प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2022 में पुरुष मुक्केबाजी + 92 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर नरेन्द्र बेरवाल को बधाई दी।
प्रधान मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“मुक्केबाजी+92 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए नरेन्द्र बेरवाल को हार्दिक बधाई। उनके भावी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। वह भारत को गौरवान्वित करते रहें!”
Heartiest congratulations to @berwal_narender for the well-deserved Bronze Medal in Boxing +92kg event. My best wishes to him for his endeavours ahead. May he keep making India proud! pic.twitter.com/LucjginfXi
— Narendra Modi (@narendramodi) October 3, 2023


