Bihar doesn't need ‘Katta Sarkar’: PM Modi in Sitamarhi

Published By : Admin | November 8, 2025 | 11:15 IST
NDA policies have transformed Bihar into a supplier of fish and aim to take makhana to world markets: PM Modi
PM Modi warns against Congress and RJD’s politics of appeasement and disrespect to faith
Ayodhya honours many traditions and those who disrespect it cannot serve Bihar: PM Modi’s sharp jibe at opposition in Sitamarhi
Congress-RJD protects infiltrators for vote bank politics and such policies threaten job security and women’s safety: PM Modi in Sitamarhi
PM Modi promised stronger action against infiltration and urges voters to back the NDA for security, development and dignity in Sitamarhi

मां जानकी प्रकट स्थली से...माँ जानकी, बाबा हलेश्वरनाथ, पंथपाकर, भगवती स्थान सहित, सम्पूर्ण मिथिलावासी के प्रणाम करैत छी।

साथियों,

पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है। पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है। चारों तरफ ये चर्चा है कि...बिहार के नौजवानों ने...विकास को चुना है, NDA को चुना है। बिहार की बहनों-बेटियों ने भी... NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की कर दी है।

यहां सीतामढ़ी का जो माहौल है... आपका जो प्यार है और इतना जो उमंग उत्साह है, दुनिया की किसी भी ताकत से बड़ी ताकत होती है जनता जनार्दन का आशीर्वाद। इससे बड़ी कोई ताकत नहीं होती है। और हम आज सीतामढ़ी में जो माहौल देख रहे दिल को छूने वाला है दिल को छूने वाला है और यह माहौल भी यही कह रहा है ये माहौल भी इस बात का सदेश दे रहा है, ये माहौल भी इस संकल्प का परिचय करा रहा है। नहीं चाहिए कट्टा सरकार...फिर एक बार.. फिर एक बार.. फिर एक बार... नहीं चाहिए... नहीं चाहिए... नहीं चाहिए... फिर एक बार.. फिर एक बार... फिर एक बार... NDA सरकार!

साथियों,

आप ने तो कई लोगों की नींद हराम कर दी... आप लोगों ने इन तीन मिनट में अच्छों-अच्छों की नींद उड़ा दी है जी। यही तो जनता जनार्दन की ताकत होती है।

साथियों,

मां सीता की इस पुण्य भूमि पर आया हूं। ये भी बड़ा सौभाग्य है और मुझे 5-6 साल पहले का आज का ही दिन याद आता है। आपको भी याद आ जाएगा। वो तारीख थी 8 नवंबर 2019। याद कीजिए 8 नवंबर 2019। माता सीता की इस धरती पर आया था, और यहां से अगले दिन मुझे सुबह-सुबह पंजाब में करतारपुर साहब कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए निकलना था। और अगले ही दिन सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या पर फैसला भी आना था। मैं मन ही मन प्रार्थना कर रहा था कि सीता मैया के आशीर्वाद से फैसला, रामलला के पक्ष में ही आए। मैं लगातार प्रार्थना कर रहा था और साथियों, जब सीता माता की धरती से निकलते हुए प्रार्थना करूं वो प्रार्थना कभी भी विफल जाती है क्या। इस धरती की ताकत है कि नहीं है। और यही तो मां का आशीर्वाद है और साथियों ऐसा ही हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने, रामलला के पक्ष में ही फैसला दिया। आज मां सीता की इस पुण्य भूमि पर आया हूं...आपका आशीर्वाद ले रहा हूं...और इतने सारे उत्साह से भरे लोगों के बीच वो दिन याद आना बहुत स्वभाविक है।

साथियों,

मां सीता के आशीर्वाद से ही बिहार...विकसित बिहार बनेगा। ये जो चुनाव है...ये विकसित बिहार बनाने के लिए है। ये चुनाव तय करेगा आने वाले सालों में बिहार के बच्चों का भविष्य क्या होगा। आपके संतानों का भविष्य क्या होगा। आपके बेटे-बेटियों के आने वाले कल कैसा होगा। और इसलिए ये चुनाव बहुत अहम है।

साथियों,

आरजेडी वाले, बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं... ये इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ-साफ दिखता है। आप जरा जंगलराज वालों के गाने और उनके नारे जरा सुन लीजिए। आप कांप जाएंगे, क्या बोलते हैं। क्या सोचते हैं। RJD के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है। क्या कहलवाया जा रहा है वो बच्चे कह रहे हैं उन्हें रंगदार बनना है। रंगदार बनना है। आप मुझे बताइए...बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए? रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए? क्या हम हमारे बच्चों को रंगदार बनने देंगे? क्या रंगदार बनाने वालों को जीतने देंगे। बिहार का बच्चा रंगदार नहीं बन सकता अब हमारा बच्चा इंजीनियर बनेगा, डॉक्टर बनेगा...एडवोकेट बनेगा, अदालत में जज बनेगा.. मैं बिहार में आपको, यहां फैशन है ना कट्टा लेकर के आ जाते हैं और फिर बोलते हैं हैंड्स अप.. यही है ना, मैं आपको बिहार में हैंड्स-अप कहने वाले के लिए अब बिहार में जगह नही है अब तो बिहार में स्टार्ट-अप के सपने देखने वाले चाहिए.. हैंड्स-अप वाले नहीं चाहिए हमे..

साथियों,

हम बच्चों के हाथ में किताबें, कंप्यूटर-लैपटॉप दे रहे हैं...हमारे बच्चे खेल में आगे बढ़ें...इसलिए हम उन्हें बैट दे रहे हैं, हॉकी स्टिक दे रहे हैं...फुटबॉल दे रहे हैं वॉलीबॉल दे रहे हैं लेकिन RJD के लोग...बिहार के युवाओं को कट्टा और दु-नाली देने की बात कर रहे हैं। ये लोग.खुद के बच्चों को मंत्री बनाना चाहते हैं.. बेटा हो या बेटी कोई सांसद बने कोई एमएलए बने, कोई मंत्री बने कोई मुख्यमंत्री बने। अपनी संतानों के लिए तो वे ये सपने देखते हैं.और आप सभी के बच्चों को रंगदार बनाना चाहते हैं। रंगदार बनाना चाहते हैं। मुझे पूरी ताकत से बताइये भाइयों, ये रंगदार बनाने वाला पाप आपको मंजूर है क्या? ये बिहार को मंजूर है क्या? क्या इन बच्चों को मंजूर होगा क्या?

साथियों,

जंगलराज का मतलब है...कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, करप्शन.. क्या कर रहे हैं ये लोग। ये कुसंस्कार से भरे हुए लोग हैं। कुशासन का राज चाहते हैं। भारत रत्न जन-नायक कर्पूरी ठाकुर जी..भोला पासवान शास्त्री जी...ऐसे महान नेताओं ने बिहार को सामाजिक न्याय और विकास का विश्वास दिया था। लेकिन जैसे ही जंगलराज आया...वैसे ही बिहार में बर्बादी का दौर शुरु हो गया। RJD वालों ने बिहार में विकास का पूरा माहौल ही खत्म कर दिया।

साथियों,

ये RJD और कांग्रेस वाले...उद्योगों की ABC भी नहीं जानते। ये उद्योगों में सिर्फ ताले लगाना जानते हैं...15 वर्ष के जंगलराज में... एक भी नई फैक्ट्री, एक नया कारखाना बिहार में नहीं लगा। यहीं मिथिला में...जो मिलें थीं, फैक्ट्रियां थीं, वो भी बंद हो गईं। 15 वर्ष के जंगलराज में...कोई भी बड़ा अस्पताल, मेडिकल कॉलेज...बिहार में नहीं बना। इसलिए जंगलराज वालों के मुंह से विकास की बातें सिर्फ सफेद झूठ हैं।

साथियों,

जंगलराज के समय में बिहार के लोगों का सरकार से भरोसा ही उठ गया था। भरोसा उठ गया था कि नहीं उठ गया था.. भरोसा बचा था? नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने बिहार का टूटा हुआ भरोसा लौटाया है। अब निवेशक...बिहार आने के लिए उत्सुक हैं। यहां अच्छी सड़कें बन रही हैं...रेल और हवाई कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है...बिजली के नए-नए कारखाने बन रहे हैं... यहां जो रीगा चीनी मिल है...वो फिर से शुरु हो चुकी है। आने वाले समय में...बिहार में ऐसी मिलें और फैक्ट्रियां बनाने का काम और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। गन्ना किसानों के हितों को देखते हुए..हमारी सरकार गन्ने के इथेनॉल बनाने को भी बढ़ावा दे रही है।

साथियों,

भाजपा- एनडीए जो कहती है...वो करके दिखाती है। और मोदी की गारंटी, मोदी की गारंटी मतलब पूरा होने की गारंटी। बिहार की समृद्धि का बहुत बड़ा आधार आत्मनिर्भर भारत अभियान भी है। मोदी...देश को दुनिया की फैक्ट्री...बहुत बड़ा मैन्युफेक्चरिंग हब बनाने में जुटा है...ये तभी हो सकता है...जब बिहार में खेती से जुड़े उद्योग लगें.. बिहार में पर्यटन का विस्तार हो...यहां टेक्नॉलॉजी से जुड़े उद्यम लगें...मैन्युफेक्चरिंग पर ज्यादा से ज्यादा निवेश हो। आने वाले सालों में हम इस काम को और तेज़ी से करने वाले हैं। और इसका रास्ता NDA ने अपने घोषणापत्र में भी बताया है, बताकर के ऱखा हुआ है।

साथियों,

यहां के हमारे नौजवानों में, हमारी बहनों में अद्भुत सामर्थ्य है। और मोदी आपके श्रम, आपका सामर्थ्य, आपकी कला का ब्रैंड एंबेसेडर है। अब आप कहेंगे मोदी कहां से मेरा ब्रैंड एंबेस्डर बन गया मैं बताता हूं कैसे बन गया.. अभी कुछ महीने पहले मैं अर्जेंटीना गया था...बहुत दूर है यहां से। वहां के जो उपराष्ट्रपति हैं, उनको मैंने यहां की बहनों की बनाई..मधुबनी पेंटिंग भेंट की थी। और वो ऐसे देखते थे, बड़ा अजूबा लगा था उनको, जब मैंने कहा कि मेरी बहनें बनाती हैं इसे, बिहार के एक कोने में बैठी बहनें बनाती हैं इसे गांव की बहनें बनाती हैं इसे… तो ऐसे देख रहे हैं मेरे सामने बताइए, मैं आपका एंबेसडर बना कि नहीं बना। मैं आपका ब्रैंड एंबेसडर बना कि नहीं बना। बिहार की बात दुनिया में पहुंचाई कि नहीं पहुंचाई… आपका मधुबनी पेंटिंग पहुंचाया कि नहीं पहुंचाया। इसी तरह, दिल्ली में G-20 समिट के दौरान... दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को भी मैंने मधुबनी पेंटिंग देने का काम किया।

साथियों,

ये सब मैं इसलिए करता हूं...क्योंकि मुझे बिहार पर गर्व है। मुझे बिहार की माताओं-बहनों के सामर्थ्य पर गर्व है। मुझे बिहार की बेटियों की ताकत पर गर्व है। मैं चाहता हूं आपकी कला, आपका कौशल दुनिया भर में पहुंचे। भारत में बनी चीज़ों के लिए दुनिया में नए बाज़ार बनें।

साथियों,

एक समय था जब बिहार...दूसरे राज्यों से मछली मंगाता था। लेकिन NDA सरकार की नीतियों का असर है...कि बिहार अब दूसरे राज्यों को मछली भेजने लगा है। और ये हमारे मछली के क्षेत्र में काम करने वालों की ताकत देखिए, बड़े-बड़े लोग भी यहां की मछली देखने आ रहे हैं। पानी में डुबकी लगा रहे हैं। किसी ने मुझे कहा कि बिहार के चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। साथियों जैसे मछली के क्षेत्र में बिहार के लोगों ने बड़ी कमाल की है। सरकार ने और बिहार के हमारे मछुआरे भाई-बहनों ने मिलकर के एक नया क्षेत्र खोल दिया है। अब इसी तरह हम मखाने को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना चाहते हैं। बिहार का मखाना दुनिया के घर-घर तक पहुंचेगा....तो फायदा छोटे किसानों को होगा।

साथियों,

ये माता सीता की धरती है... नारीशक्ति का सामर्थ्य कैसे, एक परिवार को, पूरे समाज को ताकत देता है...ये धरती उसकी साक्षी रही है। हमारी NDA सरकार भी महिला सशक्तिकरण के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

साथियों

सरकार की नीतियों और निर्णयों का असर हम हर क्षेत्र में देख रहे हैं। साथियों, यहीं बिहार के राजगीर में पिछले वर्ष...महिला हॉकी की एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी हुई थी। हमारी बेटियां चैंपियन बनी थीं। कुछ दिन पहले भारत की बेटियों ने क्रिकेट विश्व कप भी जीता है...ये क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है। तीन दिन पहले ही...ये विश्व विजेता हमारी बेटियां, दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर आई थीं। उनका आत्मविश्वास देखकर, मुझे गर्व हो रहा था। गांव-कस्बों से निकलकर हमारी बेटियां...140 करोड़ भारतीयों का अभिमान बनी हैं।

साथियों,

हमारी बेटियों का ये नया आत्मविश्वास इसलिए आया है..क्योंकि हमारी सरकार कदम-कदम पर नारीशक्ति के साथ खड़ी है। अब आप देखिए, जनधन बैंक खाते, मजाक उड़ाते थे मेरी, कि महिलाओं की जेब में पैसा नहीं होता है खाते कैसे खुलेंगे? मैंने कहा एक रुपया दिए बिना भी मैं खाते खोलूंगा। ये सिर्फ एक पासबुक देने का मामला नहीं था। ये बहनों-बेटियों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का माध्यम बना है। मैं आपको एक और उदाहरण देता हूं...आजकल मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की बहुत चर्चा है। बिहार की एक करोड़ चालीस लाख बहनों के खाते में...दस-दस हज़ार रुपए पहुंच चुके हैं। कल्पना कीजिए...अगर बहनों के बैंक खाते ही न खुलते... तो क्या ये योजना बन पाती? मोदी ने बैंक खाते खुलवाए...नीतीश जी की सरकार उनमें बहनों को सहायता भेज रही है। आज पाई-पाई बहनों के खाते में पहुंच रही है। इसलिए आप याद रखिए...अगर कांग्रेस-RJD का जंगलराज होता...तो आपके हक का ये पैसा भी लुट जाता। और ये मैं नहीं कह रहा हूं, ये कांग्रेस के नामदार हैं ना उनके पिताजी खुद कहते थे। वो प्रधानमंत्री थे और पूरे देश में पंचायत से पार्लियामेंट तक सिर्फ कांग्रेस का ही झंडा फहरता था, सारी सरकारें उनकी थीं। मुयनिसपैलिटी उनकी, ग्राम पंचायतें उनकी, पार्षद उनका सब उनका था। उस समय कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री, ये नामदार के पिताजी वो कहते थे दिल्ली से एक रुपया निकलता है तो गांव में जाते-जाते 15 पैसा हो जाता है। जरा बताओ वो कौन सा पंजा था, जो एक रुपये को घिसता-घिसता-घिसता 15 पैसे कर देता था, कौन सा पंजा था। आज भाइयो-बहनों अगर पटना से एक रुपया निकलता है तो पूरे सौ पैसे आपके खाते में जमा होते हैं। आज दिल्ली से एक रुपया निकलता है तो सौ के सौ पैसे आपके खाते में जमा होते हैं। और इसलिए मेरे माताओं, बहनों, भाइयों, नौजवानों.. आपको सावधान रहना है...क्योंकि कांग्रेस-RJD आपका पैसा लूटने की फिराक में बैठी है।

साथियों,

कांग्रेस और आरजेडी के लोग...इतने सालों तक सत्ता में रहे...इन लोगों ने...विकास के नाम पर सिर्फ घोटाले किए...जो दूर-दराज के क्षेत्र थे...उनको ये लोग पिछड़ा घोषित कर देते थे। ताकि वहां लोग विकास के बारे में सोच ही न पाएं। देश के सौ से अधिक जिले ऐसे ...जिनको कांग्रेस ने पिछड़ा घोषित कर रखा था। इसमें बिहार के भी अनेक जिले थे...और सीतामढ़ी भी उनमें से एक था। साथियों, जिनको इन्होंने पिछड़ा घोषित किया था...उनको हमने आकांक्षी जिला बनाया...वहां मिशन मोड पर विकास शुरु किया...मुझे गर्व है कि हमारा सीतामढ़ी भी आज विकास के मामले में दूसरे जिलों को टक्कर दे रहा है। आज सीतामढ़ी में, पूरे बिहार में विकास की नई रफ्तार दिखाई दे रही है। नई रेल लाइनें...अमृत भारत जैसी नई रेल सेवा...आधुनिक रेलवे स्टेशन.. नया इंजीनियरिंग कॉलेज... नया मेडिकल कॉलेज....ये सब अब सीतामढ़ी की पहचान बन रहे हैं। और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं...बिहार में फिर से NDA सरकार बनते ही...हम विकास की इस गति को और मजबूती देंगे, और आपलोगों का कल्याण का काम करेंगे।

साथियों,

हमारी सरकार...यहां विकास भी कर रही है...और विरासत को भी सम्मान दे रही है। हम इस क्षेत्र को रामायण सर्किट से जोड़ रहे हैं। सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए सीधी रेलसेवा भी इसी प्लान का हिस्सा है। आपके पाहुन, आपके दामाद जी तो खुद प्रभु श्रीराम हैं। अयोध्या में सीतामढ़ी के दामाद जी का भव्य मंदिर बन गया है...अब माता के मायके की बारी है। पुनौराधाम की भव्यता अब पूरी दुनिया देखेगी।

साथियों,

एक तरफ NDA सरकार अपने तीर्थों का विकास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ...कांग्रेस और आरजेडी के लोग हमारी आस्था का अपमान कर रहे हैं। आपने कांग्रेस के नामदार की बातें सुनी होंगी...उन्होंने छठ पूजा के लिए क्या कहा... छठ महापर्व के लिए क्या कहा। छठ महापर्व आज देश और दुनिया में लोग श्रद्धापूर्वक मनाने लगे हैं। ये छठ महापर्व हमारी बिहार की माताओं और बहनों की तपस्या का एक गौरवपूर्ण याद रखने वाला इतिहास की तारीख में गोल्डेन अक्षरों से लिखने वाला तप है। तीन-तीन दिन तक तपस्या करती है, आखिर में तो पानी तक नहीं पीती है। इतनी बड़ी तपस्या छठ महापर्व की होती है और कांग्रेस के ये नामदार क्या कह रहे हैं.. छठ महापर्व.. छठ पूजा ये तो ड्रामा है ड्रामा, नौटंकी है.. माताओं बहनों ये आपका अपमान है कि नहीं है? ये आपका अपमान है कि नहीं है? ये छठ मैया का अपमान है कि नहीं है? हमारी परंपरा का अपमान है कि नहीं है? हमारी विरासत का अपमान है कि नहीं है? हमारी संस्कृति का अपमान है कि नहीं है? ऐसा अपमान करने वालों को सजा मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए? ऐसा करने वालों को आप सजा देंगे कि नहीं देंगे। बड़ी ताकत से सजा देंगे कि नहीं देंगे? और लोकतंत्र में सजा देने का तरीका है वोट। आपका एक वोट उन्हें ऐसी सजा देगा ऐसी सजा देगा कि दुबारा ऐसा कहने की हिम्मत नहीं करेंगे। यही लोग है, जिन्होंने महाकुंभ को लेकर गलत बातें कीं..महाकुंभ को फालतू कहा..। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भी इन्होंने अपमान किया। अयोध्या में राम मंदिर परिसर में ही...महर्षि वाल्मीकि का भी मंदिर बनाया गया है...निषादराज का भी मंदिर बहां बनाया गया है...माता शबरी का मंदिर भी बनाया गया है...ये RJD-कांग्रेस वाले… अपने वोट बैंक की वजह से राम जी का वहिष्कार करते ऐसा ही नहीं ये निषादराज का बहिष्कार करते हैं, ये वाल्मीकि जी का बहिष्कार करते हैं, शबरी माता का बहिष्कार करते हैं।

साथियों,

जिनकी नीतियां तुष्टिकरण से ही प्रेरित हैं..वो बिहार का भला नहीं कर सकते। ये लोग तो समाज में कटुता ही पैदा कर सकते हैं। आप देखिए...RJD-कांग्रेस के नेता वोटबैंक के तुष्टिकरण के लिए घुसपैठियों तक को बचाने के लिए पूरी शक्ति से लगे हुए हैं। जिन घुसपैठियों का भारत से कोई लेना-देना नहीं...ये लोग उनको बचा रहे हैं।

साथियों,

जो घुसपैठिए हैं...ये आपके हक पर डाका डालते हैं…ये घुसपैठिये आपके संतानों के हक की चोरी करते हैं। और ये उन चोरों को बचाने के लिए मैदान में उतरे हैं। आपकी रोजी-रोटी पर कब्जा कर लेते हैं...हमारी बेटियों की सुरक्षा, देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन जाते हैं। अब आप मुझे बताइए साथियों… आप पूरी तरह जवाब देंगे मुझे… सबके सब जवाब देंगे.. पूरी ताकत से जवाब देंगे.. ये जंगलराजवालों के कान फट जाए ना ऐसा जवाब दीजिए मुझे। देंगे? आप मुझे बताइए.. ये घुसपैठियों को निकालना चाहिए कि नहीं निकालना चाहिए? ये घुसपैठिये जाने चाहिए कि नहीं जाने चाहिए? ये घुसपैठिए जहां से आए हैं वहां जाने चाहिए कि नहीं जाने चाहिए? आप मुझे बताइए ये घुसपैठिये का हिसाब कौन कर सकता है। घुसपैठियों का हिसाब कौन कर सकता है? पूरी ताकत से बताइए कि घुसपैठियों का हिसाब कौन कर सकता है? कौन घुशपैठियों को निकाल सकता है? कौन घुसपैठियों को सजा दे सकता है। मोदी नहीं, ये आपका जवाब गलत है। ये घुसपैठियों का हिसाब चुकते करने का काम मोदी नहीं आपका एक वोट कर सकता है.. आपका एक वोट कर सकता है। आपके वोट की ताकत है, NDA को मिला आपका हर वोट... घुसपैठियों के विरुद्ध कार्रवाई को करके रहेगा ये मैं आपसे वादा कर रहा हूं।

साथियों,

पहले चरण में NDA ने बिहार में जीत की तरफ बड़ा मजबूत कदम रख दिया है। 11 नवंबर को आपका वोट NDA के सभी उम्मीदवारों को मिलेगा.. तो NDA की प्रचंड जीत तय हो जाएगी। और तभी गरीबों का कल्याण का काम, गरीबों के लिए पक्के घर बनाने का काम, हमारी बढ़ी हुई पेंशन सभी को पहुंचाने का काम, जिस तरह पहले चरण में बिहार ने मतदान के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए...वैसे ही आपको दूसरे चरण में भी मतदान का रिकॉर्ड तोड़ना है। तोड़ेंगे? तोड़ेंगे? जरा पूरी ताकत से सब बताइये मतदान का रिकॉर्ड तोड़ेंगे? हर बूथ में ज्यादा मतदान कराएंगे? हर बुथ में पहले से ज्यादा सौ वोट जाना चाहिए। सौ लोग मतदान के लिए जाने का पक्का करेंगे। आप इतनी बड़ी तादाद में हमारे उम्मीदवारों को आशीर्वाद देने आए हैं। मैं सभी चुनाव के उम्मीदवारों को कहता हूं कि आप आगे आ जाइए.. बस यहीं खड़े रह जाइए..हां.. मैं आप सबसे मिलने के लिए आ रहा हूं। आपको शुभकामनाएं देने के लिए आ रहा हूं। इन सबके आशीर्वाद में बोलिए...
भारत माता की... जय!
भारत माता की... जय!
भारत माता की.. जय!
वंदे मातरम के डेढ़ सौ साल.. मेरे साथ बोलिए
वंदे मातरम् वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे... वंदे...

Explore More
ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം

ജനപ്രിയ പ്രസംഗങ്ങൾ

ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം
As we build opportunities, we'll put plenty of money to work in India: Blackstone CEO Stephen Schwarzman at Davos

Media Coverage

As we build opportunities, we'll put plenty of money to work in India: Blackstone CEO Stephen Schwarzman at Davos
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Today, India has embarked on the Reform Express, aimed at making both life and business easier: PM Modi at the 18th Rozgar Mela
January 24, 2026
In recent years, the Rozgar Mela has evolved into an institution and through it, lakhs of young people have received appointment letters in various government departments: PM
Today, India stands among the youngest nations in the world; Our government is consistently striving to create new opportunities for the youth of India, both within the country and across the globe: PM
Today, the Government of India is entering into trade and mobility agreements with numerous countries which will open up countless new opportunities for the youth of India: PM
Today, the nation has embarked on the Reform Express, with the purpose to make both life and business easier across the country: PM

सभी युवा साथियों, आप सबको मेरा नमस्कार! साल 2026 का आरंभ, आपके जीवन में नई खुशियों का आरंभ कर रहा है। इसके साथ ही जब वसंत पंचमी कल ही गई है, तो आपके जीवन में भी ये नई वसंत का आरंभ हो रहा है। आपको ये समय, संविधान के प्रति अपने दायित्वों से भी जोड़ रहा है। संयोग से इस समय देश में गणतंत्र का महापर्व चल रहा है। कल 23 जनवरी को हमने नेताजी सुभाष की जयंती पर पराक्रम दिवस मनाया, और अब कल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है, फिर उसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है। आज का दिन भी विशेष है। आज के ही दिन हमारे संविधान ने ‘जन गण मन’ को राष्ट्रीय गान और ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया था। आज के इस महत्वपूर्ण दिन, देश के इकसठ हज़ार से ज्यादा नौजवान जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं। आज आप सबको सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं, ये एक तरह से Nation Building का Invitation Letter है। ये विकसित भारत के निर्माण को गति देने का संकल्प पत्र है। आप में बहुत सारे साथी, देश की सुरक्षा को मज़बूत करेंगे, हमारे एजुकेशन और हेल्थकेयर इकोसिस्टम को और सशक्त करेंगे, कई साथी वित्तीय सेवाओं और एनर्जी सिक्योरिटी को मज़बूती देंगे, तो कई युवा हमारी सरकारी कंपनियों की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मैं आप सभी युवाओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

साथियों,

युवाओं को कौशल से जोड़ना और उन्हें रोजगार-स्वरोजगार के अवसर देना, ये हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है। सरकारी भर्तियों को भी कैसे मिशन मोड पर किया जाए, इसके लिए रोज़गार मेले की शुरुआत की गई थी। बीते वर्षों में रोज़गार मेला एक इंस्टीट्यूशन बन गया है। इसके जरिए लाखों युवाओं को सरकार के अलग-अलग विभागों में नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं। इसी मिशन का और विस्तार करते हुए, आज देश के चालीस से अधिक स्थानों पर ये रोजगार मेला चल रहा है। इन सभी स्थानों पर मौजूद युवाओं का मैं विशेष तौर पर अभिनंदन करता हूं।

साथियों,

आज भारत, दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारी सरकार का निरंतर प्रयास है कि भारत की युवाशक्ति के लिए देश-दुनिया में नए-नए अवसर बनें। आज भारत सरकार, अनेक देशों से ट्रेड और मोबिलिटी एग्रीमेंट कर रही है। ये ट्रेड एग्रीमेंट भारत के युवाओं के लिए अनेकों नए अवसर लेकर आ रहे हैं।

साथियों,

बीते समय में भारत ने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अभूतपूर्व निवेश किया है। इससे कंस्ट्रक्शन से जुड़े हर सेक्टर में रोजगार बहुत बढ़े हैं। भारत के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम का दायरा भी तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है। आज देश में करीब दो लाख रजिस्टर्ड स्टार्ट-अप हैं। इनमें इक्कीस लाख से ज्यादा युवा काम कर रहे हैं। इसी प्रकार, डिजिटल इंडिया ने, एक नई इकॉनॉमी को विस्तार दिया है। एनिमेशन, डिजिटल मीडिया, ऐसे अनेक क्षेत्रों में भारत एक ग्लोबल हब बनता जा रहा है। भारत की क्रिएटर इकॉनॉमी बहुत तेज़ गति से ग्रो कर रही है, इसमें भी युवाओं को नई-नई अपॉरचुनिटीज मिल रही हैं।

मेरे युवा साथियों,

आज भारत पर जिस तरह दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है, वो भी युवाओं के लिए अनेक नई संभावनाएं बना रहा है। भारत दुनिया की एकमात्र बड़ी इकॉनॉमी है, जिसने एक दशक में GDP को डबल किया है। आज दुनिया के सौ से अधिक देश, भारत में FDI के जरिए निवेश कर रहे हैं। वर्ष 2014 से पहले के दस वर्षों की तुलना में भारत में ढाई गुना से अधिक FDI आया है। और ज्यादा विदेशी निवेश का अर्थ है, भारत के युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर।

साथियों,

आज भारत एक बड़ी मैन्युफेक्चरिंग पावर बनता जा रहा है। Electronics, दवाएं और वैक्सीन, डिफेंस, ऑटो, ऐसे अनेक सेक्टर्स में भारत के प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट, दोनों में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है। 2014 के बाद से भारत की electronics manufacturing में छह गुना वृद्धि हुई है, छह गुना। आज ये 11 लाख करोड़ रुपए से अधिक की इंडस्ट्री है। हमारा इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट भी चार लाख करोड़ रुपए को पार कर चुका है। भारत की ऑटो इंडस्ट्री भी सबसे तेजी से ग्रो करने वाले सेक्टर्स में से एक बन गई है। वर्ष 2025 में टू-व्हीलर की बिक्री दो करोड़ के पार पहुंच चुकी है। ये दिखाता है कि देश के लोगों की खरीद शक्ति बढ़ी है, इनकम टैक्स और GST कम होने से उन्हें अनेक लाभ हुए हैं, ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जो बताते हैं कि देश में बड़ी संख्या में रोजगार का निर्माण हो रहा है।

साथियों,

आज के इस आयोजन में 8 हजार से ज्यादा बेटियों को भी नियुक्ति पत्र मिले हैं। बीते 11 वर्षों में, देश की वर्कफोर्स में वीमेन पार्टिसिपेशन में करीब-करीब दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। सरकार की मुद्रा और स्टार्ट अप इंडिया जैसी योजनाओं का, बहुत बड़ा फायदा हमारी बेटियों को हुआ है। महिला स्व-रोजगार की दर में करीब 15 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। अगर मैं स्टार्ट अप्स और MSMEs की बात करूं, तो आज बहुत बड़ी संख्या में वीमेन डायरेक्टर, वीमेन फाउंडर्स हैं। हमारा जो को-ऑपरेटिव सेक्टर है, जो हमारे सेल्फ हेल्प ग्रुप्स गांवों में काम कर रहे हैं, उनमें बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं।

साथियों,

आज देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़ा है। इसका उद्देश्य, देश में जीवन और कारोबार, दोनों को आसान बनाने का है। GST में नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स का सभी को फायदा हुआ है। इससे, हमारे युवा आंत्रप्रन्योर्स को लाभ हो रहा है, हमारे MSMEs को फायदा हो रहा है। हाल में देश ने ऐतिहासिक लेबर रिफॉर्म्स लागू किए हैं। इससे, श्रमिकों, कर्मचारियों और बिजनेस, सबको फायदा होगा। नए लेबर कोड्स ने, श्रमिकों के लिए, कर्मचारियों के लिए, सामाजिक सुरक्षा का दायरा और सशक्त किया है।

साथियों,

आज जब रिफॉर्म एक्सप्रेस की चर्चा हर तरफ हो रही है, तो मैं आपको भी इसी विषय में एक काम सौंपना चाहता हूं। आप याद कीजिए, बीते पांच-सात साल में कब-कब आपका सरकार से किसी न किसी रूप में संपर्क हुआ है? कहीं किसी सरकारी दफ्तर में काम पड़ा हो, किसी और माध्यम से संवाद हुआ हो और आपको इसमें परेशानी हुई हो, कुछ कमी महसूस हुई हो, आपको कुछ न कुछ खटका हो, जरा ऐसी बातों को याद करिए। अब आपको तय करना है, कि जिन बातों ने आपको परेशान किया, कभी आपके माता पिता को परेशान किया, कभी आपके यार दोस्तों को परेशान किया, और वो जो आपको अखरता था, बुरा लगता था, गुस्सा आता था, अब वो कठिनाइयां, आपके अपने कार्यकाल में आप दूसरे नागरिकों को नहीं होने देंगे। आपको भी सरकार का हिस्सा होने के नाते, अपने स्तर पर छोटे-छोटे रिफॉर्म करने होंगे। इस अप्रोच को लेकर के आपको आगे बढ़ना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का भला हो। Ease of living, Ease of doing business, इसको ताकत देने का काम, जितनी नीति से होता है, उससे ज्यादा स्थानीय स्तर पर काम करने वाले सरकारी कर्मचारी की नीयत से होता है। आपको एक और बात याद रखनी है। तेज़ी से बदलती टेक्नॉलॉजी के इस दौर में, देश की ज़रूरतें और प्राथमिकताएं भी तेज़ी से बदल रही हैं। इस तेज़ बदलाव के साथ आपको खुद को भी अपग्रेड करते रहना है। आप iGOT कर्मयोगी जैसे प्लेटफॉर्म का जरूर सदुपयोग करें। मुझे खुशी है कि इतने कम समय में, करीब डेढ़ करोड़ सरकारी कर्मचारी iGOT के इस प्लेटफॉर्म से जुड़कर खुद को नए सिरे से ट्रेन कर रहे हैं, Empower कर रहे हैं।

साथियों,

चाहे प्रधानमंत्री हो, या सरकार का छोटा सा सेवक, हम सब सेवक हैं और हम सबका एक मंत्र समान है, उसमें न कोई ऊपर है, न कोई दाएं बाएं है, और हम सबके लिए, मेरे लिए भी और आपके लिए भी मंत्र कौन सा है- ‘’नागरिक देवो भव’’ ‘’नागरिक देवो भव’’ के मंत्र के साथ हमें काम करना है, आप भी करते रहिए, एक बार फिर आपके जीवन में ये जो नई वसंत आई है, ये नया जीवन का युग शुरू हो रहा है और आप ही के माध्यम से 2047 में विकसित भारत बनने वाला है। आपको मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बहुत-बहुत धन्यवाद।