India will prosper only when development reaches every corner of the country: PM Modi #ParivartanRally
Bihar needs 'Vikas-Raj' not 'Jungle-Raj': PM Modi #ParivartanRally
Youth of Bihar can do wonders. They are extremely talented: PM #ParivartanRally
Those who practise casteism & do vote bank politics can never think of developing Bihar: PM #ParivartanRally
I have a dream that by 2022, every Indian must have their homes, 24/7 electricity & water: PM #ParivartanRally
'Mahaswarthbandhan' has ruined Bihar. NDA is dedicated to development of Bihar: PM Modi #ParivartanRally
Bihar has no place for 'Shaitan': PM #ParivartanRally
According to police, there have been over 4000 kidnapping cases. This proves the situation of Bihar under 'Jungle-Raj': PM

भारत माता की जय, भारत माता की जय

मिथिला पावन धरती के नमन करै छी। मंच पर विराजमान केंद्र में मंत्रिपरिषद के मेरे साथी श्रीमान रविशंकर प्रसाद जी, भाजपा के लोकप्रिय सांसद श्रीमान नित्यानंद राय जी, लोजपा के नेता श्री रामचंद्र पासवान जी, भाजपा के सांसद श्रीमान कीर्ति आज़ाद जी, भाई मुकेश सहनी जी और जिनको हमने जीवन भर एक तपस्वी के रूप में काम करते देखा है, पांच-पांच पीढ़ी राजनीति में जिनसे प्रेरणा लेती रही है, वैसे कैप्टन निशाद जी आज हमें आशीर्वाद देने आये हैं, मैं उनका बहुत आभारी हूँ कल्याणपुर से लोजपा के उम्मीदवार प्रिंस राज, वारिसनगर से लोजपा के उम्मीदवार चंद्रशेखर यादव, समस्तीपुर से भाजपा के उम्मीदवार श्रीमती रेणु कुशवाहा जी, रालोसपा के उम्मीदवार कुमार आनंद, मोरवा से भाजपा के उम्मीदवार सुरेश राय, सरायरंजन से भाजपा के उम्मीदवार श्री रंजीत निर्गुणी जी, मोइउद्दीन नगर से भाजपा के उम्मीदवार सत्येन्द्र सिंह जी, विभूतिपुर से लोजपा के उम्मीदवार रमेश कुमार राय, रोसड़ा से भाजपा के उम्मीदवार श्रीमती मंजू हजारी जी, हसनपुर से रालोसपा के उम्मीदवार श्री विनोद चौधरी जी और मंच पर विराजमान सभी वरिष्ठ महानुभाव।

चारों तरफ़ जहाँ भी मेरी नज़र पहुँचती है, मुझे लोग ही लोग नज़र आ रहे हैं। इतनी भयंकर गर्मी में आप घंटों से तपस्या कर रहे हैं। आपमें से किसी को कुछ भी नहीं चाहिए फिर भी आप लोग इतना कष्ट उठा रहे हैं। इतने भयंकर ताप में तप रहे हैं क्योंकि आप बिहार की बेहाली से परेशान हैं और बिहार को बचाना चाहते हैं। मेरे प्यारे भाईयों-बहनों, मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं आपकी तपस्या कभी बेकार जाने नहीं दूंगा। बिहार के भाग्य को बदलने के लिए आपने जो यज्ञ शुरू किया है, इस यज्ञ में मेरी भी कुछ आहूति होगी।

समस्तीपुर की धरती, हम सब के प्रेरक एवं जिनका जीवन दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित लोगों के लिए प्रेरणा रहा है, ऐसे जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की इस जन्मभूमि को मैं प्रणाम करता हूँ। मैं उनसे प्रार्थना करता हूँ कि वे जहाँ हैं, वहीँ से हमें आशीर्वाद दें ताकि हम आपके सपनों को पूरा कर सकें।

आज 8 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि है। ये राजनीति का रंग देखिये, सत्ता सुख के लिए राजनीति में रंग बदलने वाले लोगों को देखिये, उनके कारनामे देखिये ये वही लोग हैं जो कर्पूरी ठाकुर का नाम लेकर गरीबों के कल्याण की बातें करते थे, कांग्रेस के खिलाफ़ जंग लड़ने की बातें करते थे; ये लोग कभी जयप्रकाश नारायण के नाम के साये में अपना राजनीतिक कार्यक्रम चलाते थे। जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस के कुशासन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ़ एक जंग छेड़ा था, देश के नौजवानों को प्रेरणा दी थी। कल तक जो लोकनायक के गीत गाते थे, कर्पूरी ठाकुर की बातें सुनाते थे, आज वे कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं। मैं कल्पना कर सकता हूँ कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण, कर्पूरी ठाकुर, राम मनोहर लोहिया जी की आत्मा जहाँ भी होगी, इन लोगों के आचरण के कारण उनकी आत्मा सबसे ज्यादा दुखी होती होगी।

कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देने का सही समय यह चुनाव है। ऐसे लोगों को उखाड़ कर फेंक देना ही कर्पूरी ठाकुर को सही श्रद्धांजलि होगी। मेरे बिहारवासी, आप बताएं कि बिहार में प्रगति, यहाँ का विकास होना चाहिए कि नहीं? नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए कि नहीं? कांग्रेस के नेता हों, लालू जी हों, यहाँ के मुख्यमंत्री जी हों, ये तीनों लोगों को जानना जरुरी है। कांग्रेस ने बिहार में 35 साल सरकार चलाई लेकिन क्या 35 साल राज करने के बाद भी बिहार का भला हुआ? जो 35 साल कुछ नहीं कर पाए, वे 5 साल में कुछ कर पाएंगे? लालू जी और यहाँ के मुख्यमंत्री जी, बड़ा भाई और छोटा भाई, बड़ा भाई ऐसा है जो छोटे भाई को कभी हत्यारा तो कभी तोता कहता है; इन्होंने बिहार में 25 साल राज किया लेकिन अगर 25 साल में कुछ नहीं कर पाए, वे 5 साल में कुछ कर पाएंगे क्या? इन तीनों ने मिलाकर बिहार में 60 साल राज किया है। 60 साल में कुछ भला हुआ क्या?

आप देखिये कि पहले ये तीनों एक-दूसरे के खिलाफ़ लड़ते थे, एक-दूसरे को बदनाम करते थे लेकिन आज ये तीनों सत्ता के लिए मिल गए बिहार की भलाई के लिए पहले कभी ये एक हुए क्या? ये सिर्फ़ सत्ता के लिए इकट्ठे हुए हैं। आप मुझे बताईये कि महास्वार्थबंधन के ये सारे कट्टे-बट्टे जब आपके पास वोट मांगने आएं तो इन्हें अपने काम का हिसाब देना चाहिए कि नहीं? बिहार को क्या वादे किये थे, और कौन-कौन से वादे पूरे किए, ये उन्हें बताना चाहिए कि नहीं? मुझे बताईये कि चुनाव के इतने दिन हो गए, ये अपने काम का हिसाब दे रहे हैं क्या? जो अपने 60 साल के काम का हिसाब नहीं दे रहे हैं, उन्हें फिर से 5 साल के लिए मौका देना चाहिए क्या?

आज पहली बार दिल्ली में ऐसी सरकार आई है जो बिहार के लिए समर्पित है, बिहार का भाग्य बदलने के लिए समर्पित है और ये मैं आज से नहीं कह रहा। 2013 में सितम्बर महीने में भाजपा का अधिवेशन हुआ था। उस अधिवेशन का मेरा कोई भाषण निकाल कर देख ले, उसमें मैंने कहा था कि अगर हमें हिंदुस्तान का भाग्य बदलना है तो भारत के हर कोने, हर राज्य का विकास होना जरुरी है। अगर सिर्फ भारत के पश्चिमी छोर का विकास हो और पूर्वोत्तर का न हो तो भारत कभी महान नहीं बन सकता है। केरल, कर्नाटक, गुजरात, गोवा, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब आदि आगे बढे और अगर उड़ीसा, बिहार, बंगाल, असम, पूर्वोत्तर क्षेत्र पीछे रह जाए तो मेरा देश कभी आगे बढेगा क्या? मैं मानता हूँ कि अगर हिंदुस्तान को आगे ले जाना है तो पूर्वी हिंदुस्तान को और गति, और ताक़त देनी पड़ेगी।

बिहार के लिए घोषित 1 लाख 65 हज़ार का विकास का पैकेज सिर्फ़ बिहार का भला करेगा ऐसा नहीं है, ये पैकेज जब बिहार की धरती पर काम में आएंगे तो ये पूरे हिंदुस्तान की शक्ल-सूरत बदलने में मदद करेंगे। एक बार बिहार आगे बढ़ गया तो हिंदुस्तान कभी पीछे नहीं रह सकता। ये ताक़त है बिहार की। इसलिए मेरी पूरी कोशिश है कि बिहार के नौजवान को अवसर कैसे मिले, बिहार को ताक़त कैसे मिले। बिहार की शक्ति अभूतपूर्व है। अभी मैं अमेरिका गया था वहां मुझे बिहार के नागरिकों का एक दल मुझसे मिला। जब मेरा उनसे परिचय हुआ तो एक से बढकर एक होनहार लोग मेरे देश के नौजवान अमेरिका में इतना काम कर रहे हैं और खासकर बिहार के, इतना आनंद हुआ देखकर। जब उनसे बातें हुई तो उन्होंने यही कहा कि साहब हम आशा कर रहे हैं कि चुनाव के बाद बिहार की काया-पलट होनी शुरू हो जाएगी। मैंने अमेरिका में भी बिहार की चिंता करने वाले बिहार के लोगों को देखा। मुझे लगा कि जिस राज्य के पास ऐसे सामर्थ्यवान, शक्तिवान नौजवान हो, वो राज्य कभी पीछे नहीं रह सकता।

हम बिहार की सभी आवश्यकताओं पर बल दे रहे हैं। चुनाव और राजनीति में उन राजनेताओं को हम भली-भांति जानते हैं जिन्होंने जातिवाद और सम्प्रदायवाद का जहर घोला है। ये जातिवाद और सम्प्रदायवाद का जहर फैलाकर राजनीति करने वाले लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर पाएंगे। और इसलिए बिहार को जो जंगलराज झेलना पड़ा है, उसके बाद मैं यह पूछना चाहता हूँ कि क्या हमें यह जंगलराज फिर से वापस लाना है? भाईयों-बहनों, अगर बिहार को आगे ले जाना है तो बिहार को चाहिए – विकासराज। जंगलराज से पीछा छुड़ाईए और विकासराज का रास्ता पकड़िए और मैं आपके पास विकास की सौगात लेकर आया हूँ।

मैं हैरान हूँ कि पिछले दिनों से महास्वार्थबंधन के लोग ऐसे गुस्से में हैं कि उन्होंने बिहार के यदुवंश के लोगों को घोर अपमानित कर दिया और क्या खाते हैं, ऐसा बोला है कि मैं तो अपने मुख से बोल नहीं सकता। ये पाप मैं नहीं कर सकता। जब यदुवंश के लोगों और मीडिया ने उन्हें घेर लिया तो उन्होंने कहा कि मेरे अन्दर शैतान आ गया था, इसलिए मैंने ऐसा बोला। अब मेरे मन में सवाल है कि सारी दुनिया में अरबों-खरबों लोग हैं, हिंदुस्तान में करोड़ों लोग हैं, बिहार में करोड़ों लोग हैं लेकिन मुझे आश्चर्य हो रहा है कि शैतान को इन्हीं का ठिकाना मिला क्या, यही पता मिला क्या।

आप देखिये कि अगर आपको हार्ट अटैक आता है और आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर कहता है कि आपकी ये आदत गलत है, बुरी है इसके कारण ये हुआ है। अगर आपको डायबिटिज है और आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो डॉक्टर कहता है कि आपकी ये आदत गलत है, खाने का ये स्वभाव ख़राब है, काम करने की यह पद्धति गलत है और इसके कारण आपको डायबिटिज हुआ है। लालू जी, बिहार जानना चाहता है कि आपमें ऐसी कौन सी बुराई है जो शैतान आपके अन्दर प्रवेश कर गया। शैतान को यही ठिकाना क्यों मिला, यह बड़ी खोज का विषय है। बिहार की जनता खोज कर निकाले कि इन्हीं के पास शैतान क्यों गया। हमें उनलोगों को चुनना है जिनके पास इंसान और इंसानियत हो। जिनके पास शैतान आकर बसते हों, ऐसे लोगों के लिए बिहार में जगह नहीं है। मैं आज आपसे आग्रह करने आया हूँ कि आप भाजपा के नेतृत्व में एनडीए के गठबंधन, जो बिहार के विकास के लिए काम करना चाहती है, को आशीर्वाद दें।

आप मुझे बताएं कि बिहार को रास्ते, अस्पताल, शिक्षक चाहिए कि नहीं? गरीबों को स्कूल, घर, नौजवान को रोजगार चाहिए कि नहीं? हमारा एक ही एजेंडा है कि बिहार विकास करे और इतना आगे बढे कि पूरा हिंदुस्तान आगे बढ़ जाए। मैं इसी सपने के साथ आपके पास आया हूँ। बिहार के लिए घोषित पैकेज बिहार के इतिहास की सबसे बड़ी घटना है और वो इसलिए है क्योंकि मैं बिहार की ताक़त को भली-भांति जानता हूँ। मैं तो कहता हूँ कि बिहार का पानी और बिहार की जवानी, इन दोनों का अगर सही उपयोग हो तो सिर्फ़ बिहार नहीं, पूरा हिंदुस्तान बदल जाएगा। यहाँ इतना पानी है लेकिन वही पानी कभी विनाश करता है तो कभी दूसरे इलाके में सूखे के लिए मजबूर करता है क्योंकि 60 साल यहाँ जिन्होंने राज किया, उन्हें यहाँ के पानी की परवाह नहीं थी। यहाँ की जवानी हिंदुस्तान या दुनिया में जहाँ भी जाती है, हिंदुस्तान का नाम रौशन कर देती है लेकिन उस जवानी को पलायन करना पड़ता है। अगर उन्हें बिहार में अवसर मिले तो बिहार बदल जाएगा कि नहीं? इसलिए भाईयों-बहनों, बिहार का पानी भी काम आना चाहिए और बिहार की जवानी भी काम आनी चाहिए।

मैं आज आपके पास विकास का मंत्र लेकर आया हूँ। हमारा सपना गरीबों को घर देने का है, उन घरों में बिजली पहुँचाने का सपना है। गरीबों की बातें करने वाले लोगों को कभी यह विचार आया था कि हमारी गरीब माताओं को खुले में शौच जाना पड़ता है और उन्हें अपमानित महसूस करना पड़ता है। गरीबों की बातें करने वाले लोगों ने कभी यह सोचा कि उनके लिए कम-से-कम शौचालय ही बना दें। इनमें से किसी को गरीबों के बारे में बात करने का अधिकार नहीं है जो 60 साल सरकार चलाने के बाद गरीबों को शौचालय तक नहीं दे पाए, वो हमें गरीबी सिखाने आए हैं।

इंदिरा गाँधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था और कहा था कि गरीबों के लिए बैंक अकाउंट खोलने होंगे, बैंकों का पैसा गरीबों को मिलना चाहिए। आप मुझे बताईये कि गरीबों को बैंक तक जाने का मौका मिला था क्या? बैंक के दरवाजे गरीब ने कभी देखे थे क्या? 60 साल तक गरीब बैंकों से दूर रहा। हमने एक साल के भीतर देश के सभी नागरिकों का बैंकों में खाता खुलवा दिया। गरीबों के लिए काम कैसे क्या जाता है, ये इसका उदाहरण है। आने वाले दिनों में मुझे गरीबों को रहने के लिए घर देना है। 2022 में जब देश की आज़ादी के 75 वर्ष होंगे तो देश के हर परिवार के पास अपना घर हो, ये सपना पूरा करने के लिए मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए।

भाईयों-बहनों, आपके मुख्यमंत्री ने 2010 चुनाव में आपको बिजली देने का वादा किया था? बिजली मिली? उन्होंने ये कहा था कि अगर बिजली नहीं दूंगा तो 2015 में वोट मांगने नहीं आऊंगा, ये कहा था? अभी फिर से वोट मांगने आये न? बिजली आई क्या? उनकी बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। ये अहंकार की भाषा देखिये, घर में बिजली नहीं पहुँचाने के बावजूद वे आज फिर से वोट मांगने आये हैं। ये झूठे और खोखले वादे करके बिहार को फिर से जंगलराज बनाने के खेल खेले जा रहे हैं।

मुझे बताईये कि जंगलराज में सबसे बड़ा उद्योग कौन सा चला – अपहरण का उद्योग, अपहरण करो और फिर फ़िरौती मांगो। क्या फिर से अपहरण का राज चलने देना है? जनवरी महीने से जुलाई तक बिहार सरकार की पुलिस के आंकड़े के अनुसार 4000 अपहरण की घटनाएँ घटी हैं। आने वाले दिनों में दुर्गापूजा का अवसर आएगा। जब जंगलराज था तो लोग शाम में रामलीला देखने नहीं जा पाते थे क्योंकि डर लगता था कि कहीं कोई आकर के तकलीफ़ न कर जाए। कोई नई गाड़ी नहीं खरीद सकता था क्योंकि डर था कि अगर किसी नेता को पता लग गया तो गाड़ी जाएगी, पैसा भी जाएगा और मांगने जाऊंगा तो पिटाई होगी वो अलग। यही कारोबार चला था न? मैं इससे मुक्ति के लिए आपके पास आया हूँ। हमें फिर से जंगलराज आने नहीं देना है।

मैं आपके पास विकास के लिए वोट मांगने आया हूँ। मुझे विश्वास है कि ये जो जन सैलाब मैं देख रहा हूँ, मैं साफ़ कहता हूँ कि बिहार की जनता ने अहंकारवादियों का जो हाल लोकसभा के चुनाव में किया, उनका उससे भी बुरा हाल होने वाला है। कांग्रेस का अहंकार सातवें आसमान पर था। एक समय था जब जनता ने इन्हें लोकसभा में 440 सदस्य दिए थे, लेकिन अहंकार इतनी सीमा पर पहुंचा कि इसी जनता-जनार्दन ने उन्हें 40 पर लाकर बिठा दिया। जो लोग अहंकार में जी रहे हैं, वे समझें कि ये जनता-जनार्दन सबकुछ जानती है। जनता गलतियों को माफ़ करती है लेकिन धोखा कभी माफ़ नहीं करती।

बिहार का भाग्य बदलने के लिए और इसे विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए पहली बार दिल्ली से सरकार कंधे से कंधा मिलाकर चलने आई है। हमें आशीर्वाद दीजिए और हमारे सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाईए। सभी मेरे साथ मुट्ठी बंद करके बोलें –
भारत माता की जय, भारत माता की जय, भारत माता की जय!

बहुत-बहुत धन्यवाद

Explore More
ಶ್ರೀರಾಮ ಜನ್ಮಭೂಮಿ ಮಂದಿರದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣ ಉತ್ಸವ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಅವರ ಭಾಷಣ

ಜನಪ್ರಿಯ ಭಾಷಣಗಳು

ಶ್ರೀರಾಮ ಜನ್ಮಭೂಮಿ ಮಂದಿರದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣ ಉತ್ಸವ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಅವರ ಭಾಷಣ
GIFT City scales new heights as India's 1st international finance and IT hub

Media Coverage

GIFT City scales new heights as India's 1st international finance and IT hub
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
LDF and UDF have looted Keralam for decades through a tacit understanding: PM Modi in Palakkad, Keralam
March 29, 2026
A BJP-NDA government in Keralam will ensure rapid development. This is Modi’s guarantee: PM Modi in Palakkad
The track record of the Congress and the Left shows that wherever they come to power, everything deteriorates: PM Modi
In Palakkad, PM Modi says that both the UDF and LDF are targeting the BJP because they fear the party will expose their past misdeeds
If the BJP comes to power, all the scams perpetrated by the LDF and UDF will be thoroughly investigated, and justice will be served: PM

जय केरलम...
जय केरलम...
जय विकसिता केरलम
जय केरलम...

केरालथिले एंटे...
प्रियप्पेट्टा सहोदरी सहोदरनमारक्क…//
विनीथमाया//
नमस्कारम !

मैं कल्पाती श्री विशालाक्षी समेत श्री विश्वनाथ स्वामी जी के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं देख रहा हूं, इस बार केरलम में एक अलग ही माहौल है! केरलम बदलाव का संदेश दे रहा है। NDA की बढ़ती लोकप्रियता, बीजेपी के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास, आज आप सबका उत्साह और समर्थन, इतनी बड़ी संख्या में आपकी ये उपस्थिति। पालक्काड़ ये बता रहा है- केरलम का मूड अब एक मूवमेंट बन चुका है। अब केरलम के युवाओं का विश्वास है- बीजेपी और एनडीए। अब केरलम की महिलाओं का स्नेह है- बीजेपी और एनडीए। अब केरलम के किसानों का प्रेम है- बीजेपी और एनडीए।

एंडे सुहुर्तगले,

इस बदलाव के पीछे केरलम की जनता का आशीर्वाद है। इसके पीछे, केरलम बीजेपी के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत है। हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं ने यहां पॉलिटिकल वॉयलेंस के कारण अपना जीवन खोया है। मैं आज केरलम की मेरी पहली चुनाव सभा में उन सभी कार्यकर्ताओं को इस मंच से आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं।

एंडे सुहुर्तगले,

केरलम् को सुंदरतम क्यों कहा जाता है, इसका अहसास हमें पालक्काड़ आते ही हो जाता है। हमारा पालक्काड़ केरलम का ये प्रवेश द्वार है। यहां प्रकृति की अद्भुत सुंदरता भी है। केरलम की प्राचीन जीवंत संस्कृति भी है और ये केरलम की प्रतिभा और परिश्रम का एक बड़ा केंद्र भी है। यहां कल्पाती मंदिर का महत्व बताते हुए काशी का उदाहरण दिया जाता है। काशी का सांसद होने के नाते ये मेरे लिए और भी विशेष है।

एंडे सुहुर्तगले,

मैं इस पावन भूमि को नमन करता हूं। यहां के महान संत और समाज सुधारक

पूज्य श्री नारायण गुरु, पूज्य चत्तम्बी स्वामीकल, पूज्य मन्नत्त पद्मनाभन, पूज्य महात्मा अय्यनकाली और संत कुरियाकोस// एलियास चावरा, मैं इन महान विभूतियों को भी प्रणाम करता हूं।

एंडे सुहुर्तगले,

दशकों से केरलम स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। एक ओर LDF, तो दूसरी ओर UDF। एक ओर कम्युनिस्ट, तो दूसरी ओर कांग्रेस।

एक भ्रष्ट, तो दूसरा महा-भ्रष्ट। एक सांप्रदायिक, तो दूसरा महा-सांप्रदायिक। LDF-UDF की सारी नीतियां केवल वोटबैंक पॉलिटिक्स के लिए ही होती हैं।

इन्हें केरलम के विकास की कोई परवाह नहीं। अब मैं आपको भरोसा देता हूं कि यहां बनने वाली बीजेपी-एनडीए सरकार केरलम का तेज विकास करेगी।

विकसित केरलम बनाएगी और ये मोदी की गारंटी है।

What remained unchanged will change.

Now Keralam will develop.

मारात्ततु इनी मारुम।

इनी केरलम वल़रुम

एंडे सुहुर्तगले,

LDF और UDF ने दशकों तक मिल-बांटकर केरलम को लूटा। इनके बीच एक टैक्टिकल समझौता रहा है। कुछ साल LDF वाले सरकार चलाएंगे, अपनी जेबें भरेंगे, उसके बाद, UDF वाले आकर लूटेंगे। इनके इस गठजोड़ में हमारा केरलम उलझकर रह गया है।

एंडे सुहुर्तगले,

इन दिनों कम्युनिस्ट और कांग्रेस ने मिलकर एक नया propaganda शुरू किया है। कम्युनिस्ट कहते हैं कि- कांग्रेस बीजेपी की B टीम है! और कांग्रेस वाले कहते हैं- कम्युनिस्ट बीजेपी की B टीम है! यानी, LDF और UDF, इन लोगों ने भी मान लिया है। इस बार केरलम चुनाव में A टीम अगर कोई है, A टीम अगर कोई है...तो वो सिर्फ और सिर्फ बीजेपी ही है।

एंडे सुहुर्तगले,

केरलम में LDF-UDF दोनों ही बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। इसका मतलब ये कि ये दोनों भ्रष्टाचारी पार्टियां अगर किसी से डरी हुई हैं, तो वो है बीजेपी।

इन्हें बीजेपी का डर इसलिए है, क्योंकि इनको लगता है कि अगर बीजेपी यहां सरकार में आ गई, तो इनके सारे काले कारनामों का सच सामने आ जाएगा।

दशकों से LDF-UDF ने यहां बड़े-बड़े घोटाले किए हैं। लेकिन इन दलों की सरकारें कभी भी एक दूसरे पर कार्रवाई नहीं करती। ये आपके सामने सिर्फ झूठे बयान देती हैं। बीजेपी सरकार आई तो LDF-UDF के हर घोटालों की जांच कराएगी, केरलम की जनता को न्याय दिलाएगी। इसलिए, ये दोनों गठबंधन केरलम में बीजेपी सरकार बनने के डर से, इस जनसैलाब के समर्थन से, इनकी नींद हराम हो गई है, ये डर रहे हैं।

एंडे सुहुर्तगले,

चुनाव में पर्दे के पीछे कौन किसकी B टीम है, मैं केरलम के लोगों के सामने इसकी भी सच्चाई रखूंगा। कांग्रेस और कम्युनिस्ट पूरे देश में एक दूसरे से गठबंधन करते हैं। बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश से लेकर मणिपुर, त्रिपुरा, असम तक इन दोनों का गठबंधन है। इंडी अलायंस में साथ में हैं, दिल्ली में सरकार साथ में चलाई थी। तमिलनाडू में भी ये दोनों एक साथ अलायंस में हैं।

लेकिन यहां केरलम में कांग्रेस और लेफ्ट वाले एक दूसरे को झूठी गाली देते हैं। इसलिए आपको इन दोनों से ही सावधान रहना है।

एंडे सुहुर्तगले,

केरलम में टीम बीजेपी और टीम NDA सरकार बनाने के लिए मैदान में हैं।

हम केरलम की जनता के आशीर्वाद से, आप सबसे आशीर्वाद से यहां सरकार बनाएंगे। हम केरलम की सेवा में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। NDA का लक्ष्य है- केरलम के लोगों के सपने पूरे करना! हमने केंद्र में रहते हुए केरलम के विकास के लिए हर प्रयास किए हैं। जब कांग्रेस केंद्र सरकार में थी, तब केरलम को केंद्र से 10 साल में जितना पैसा मिला, हमने उससे 5 गुना ज्यादा बजट केरलम को दिया है। अर्बन development, रोड निर्माण, रेलवे का विकास एग्रिकल्चर development, जल जीवन मिशन, पीएम-आवास....

ये पैसा हर क्षेत्र के लिए दिया गया। लेकिन, यहां की राज्य सरकार ने इस पैसे का सही इस्तेमाल नहीं किया। इन पैसों पर आपका अधिकार था, उन्होंने लूटने का काम किया है।

एंडे सुहुर्तगले,

आज केरलम पर 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज हो गया है। 10 साल में ये कर्ज 3 गुने से ज्यादा बढ़ा है। ऐसे में केरलम के लोग सवाल पूछ रहे हैं। केरलम के हिस्से का, जनता की मेहनत का ये पैसा कहां जा रहा है? जवाब एक ही है- LDF वालों की जेबों में! जब यहां NDA सरकार आएगी, तो भ्रष्टाचारियों से ये पैसा वसूला जाएगा और केरलम की जनता के विकास में लगाया जाएगा।

एंडे सुहुर्तगले,

केरलम के पास भरपूर सामर्थ्य है। यहां प्राकृतिक संसाधन हैं, समुद्र है, खेती है, पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां के शिक्षित युवा, युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और क्षमता, ये सब केरलम की बहुत बड़ी पूंजी है। फिर भी केरलम आज पलायन की विभीषिका से जूझ रहा है। पिछले 10 वर्षों में यहां राज्य सरकार द्वारा कोई ऐसा बड़ा औद्योगिक प्रोजेक्ट नहीं शुरू हुआ, जिससे युवाओं को रोजगार मिलता।

एंडे सुहुर्तगले,

कांग्रेस और लेफ्ट का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, ये जहां सत्ता में आते हैं, वहां सब चौपट करके ही जाते हैं। बंगाल में लेफ्ट ने क्या किया, ये पूरा देश जानता है। त्रिपुरा में लेफ्ट ने क्या किया, ये पूरा देश जानता है। कांग्रेस ने देश भर में क्या किया, ये भी सबने देखा है। इनके उसी कुचक्र में केरलम भी पिसता रहा है।
यहां सरकारी कर्मचारियों के वेतन में देरी की खबरें आती हैं। पेंशन के भुगतान में भी परेशानी की बातें सामने आती हैं। केरलम में नौकरी करने वाले परिवार की चिंता यही रहती है कि अगले महीने उनका वेतन आएगा या नहीं।

एंडे सुहुर्तगले,

हाल ही में भी केरल में सरकारी कर्मचारियों के DA और लीव सरेंडर के बकाया भुगतान को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। कांग्रेस इस सबके लिए लेफ्ट वालों पर हमला करती है। लेकिन, जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहाँ भी हालात इतने ही बुरे हैं। पड़ोसी कर्नाटका को ही देख लीजिए। वहां भी विकास के ज़्यादातर काम रुक गए हैं। हिमाचल प्रदेश भी अब आर्थिक संकट में है।
यही कांग्रेस का गवर्नेंस मॉडल है।

एंडे सुहुर्तगले,

पालक्काड में यहां 22 साल तक लेफ्ट के MLA रहे। करीब पांच दशक कांग्रेस समर्थक MLA रहे। लेकिन इतने वर्षों में इस क्षेत्र का विकास नहीं हुआ। जैसे ही केंद्र में बीजेपी की सरकार आई, पालक्काड में केरलम को पहला IIT मिला। हम यहां रेलवे स्टेशन अपग्रेड करा रहे हैं। नेशनल हाईवे को आधुनिक बना रहे हैं। हम पालक्काड में स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी भी बनवा रहे हैं। इससे पालक्काड के स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

एंडे सुहुर्तगले,

बीजेपी ने हमेशा Women led development की अप्रोच को बढ़ावा दिया है। चाहे financial inclusion हो, healthcare हो या housing, आज केंद्र सरकार की योजनाओं में सबसे ज्यादा प्राथमिकता महिलाओं को मिलती है।
महिलाओं को विधानसभा और संसद में भागीदारी मिले, इसके लिए हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी पास किया।

एंडे सुहुर्तगले,

एनडीए ने अपने संकल्प की वजह से एक साधारण परिवार की बेटी को देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचाया है। दूसरी ओर कांग्रेस, पालक्काड में ही आपने देखा है। इनके नेता ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा बन गए हैं। कल ही कांग्रेस को अपने एक और नेता को महिला शोषण के गंभीर आरोप के बाद मजबूरी में पार्टी से निकालना पड़ा है। यही इन पार्टियों की सच्चाई है, जिससे केरलम की महिलाओं को सावधान रहना है।

यहां एक छोटी बच्ची बहुत बढ़िया कमल का निशान और मुझे भी पेंट कर दिया है। बेटी तुमने बनाया है। अच्छा शाबाश, मेरे एसपीजी के लोगों को दे दो, अगर तुम्हारा एड्रेश होगा, तो मैं तुम्हें चिट्ठी लिखूंगा।

एंडे सुहुर्तगले,

पिछले चुनाव में बीजेपी ने पालक्काड से, देश जिनके लिए गौरव करता है, दुनिया में जिनकी प्रतिष्ठा है, ऐसे हमारे मेट्रो मैन ई श्रीधरन जी को चुनाव मैदान में उतारा था। लेकिन वो यहां दूसरे नंबर पर रहे थे। और इन नतीजे से हम दिल्ली में जितने दुखी हुए, उससे ज्यादा पालक्काड के मेरे भाई-बहन दुखी हुए थे। इस बार शोभा सुरेंद्रन जी को बीजेपी ने अपना कैंडिडेट बनाया है। शोभा जी आप सभी की पुरानी परिचित हैं, आपके बीच रहकर उन्होंने जनसेवा का काम किया है। इस बार उन्हें रिकॉर्ड वोटों से विजयी बनाना है। और मेरे जो साथी बैठे हैं, उनको भी भारी मतों से विजयी बनाना है।

साथियों,

पालक्काड को केरलम का “नेल्लारा” कहा जाता है। इसकी ये पहचान बनाने के पीछे हमारे किसान भाई-बहनों की मेहनत है। लेकिन, केरलम का वही किसान आज संघर्ष कर रहा है। आप सब जानते हैं, धान की खरीद में यहां बार-बार देरी होती है, भुगतान समय पर नहीं मिलता। हजारों किसान इस अव्यवस्था से परेशान हैं।

एंडे सुहुर्तगले,

किसानों की समस्याओं का समाधान भी अगर कोई कर सकता है तो सिर्फ और सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है और बीजेपी कर के रहेगी। केंद्र सरकार की योजनाएं इसका सबूत हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत यहां के 27 लाख से अधिक किसानों को सीधे उनके खाते में पैसा मिला है। केंद्र सरकार ने पालक्काड के किसानों को लगभग 700 करोड़ रुपए देकर किसानों के खर्च को कम किया है। हमने धान के एमएसपी में भी भारी बढ़ोतरी की है।

इसका लाभ यहां के किसानों को हुआ है। लेकिन राज्य सरकार यहां किसानों को राहत देने के बजाय उन्हें कर्ज में धकेल रही है। केरलम में BJP-NDA की सरकार आएगी, तो केरलम के किसानों की समस्याएं भी खत्म होंगी और
ये मोदी की गारंटी है।

एंडे सुहुर्तगले,

इस समय वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध पर सबकी नजर है। इस युद्ध का प्रभाव भारत पर कम से कम पड़े। इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। यहां केरलम के बहुत सारे लोग युद्धग्रस्त क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से ही मैं ज्यादातर राष्ट्राध्यक्षों से लगातार बात कर रहा हूं, संपर्क में हूं। सारे ही देश युद्ध क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहां पर हमारे भाई-बहनों को कोई तकलीफ ना हो, इसके लिए भारतीय दूतावास भी दिन-रात काम कर रहा है। भारतीयों के हितों की सुरक्षा भाजपा-एनडीए सरकार के लिए सर्वोपरि है। वहीं इस संवेदनशील मामले में कांग्रेस जिस तरह की बयानबाजी कर रही है, वो भी आपको याद रखना है।

कांग्रेस जिस तरह के बयान दे रही है, वो खतरनाक हैं। कांग्रेस चाहती है कि खाड़ी देशों में रहने वाले करीब एक करोड़ भारतीयों की जिंदगी खतरे में पड़ जाए और फिर कांग्रेस इसका सियासी फायदा उठा सके।

यहां एक मेरा बाल मित्र चित्र बनाकर लाया है। बेटा आप गिर जाओगे, मैं मेरे एसपीजी को कहता हूं, वे चित्र ले लेंगे। और अगर आपका एड्रेस होगा तो मैं चिट्ठी लिखूंगा।

एंडे सुहुर्तगले,

इस चुनाव में भाजपा का एक ही संकल्प है- विकसित केरलम! NDA की गारंटी है- केरलम के युवाओं के सामने पलायन की मजबूरी समाप्त होगी। NDA की गारंटी है- हर युवा की प्रतिभा का सम्मान होगा। NDA की गारंटी है- सबका साथ, सबका विकास होगा। NDA की गारंटी है- आस्था के स्थान राजनीति और भ्रष्टाचार से मुक्त होंगे। NDA की गारंटी है- जो अभूतपूर्व विकास देश के अन्य हिस्सों में हुआ है, वही विकास अब केरलम की धरती पर भी दिखेगा।
एनडीए की गारंटी का मतलब है कि ये मोदी की भी गारंटी है। मेरे भाषण का आगे का हिस्सा बताने से पहले मैं सभी कैंडिडेट से प्रार्थना करता हूं कि सारे कैंडिडेट्स थोड़ा आगे आ जाएं। जो चुनाव लड़ रहे हैं, कैंडिडेट आगे आ जाएं। आगे आ जाएं सब लोग, चुनाव लड़ रहे सब लोग एक लाइन में खड़े हो जाएं ताकि मैं उनसे फिर मिल करके आपके पास आता हूं।

एंडे सुहुर्तगले,

मैं एक बार फिर आप सभी यहां इतनी विशाल संख्या में आने के लिए, बीजेपी-एनडीए को आशीर्वाद देने के लिए हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद।

मेरे साथ बोलिए
भारत माता की जय
भारत माता की जय
भारत माता की जय

वंदे मातरम्
वंदे मातरम्
वंदे मातरम्
वंदे मातरम्
वंदे मातरम्