प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. जितेंद्र सिंह के एक ट्वीट को साझा करते हुए मुंबई के जुहू समुद्र-तट पर आयोजित क्लीनैथॉन की सराहना की है। श्री मोदी ने क्लीनैथॉन में शामिल लोगों की सराहना की है और कहा है कि यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने तटों को स्वच्छ रखने पर ध्यान दें।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
"प्रशंसनीय... मैं इस प्रयास में शामिल सभी लोगों की सराहना करता हूं।
भारत के पास एक लंबा और सुन्दर समुद्र-तट है और यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने तटों को स्वच्छ रखने पर ध्यान दें।"
Commendable...I appreciate all those involved in this effort.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 12, 2022
India is blessed with a long and beautiful coastline and it is important we focus on keeping our coasts clean. https://t.co/mxMTUNLYNC


