्ट्री में 25% मार्केट शेयर रखती है। इसलिए भारत में जितने अधिक शिप बनाए जाएंगे, उतने ही अधिक व्यावसायिक अवसर हमें प्राप्त होंगे 

Share
क्रिस्टियन सोरेनसेन, सीईओ, बीडब्ल्यू एलपीजी
क्रिस्टियन सोरेनसेन, सीईओ, बीडब्ल्यू एलपीजी
May 19, 2026

भारत में व्यापार करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के प्रति प्रधानमंत्री का समर्पण और प्रतिबद्धता समग्र व्यावसायिक माहौल को बेहतर बनाने में बड़ा योगदान दे रही है

Share
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे
May 19, 2026

भारतीय प्रधानमंत्री का यहाँ आकर अपना दृष्टिकोण साझा करना हमारे लिए बेहद उपयोगी है। भारत अपने संपर्कों और अनुभवों के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है

Share
स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन
स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन
May 17, 2026

भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का निर्णायक निष्कर्ष काफी हद तक पीएम मोदी की दूरदृष्टि, दृढ़ संकल्प और उनके व्यक्तिगत नेतृत्व के कारण संभव हो पाया है

Share
प्रोसस के सीईओ फैब्रिसियो ब्लोइसी
प्रोसस के सीईओ फैब्रिसियो ब्लोइसी
May 17, 2026

हमने 90,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है और पीएम मोदी के नेतृत्व में यह तो केवल शुरुआत है। हम इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि हम और अधिक बड़े स्तर पर निवेश कैसे कर सकते हैं। हम वहाँ AI मॉडल्स को ट्रेन करने पर काम कर रहे हैं और मेरा मानना है कि पीएम मोदी का नेतृत्व शानदार रहा है, जिसने यह सुनिश्चित किया है कि भारत न केवल अपने मौजूदा निवेशकों को बनाए रखे, बल्कि टेक्नोलॉजी में निवेश के माध्यम से और अधिक समृद्ध भविष्य का निर्माण करे। यही हमारी प्रतिबद्धता है

Share
 रैंडस्टैड के सीईओ सैंडर वैन 'टी नूर्डेन्डे
रैंडस्टैड के सीईओ सैंडर वैन 'टी नूर्डेन्डे
May 17, 2026

मेरा मानना है कि भारत पूरी तरह से सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और स्पष्ट रूप से यह पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव हो रहा है

Share
एपीएम टर्मिनल्स के सीईओ कीथ स्वेन्डसेन
एपीएम टर्मिनल्स के सीईओ कीथ स्वेन्डसेन
May 17, 2026

माननीय प्रधानमंत्री जी से जब में पहली बार वाइब्रेंट गुजरात समिट में मिला था, तब जिन बातों ने मुझे अत्यंत प्रभावित किया, उनमें से एक पोर्ट सेक्टर के बारे में उनका विस्तृत ज्ञान तथा आर्थिक प्रगति को आगे बढ़ाने में परिवहन सेक्टर के महत्व की उनकी गहरी समझ थी। गुजरात में मुख्यमंत्री रहने के समय से ही उन्हें पोर्ट सेक्टर का बेहद विशिष्ट और गहन ज्ञान था 

Share
अलेक्जेंडर स्टब, फिनलैंड के प्रेसिडेंट
अलेक्जेंडर स्टब, फिनलैंड के प्रेसिडेंट
March 05, 2026

मैं आपको (पीएम मोदी) आपकी लीडरशिप के लिए बधाई देना चाहता हूँ। मेरा आखिरी भारत दौरा 2013 में ट्रेड मिनिस्टर के तौर पर हुआ था और जो बदलाव मैंने अभी नई दिल्ली की सड़कों पर देखा है और शायद कुछ दिनों में मुंबई में भी बहुत कुछ देखूंगा, वह साफ दिख रहा है। यह एक इकोनॉमिक चमत्कार है जो हम देख रहे हैं।

Share