प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल आंध्र प्रदेश के गुंटूर, तमिलनाडु के तिरूपुर और कर्नाटक के हुबली की यात्रा करेंगे। वे इन राज्यों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।

प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश में

प्रधानमंत्री का पहला गंतव्य आंध्र प्रदेश का गुंटूर होगा। वे यहां येटूकर बाईपास में कई परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।

प्रधानमंत्री इंडियन स्ट्रेटिजिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड (आईएसपीआरएल) की 1.33 एमएमटी क्षमता वाली रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व (एसपीआर) सुविधा राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस सुविधा से देश की ऊर्जा सुरक्षा बेहतर होगी।

प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के कृष्णा-गोदावरी (केजी) बेसिन स्थित ओएनजीसी के वशिष्ठ और एस1 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी कृष्णापत्तनम में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के नये टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे।

इन परियोजनाओं से आंध्र प्रदेश तथा पड़ोसी राज्यों में गैस आधारित औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन मिलेगा।

इसके बाद प्रधानमंत्री तमिलनाडु में तिरूपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रधानमंत्री तमिलनाडु में

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु के तिरुपुर स्थित पेरुमनल्लउर गांव में विभिन्न विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।

वे तिरूपुर में ईएसआईसी अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। 100 बिस्तरों वाला यह अस्पताल तिरुपुर और निकटवर्ती क्षेत्रों के एक लाख कामगारों और उनके परिजनों की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

प्रधानमंत्री श्री मोदी त्रिची हवाई अड्डे पर एक नए एकीकृत भवन तथा चेन्नई हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण का शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री चेन्नई में ईएसआईसी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस 470 बिस्तरों वाला यह अस्पताल सभी विभागों में स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर बीपीसीएल के एन्नौर तटीय टर्मिनल का भी लोकार्पण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री मोदी चेन्नई पोट से चेन्नई पेट्रोलियन कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीपीसीएल) की मनाली रिफाइनरी तक नए क्रूड ऑयल पाइप लाइन का उद्घाटन करेंगे। इस पाइप लाइन में सुरक्षा के बेहतर प्रबन्ध किए गए हैं। यह तमिलनाडु और पड़ोसी राज्यों की आवश्यकताओं को पूरा करेंगा।

प्रधानमंत्री चेन्नई मेट्रो के एजी-डीएमएस मेट्रो स्टेशन और वासरमैनपेट मेट्रो स्टेशन के बीच नई लाइन का उद्घाटन करेंगे। यह नई लाइन 10 किलोमीटर लंबी है और चेन्नई मेट्रो के पहले चरण का हिस्सा है।

इसके बाद प्रधानमंत्री कर्नाटक के हुबली के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रधानमंत्री कर्नाटक में

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपनी यात्रा के अंतिम चरण में हुबली, कर्नाटक पहुंचेंगे। वे हुबली के गब्बूर में कई योजनाओं का अनावरण करेंगे।

प्रधानमंत्री भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ का शिलान्यास करेंगे।

इस अवसर पर धारवाड़ में नगर गैस वितरण परियोजना का लोकार्पण होगा। सरकार ने पूरे देश में नगर गैस वितरण परियोजना के विस्तार पर विशेष जोर दिया है ताकि लोगों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हो सके।

देश की ऊर्जा सुरक्षा सुनश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी 1.5 एमएमटी क्षमता वाली मंगलौर रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व (एसपीआर) सुविधा तथा आईएसपीआरएल की 2.5 एमएमटी पडूर एसपीआर सुविधा राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

18 किलोमीटर लंबी चिकजाजूर-मायाकोंडा रेलखण्ड का दोहरीकरण एक अन्य आकर्षण होगा। यह रेलखण्ड 190 किलोमीटर लंबी हुबली-चिकजाजूर दोहरीकरण परियोजना का हिस्सा है और दक्षिण-पश्चिम रेलवे के बेंगलूरु-हुबली रेलमार्ग पर स्थित है। बेंगलूरु को हुबली, बेलागावी, गोवा, पूणे और मुम्बई से जोड़ने वाले इस रेलखण्ड के दोहरीकरण से रेलमार्ग की क्षमता में विस्तार होगा और रेलों का आवागमन तेज होगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 346 किलोमीटर लम्बी हॉस्पेट-हुबली-वास्कोडिगामा रेल लाइन के विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन करेंगे। इससे यात्रा समय तथा ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन में कमी आएगी। सभी के लिए आवास की प्रतिबद्धता के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री मोदी धारवाड़ में पीएमएवाई (यू) के तहत निर्मित 2384 आवासों के ई-गृह प्रवेश के साक्षी बनेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi’s FTA push: Why India’s MSMEs now have a bigger export opportunity

Media Coverage

PM Modi’s FTA push: Why India’s MSMEs now have a bigger export opportunity
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 17 अगस्त 2026
August 17, 2026

India Ascendant: Citizens Hail PM Modi's Vision and India’s Multi-Sectoral Growth