अमेरिका की संयुक्त राष्ट्र संघ में स्थायी प्रतिनिधि निक्की हैली ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

निक्की हैली ने मुलाकात के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं व्यक्त की। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचाने का अनुरोध करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पूर्व की बैठको और विचार विमर्श का स्मरण किया।

बैठक के दौरान निक्की हैली ने भारत और अमेरिका के बीच प्रगाढ़ संबधो का उल्लेख किया जिसमें कूटनीतिक और रक्षा क्षेत्र विशेष रूप से सम्मिलित हैं। प्रधानमंत्री मोदी और निक्की हैली ने भारत अमेरिका सहयोग को ओर सुदृड़ करने पर विचार विमर्श किया। इसमें विशेष रूप से आंतकवाद से निपटना और बहुपक्षीय मंचो पर सहयोग सम्मिलित है। दोनों नेताओ ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और अमेरिका के बीच सशक्त भागीदारी वैश्विक शांति और समृद्धि में निरंतर अहम कारक बना रहेगा।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप की दक्षिण एशिया और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए रणनीति पर सराहना की और कोरिया महाद्वीप को परमाणु हथियारो से मुक्त करने के प्रति उनकी पहल का स्वागत किया।

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
West Asia conflict: 59 India-bound vessels transited Hormuz since war

Media Coverage

West Asia conflict: 59 India-bound vessels transited Hormuz since war
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 22 जुलाई 2026
July 22, 2026

From Scholarships to Homes to High-Speed Rail: Inclusive Growth Under PM Modi’s Leadership