प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'एग्जाम वॉरियर्स' का नया और अपडेटेड एडिशन यहां है, जैसा कि उनके द्वारा हाल ही में किए गए मन की बात में वादा किया गया था। यह विभिन्न प्लेटफार्मों पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। आप इसे यहां (https://amzn.to/3eaYOHH) या यहां (https://bit.ly/3eeUVl8) प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2018 में लिखी गई पुस्तक 'एग्जाम वॉरियर्स' का पहला संस्करण जीवन, परीक्षा और अन्य विषयों पर उनके प्रेरणादायक विचारों का चरमोत्कर्ष था। यह एक ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास था, जहाँ नॉलेज को सेलेब्रेट किया जाता है और लर्निंग, स्कोरकार्ड के बजाय शिक्षा का फोकस बन जाती है।
यह एक ब्रेल संस्करण के साथ-साथ कई भाषाओं में प्रकाशित हुआ था। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और पहला संस्करण बेस्टसेलर बन गया।
पिछले तीन वर्षों में प्रधानमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई लोगों के साथ बातचीत की और उनलोगों ने कई जानकारी, दृष्टिकोण और सुझाव प्रदान किए।
विशेष रूप से महामारी के बाद और शिक्षा क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में कामकाज जारी रखने के लिए सुधार करना पड़ा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'एग्जाम वॉरियर्स' का एक नया संस्करण लिखने की आवश्यकता महसूस की।
'एग्जाम वॉरियर्स' का नया संस्करण मेंटल हेल्थ, गोल सेटिंग, क्लासरूम से आगे जाने समेत जैसे कई विषयों को भी छूता है।
पैरेंट्स के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परिवारों के भीतर टेक्नोलॉजी की भूमिका, प्रोत्साहन, छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने समेत बहुत कुछ लिखा है।
'एग्जाम वॉरियर्स' के पहले संस्करण को विशेष रूप से प्रत्येक विषय से जुड़ी अपनी इंटरैक्टिव एक्टिविटीज के लिए सराहना की गई थी। नया संस्करण इस तरह की और एक्टिविटीज के साथ वापस आया है और वो नरेन्द्र मोदी मोबाइल ऐप के एग्जाम वॉरियर्स मॉड्यूल के साथ भी एकीकृत है।
ऐप पर एग्जाम वॉरियर्स मॉड्यूल, पुस्तक को एक तकनीकी-सामाजिक आयाम प्रदान करता है।
'एग्जाम वॉरियर्स' का नया और अपडेटेड वर्जन विभिन्न प्लेटफार्मों पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। आप इसे यहां (https://amzn.to/3eaYOHH) या यहां (https://bit.ly/3eeUVl8) पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने थिरु आर. नल्लाकन्नू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके जमीनी जुड़ाव और वंचित वर्गों को आवाज़ देने के लिए किए गए अथक प्रयासों को रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि थिरु आर. नल्लाकन्नू समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच व्यापक रूप से सम्मानित थे और उनकी सादगी विशेष रूप से उल्लेखनीय थी। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा-
"थिरु आर. नल्लाकन्नू को उनके जमीनी जुड़ाव और वंचितों, श्रमिकों तथा किसानों की आवाज बनने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। समाज के हर वर्ग के लोग उनका बेहद सम्मान करते थे। उनकी सादगी भी उतनी ही उल्लेखनीय थी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।"
Thiru R. Nallakannu will be remembered for his grassroots connect and efforts to give voice to the underprivileged, workers and farmers. He was widely respected by people from every section of society. Equally noteworthy was his simplicity. My thoughts are with his family and…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2026
திரு நல்லகண்ணு அவர்கள் அடித்தட்டு மக்களுடனான தொடர்புக்காகவும், உரிமை மறுக்கப்பட்டோர், தொழிலாளர்கள் மற்றும் விவசாயிகளுக்காகக் குரல் கொடுக்கும் முயற்சிகளுக்காகவும் நினைவுகூரப்படுவார். சமூகத்தின் அனைத்துப் பிரிவு மக்களாலும் அவர் பெரிதும் மதிக்கப்பட்டார். அவரது எளிமையும் அதே…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2026


