Congress and BRS are partners in corruption: PM Modi in Nagarkurnool

Published By : Admin | March 16, 2024 | 12:30 IST
For Congress, even 5 years are enough to ruin the entire state: PM Modi in Telangana
PM Modi underscores Telangana’s significance as the 'Gateway of the South' and reiterates the NDA government's commitment to progress
PM Modi vows to root out corruption, promising no respite for the corrupt, and urges Telangana's support in this noble endeavor
Congress and BRS exploit the name of social justice for their political gains: PM Modi in Nagarkurnool
Congress and BRS are partners in corruption: PM Modi in Nagarkurnool

भारत माता की, भारत माता की।
ना तेलंगाणा कुटुम्ब सभ्युलन्दरिकी नमस्कारालु


आज देश में, जो अभी मैंने टीवी पे देखा, 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है। टीवी वाले बताते हैं कि अब से कुछ ही देर बाद दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। लेकिन, मेरे प्यारे भाइयों-बहनों, तारीखों के औपचारिक ऐलान के पहले ही देश की जनता ने, देश ने नतीजों का ऐलान कर दिया है। देश ने घोषणा कर दी है- अबकी बार, 400 पार! अबकी बार…अबकी बार। नागरकुरनूल का ये जनसैलाब, आपका ये स्नेह बता रहा है कि तेलंगाना भी यही ऐलान कर रहा है- अबकी बार, 400 पार! अबकी बार, अबकी बार। और साथियों, कल इसकी एक प्रचंड झलक मैंने मल्काजगिरी में भी देखी है। वहां जिस तरह लोग सड़कों पर उतरकर भाजपा का समर्थन कर रहे थे, हम सब भाजपा वालों को आशीर्वाद दे रहे थे, और बाल-वृद्ध सब, बच्चे हों, बूढ़े हों, महिलाएं हों, मैं सच बताता हूं कल शाम का वो नजारा अद्भुत था। और साथियों, अभी जो तेलंगाना के विधानसभा चुनाव हुए, और उस समय भी मैं यहां आया था, और उस समय मैंने देखा था कि जनता के दिल में, जनता के दिमाग में BRS के खिलाफ इतना भयंकर गुस्सा था, इतना गुस्सा था और उसका नतीजा भी हमने देखा BRS का क्या हाल हुआ है। और कल मैंने देखा और आज भी यहां देख रहा हूं, तेलंगाना के लोगों ने मोदी को फिर से वापस लाने का फैसला सुना दिया है। तेलंगाना भी कह रहा है- तीसरी बार...मोदी सरकार।

(आप इतना बढ़िया ट्रांसलेशन करते हैं, अगर 10 दिन आप मेरे साथ रहे, तो मुझे तेलुगू आ जाएगा। बताइए…)

साथियों,
तेलंगाना को हमारे देश में ‘गेटवे ऑफ साउथ’ कहा जाता है। पिछले 10 वर्षों में तेलंगाना का विकास ये NDA की मोदी की प्राथमिकता रहा है। लेकिन इन 10 वर्षों में हमने ये भी देखा है कि कैसे तेलंगाना चक्की के दो पाटों में पिसता रहा है। एक पाट कांग्रेस का है और दूसरा पाट BRS का। कांग्रेस और BRS ने मिलकर, तेलंगाना के विकास के हर सपने को…हर सपने को चकनाचूर कर दिया है। और अब तो मुश्किल ये है कि यहां कांग्रेस के पंजे का कब्जा हो गया है। पहले BRS की महालूट और अब, कांग्रेस की बुरी नजर! ये वैसी ही हालत है जैसे कि, कुएं से निकलें खाईं में गिर पड़े! कांग्रेस के लिए तो पूरा राज्य तबाह करने के लिए 5 साल भी बहुत हैं। जब यहां ज्यादा संख्या में बीजेपी सांसद चुनकर आएंगे तो कांग्रेस को भी अपनी मनमानी करने में बहुत मुश्किल होगी। और इसलिए इस बार तेलंगाना में सभी लोकसभा की सीट भाजपा का कमल खिलना चाहिए। और आपको एक और बात याद रखनी है। तेलंगाना के लोगों की बात सीधी मुझ तक दिल्ली में पहुंचे, इसके लिए मुझे यहां सभी सांसद जीत करके आए तो बहुत बड़ी मदद मिल जाएगी ताकि मैं आपकी अच्छी सेवा कर सकूं। जब यहां बीजेपी के सांसद होंगे तो आपकी तकलीफ, आपकी आशा-आकांक्षा ज्यादा तेजी से मुझ तक पहुंच पाएगी। और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी हर अपेक्षा पूरी करने के लिए मैं दिन रात एक कर दूंगा।

साथियों,
जिस कांग्रेस ने 7 दशकों में देश को झूठ और लूट के सिवा कुछ नहीं दिया, वो तेलंगाना का विकास कभी भी नहीं कर सकती। आप मुझे बताइये, कांग्रेस ने दशकों तक देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया। लेकिन, गरीब के जीवन में कोई बदलाव आया क्या? कांग्रेस ने SC, ST, OBC को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। लेकिन, इस समाज के हालात सुधरे क्या? बदलाव तब आया, जब देश ने मोदी को पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद दिया और मोदी को आपकी सेवा करने का मौका दिया। क्योंकि, बदलाव की एक ही गारंटी है। मोदी की गारंटी। लेकिन पिछले 10 वर्षों में पहली बार गरीब परिवारों के बैंक अकाउंट खुले। पहली बार करोड़ों गरीबों को पक्के मकान का सुख मिला। पहली बार गरीब को टॉयलेट, नल से जल, बिजली का कनेक्शन, मुफ्त वैक्सीनेशन ऐसी अनेक सुविधाएं गरीब के घर तक पहुंची। पहली बार लाखों गांवों ने रात में बिजली का उजाला देखा। इसी बदलाव का परिणाम है कि पिछले 10 वर्षों में पहली बार…पहली बार 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। ऐसा ही तेज बदलाव हम सबको मिलकर तेलंगाना में भी लाना है।

साथियों,
मोदी को आपसे वोट लेकर अपने परिवार के लोगों के लिए कुर्सी और अपने परिवार के लोगों के लिए बैंक बैलेन्स की व्यवस्था नहीं करनी है। मोदी का तो परिवार 140 करोड़ देशवासी हैं। और न ही मोदी को कुर्सी पर बैठ करके सत्ता सुख भोगना है। 23 साल से पहले मुख्यमंत्री के रूप में, और अब प्रधानमंत्री के रूप में आपने मुझे सेवा का मौका दिया है। मैंने एक दिन भी मेरे लिए कभी उपयोग नहीं किया है। अगर मैंने कुछ किया है, अगर मैं जिया हूं, अगर मैं दिन-रात काम करता रहा हूं तो सिर्फ और सिर्फ मेरे 140 करोड़ परिवारजनों के लिए। इसीलिए, मोदी की गारंटी का मतलब होता है- गारंटी पूरी होने की गारंटी। जब मोदी कहता है कि आर्टिकल 370 को खत्म किया जाएगा, तो ये होकर रहता है। जब मोदी कहता है कि रामलला अपने घर आएंगे, तो ये होकर रहता है। जब मोदी कहता है कि हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, तो भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन जाता है। ये… यही तो है मोदी की गारंटी।

साथियों,
हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ तेलंगाना के जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए हमने दिन-रात काम किया है। हमने तेलंगाना के गरीबों के लिए 1 करोड़ बैंक अकाउंट खोले हैं। ये मैं पूरे देश की बात नहीं बता रहा हूं। ये मैं हमारे तेलंगाना की बात बता रहा हूं। तेलंगाना के One Crore Fifty Thousand से ज्यादा लोगों का बीमा किया गया है, वो भी सिर्फ 20 रुपए सालाना के प्रीमियम पर। यानि एक चाय की कीमत से भी कम। तेलंगाना के Sixty Seven Lakh से ज्यादा छोटे उद्यमियों को मुद्रा लोन का लाभ मिला है। तेलंगाना के Eighty Lakh से ज्यादा लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत health insurance का लाभ मिला है। यहां के परिश्रमी मादिगा समुदाय को सशक्त बनाने के प्रयास भी हमने शुरू किए हैं। ये प्रयास जारी रहेंगे, ये भी मोदी की गारंटी है।

साथियों,
हमारी सरकार की इन योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं और किसानों को मिलता है। यही सही मायनों में सामाजिक न्याय की लड़ाई है। लेकिन, इन योजनाओं का सबसे ज्यादा विरोध किसने किया? इसका विरोध… ये कांग्रेस और बीआरएस जैसे भ्रष्टाचारी और परिवारवादी लोग हैं, जो सामाजिक न्याय के नाम पर राजनैतिक रोटियां सेंकते हैं। आप मुझे बताइये, जिन लोगों ने SC, ST, OBC के लोगों को हमेशा अपमानित किया है, क्या वो लोग इस समाज का भला होते देखना चाहेंगे क्या? ये वो लोग हैं जिन्होंने कभी बाबासाहेब को चुनाव हराने के भरसक प्रयास किए थे। इन्होंने ST समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू जी को भी राष्ट्रपति चुनाव हराने के लिए पूरी कोशिश की थी। आज आप खुद देख रहे हैं कि कांग्रेस सरकार के डिप्टी सीएम, जो एससी समुदाय से हैं, उनका कैसे अपमान हो रहा है। तेलंगाना के लोगों ने उन तस्वीरों को देखा है कि कांग्रेस के नेता ऊपर बैठते हैं, लेकिन एससी समुदाय के नेता को जमीन पर बैठाया जाता है।

साथियों,
BRS भी कांग्रेस के ही नक्शे कदम पर चलने वाली पार्टी है। केसीआर तो कहते हैं कि भारत को नए संविधान की जरूरत है। क्या ये बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर को अपमानित करने का कृत्य है कि नहीं है? क्या वो बाबासाहेब को अपमानित करते हैं कि नहीं करते हैं? केसीआर ने दलित बंधु योजना से दलितों को धोखा दिया, जिसमें कैसी-कैसी चालाकियां की गई थी, कैसी-कैसी कमियां रखी गई थीं। आंख में धूल झोंकने का ये नया तरीका उन्होंने खोजा था। बीआरएस ने वादा किया था कि तेलंगाना का पहला सीएम एससी समुदाय से होगा, लेकिन ये वादा भी पूरा नहीं किया गया।

साथियों,
परिवारवादी पार्टियों में भ्रष्टाचार की पार्टनरशिप सबसे मजबूत होती है। कांग्रेस और बीआरएस, दोनों घोटालों के पार्टनर हैं। कांग्रेस ने 2जी घोटाला किया था। बीआरएस ने पानी में भ्रष्टाचार किया, सिंचाई घोटाला कर दिया। कांग्रेस और बीआरएस, दोनों भू-माफिया को सपोर्ट करते हैं। वैसे BRS तो राज्य से बाहर जाकर दूसरे कट्टर भ्रष्टाचारी दलों से भी पार्टनरशिप करके बैठी हुई है। उसका ये सच भी हर रोज सामने आ रहा है। कोई भ्रष्टाचारी बचेगा नहीं, मैं आज तेलंगाना के लोगों को ये वायदा कर रहा हूं, कोई भ्रष्टाचारी बचेगा नहीं। मुझे भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई में तेलंगाना का आशीर्वाद चाहिए। तेलंगाना के नौजवानों का का आशीर्वाद चाहिए। तेलंगाना के मेहनतकश मजदूरों का आशीर्वाद चाहिए। तेलंगाना की मेरी माताओं-बहनों का आशीर्वाद चाहिए। मुझे भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाने में आपका साथ चाहिए। नागरकुरनूल, नलगोंडा, महबूबनगर और सिकंदराबाद, इन चारों सीटों से बीजेपी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। श्रीमान पी भरत प्रसाद (इधर आइए), सैदा रेड्डी जी, डीके अरुणा जी और हमारे अध्यक्ष जी किशन रेड्डी जी को पार्टी ने और मेरी तरफ से खास आपकी सेवा की इनको ज़िम्मेदारी दी है। आप इन पर अपना पूरा विश्वास व्यक्त करें, पूरा समर्थन दें।

साथियों,
मेरी बात तेलंगाना के लोगों तक तेलगू में भी पहुंचनी चाहिए। और अभी जी किशन रेड्डी जी ने अपने भाषण में विस्तार से इसका वर्णन किया है। लेकिन मैं दोबारा कहता हूं तेलगू में मेरी बात हर घर हर नागरिक को सुनने का अधिकार है। और इसलिए मैंने थोड़ी टेक्नोलॉजी की मदद ली है। आजकल आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस का जमाना है। AI की मदद से अब मैंने एक बहुत बड़ी महत्वपूर्ण कोशिश की है। मेरा आपसे संवाद है वो अब आपको सोशल मीडिया साइट एक्स पर NaMoInTelugu पर जाएंगे तो आप तेलगू भाषा में मोदी के साथ जुड़ जाएंगे। और जरूर जुड़ें। आप जुड़ेंगे न मेरे साथ, मेरे साथ जुड़ेंगे, मेरी बात तेलगू में सुनेंगे। AI का उपयोग करेंगे।

साथियों,
पिछले चुनाव में आपने बीजेपी के वोट को डबल कर दिया। बहुत बड़ा काम किया आपने। मुझे विश्वास है, इस चुनाव में तेलंगाना बीजेपी को डबल डिजिट सीटें भी देने वाला है।

मेरे साथ बोलिए…भारत माता की, दोनों मुट्ठी बंद करके पूरी ताकत से इन चारों एमपी को जिताने का जयनाद कीजिए। भारत माता की, भारत माता की, भारत माता की।
बहुत बहुत धन्यवाद!

Explore More
ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം

ജനപ്രിയ പ്രസംഗങ്ങൾ

ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം
India's strong growth outlook intact despite global volatility: Govt

Media Coverage

India's strong growth outlook intact despite global volatility: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister urges MPs to vote in favour of Nari Shakti Vandan Adhiniyam Amendment, Calls it Historic Opportunity
April 17, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, has highlighted that a discussion is currently underway in Parliament on the amendment to the Nari Shakti Vandan Adhiniyam, noting that deliberations continued till 1 AM last night.

He stated that all misconceptions surrounding the amendment have been addressed with logical responses, and every concern raised by members has been resolved. The Prime Minister added that necessary information, wherever lacking, has also been provided to all members, ensuring that issues of opposition have been clarified.

Emphasising that the issue of women’s reservation has witnessed political debates for nearly four decades, the Prime Minister said that the time has now come to ensure that women, who constitute half of the country’s population, receive their rightful representation.

He observed that even after decades of independence, the low representation of women in the decision-making process is not appropriate and needs to be corrected.

The Prime Minister informed that voting in the Lok Sabha is expected shortly and urged all political parties to take a thoughtful and sensitive decision by voting in favour of the women’s reservation amendment.

Appealing on behalf of the women of the country, he urged all Members of Parliament to ensure that no action hurts the sentiments of Nari Shakti. He noted that crores of women are looking towards the Parliament, its intent, and its decisions.

The Prime Minister called upon MPs to reflect upon their families-mothers, sisters, daughters, and wives—and listen to their inner conscience while making the decision.

He described the amendment as a significant opportunity to serve and honour the women of the nation and urged members not to deprive them of new opportunities.

Expressing confidence, the Prime Minister said that if the amendment is passed unanimously, it will further strengthen Nari Shakti as well as the country’s democracy.

Calling it a historic moment, he urged all members to come together to create history by granting rightful representation to women, who form half of India’s population.

The Prime Minister wrote on X;

“संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा चल रही है। कल रात भी एक बजे तक चर्चा चली है।

जो भ्रम फैलाए गए, उनको दूर करने के लिए तर्कबद्ध जवाब दिया गया है। हर आशंका का समाधान किया गया है। जिन जानकारियों का अभाव था, वो जानकारियां भी हर सदस्य को दी गई हैं। किसी के मन में विरोध का जो कोई भी विषय था, उसका भी समाधान हुआ है।

महिला आरक्षण के इस विषय पर देश में चार दशक तक बहुत राजनीति कर ली गई है। अब समय है कि देश की आधी आबादी को उसके अधिकार अवश्य मिलें।

आजादी के इतने दशकों बाद भी भारत की महिलाओं का निर्णय प्रक्रिया में इतना कम प्रतिनिधित्व रहे, ये ठीक नहीं।

अब कुछ ही देर लोकसभा में मतदान होने वाला है। मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं… अपील करता हूं...

कृपया करके सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें।

मैं देश की नारी शक्ति की तरफ से भी सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा… कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों।

देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, हमारी नीयत पर है, हमारे निर्णय पर है। कृपया करके नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें।”

“मैं सभी सांसदों से कहूंगा...

आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...

देश की नारीशक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है।

उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करिए।

ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होगी… देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा।

आइए… हम मिलकर आज इतिहास रचें। भारत की नारी को… देश की आधी आबादी को उसका हक दें।”

"Parliament is discussing a historic legislation that paves the way for women’s reservation in legislative bodies. The discussions, which began yesterday, lasted till around 1 AM and have continued since the House proceedings began this morning.

The Government has addressed all apprehensions and misconceptions relating to the legislation with facts and logic. All concerns have been addressed and any gaps in information have also been filled.

For nearly four decades, this issue of women’s reservation in legislative bodies has been inordinately delayed. Now is the time to ensure that half of the nation’s population receives its rightful due in decision making. Even after so many decades of Independence, it is not right that women in India have such limited representation in this area.

In a short while from now, voting will take place in the Lok Sabha. I urge and appeal to all political parties to reflect carefully and take a sensitive decision by voting in favour of women’s reservation.

On behalf of our Nari Shakti, I also request all members not to do anything that may hurt the sentiments of women across India. Crores of women are watching us…our intent and our decisions. I once again request that everyone support the amendments to the Nari Shakti Vandan Adhiniyam.”

"I would like to appeal to all Members of Parliament…

Please reflect upon your conscience, remembering the women in your own families.

The legislation to ensure women’s reservation in legislative bodies is a significant opportunity to do justice to women of our nation.

Please do not deprive our Nari Shakti of new opportunities.

If this amendment is passed unanimously, it will further empower the women of our country and strengthen our democracy.

Let us come together today to create history.

Let us ensure that the women of India, who are half of the nation’s population, receive their rightful due.”