भाईयों और बहनों,

आप सबका स्‍वागत है। दो दिन बड़ी विस्‍तार से चर्चा होने वाली है। इस मंथन में से कई महत्‍वपूर्ण बाते उभरकर के आएगी जो आगे चलकर के नीति या नियम का रूप ले सकती है और इसलिए हम जितना ज्‍यादा एक लम्‍बे विजन के साथ इन चर्चाओं में अपना योगदान देंगे तो यह दो दिवसीय सम्‍मेलन अधिक सार्थक होगा। इस विषय में कुछ बातें बताने का आज मन करता है मेरा। Climate के संबंध में या Environment के संबंध में प्रारंभ से कुछ हमारी गलत अभिव्‍यक्ति रही है और हम ऐसे जैसे अपनी बात को दुनिया के आगे प्रस्‍तुत किया कि ऐसा लगने लगा कि जैसे हमें न Climate की परवाह है न Environment की परवाह है। और सारी दुनिया हमारी इस अभिव्‍यक्ति की गलती के कारण यह मानकार के बैठी कि विश्‍व तो Environment conscious हो रहा है। विश्‍व climate की चिंता कर रहा है कि यह देश है जो कोई अडंगे डाल रहा है और इसका मूल कारण यह नहीं है कि हमने environment को बिगाड़ने में कोई अहम भूमिका निभाई है। climate को बर्बाद करने में हमारी या हमारे पूर्वजों की कोई भूमिका रही है। हकीकत तो उल्‍टी है। हम उस परंपरा में पले है, उन नीति, नियम और बंधनों में पले-बढ़े लोग हैं, जहां प्रकृति को परमेश्‍वर के रूप माना गया है, जहां पर प्रकृति की पूजा को सार्थक माना गया है और जहां पर प्रकृति की रक्षा को मानवीय संवेदनाओं के साथ जोड़ा गया है। लेकिन हम अपनी बात किसी न किसी कारण से, एक तो हम कई वर्षों से गुलाम रहे, सदियों से गुलाम रहने के कारण एक हमारी मानसिकता भी बनी हुई है कि अपनी बात दुनिया के सामने रखते हुए हम बहुत संकोच करते हैं। ऐसा लगता है कि यार कहीं यह आगे बढ़ा हुआ विश्‍व हम Third country के लोग। हमारी बात मजाक तो नहीं बन जाएगी। जब तक हमारे भीतर एक confidence नहीं आता है, शायद इस विषय पर हम ठीक से deal नहीं कर पाएंगे।

और मैं आज इस सभागृह में उपस्थित सभी महानुभावों से आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं हम जितने प्रकृति के विषय में संवेदनशील है। दुनिया हमारे लिए सवालिया निशान खड़ा नहीं कर सकती है। आज भी प्रति व्‍यक्ति अगर carbon emission में contribution किसी का होगा तो कम से कम contribution वालों में हम है। लेकिन उसके बाद भी आवश्‍यकता यह थी कि विश्‍व में जब climate विषय में एक चिंता शुरू हुई, भारत ने सबसे पहले इसका नेतृत्‍व करना चाहिए था। क्‍योंकि दुनिया में अधिकतम वर्ग यह है कि जो climate की चिंता औरों पर restriction की दिशा में करता रहता है, जबकि हम लोग सदियों से प्रकृति की रक्षा करते-करते जीवन विकास की यात्रा में आगे बढ़ने के पक्षकार रहे हैं। दुनिया जो आज climate के संकट से गुजर रही है, Global Warming के संकट से गुजर रही है, उसको अभी भी रास्‍ता नहीं मिल रहा है कि कैसे बचा जाए, क्‍योंकि वो बाहरी प्रयास कर रहे हैं। और मैंने कई बार कहा कि इन समस्‍या की जड़ में हम carbon emission को रोकने के लिए जो सारे नीति-नियम बना रहे हैं, विश्‍व के अंदर एक बंधनों की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हम कोई अपनी Life Style बदलने के लिए तैयार नहीं है। समस्‍या की जड़ में मानवजात जो कि उपभोग की तरफ आगे बढ़ती चली गई है और जहां ज्‍यादा उपभोग की परंपरा है, वहां सबसे ज्‍यादा प्रकृति का नुकसान होता है, जहां पर उपभोग की प्रवृति कम है, वहां प्रकृति का शोषण भी कम होता है और इसलिए हम जब तक अपने life style के संबंध में focus नहीं करेंगे और दुनिया में इस एक बात को केंद्र बिंदु में नहीं लाएंगे हम शायद बाकी सारे प्रयासों के बावजूद भी, लेकिन यह जो बहुत आगे बढ़ चुके देश है, उनके गले उतारना जरा कठिन है। वो माने न माने हम तो इन्‍हीं बातों में पले-बढ़े लोग हैं। हमें फिर से अगर वो चीजें भूला दी गई है, तो हमें उस पर सोचना चाहिए। मैं उदाहरण के तौर पर कहता हूं आजकल दुनिया में Recycle की बडी चर्चा है और माना जाता है कि यह दुनिया में कोई नया विज्ञान आया है, नई व्‍यवस्‍था आई है। जरा हमारे यहां देखों Recycle, reuse और कम से कम उपयोग करने की हमारी प्रकृति कैसी रही है। पुराना जमाना की जरा अपने घर में दादी मां उनके जीवन को देखिए। घर में कपड़े अगर पुराने हो गए होंगे, तो उसमें से रात को बिछाने के लिए गद्दी बना देंगे। वो अब उपयोगी नहीं रही तो उसमें से भी झाडू-पौचे के लिए उस जगह का उपयोग करेंगे। यानी एक चीज को recycle कैसे करना घर में हर चीज का वो हमारे यहां सहज परंपरा थी। सहज प्रकृति थी।

मैंने देखा है गुजरात के लोग आम खाते हैं, लेकिन आम को भी इतना Recycle करते हैं, Reuse करते हैं शायद कोई बाहर सोच नहीं सकता है। कहने का तात्‍पर्य है कि कोई बाहर से borrow की हुई चीज नहीं है। लेकिन हमने दुनिया समझे उस terminology में उन चीजों को आग्रहपूर्वक रखा नहीं। विश्‍व के सामने हम अपनी बातों को ढंग से रख नहीं पाए। हमारे यहां पौधे में परमात्‍मा है। जगदीश चंद्र बोस ने विज्ञान के माध्‍यम से जब Laboratory में जब सिद्ध किया कि पौधे में जीव होता है, उसके बाद ही हमने जीव है ऐसा मानना तय किया, ऐसा नहीं है। हम सहस्‍त्रों वर्ष से गीता का उल्‍लेख करे, महाभारत का उल्‍लेख करे हमें तभी से मानते हुए आए हैं कि पौधे में परमात्‍मा होता है। और इसलिए पौधे की पूजा, पौधे की रक्षा यह सारी चीजें हमें परंपराओं से सिखाई गई थी। लेकिन काल क्रम में हमने ही अपने आप को कुछ और तरीके से रास्‍ते खोजने के प्रयास किए। कभी-कभी मुझे लगता है.. यहां urban secretaries बहुत बड़ी संख्‍या में है हम परंपरागत रूप से चीजों को कैसे कर सकते हैं। मैं जानता हूं मैं जो बातें बताऊंगा, ये जो so called अंग्रेजीयत वाले लोग हैं, वो उसका मजाक उड़ाएंगे 48 घंटे तक। बड़ा मजाक उड़ाएंगे, आपको भी बड़ा मनोरंजन मिलेगा टीवी पर, क्‍योंकि एक अलग सोच के लोग हैं। जैसे मैं आपको एक बात बताऊं। आपको मालूम होगा यहां से जिनका गांव के साथ जीवन रहा होगा। गांव में एक परंपरा हुआ करती थी कि जब full moon होता था, तो दादी मां बच्‍चों को चांदनी की रोशनी में सुई के अंदर धागा पिरोने के लिए प्रयास करते थे, क्‍यों eye sight तो थी, लेकिन उस चांदनी की रोशनी की अनुभूति कराते थे।

आज शायद नई पीढ़ी को पूछा जाए कि आपने चांदनी की रोशनी देखी है क्‍या? क्‍या पूर्णिमा की रात को बाहर निकले हो क्‍या? अब हम प्रकृति से इतने कट गए हैं।

अगर हमारी urban body यह तय करे, लोगों को विश्‍वास में लेकर के करें कि भई हम पूर्णिमा की रात को street light नहीं जलाएंगे। इतना ही नहीं उस दिन festival मनाएंगे पूरे शहर में, सब मोहल्‍ले में लोग स्‍पर्धा करेंगे, सुई में धागा डालने की। एक community event हो जाएगा, एक आनंद उत्‍सव हो जाएगा और पर्यावरण की रक्षा भी होगी। चीज छोटी होती है। आप कल्‍पना कर सकते हैं कि सभी Urban Body में महीने में एक बार इस चांदनी रात का उपयोग करते हुए अगर street light बंद की जाए तो कितनी ऊर्जा बचेगी? कितनी ऊर्जा बचेगी तो कितना emission हम कम करेंगे? लेकिन यही चीज इस carbon emission के हिसाब से रखोगे, तो यह जो so called अपने आप को पढ़ा-लिखा मानता हैं, वो कहे वाह नया idea है, लेकिन वही चींज हमारी गांव की दादी मां कहती वो सुई और धागे की कथा कहकर के कहेंगे, अरे क्‍या यह पुराने लोग हैं इनको कोई समझ नहीं है, देश बदल चुका है। क्‍या यह हम हमारे युवा को प्रेरित कर सकते हैं कि भई Sunday हो, Sunday on cycle मान लीजिए, हो सकता है कोई यह भी कह दें कि मोदी अब cycle कपंनियों के agent बन गया हैं। यह बड़ा दुर्भाग्‍य है देश का। पता नहीं कौन क्‍या हर चीज का अर्थ निकालता है। जरूरी नहीं कि हर कोई लोग cycle खरीदने जाए, तय करे कि भई मैं सप्‍ताह में एक दिन ऊर्जा से उपयोग में आने वाले साधनों का उपयोग में नहीं करूंगा। अपनी अनुकूलता है।

समाज मैं जो life style की बात करता हूं हम पर्यावरण की रक्षा में इतना बड़ा योगदान दें सकते हैं। सहज रूप से दे सकते हैं और थोड़ा सा प्रयास करना पड़ता है। एक शिक्षक के जीवन को मैं बराबर जानता हूं। मैं जब गुजरात में मुख्‍यमंत्री था तो उन पिछड़े इलाकों में चला जाता था, जून महीने में कि जहां पर girl child education बहुत कम हो। 40-44 डिग्री Temperature रहा करता था जून महीने में और मैं ऐसे गांव में जाकर तीन दिन रहता था। जब तक मैं मुख्‍यमंत्री रहा वो काम regularly करता था। एक बार मैं समुद्री तट के एक गांव में गया। एक भी पेड़ नहीं था, पूरे गावं में कहीं पर नहीं, लेकिन जो स्‍कूल था, वो घने जंगलों में जैसे कोई छोटी झोपड़ी वाली स्‍कूल हो, ऐसा माहौल था। तो मेरे लिए आश्‍चर्य था। मैंने कहा कि यार कहीं एक पेड़ नहीं दिखता, लेकिन स्‍कूल बड़ी green है, क्‍या कारण है। तो वहां एक teacher था, उस teacher का initiative इतना unique initiative था, उसने क्‍या किया – कहीं से भी bisleri की बोतल मिलती थी खाली, उठाकर ले आता था, पेट्रोल पम्‍प पर oil के जो टीन खाली होते थे वो उठाकर ले आता था और लाकर के students को एक-एक देता था, साफ करके खुद और उनको कहता था कि आपकी माताजी जो kitchen में बर्तन साफ करके kitchen का जो पानी होता है, वो पानी इस बोतल में भरकर के रोज जब स्‍कूल में आओगे तो साथ लेकर के आओ। और हमें भी हैरानी थी कि सारे बच्‍चे हाथ में यह गंदा दिखने वाला पानी भरकर के क्‍यों आते हैं। उसने हर बच्‍चे को पेड़ दे दिया था और कह दिया था कि इस बोतल से daily तुम्‍हें पानी डालना है। Fertilizer भी मिल जाता था। एक व्‍यक्ति के अभिरत प्रयास का परिणाम था कि वो पूरा स्‍कूल का campus एकदम से हरा-भरा था। कहना का तात्‍पर्य है कि इन चीजों के लिए समाज का जो सहज स्‍वभाव है, उन सहज स्‍वभाव को हम कितना ज्‍यादा प्रेरित कर सकते हैं, करना चाहिए।

मैं एक बार इस्राइल गया था, इस्राइल में रेगिस्‍तान में कम से कम बारिश, एक-एक बूंद पानी का कैसे उपयोग हो, पानी का recycle कैसे हो, समुद्री की पानी से कैसे sweet water बनाया जाए, इन सारे विषयों में काफी उन्‍होंने काम किया है। काफी प्रगति की है। इस्राइल तो इस समय एक अभी भी रेगिस्‍तान है जहां हरा-भरा होना बाकी है और एक है पूर्णतय: उन्‍होंने रेगिस्‍तान को हरा-भरा बना दिया है।

बेन गुरियन जो इस्राइल के राष्‍ट्रपिता के रूप में माने जाते हैं, तो मैं जब इस्राइल गया था तो मेरा मन कर गया कि उनका जो निवासा स्‍थान है वो मुझे देखना है, उनकी समाधि पर जाना है। तो मैंने वहां की सरकार को request की थी बहुत साल पहले की बात है। तो मैं गया, उनका घर उस रेगिस्‍तान वाले इलाके में ही था, वहीं रहते थे वो। और दो चीजें मेरे मन को छू गई – एक उनके bedroom में महात्‍मा गांधी की तस्‍वीर थी। वे सुबह उठते ही पहले उनको प्रणाम करते थे और दूसरी विशेषता यह थी कि उनकी जो समाधि थी, उन समाधि के पास एक टोकरी में पत्‍थर रखे हुए थे। सामान्‍य रूप से इतने बड़े महापुरूष के वहां जाएंगे तो मन करता है कि फूल रखें वहां, नमन करे। लेकिन चूंकि उनको green protection करना है, greenery की रक्षा करनी है। फूल-फल इसको नष्‍ट नहीं करना, यह संस्‍कार बढ़ाने के लिए बेन बुरियन की समाधि पर अगर आपको आदर करना है तो क्‍या करना होता था उस टोकरी में से एक पत्‍थर उठाना और पत्‍थर रखना और शाम को वो क्‍या करते थे सारे पत्‍थर इकट्ठे करके के फिर टोकरी में रख देते थे। अब देखिए environment की protection के लिए किस प्रकार की व्‍यवस्‍थाओं को लोग विकसित करते हैं। हम अपने आपसे बाकी सारी बातों के साथ-साथ हम अपने जीवन में इन चीजों को कैसे लाए उसके आधार पर हम इसको बढ़ावा दे सकते हैं। हमारे स्‍कूलों में, इन सब में किस प्रकार से एक माहौल बनाया जाए प्रकृति रक्षा, प्रकृति पूजा, प्रकृति संरक्षण यह सहज मानव प्रकृति का हिस्‍सा कैसे बने, उस दिशा में हमको जाना होगा। और हम वो लोग है जिनका व्‍येन तक्‍तेन मुंजिता। यही जिनके जीवन का आदर्श रहा है। जहां व्‍येन तक्‍तेन मुंजिता का आदर्श रहा हो, वहां पर हमें प्रकृति का शोषण करने का अधिकार नहीं है। हमें प्रकृति का दोहन करने से अधिक प्रकृति को उपयोग, दुरूपयोग करने का हक नहीं मिलता है। दुनिया में प्रकृत‍ि का शोषण ही प्रवृति है, भारत में प्रकृति को दोहन एक संस्‍कार है। शोषण ही हमारी प्रवृति नहीं है और इसलिए विश्‍व इस संकट से जो गुजर रहा है, मैं अभी भी मानता हूं कि दुनिया को इस क्षेत्र में बचाने के लिए नेतृत्‍व भारत ने करना चाहिए। और उस दिमाग से भारत ने अपनी योजनाएं बनानी चाहिए। दुनिया climate change के लिए हमें guide करे और हम दुनिया को follow करें। दुनिया parameter तय करे और हम दुनिया को follow करे, ऐसा नहीं है। सचमुच में इस विषय में हमारी हजारों साल से वो विरासत है, हम विश्‍व का नेतृत्‍व कर सकते हैं, हम विश्‍व का मार्गदर्शन कर सकते हैं और विश्‍व को इस संकट से बचाने के लिए भारत रास्‍ता प्रशस्‍त कर सकता है। इस विश्‍वास के साथ इस conference से हम निकल सकते हैं। हम दुनिया की बहुत बड़ी सेवा करेंगे। उस विजन के साथ हम अपनी व्‍यवस्‍थाओं के प्रति जो भी समयानुकूल हम बदलाव लाना है, हम बदलाव लाए। जैसे अभी अब यह तो हम नहीं कहेंगे..

अच्‍छा, कुछ लोगों ने मान लिया कि पर्यावरण की रक्षा और विकास दोनों कोई आमने-सामने है। यह सोच मूलभूत गलत है। दोनों को साथ-साथ चलाया जा सकता है। दोनों को साथ-साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। कुछ do’s and don’ts होते हैं, इसका पालन होना चाहिए। अगर वो पालन होता है तो हम उसकी रखवाली भी करते हैं और उसके लिए कोई चीजें, जैसे अभी हमने कोयले की खदानें उसकी नीलामी की, लेकिन उसके साथ-साथ उनसे जो पहले राशि ली जाती थी environment protection के लिए वो चार गुना बढ़ा दी, क्‍योंकि वो एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है। आवश्‍यक है तो वो भी बदलाव किया। हमारी यह कोशिश रहनी चाहिए कि हम इस प्रकार से बदलाव लाने की दिशा में कैसे प्रयास करे और अगर हम प्रयास करते तो परिणाम मिल सकता है। दूसरी बात है, ज्‍यादातर भ्रम हमारे यहां बहुत फैलाया जाता है। अभी Land Acquisition Bill की चर्चा हुई है। इस Land Acquisition Bill में कहीं पर भी एक भी शब्‍द वनवासियों की जमीन के संबंध में नहीं है, आदिवासियों की जमीन के संबंध में नहीं है, Forest Land के संबंध में नहीं है। वो जमीन, उसके मालिक, Land Acquisition bill के दायरे में आते ही नहीं है, लेकिन उसके बावजूद भी जिनको इन सारी चीजों की समझ नहीं है। वो चौबीसों घंटे चलाते रहते हैं। पता ही नहीं उनको कहीं उल्‍लेख तक नहीं है। उनको भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। मैं समझता हूं कि समाज का गुमराह करने का इस प्रकार का प्रयास आपके लिए कोई छोटी बात होगी, आपके राजनीतिक उसूल होंगे लेकिन उसके कारण देश को कितना नुकसान होता है और कृपा करके ऐसे भ्रम फैलाना बंद होना चाहिए, सच्‍चाई की धरा पर पूरी debate होनी चाहिए। उसमें पक्ष विपक्ष हो सकता है, उसमें कुछ बुरा नहीं है, लोकतंत्र है। लेकिन आप जो सत्‍य कहना चाहते हो, उसमें दम नहीं है, इसलिए झूठ कहते रहो। इससे देश नहीं चलता है और इसलिए मैं विशेष रूप से वन विभाग से जुड़े हुए मंत्री और अधिकारी यहां उपस्थित हैं तो विशेष रूप से इस बात का उल्‍लेख करना चाहता हूं कि Land Acquisition Act के अंदर कहीं पर जंगल की जमीन, आदिवासियों की जमीन उसका कोई संबंध नहीं है। उस दायरे में वो आता नहीं है, हम सबको मालूम है कि उसका एक अलग कानून है, वो अलग कानूनों से protected है। इस कानून का उसके साथ कोई संबंध नहीं है, लेकिन झूठ फैलाया जा रहा है और इसलिए मैं चाहूंगा कि कम से कम और ऐसे मित्रों से प्रार्थना करूंगा कि देशहित में कम से कम ऐसे झूठ को बढ़ावा देने में आप शिकार न हो जाएं यह मेरा आग्रह रहेगा।

आज यह भी यहां बताया गया कि Tiger की संख्‍या बढ़ी है। करीब 40% वृद्धि हुई है। अच्‍छा लगता है सुनकर के वरना दुनिया में Tiger की संख्‍या कम होती जा रही है और दो-तिहाई संख्‍या हमारे पास ही है तो एक हमारा बहुत बड़ा गौरव है और यह गौरव मानवीय संस्‍कृति का भी द्योतक होता है। इन दोनों को जोड़कर हमें इस चीज का गौरव करना चाहिए। और विश्‍व को इस बात का परिचय होना चाहिए कि हम किस प्रकार की मानवीय संस्‍कृतियों को लेकर के जीते हैं कि जहां पर इतनी तेज गति से tiger की जनसंख्‍या का विकास हो रहा है। हमारे पूरब के इलाके में खासकर के हाथी को लेकर के रोज नई खबरें आती है। हा‍थी को लेकर के परेशानियां आती है। अभी मैं कोई एक science magazine पढ़ रहा था। बड़ी interesting चीज मैंने पहली बार पढ़ी, आप लोग तो शायद उसके जानकारी होगी। जब खेत में हाथियों का झुंड आ जाता है, तो बड़ी परेशानी रहती कैसे निकालना है, यह forest department के लोग भांति-भांति के सशत्र लेकर पहुंच जाते हैं और दो-दो दिन तक हो हल्‍ला हो जाता है। मैंने एक science magazine पढ़ा, कहीं पर लोगों ने प्रयोग किया है बड़ा ही Interesting प्रयोग लगा मुझे। वे अपने खेत के बाढ़ पर या पैड है उस पर Honey Bee को भी Developed करते हैं मधुमक्‍खी को रखते हैं और जब हाथी के झुंड आते हैं तो मधुमक्‍खी एक Special प्रकार की आवाज करती है और हाथी भाग जाता है। अब ये चीजे जो हैं कहीं न कहीं सफल हुई हैं आज भी शायद हमारे यहां हो सकता है कुछ इलाकों में करते भी होंगे। हमें इस प्रकार की व्‍यवस्‍थाओं को भी समझना होगा ताकि हमें हाथियों से संघर्ष करना पड़ सके। मानव और हाथी के बीच जो संघर्ष के जो समाचार आते हैं, उससे हम कैसे बचें। हम हाथी की भी देखभाल करें, अपने खेत की भी देखभाल कर सकें। अगर ऐसे सामान्‍य व्‍यवस्‍थाएं विकसित हो सकती है और अगर यह सत्‍य है तो मैंने कहीं पढ़ा था, लेकिन किसी प्रत्‍यक्ष मेरी किसान से बात हुई नहीं है लेकिन मैं कभी असम की तरफ जाऊंगा तो पूछूंगा सबसे बात करूंगा कि क्‍या है जानकारी लाने का प्रयास करूंगा मैं, लेकिन आपसे में उस दिशा में काम करने वाले जहां हाथी की जनसंख्‍या हैं और गांवों में कभी-कभी चली आती हैं तो उनके लिए शायद हो सकता है कि ये अगर इस प्रकार का प्रयोग हुआ हो तो यह काम आ सकता है। मेरा कहने का तात्‍पर्य यह है कि यह जगत सब समस्‍याओं से जुड़ा हुआ होगा हम ही पहली बार गुजर रहे हैं ऐसा थोड़ी है और हरेक ने अपने-अपने तरीके से उसके उपाय खोजे होंगे। उनको फिर से एक बार वैज्ञानिक तरीके से वैज्ञानिक तराजू से देखा जाए कि हम इन चीजों को कैसे फिर से एक बार प्रयोग में ला सकते हैं। थोड़ा उसे Modify करके उसे प्रयोग में ला सकते हैं। इन दिनों जब पर्यावरण की रक्षा की बात आती है, तो ज्‍यादातर कारखानें और ऊर्जा उसके आस-पास चर्चा रहती है। भारत उस अर्थ में ईश्‍वर की कृपा वाला राष्‍ट्र रहा है कि जिसके पास Maximum solar Radiation वाली संभावना वाला देश है। इसका हमें Maximum उपयोग कैसे करना है और इसलिए सरकार ने Initiative लिया है कि हम Solar Energy हम Wind Energy Biomass Energy उस पर कितना ज्‍यादा बल दें ताकि हम जो विश्‍व की चिंता है उसमें हम मशरूफ हों। लेकिन मजा देखिए, जो दुनिया Climate के लिए Lead करती है, दुनिया को पाठ पढ़ाती है अगर हम उनको कहें कि हम Nuclear Energy में आगे जाना चाहते हैं कि Nuclear Energy Environment protection का एक अच्‍छा रास्‍ता है और हम उनको जब कहते हैं कि Nuclear Energy के लिए आवश्‍यक Fuel दो तो मना कर देते हैं यानी हम दुनिया की इतनी बड़ी सेवा करना चाहते हैं लेकिन आप सेवा करों यह नियम पालन करो व‍ह नियम पालन करो। मैं दुनिया के सभी उस देशवासियों से यह निवेदन करना चाहूंगा कि भारत जैसा देश जिस प्रकार से नेतृत्‍व करने के लिए तैयार है Environment protection के लिए Civil Nuclear की तरफ हमारा बल है। हम Nuclear Energy पर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं, हम उसे करने के लिए तैयार हैं क्‍योंकि हमें पता है कि पर्यावरण की रक्षा में अच्‍छे सा अच्‍छा रास्‍तों में महत्‍वपूर्ण है। लेकिन वही लोग जो हमें Environment के लिए भाषण देते हैं वो Nuclear के लिए Fuel देने के लिए तैयार नहीं है। ये दो तराजू से दुनिया नहीं चल सकती है और इसलिए विश्‍व पर हमें भी यह दबाव पैदा करना पड़ेगा और मुझे विश्‍वास है कि आने वाले दिनों में यह दबाव दिखने वाला है, लोग अनुभव करेंगे हम Solar Energy की तरफ जा रहे हैं। Biomass की तरफ जा रहे हैं। लेकिन मैं Urban Bodies को कहना चाहूंगा अगर हम स्‍वच्‍छ भारत की चर्चा करें तो भी और अगर हम Environment की चर्चा करें तो भी। Waste Water & Solid waste Management की दिशा में हम लोंगों को आग्रहपूर्वक आगे बढ़ना चाहिए। Public Private Partnership Model को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। Solid Waste Management की ओर हमने पूरा ध्‍यान देना चाहिए। और आज Waste Wealth का एक सबसे बड़ा Business है। Waste में से Wealth create करना एक बहुत बड़ा Entrepreneurship शुरू हुआ है। हम अपने Urban Bodies में इसको कैसे जोड़े। Urban Bodies में Waste में से Wealth को create पैदा करने में स्‍पेशल फोकस करें। और आप देखिए कि बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है। एक छोटा सा प्रयोग है मैं Urban Bodies से आग्रह करूंगा मान लीजिए हम हिंदुस्‍तान में पांच सौ शहर पकड़े, जहां एक लाख से ज्‍यादा आबादी है और वहां पर हम तय करें अब देखिए आज जो शहर का कूड़ा-कचरा फेंकने के लिए जो जगह जमीन की जो जरूरत है हजारों एकड़ भूमि की जरूरत पड़ेगी अगर ये कचरों के ढेर करने हैं तो अब गमिल लाओंगे कहां से और अब जमीन नहीं हैं तो क्‍या मतलब है कि कूड़ा-कचरा पड़ा रहेगा क्‍या और इसलिए हमारे लिए उस पर Process करना Recycle करना Waste Management करना यह अनिवार्य हो गया है। अब वैज्ञानिक के तरीके उपलब्‍ध हैं अगर हम Urban Body Waste Water Treatment करें और पानी को ठीक करके अगर किसानों को वापिस दे वरना एक समय ऐसा आएगा शहर और गांव के बीच संघर्ष होगा पानी के लिए। गांव कहेगा कि मैं शहर को पानी नहीं देने दूंगा और शहर बिना पानी मरेगा। लेकिन जो अगर शहर पानी प्रयोग करता है उसको Recycle करके गांव को वापस दे देता है खेतों में तो यह संघर्ष की नौबत नहीं आएगी और एक प्रकार से Treated Water होगा तो Fertilizer की दृष्टि से उपयोग इस प्रकार से पानी को इस प्रकार से बनाकर दिया जा सकता है। और Urban Body जो होता है उसके गांव जो होते हैं वो ज्‍यादातर सब्‍जी की खेती करते हैं और वही सब्‍जी उनके शहर के अंदर बिकने के लिए आती हैं रोजमर्रा की उनकी आजीविका उससे चलती है। हम इन्‍हीं को Solid Waste Management करके Solid Waste में से हम मानव Fertilizer बनाएं और वो Fertilizer हम उनको दें तो Organic सब्‍जी शहर में आएगी कि नहीं आएगी। इतनी बड़ी मात्रा में अगर हम Fertilizer देते हैं शहरों के कूड़े-कचरों से बनाया हुआ तो अच्‍छी Quality का विपुल मात्रा में सब्‍जी शहर में आएगी तो सस्‍ती सब्‍जी मिलेगी या नहीं मिलेगी? सस्‍ती सब्‍जी गरीब से गरीब व्‍यक्ति खाएगा तो Nutrition के Problem का Solution होगा कि नहीं होगा। Vegetable Sufficient खाएगा तो Health सेक्‍टर का बजट कम होगा कि नहीं होगा। एक प्रयास कितने ओर चीजों पर इफैक्‍ट कर सकता है इसका अगर हम एक Integrated approach करें तो हम हमारे गांवों को भी बचा सकते हैं हमारे शहरों को भी बचा सकते हैं। कभी-कभार अज्ञान का भी कारण होता है। हमारे यहां देखा है कि फसल होने के बाद अब जैसे Cotton है Cotton लेने के बाद बाकी जो है उसको जला देते हैं। लेकिन उसी को अगर टुकड़े कर करके खेत में डाल दें तो वहीं चीज Nutrition के रूप में काम आती है Fertilizer के रूप में काम आती है। मैंने एक प्रयोग देखा था केले की खेती हमारे यहां हो रही थी तब केला उतारे के बाद केला देने की क्षमता जब कम हो जाती है तो वो जो पेड़ का हिस्‍सा होता है उसके टुकड़े कर कर के उन्‍हें जमीन में डाले और मैंने अनुभव किया कि उसके अंदर इतना Water Content होता है केले के Waste Part में कि 90 दिन तक आपको फसल को पानी नहीं देना पड़ता है वो उसी में से फसल पानी ले लेती है। अब हम थोड़ा सा इनका प्रयोग चीजों को सीखें, समझें। इसको अगर Popular करें तो हम पानी को भी बचा सकते हैं, फसल को भी बचा सकते हैं। हम चीजों को किस प्रकार से और इसके लिए बहुत बड़ा आधुनिक से आधुनिक बड़ा विज्ञान की जरूरत होती है ऐसा नहीं है। सहज समझ का विषय होता है इनको हम जितना आगे बढ़ाएंगे हम इन चीजों को कर सकते हैं। Urban Body आग्रहपूर्वक Public Private Partnership Model उसमें Vibrating Gap funding का भी रास्‍ता निकल सकता है। आप जो इन Waste खेतों के किसानों को उसके कारण अगर Chemical Fertilizer का उपयोग कम होता है तो Chemical Fertilizer में से जो सब्सिडी बचेगी मैं आपको विश्‍वास दिलाता हूं वो सब्सिडी जो बचेगी वो Vibrating Gap Funding के लिए शहरों को दे देंगे, यानी आपके देश में से Wealth Create होगी और जो आप खाद्य तैयार करोगे वो खाद्य उपयोग करने के कारण Chemical Fertilizer की सब्सिडी बचेगी वो आपको मिलेगी। आप गैस पैदा करोगे, गैस दोगो तो जितनी मात्रा में गैसा पैदा करोगे जो गैस सिलेंडर की जो सब्सिडी है वो बचेगी तो वो सब्सिडी हम आपको Transfer करेंगे आपके Vibrating Gap Funding में काम आएगी। हम एक उसका Finance का Model कर सकते हैं, लेकिन भारत सरकार, राज्‍य सरकार और Local Self Government ये तीनों मिल करके हम Environment को Priority देते हुए हमारे नगरों को स्‍वच्‍छ रखते हुए, वहां के कूड़े-कचरे को Waste में Wealth Create करें और बहुत Entrepreneur मिले हैं। उनको हम कैसे प्रयोग में हम करें मैंने एक जगह देखा है जहां पर Waste में से ईंटे बना रहे हैं और इतनी बढि़या ईंटे मजबूत बन रही हैं कि बहुत काम आ रही है। आपने देखा होगा पहले जहां पर बिजली के थर्मल प्‍लांट हुआ करते थे वहां पर बाहर कोयले की Ash जो होता है उसके ढेर लगे रहते थे। आज Recycle और Chemical में से ईंटे बनने के कारण सीमेंट में उपयोग आने के कारण वो निकलते ही Contract हो जाता है और दो-दो साल का Contract और निकलते ही हम उठाएंगे यानी कि जो किसी पर्यावरण को बिगाड़ने के लिए संकट था वो ही आज Property में Convert हो गया है हम थोड़ा इस दिशा में प्रयास करें, initiative लें, हम इसमें काफी मदद कर सकते हैं और मेरा सबसे आग्रह है कि हम इन चीजों को बल मानते हुए आने वाले दिशों में दो दिन जब आप चर्चा करेंगे। गंगा की सफाई उसके साथ जुड़ा हुआ है गंगा के किनारे पर रहने वाले, गंगा किनारे के गांव और शहर मैं उन संबंधित राज्‍य सरकारों से आग्रह करूंगा इसमें कोई Comprise मत कीजिए। बैंकों से हम आग्रह करेंगे उनको हम कम दर से लोन दें। लेकिन Approved Plant उनमें वो लगाये जाएं Sewerage Treatment plant किये जाएं। एक बार हमने सफलतापूर्वक ढाई हजार किलोमीटर लम्‍बी गंगा के अंदर जाने वाले प्रदूषण को रोक लिया पूरे दुनिया के सामने और पूरे हिंदुस्‍तान के सामने एक नया विश्‍वास पैदा कर सकता है कि हम सामान्‍य अपने तौर तरीकों से पर्यावरण की सुरक्षा कर सकते हैं। यह विश्‍वास पैदा करने के लिए Model की तरह इस काम को खड़ा करना और ये एक बार काम खड़ा हो गया तो और काम अपने आप खड़े हो जाएंगे। एक विश्‍वास पैदा करने की आवश्‍यकता है और किया जा सकता है। एक बार हम किसी चीज को हाथ लगाएं पीछे लग जाएं परिणाम मिल सकता है और मैं चाहूंगा ज्‍यादातर इन पांच राज्‍यों से कि जो गंगा के किनारे की उनकी जिम्‍मेवारी है छह हजार के करीब गांव है, एक सौ 18000 किलोमीटर हैं कोई आठ सौ के करीब Industries हैं जो Pollution के लिए तैयार है इसको Target करते हुए एक बार गंगा के किनारे पर हम तय कर ले वहां से कोई भी दूषित पानी या कूड़ा-कचरा गंगा में जाने नहीं देंगे। आप देखिए अपने आप में बदलाव शुरू हो जाएगा। फिर तो गंगा की अपनी ताकत भी है खुद को साफ रखने की। और वो हमने आगे निकल जाएगी लेकिन हम तय करे कि हम गंदा नहीं करेंगे तो गंगा को साफ करने के लिए तो हमें गंदा नहीं करना पड़ेगा गंगा अपना खुद कर सकती है। लेकिन हम गंदा न करे इतना तो संकल्‍प करना पड़ेगा और उस काम को ले करके आप जब यहां पर बैठे है जो गंगा किनारे को जो इस विभाग के मंत्री हैं वो विशेष रूप से आधा-पौना घंटा बैठ करके उन चीजों को कैसे आगे बढ़ाया जाए। विशेष रूप से चर्चा करें मेरा आग्रह रहेगा फिर एक बार मैं इस प्रयास का स्‍वागत करता हूं और मुझे विश्‍वास है कि इस सपने के साथ फिर एक बार मैं दोहराता हूं ये एक ऐसा विषय है जो हमारी बपौती है, हमारा डीएनए है। हमारे पूर्वजों ने इन मानव जाति की बहुत बड़ी सेवा की है। विश्‍व का नेतृत्‍व हमारे पास ही होना चाहिए Climate के मुद्दे पर ये मिजाज होना चाहिए। पूरे विश्‍व को हम दिखा सकते हैं कि यह हमारा विषय है। हमारी परंपरा है। दुनिया को हम सीखा सकते हैं इतनी ताकत के साथ हम यहां से निकले यही अपेक्षा के साथ बहुत-बहुत शुभकामनाएं धन्‍यवाद।

Explore More
శ్రీరామ జన్మభూమి ఆలయ ధ్వజారోహణ ఉత్సవం సందర్భంగా ప్రధానమంత్రి ప్రసంగం

ప్రముఖ ప్రసంగాలు

శ్రీరామ జన్మభూమి ఆలయ ధ్వజారోహణ ఉత్సవం సందర్భంగా ప్రధానమంత్రి ప్రసంగం
Commendable performance of India’s marine exports amid uncertain times

Media Coverage

Commendable performance of India’s marine exports amid uncertain times
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
ఉత్తర ప్రదేశ్‌లోని హర్దోయిలో గంగా ఎక్స్‌ప్రెస్‌వే ప్రారంభోత్సవం సందర్భంగా ప్రధానమంత్రి ప్రసంగం
April 29, 2026
This transformative infrastructure project will boost connectivity and drive progress across Uttar Pradesh: PM
Just as Maa Ganga has been the lifeline of UP and this country for thousands of years, similarly, in this era of modern progress, this expressway passing near her, will become the new lifeline of UP's development: PM
Recently, I had the opportunity to dedicate the Delhi-Dehradun Expressway to the nation.
I had then remarked that these emerging expressways are the lifelines shaping the destiny of a developing India, and these modern pathways are today heralding India's bright future: PM
Ganga Expressway will not only connect one end of UP to the other, it will also bring limitless possibilities of the NCR closer: PM

భారత్ మాతాకీ జై.
భారత్ మాతాకీ జై.

భారత్ మాతాకీ జై.

ఉత్తరప్రదేశ్ గవర్నర్ ఆనందీబెన్ పటేల్ గారు, ముఖ్యమంత్రి యోగి ఆదిత్యనాథ్ గారు, ఉప ముఖ్యమంత్రులు కేశవ్ ప్రసాద్ మౌర్య గారు, బ్రజేష్ పాఠక్ గారు, కేంద్ర మంత్రివర్గంలోని నా సహచరులు జితిన్ ప్రసాద గారు, పంకజ్ చౌదరి గారు, యూపీ ప్రభుత్వ మంత్రులు, పార్లమెంటు సభ్యులు, శాసనసభ్యులు, ఇతర ప్రజా ప్రతినిధులు, ఇక్కడికి భారీ సంఖ్యలో విచ్చేసిన నా ప్రియమైన సోదరసోదరీలారా!

ముందుగా నేను నరసింహ స్వామి వారి ఈ పుణ్య భూమికి శిరస్సు వంచి ప్రణామం చేస్తున్నాను. ఇక్కడికి కొద్ది కిలోమీటర్ల దూరంలోనే గంగా మాత అనుగ్రహం ప్రవహిస్తోంది. అందుకే ఈ ప్రాంతమంతా ఒక పుణ్యక్షేత్రం కంటే తక్కువేమీ కాదు. ఉత్తరప్రదేశ్‌కు దక్కిన ఈ ‘గంగా ఎక్స్‌ప్రెస్‌వే’ వరం కూడా ఆ గంగా మాత ఆశీర్వాదమేనని నేను నమ్ముతున్నాను. ఇప్పుడు మీరు కేవలం కొన్ని గంటల్లోనే సంగమానికి చేరుకోవచ్చు. అలాగే కాశీలో బాబా విశ్వనాథుని దర్శించుకుని తిరిగి రావచ్చు.

 

మిత్రులారా,

వేలాది ఏళ్లుగా ఉత్తరప్రదేశ్‌కు, ఈ దేశానికి గంగా మాత ఎలాగైతే జీవనాధారంగా నిలిచిందో... అలాగే ఆధునిక ప్రగతి పథంలో, ఆమెకు సమీపంగా వెళ్లే ఈ ఎక్స్‌ప్రెస్‌వే కూడా యూపీ అభివృద్ధికి కొత్త జీవనాడిగా కాబోతోంది. గత నాలుగు, అయిదు రోజులుగా నేను గంగా మాత సాన్నిధ్యంలోనే ఉండటం ఒక అద్భుతమైన యాదృచ్ఛికం. ఏప్రిల్ 24న నేను బెంగాల్‌లో ఉన్నప్పుడు గంగా మాతను దర్శించుకున్నాను. నిన్న నేను కాశీలో ఉన్నాను. ఈ రోజు ఉదయమే మళ్ళీ నాకు బాబా విశ్వనాథుడు, అన్నపూర్ణ మాత, గంగా మాతల దర్శనం చేసుకునే భాగ్యం కలిగింది. ఇప్పుడు గంగా మాత పేరు మీద నిర్మించిన ఈ ఎక్స్‌ప్రెస్‌వేను ప్రారంభించే అవకాశం లభించింది. ఉత్తర ప్రదేశ్ ప్రభుత్వం ఈ ఎక్స్‌ప్రెస్‌వేకు గంగా మాత పేరు పెట్టడం నాకు చాలా సంతోషంగా ఉంది. ఇందులో అభివృద్ధిపై మా దార్శనికత, మన వారసత్వానికి గౌరవం కూడా కనిపిస్తుంది. ఈ గంగా ఎక్స్‌ప్రెస్‌వే సందర్భంగా ఉత్తరప్రదేశ్‌లోని కోట్లాది మంది ప్రజలకు అభినందనలు తెలియజేస్తున్నాను.

మిత్రులారా,

నేడు ప్రజాస్వామ్య పండుగలో ఒక ముఖ్యమైన రోజు. బెంగాల్‌లో ప్రస్తుతం రెండో దశ పోలింగ్ జరుగుతోంది. ప్రస్తుత సమాచారం ప్రకారం... బెంగాల్‌లో భారీ స్థాయిలో పోలింగ్ నమోదవుతోంది. మొదటి దశలో మాదిరిగానే ప్రజలు తమ ఇళ్ల నుంచి పెద్ద సంఖ్యలో బయటకు వచ్చి ఓటు వేస్తున్నారు. పోలింగ్ కేంద్రాల వద్ద బారులు తీరిన లైన్లకు సంబంధించిన చిత్రాలు సోషల్ మీడియాలో కనిపిస్తున్నాయి. గత 6,7 దశాబ్దాల్లో ఎన్నడూ జరగని రీతిలో, కనీసం ఊహించడానికి కూడా కష్టంగా అనిపించిన విధంగా ఈసారి బెంగాల్‌లో పోలింగ్ అత్యంత నిర్భయ వాతావరణంలో జరుగుతోంది. ప్రజలు ఎటువంటి భయం లేకుండా స్వేచ్ఛగా ఓటు వేస్తున్నారు. ఇది దేశ రాజ్యాంగానికి, బలపడుతున్న దేశ ప్రజాస్వామ్యానికి ఒక పవిత్రమైన సంకేతం. తమ హక్కుల పట్ల ఇంతటి చైతన్యాన్ని కలిగి, పెద్ద సంఖ్యలో ఓటు వేస్తున్న బెంగాల్ ప్రజలకు నేను కృతజ్ఞతలు తెలియజేస్తున్నాను. పోలింగ్ ముగియడానికి ఇంకా చాలా గంటల సమయం ఉంది. బెంగాల్ ప్రజలు ఇదే ఉత్సాహంతో ఈ ప్రజాస్వామ్య పండుగలో పాల్గొనాలని విజ్ఞప్తి చేస్తున్నాను.

మిత్రులారా,
కొంతకాలం కిందట బిహార్‌లో ఎన్నికలు జరిగినప్పుడు బీజేపీ-ఎన్‌డీఏ భారీ విజయాన్ని నమోదు చేసి చరిత్ర సృష్టించింది. నిన్ననే గుజరాత్‌లోని మున్సిపల్ కార్పొరేషన్లు, మున్సిపాలిటీలు, జిల్లా పంచాయతీలు, నగర పంచాయతీలు, తహసీల్ పంచాయతీల ఎన్నికల ఫలితాలు వచ్చాయి. ఉత్తరప్రదేశ్ ప్రజలైన మీరు సంతోషించే విషయం ఏమిటంటే... అక్కడ 80 నుండి 85 శాతం మున్సిపాలిటీలు, పంచాయతీలను బీజేపీ కైవసం చేసుకుంది. ఇప్పుడు జరుగుతున్న ఈ అయిదు రాష్ట్రాల ఎన్నికల్లో కూడా బీజేపీ చారిత్రాత్మక హ్యాట్రిక్ విజయం సాధించబోతోందని నేను నమ్ముతున్నాను. మే 4న వెలువడే ఫలితాలు వికసిత్ భారత్ సంకల్పాన్ని మరింత బలోపేతం చేస్తాయి. దేశ అభివృద్ధి వేగానికి సరికొత్త శక్తినిస్తాయి.

 

మిత్రులారా,

దేశం వేగంగా అభివృద్ధి చెందాలంటే మనం ఆధునిక మౌలిక సదుపాయాలను కూడా అంతే వేగంగా నిర్మించుకోవాలి. డిసెంబర్ 2021లో నేను గంగా ఎక్స్‌ప్రెస్‌వేకు శంకుస్థాపన చేయడానికి షాజహాన్‌పూర్‌కు వచ్చాను. కనీసం 5 ఏళ్లు కూడా గడవకముందే దేశంలోని అతిపెద్ద ఎక్స్‌ప్రెస్‌వేలలో ఒకటిగా, రాష్ట్రంలోనే అత్యంత పొడవైన గ్రీన్ కారిడార్ ఎక్స్‌ప్రెస్‌వేగా ఇది 5 ఏళ్లలోపే పూర్తయింది. ఈ రోజు హర్దోయి నుంచి దీని ప్రారంభోత్సవం కూడా జరుగుతోంది. గంగా ఎక్స్‌ప్రెస్‌వే నిర్మాణం పూర్తి కావడమే కాకుండా, దాని విస్తరణ ప్రణాళిక పనులు కూడా ప్రారంభమయ్యాయి. త్వరలోనే గంగా ఎక్స్‌ప్రెస్‌వే మీరట్ దాటి హరిద్వార్ వరకు చేరుకుంటుంది. దీనిని మరింత మెరుగ్గా ఉపయోగించుకోవడానికి, ఫరూఖాబాద్ లింక్ ఎక్స్‌ప్రెస్‌వే నిర్మించి ఇతర ఎక్స్‌ప్రెస్‌వేలతో అనుసంధానం చేస్తారు. ఇదే డబుల్ ఇంజిన్ ప్రభుత్వ దార్శనికత. ఇదే బీజేపీ ప్రభుత్వ పనితీరులోని వేగం. ఇదే బీజేపీ ప్రభుత్వం పనిచేసే విధానం.

సోదరసోదరీలారా,

కేవలం కొన్ని రోజుల క్రితమే నాకు ఢిల్లీ-డెహ్రాడూన్ ఎక్స్‌ప్రెస్‌వేను ప్రారంభించే అవకాశం లభించింది. అప్పుడే నేను ఒక మాట చెప్పాను. ఈ కొత్తగా నిర్మిస్తున్న ఎక్స్‌ప్రెస్‌వేలు అభివృద్ధి చెందిన భారత్‌కు విజయరేఖలని, ఈ ఆధునిక రేఖలే నేడు దేశ ఉజ్వల భవిష్యత్తును చాటిచెబుతున్నాయని అన్నాను.

మిత్రులారా,

ఒక రహదారి కోసం దశాబ్దాల తరబడి వేచి చూడాల్సిన ఆ రోజులు ఇప్పుడు పోయాయి. ఒకప్పుడు ప్రకటన వెలువడితే ఫైళ్లు కదలడానికే ఏళ్లు పట్టేది. ఎన్నికల కోసం శంకుస్థాపన రాళ్లు వేసేవారు. ఆ తర్వాత ప్రభుత్వాలు వచ్చేవి, పోయేవి కానీ పనుల ప్రారంభం మాత్రం ఉండేది కాదు. కొన్నిసార్లు పాత ఫైళ్లను వెతకడానికే పెద్ద పెద్ద అధికారులకు కూడా రెండేళ్ల పాటు కష్టపడాల్సి వచ్చేది. కానీ ఈ డబుల్ ఇంజిన్ ప్రభుత్వంలో శంకుస్థాపనలు జరుగుతున్నాయి. అలాగే నిర్ణీత సమయంలోనే ప్రారంభోత్సవాలు కూడా జరుగుతున్నాయి. అందుకే ఈ రోజు ఉత్తర ప్రదేశ్ ఎక్స్‌ప్రెస్‌వేల వేగం కంటే ఎక్కువ వేగం అయినది ఏదైనా ఉందంటే, అది యూపీ అభివృద్ధి వేగమే.

 

మిత్రులారా,

ఈ ఎక్స్‌ప్రెస్‌వే కేవలం ఒక అధిక వేగంతో కూడిన రోడ్డు మాత్రమే కాదు. సరికొత్త అవకాశాలకు, కొత్త కలలకు, కొత్త మార్గాలకు ముఖద్వారం. గంగా ఎక్స్‌ప్రెస్‌వే సుమారు 600 కిలోమీటర్ల పొడవు ఉంటుంది. పశ్చిమ యూపీలోని మీరట్, బులంద్‌షహర్, హాపూర్, అమ్రోహా, సంభాల్, బదౌన్; మధ్య యూపీలోని షాజహాన్‌పూర్, హర్దోయి, ఉన్నావ్, రాయ్‌బరేలీ; తూర్పు యూపీలోని ప్రతాప్‌గఢ్, ప్రయాగ్‌రాజ్ వంటి ప్రాంతాలతో పాటు ఇతర సమీప జిల్లాల్లోని కోట్ల మంది ప్రజల జీవితాలను ఈ గంగా ఎక్స్‌ప్రెస్‌వే మార్చబోతుంది.

మిత్రులారా,

ఈ ప్రాంతాలు గంగా నది, దాని ఉపనదుల వల్ల సారవంతమైన నేలలతో ఆశీర్వాదం పొందాయి. కానీ గత ప్రభుత్వాలు రైతులను నిర్లక్ష్యం చేయడం వల్ల, ఇక్కడి రైతులు కష్టాల్లో కూరుకుపోయారు. ఇక్కడి రైతుల పంటలు పెద్ద మార్కెట్లకు చేరుకోలేకపోయేవి. శీతలీకరణ గిడ్డంగుల కొరత ఉండేది. రవాణా సదుపాయాలు లేవు. రైతులు పడే కష్టానికి సరైన ధర దక్కేది కాదు. ఇప్పుడు ఆ కష్టాలన్నింటికీ పరిష్కారాలు వేగంగా దొరుకుతాయి. గంగా ఎక్స్‌ప్రెస్‌వే ద్వారా తక్కువ సమయంలోనే పెద్ద మార్కెట్లకు చేరుకోవచ్చు. వ్యవసాయానికి అవసరమైన మౌలిక సదుపాయాలు ఇక్కడ అభివృద్ధి చెందుతాయి. దీనివల్ల మన రైతుల ఆదాయం పెరుగుతుంది.

మిత్రులారా,

గంగా ఎక్స్‌ప్రెస్‌వే ఉత్తరప్రదేశ్‌లోని ఒక చివరను మరో చివరతో కలపడమే కాకుండా, ఎన్‌సీఆర్ ప్రాంతంలోని అపారమైన అవకాశాలను కూడా మనకు దగ్గర చేస్తుంది. గంగా ఎక్స్‌ప్రెస్‌వేపై వాహనాలు పరుగులు తీయడమే కాకుండా, దానికి ఇరువైపులా కొత్త పారిశ్రామిక అవకాశాలు అభివృద్ధి చెందుతాయి. దీనికోసం హర్దోయి వంటి జిల్లాల్లో పారిశ్రామిక కారిడార్లను అభివృద్ధి చేస్తున్నాం. దీని ద్వారా హర్దోయి, షాజహాన్‌పూర్, ఉన్నావ్ సహా మొత్తం 12 జిల్లాల్లో కొత్త పరిశ్రమలు రాబోతున్నాయి. ఔషధం, టెక్స్‌టైల్ వంటి వివిధ రంగాలకు చెందిన క్లస్టర్లు ఇక్కడ అభివృద్ధి చెందడం ద్వారా మన యువతకు కొత్త ఉపాధి అవకాశాలు కూడా లభిస్తాయి.

 

మిత్రులారా,

ముద్రా యోజన,  ఓడీఓపీ వంటి పథకాల అండతో మన యువత సరికొత్త రికార్డులు సృష్టిస్తున్నారు. ఇక్కడ చిన్న పరిశ్రమలను, ఎంఎస్ఎంఈలను ప్రోత్సహిస్తున్నారు. మెరుగైన రవాణ సౌకర్యాలతో వారికి కొత్త మార్గాలు కూడా తెరుచుకుంటాయి. మీరట్ క్రీడా పరిశ్రమ, సంభాల్ హస్తకళలు, బులంద్‌షహర్ సిరామిక్స్, హర్దోయి చేనేత, ఉన్నావ్ తోలు, ప్రతాప్‌గఢ్ ఉసిరి ఉత్పత్తులన్నీ దేశ, ప్రపంచ మార్కెట్లకు పెద్ద ఎత్తున చేరుతాయి. దీని వల్ల లక్షలాది కుటుంబాల ఆదాయం పెరుగుతుంది. గతంలో సమాజ్‌వాదీ పార్టీ ప్రభుత్వంలో హర్దోయి, ఉన్నావ్ వంటి జిల్లాల్లో పారిశ్రామిక కారిడార్లు నిర్మిస్తారని ఎవరైనా ఊహించగలిగారా? మన హర్దోయి గుండా ఒక ఎక్స్‌ప్రెస్‌వే వెళ్తుందని ఎవరైనా ఎప్పుడైనా అనుకున్నారా? ఈ పని బీజేపీ ప్రభుత్వంలో మాత్రమే సాధ్యం.

మిత్రులారా,

గతంలో ఉత్తరప్రదేశ్‌ను వెనుకబడిన, ‘బీమారు’ రాష్ట్రంగా పిలిచేవారు. అదే ఉత్తరప్రదేశ్ నేడు 1 ట్రిలియన్ డాలర్ల ఆర్థిక వ్యవస్థగా ఎదగడానికి ముందుకు సాగుతోంది. ఇది చాలా పెద్ద లక్ష్యం, కానీ దీని వెనుక అంతే పెద్ద సన్నద్ధత ఉంది. ఎందుకంటే యూపీకి అపారమైన సామర్థ్యం ఉంది. దేశంలోనే అతిపెద్ద యువ జనాభా శక్తి యూపీ సొంతం. యూపీని తయారీ కేంద్రంగా మార్చడానికి మేం ఈ శక్తిని ఉపయోగిస్తున్నాం.  రాష్ట్రానికి భారీ పెట్టుబడులు వచ్చినప్పుడు మాత్రమే కొత్త పరిశ్రమలు, కర్మాగారాలు స్థాపితమవుతాయి. అప్పుడే ఆర్థిక పురోగతికి ద్వారాలు తెరుచుకుంటాయి, దేశ యువతకు ఉపాధి అవకాశాలు లభిస్తాయి.

సోదరసోదరీలారా,

ఈ దార్శనికతను కేంద్రంగా చేసుకొని.. గత కొన్ని సంవ్సరాలుగా నిరంతరం పనులు జరుగుతున్నాయి. దీనిని మీరే స్వయంగా గమనిస్తున్నారు. గతంలో వలసలకు నిలయంగా ప్రసిద్ధి చెందిన యూపీ... నేడు పెట్టుబడిదారుల సదస్సులు, పారిశ్రామిక కారిడార్లకు పేరుగాంచింది. యూపీ పెట్టుబడిదారుల సదస్సుకు దేశ విదేశాల నుంచి దిగ్గజ కంపెనీలు వస్తున్నాయి. రాష్ట్రానికి వేల కోట్ల రూపాయల పెట్టుబడులు వస్తున్నాయి. ఈ రోజు మొబైల్ తయారీలో భారత్ ప్రపంచంలోనే రెండో అతిపెద్ద దేశంగా ఉందంటే, అందులో యూపీ సహకారం ఎంతో ఉంది. దేశంలో తయారవుతున్న మొబైల్ ఫోన్లలో సగం మన యూపీలోనే తయారవుతున్నాయి. కేవలం కొన్ని వారాల క్రితమే నేను నోయిడాలో ఒక సెమీకండక్టర్ కేంద్రానికి శంకుస్థాపన చేశాను.

 

మిత్రులారా,

ఈ కృత్రిమ మేధ యుగంలో సెమీకండక్టర్లు ఎంతటి కీలక రంగంగా మారుతున్నాయో మీ అందరికీ తెలుసు. ఆ రంగంలో కూడా నాయకత్వం వహించడానికి యూపీ ముందుకు సాగుతోంది. భవిష్యత్తులో యూపీ ప్రజలకు అపారమైన అవకాశాలు ఉన్న ఒక అతిపెద్ద రంగం తెరుచుకోబోతోంది.

మిత్రులారా,

ఉత్తరప్రదేశ్ పారిశ్రామిక అభివృద్ధి నేడు దేశ వ్యూహాత్మక శక్తిగా మారుతోంది. దేశంలోని రెండు రక్షణ కారిడార్లలో ఒకటి నేడు యూపీలోనే ఉంది. పెద్ద పెద్ద రక్షణ రంగ కంపెనీలు ఇక్కడ తమ కర్మాగారాలను ఏర్పాటు చేస్తున్నాయి. ప్రపంచమే గుర్తించిన బ్రహ్మోస్ క్షిపణులు రాష్ట్రంలోనే తయారవుతున్నాయి. రక్షణ పరికరాల తయారీకి అవసరమైన చిన్న చిన్న విడిభాగాలను ఇక్కడి ఎంఎస్ఎంఈలు సరఫరా చేస్తున్నాయి. దీనివల్ల ఉత్తరప్రదేశ్‌లోని సూక్ష్మ, చిన్న తరహా పరిశ్రమల రంగానికి ఎంతో మేలు జరుగుతోంది. ఇప్పుడు చిన్న జిల్లాల్లో ఉండే యువత కూడా పెద్ద పెద్ద పరిశ్రమలతో మమేకం కావాలనే కలలు కనగలుగుతున్నారు.

మిత్రులారా,

పాత రాజకీయాలను వదిలేసి ఒక కొత్త గుర్తింపును సృష్టించుకోవడం వల్లే నేడు ఉత్తరప్రదేశ్ ఇంత వేగంగా అభివృద్ధి చెందుతోంది. ఒకప్పుడు యూపీ అంటే గుంతల రోడ్లకు నిలయమనేవారు. నేడు అదే యూపీ దేశంలోనే అత్యధిక ఎక్స్‌ప్రెస్‌వేలు కలిగిన రాష్ట్రంగా అవతరించింది. గతంలో పొరుగు జిల్లాలకు వెళ్లడం కూడా చాలా కష్టంగా ఉండేది. కానీ నేడు ఉత్తరప్రదేశ్‌లో 21 విమానాశ్రయాలు, 5 అంతర్జాతీయ విమానాశ్రయాలు ఉన్నాయి. ఇప్పుడు నోయిడా అంతర్జాతీయ విమానాశ్రయం ప్రారంభోత్సవం కూడా జరిగింది. గంగా ఎక్స్‌ప్రెస్‌వే ద్వారా నోయిడా అంతర్జాతీయ విమానాశ్రయానికి కేవలం కొన్ని గంటల్లోనే చేరుకోవచ్చు.

 

సోదరసోదరీలారా

మన ఉత్తర ప్రదేశ్ శ్రీరాముడి,  శ్రీకృష్ణుల జన్మభూమి. కానీ గత ప్రభుత్వాల దర్భర పరిపాలన కారణంగా నేరాలు, అరాచక పాలనను గుర్తింపుగా యూపీ మారింది.  ఒకప్పుడు రాష్ట్ర మాఫియాలపై సినిమాలు తీసేవారు. కానీ ఇప్పుడు యూపీ శాంతిభద్రతలు దేశవ్యాప్తంగా ఒక ఉదాహరణగా నిలుస్తున్నాయి.

సోదరసోదరీలారా,

అధికారాన్ని అడ్డం పెట్టుకుని వనరులను పంచుకున్న సమాజ్‌వాదీ పార్టీ సభ్యులకు యూపీ సాధిస్తున్న ఈ ప్రగతి అస్సలు నచ్చడం లేదు. వారు రాష్ట్రాన్ని మళ్లీ పాత కాలంలోకి నెట్టాలని చూస్తున్నారు.  సమాజాన్ని మరోసారి విభజించి, ముక్కలు చేయాలని కోరుకుంటున్నారు.

మిత్రులారా,

సమాజ్‌వాదీ పార్టీ అభివృద్ధికి వ్యతిరేకి మాత్రమే కాదు, మహిళా వ్యతిరేకి కూడా. ఇటీవలే దేశం మరోసారి ఎస్పీ, కాంగ్రెస్ వంటి పార్టీల అసలు స్వరూపాన్ని చూసింది. కేంద్రంలోని ఎన్డీయే ప్రభుత్వం పార్లమెంటులో నారీ శక్తి వందన్ సవరణ బిల్లును తీసుకువచ్చింది. ఈ సవరణ గనుక పాస్ అయ్యి ఉంటే 2029 ఎన్నికల నుంచే శాసనసభలు, లోక్‌సభలో మహిళలకు రిజర్వేషన్లు లభించేవి. ఏ ఇతర కేటగిరీ సీట్లను తగ్గించకుండానే మన తల్లులు, సోదరీలు పెద్ద సంఖ్యలో ఎంపీలు, ఎమ్మెల్యేలుగా ఎన్నికై ఢిల్లీ, లక్నోలకు చేరుకునేవారు. కానీ సమాజ్‌వాదీ పార్టీ ఈ సవరణ బిల్లుకు వ్యతిరేకంగా ఓటు వేసింది.

మిత్రులారా,

ఈ బిల్లు ద్వారా అన్ని రాష్ట్రాల్లోనూ సీట్ల సంఖ్య పెరిగేది. అన్ని రాష్ట్రాల్లోనూ ఒకే నిష్పత్తిలో సీట్లు పెరుగుతాయని మేం పార్లమెంటులో స్పష్టంగా చెప్పాం. కానీ ఉత్తరప్రదేశ్‌ను తిడుతూ రాజకీయం చేసే డీఎంకే వంటి పార్టీలు, యూపీలో సీట్లు ఎందుకు పెరగాలని అభ్యంతరం వ్యక్తం చేశాయి. సమాజ్‌వాదీ పార్టీ కూడా పార్లమెంటులో అదే పాట పాడింది. ఈ ఎస్పీ నాయకులు ఇక్కడ మీ ఓట్లు వేయించుకుంటారు, కానీ పార్లమెంటులో మాత్రం యూపీ ప్రజలను దూషించే వారి పక్కన నిలబడతారు. అందుకే సమాజ్‌వాదీ పార్టీ ఎప్పటికీ మారదని రాష్ట్ర ప్రజలు అంటుంటారు. వీరు ఎప్పుడూ మహిళా వ్యతిరేక రాజకీయాలే చేస్తారు. ఎప్పుడూ బుజ్జగింపు విధానాలకు, నేరస్థులకు అండగా నిలుస్తారు. ఎస్పీ ఎన్నటికీ కుటుంబ రాజకీయాలు, కుల రాజకీయాలకు అతీతంగా ఎదగలేదు. వీరు ఎల్లప్పుడూ అభివృద్ధి వ్యతిరేక రాజకీయాలే చేస్తారు. యూపీ ప్రజలు ఎస్పీ, దాని మిత్రపక్షాల పట్ల చాలా అప్రమత్తంగా ఉండాలి.

 

మిత్రులారా,

అభివృద్ధి చెందిన భారత్ అనే సంకల్పంతో నేడు దేశం ముందుకు సాగుతోంది. ఈ సంకల్పాన్ని నెరవేర్చడంలో ఉత్తరప్రదేశ్ పాత్ర చాలా కీలకం. నేడు ప్రపంచమంతా యుద్ధాలు, అశాంతి, అస్థిరతలో చిక్కుకుపోయి ఉంది. ప్రపంచంలోని పెద్ద దేశాల్లో కూడా పరిస్థితులు దారుణంగా ఉన్నాయి. కానీ భారత్ మాత్రం అదే వేగంతో అభివృద్ధి పథంలో ముందుకు సాగుతోంది. బయట ఉన్న శత్రువులకు ఇది అస్సలు నచ్చడం లేదు. మన దేశంలో ఉంటూనే అధికారం కోసం ఆశపడే కొందరు వ్యక్తులు కూడా దేశాన్ని తక్కువ చేసి చూపించడానికి ప్రయత్నిస్తున్నారు. అయినప్పటికీ మనం సురక్షితంగా ఉండటమే కాకుండా, అభివృద్ధిలో సరికొత్త రికార్డులను సృష్టిస్తున్నాం. ఆత్మనిర్భర్ భారత్ ఉద్యమాన్ని ముందుకు తీసుకెళ్తున్నాం. అత్యంత ఆధునిక మౌలిక సదుపాయాలను నిర్మిస్తున్నాం. గంగా ఎక్స్‌ప్రెస్‌వే ఈ దిశలో వేసిన మరో బలమైన అడుగు. గంగా ఎక్స్‌ప్రెస్‌వే మన ముంగిటకు తెచ్చే అవకాశాలను యూపీ ప్రజలు తమ కష్టంతో, ప్రతిభతో నిజం చేసుకుంటారని నేను నమ్ముతున్నాను. ఈ సంకల్పంతో మీ అందరికీ మరోసారి అనేక అభినందనలు తెలియజేస్తున్నాను. చాలా ధన్యవాదాలు.

భారత్ మాతాకీ జై.

భారత్ మాతాకీ జై.

వందేమాతరం, వందేమాతరం, వందేమాతరం, వందేమాతరం, వందేమాతరం

అందరికీ ధన్యవాదాలు...!