ദേശീയ ഭൂപടത്തിൽ ശ്രാവസ്തിക്ക് വേറിട്ട ഐഡൻ്റിറ്റി നൽകാനുള്ള ശ്രമങ്ങൾ നടക്കുന്നു: ശ്രാവസ്തി റാലിയിൽ പ്രധാനമന്ത്രി മോദി
രാജവംശ പാർട്ടികൾക്ക് രാജ്യത്തെ നശിപ്പിക്കാൻ കഴിയാത്തവിധം നമ്മുടെ രാജ്യത്തെ ശക്തമാക്കാൻ ഞാൻ ആഗ്രഹിക്കുന്നു: യുപിയിൽ പ്രധാനമന്ത്രി മോദി

भारत माता की..

भारत माता की..

भारत माता की।

मैं पाटेश्वरी मां के चरणों में प्रणाम करता हूं। भगवान बुद्ध और तीर्थंकर संभवनाथ, प्रभु राम के पुत्र लवकुश की इस धरती को मैं नमन करता हूं। मैं हेलिकॉप्टर से देख रहा था कि जितने लोग यहां अंदर हैं उससे ज्यादा लोग बाहर हैं, अब यहां जगह भी नहीं बची है कि शायद वो अंदर आ पाएंगे कि नहीं आ पाएंगे, लेकिन वो इतना कष्ट उठाकर यहां तक आए हैं ना मैं उनके दर्शन कर पा रहा हूं ना वो मुझे देख पा रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद इतना प्यार, इतने आशीर्वाद जीवन में इससे बड़ी पूंजी क्या हो सकती है? अभी जब मैं हेलिकॉप्टर से आया बहुत सारे मेरे पुराने साथी मिल गए और बहुत सारी पुरानी बातें हेलीपैड के पास खड़े-खड़े उन्होंने मुझे याद कराई। 30-35 साल पहले जब मैं यहां संगठन के काम के लिए आया करता था वहां के उस समय के पुराने अनुभव आज मेरे मन को ताजा-तरार कर दिया है एक प्रकार से। साथियों, आपका ये प्यार बता रहा है, ये जनसैलाब, ये उत्साह, ये साफ-साफ बता रहा है कि सपा-कांग्रेस का इंडी गठबंधन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। पूरा देश एक ही बात कह रहा है फिर एक बार.. फिर एक बार.. फिर एक बार...

साथियों,

कल मैंने कुछ वीडियो देखें जिसमें लोग भाग-भागकर के मंच पर चढ़ जाते थे तो मैंने पूछा कि भाई ये हुड़दंग क्या चल रहा है, उन्होंने बताया कि सपा-कांग्रेस वाले रैली में लोगों को लाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट देते हैं, प्रति व्यक्ति पैसे देते हैं लेकिन इन्होंने पेमेंट किया नहीं इसलिए लोग गुस्से में भागकर के मंच पर पहुंच गए, अब जिस पार्टी का ये हाल हो वो आपका भला कैसे कर सकते हैं? साथियों, आपने देखा होगा हफ्ते पहले कांग्रेस के एक दिग्गज नेता (देखिए, भाइयों अब जगह नहीं है आप जहां हैं वहां अब मुझे देख नहीं पाओगे, सुन लीजिए बस और ये स्क्रीन वगैरह लगाए हैं वहां अगर कुछ दिखाई देता है तो उसी के सहारे काम करना पड़ेगा। अगर आप इजाजत दें तो मैं आगे बोलना शुरू करूं तो आपकी इजाजत है) कांग्रेस के एक दिग्गज नेता जो कांग्रेस के शहजादे पर जिनका पूरा- पूरा कंट्रोल है और वो एक प्रकार से कांग्रेस के शहजादे के कमांडो की तरह काम कर रहे हैं। तीन-चार दिन पहले वो ट्वीट करते थे मोदी को भला-बुरा कहना ये उनका काम होता है तो वो लगातार कह रहे थे निवर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, अब ठीक है उनको मजा आता था करते थे मैं कुछ बोलता नहीं था लेकिन अभी चौथे और पांचवें चरण के मतदान के बाद उन्होंने निवर्तमान वाला जो मजाक उड़ाते थे वो भी मजाक करना छोड़ दिया है। मतलब कि एक कमांडो ने भी मान लिया है कि देश की जनता मोदी को फिर एक बार प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय कर चुकी है। साथियों, मैं हिंदुस्तान के हर कोने में गया, जनता- जनार्दन के आशीर्वाद लेने के लिए गया हूं और सब ओर एक ही मंत्र है, एक ही नारा है, एक ही संकल्प है, फिर एक बार.. फिर एक बार.. फिर एक बार..

साथियों,

(उनको करने दीजिए नहीं आप चालू रखो आप थक जाएंगे फिर मैं शुरू करूंगा) साथियों, ये चौबीस का चुनाव भारत का भविष्य तय करने जा रहा है। जिन लोगों ने 60 साल तक कुछ नहीं किया, वो मोदी के कामों को, मोदी को रोकने के लिए एक हो गए हैं। यूपी में ‘दो लड़कों की जोड़ी’ फिर से लॉन्च हुई है। वही पुरानी फ्लॉप फिल्म, फिर एक बार ये फ्लॉप फिल्म वो ही पुराने किरदार और वही पुराने डायलॉग, अब आप मुझे बताइए पूरा चुनाव खत्म होने को है, आपने एक भी नई बात इन लोगों के मुंह से सुनी क्या? देश को आगे कैसे लेकर जाएंगे? विकास का विज़न क्या है? अर्थव्यवस्था को लेकर क्या प्लान है? दोनों शहजादों ने एक बार भी भरोसेमंद बात नहीं कही, मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि आखिर ये वोट मांग क्यों रहे हैं भाई? ये कहते हैं मोदी ने जो काम किया है हम उसको पलटने के लिए आएंगे, मोदी के सारे कामों को सब खत्म करके हम नए सिरे से देश को चलाएंगे और ये ही इनका एजेंडा है मोदी के कामों को पलटना।

भाइयों और बहनों,

10 साल में मोदी ने क्या काम किए? मोदी ने 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिये। अब सपा-कांग्रेस वाले सब पलटने का निर्णय कर लिए हैं मतलब इन चार करोड़ घरों की जो चाबी है वो उसे ले लेंगे, मकान छीन लेंगे और वो उनके वोट बैंक को मकान दे देंगे। मोदी ने 50 करोड़ से ज्यादा गरीबों के जनधन खाते खुलवाए। ये आपके बैंक खाते बंद करा देंगे, उसका पैसा छीन लेंगे। मोदी ने हर गांव में बिजली पहुंचाई। ये आपके घर में बिजली कनेक्शन कटा के फिर अंधेरा कर देंगे, मोदी घर-घर पानी पहुंचा रहा है, सपा-कांग्रेस वाले आपके घर की पानी की टोंटी भी खोल के ले जाएंगे और इसमें तो इनकी महारत है, क्या आप सपा-कांग्रेस को ऐसा करने देंगे? ऐसी आवाज नहीं चलती है भाई, आप जरा हिम्मत से बताइये, आप सपा-कांग्रेस को ऐसा पाप करने देंगे? ऐसा जुल्म करने देंगे?

साथियों,

मोदी देश के लिए जीता है, मोदी ने देश हित में जो फैसले लिए वो इंडी वालों की बस की बात नहीं है, अरे क्या- क्या पलटोगे? क्या-क्या बदलोगे? इनके नेता कह रहे हैं कांग्रेस आई तो, CAA को रद्द कर देंगे। कहते हैं कांग्रेस आई तो कश्मीर में 370 फिर से लगाएंगे। इसका मतलब क्या होगा? जो आतंकवादी आज जेल में हैं, उन्हें कांग्रेसी पीएम के घर में बुलाकर बिरयानी खिलाएंगे। जिन लोगों को सोच ऐसी है जो ऐसे ख्यालों को पालते हैं ऐसे इंडी गठबंधन वाले...साथियों, आप कल्पना करिए इन लोगों के इरादे देश को कितने तबाह करने के हैं? कांग्रेस आई तो, भ्रष्टाचार पर जो कड़े नियम बने हैं, जो नोटों के पहाड़ पकड़े जा रहे हैं, ये कानून बदलकर भ्रष्टाचारियों को बचाएंगे। सपा राज में डीएम बनाने के लिए रेट कार्ड फिक्स था, डीजीपी बनाने के लिए रेट कार्ड फिक्स था, नौकरी देने के लिए रेट कार्ड फिक्स था, सड़क बने बिना पैसों का भुगतान हो जाता था, अब ये सब बंद हो गया है। अब बताइए जिसका इतना नुकसान होगा वो मोदी को गाली देगा कि नहीं देगा? दिन-रात गाली देगा कि नहीं देगा? रोज नई- नई गालियां देगा कि नहीं देगा? मेरे प्यारे भाइयों-बहनों, मोदी को ये सारी गालियां मंजूर है, मोदी को अनाप-शनाप उनको जो बोलना है सबकुछ मंजूर है, मेरे लिए बोले, मेरे परिवार के लिए बोले सबकुछ मंजूर है लेकिन सपा वाले, कांग्रेस वाले, इंडी गठबंधन वाले कान खोलकर सुन लें मोदी को भ्रष्टाचार मंजूर नहीं है.. नहीं है.. नहीं है।

साथियों,

यूपी के शहजादे को यूपी में पुराना गुंडाराज वापस चाहिए। जब से भाजपा सरकार यहां आई है, गुंडों पर आफत आई है। जो ज़मीनें माफियाओं ने कब्जे की थीं, उन पर गरीबों के लिए घर बन रहे हैं। आपने देखा होगा जो गुंडे उनका नाम सुनते ही लोग कांपते थे आज वो गुंडे गले में तख्ती लटकाकर हाथ जोड़कर के कहते हैं कि मुझे जेल में भेज दो। साथियों, भाजपा यूपी को उस हालात में वापस नहीं जाने देगी और ये मोदी की गारंटी है।

साथियों,

इंडी गठबंधन में ऐसी भयंकर बीमारियां हैं, कैंसर से भी बुरी बीमारियां हैं और ये फैलते- फैलते पूरे हिंदुस्तान को तबाह करदे इतनी भयंकर बीमारियां ये इंडी अलायंस में हैं। तीन बीमारियां जिससे देश को सावधान रहना जरूरी है। ये इंडी अलायंस वालों की सबसे बड़ी बीमारी है- ये लोग घोर सांप्रदायिक हैं। दूसरी गंभीर बीमारी है- ये घोर जातिवादी हैं। तीसरी बीमारी है- ये घोर पारिवारवादी हैं और ये तीनों बीमारियां देश के लिए कैंसर से भी ज्यादा विनाशक बन सकती है। ये लोग जनता के बीच जाते हैं, बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जनता पूछती है 60 साल में क्या किया? पहले ये तो बताओ, तो ये लोग अपना तुरुप का इक्का निकालते हैं, इनका एक इक्का है- समाज को बांटो और वोट जिहाद करवाओ।

साथियों,

इंडी गठबंधन वाले तुष्टीकरण के लिए नई-नई स्कीम लेकर आए हैं। इनके कुछ नेता आपकी संपत्ति की जांच करवाने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस कहती है, संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। मोदी कहता है संपत्ति पर पहला अधिकार इस देश के गरीबों का है और साथियों, ये कांग्रेस वाले जो कहते हैं कि संपत्ति पर अधिकार मुसलमानों का है वो आपकी कमाई छीनकर के ये अपनी वोट जिहाद वाली वोट बैंक में बांटना चाहता है। इनकी दूसरी स्कीम है- SC- ST- OBC का आरक्षण कोटा SC- ST- OBC से छीन लेना और वो कोटा मुस्लिम वोट बैंक में बांट देना। पहले इन्होंने अपनी राज्य सरकारों में दलित, पिछड़ा के आरक्षण पर डाका डाला। अब ये पूरे देश में आरक्षण छीनकर वोट जिहाद करने वालों को देना चाहते हैं लेकिन, मैं इन्हें भी कहूंगा ये चाहे जितना जोर लगा लें जब तक मोदी जिंदा है, जब तक मोदी जिंदा है गरीब-दलित-पिछड़ों-आदिवासियों का आरक्षण कोई छीन नहीं सकता और भाइयों-बहनों मैं आपको गारंटी देता हूं वंचितों का जो अधिकार है, मोदी उसका चौकीदार है। मैं आपको गारंटी देता हूं, आरक्षण छीनने का कर्नाटक मॉडल कभी भी देश में लागू नहीं होने दूंगा।

साथियों,

हमारा श्रावस्ती इतनी ऐतिहासिक और पौराणिक जगह है। यहां पूरे देश से पर्यटक आना चाहते हैं। पहले इतने समय सपा-बसपा-कांग्रेस की सरकारें रहीं लेकिन, किसी ने श्रावस्ती के विकास के बारे में सोचा क्या? उन्हें ना श्रावस्ती के विकास की चिंता थी, ना देश की विरासत की फिक्र थी। हमारी सरकार श्रावस्ती को देश के नक्शे पर अलग पहचान देने के लिए काम कर रही है। आज श्रावस्ती को अपना एयरपोर्ट मिला है। श्रावस्ती से देश भर के लिए फ्लाइट्स चलें, हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। श्रावस्ती-बलरामपुर-खलीलाबाद रेल परियोजनाओं का भी शिलान्यास हो चुका है। यहां मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय भी तैयार हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल कॉलेज भी बनाया जा रहा है। इस क्षेत्र में बाढ़ की इतनी समस्या थी, हर बार हजारों परिवारों का जीवन खतरे में पड़ता था। लेकिन, अब सरयू नदी परियोजना से बाढ़ का संकट भी खत्म होगा, किसानों को फायदा होगा। आप जरा बताइये सपा- कांग्रेस के रहते कभी भी ये काम संभव थे क्या? अगर गलती से इन्हें मौका मिला तो जो काम चल रहा है, ये उन्हें भी ठप्प करके रख देंगे और पैसे खा जाएंगे।

साथियों,

मोदी किसी शाही खानदान से नहीं आया है। मैं इन्हीं माताओं जैसी गरीब मां का बेटा हूं। मुझे किसी के लिए कुछ कमाना नहीं है। लेकिन, मेरा संकल्प है मैं अपने देश को इतना मजबूत बनाना चाहता हूं कि परिवारवादी पार्टियां फिर से देश को बदहाल ना कर सकें। इसके लिए मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। 25 मई को श्रावस्ती से आप साकेत मिश्रा को जिताकर दिल्ली भेजें। आपको यहां गैंसड़ी विधानसभा उपचुनाव में भाई शैलेष कुमार सिंह जी को भी भारी मतों से विजयी बनाना है। घर-घर जाइएगा और कहिएगा मोदी जी आए थे और मोदी जी ने आपको जय श्री राम कहा है। हर परिवार में मोदी का जय श्री राम पहुंचाओगे, घर-घर जाओगे। मेरे साथ बोलिए, भारत माता की.. भारत माता की.. बहुत- बहुत धन्यवाद।

Explore More
ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം

ജനപ്രിയ പ്രസംഗങ്ങൾ

ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം
Tata Motors supplies first batch of Ultra EV e-buses to Srinagar Smart City

Media Coverage

Tata Motors supplies first batch of Ultra EV e-buses to Srinagar Smart City
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
വിഭജന ഭീതി അനുസ്മരണ ദിനത്തിൽ വിഭജനം മൂലം ദുരിതമനുഭവിച്ചവരുടെ ധീരതയെ അനുസ്മരിച്ച് പ്രധാനമന്ത്രി
August 14, 2026
കഠിനാധ്വാനത്തിന്റെയും മനുഷ്യ പ്രയത്നത്തിന്റെയും ശക്തി ഉയർത്തിക്കാട്ടുന്ന സംസ്‌കൃത സുഭാഷിതം പ്രധാനമന്ത്രി പങ്കുവെച്ചു

വിഭജന ഭീതി അനുസ്മരണ ദിനം ആചരിക്കുമ്പോൾ വിഭജനം മൂലം ദുരിതമനുഭവിച്ച എല്ലാവരുടെയും ധീരതയെ നാം ഓർമ്മിക്കുന്നുവെന്ന് പ്രധാനമന്ത്രി ശ്രീ നരേന്ദ്ര മോദി ഇന്ന് പറഞ്ഞു. നിരവധി ജീവിതങ്ങളെ പിച്ചിച്ചീന്തുകയും കുടുംബങ്ങൾ വേരോടെ പിഴുതെറിയുകയും പ്രിയപ്പെട്ടവരെ നഷ്ടപ്പെടുകയും അളവറ്റ ദുരിതങ്ങൾ അനുഭവിക്കുകയും ചെയ്ത ചരിത്രത്തിലെ ഒരു നിമിഷമായിരുന്നു അതെന്ന് അദ്ദേഹം ചൂണ്ടിക്കാട്ടി.

അതോടൊപ്പം തന്നെ ഇതിനെയെല്ലാം അതിജീവിച്ച്, ആളുകൾ ഒന്നുമില്ലായ്മയിൽ നിന്ന് തങ്ങളുടെ ജീവിതം കെട്ടിപ്പടുക്കുകയും പ്രതിസന്ധികളെ നേട്ടങ്ങളാക്കി മാറ്റുകയും നമ്മുടെ രാജ്യത്തിന്റെ പുരോഗതിക്കായി വലിയ സംഭാവനകൾ നൽകുകയും ചെയ്തുവെന്ന് പ്രധാനമന്ത്രി എടുത്തുപറഞ്ഞു. അവരുടെ ജീവിതയാത്രകൾ മാനുഷിക ആത്മവീര്യത്തിന്റെ കരുത്തിനെയാണ് ഓർമ്മപ്പെടുത്തുന്നതെന്ന് അദ്ദേഹം നിരീക്ഷിച്ചു. നമ്മുടെ രാജ്യത്ത് സൗഹാർദ്ദവും സഹോദരബന്ധവും നിലനിർത്താനും വികസിത ഭാരതം കെട്ടിപ്പടുക്കുന്നതിനായി കൂട്ടായി പ്രവർത്തിക്കാനുമുള്ള നമ്മുടെ നിശ്ചയദാർഢ്യത്തെ ഈ ദിനം കൂടുതൽ ദൃഢമാക്കുമെന്ന് ശ്രീ മോദി പ്രത്യാശ പ്രകടിപ്പിച്ചു.

ആ ഭയാനകമായ കാലഘട്ടത്തിൽ നിന്ന് കരകയറി, രാജ്യത്തിന്റെ പുരോഗതിക്കായി അമൂല്യമായ സംഭാവനകൾ നൽകിയ എല്ലാ ദേശവാസികൾക്കും പ്രധാനമന്ത്രി തന്റെ ഹൃദയം നിറഞ്ഞ പ്രണാമമർപ്പിച്ചു. പ്രതികൂല സാഹചര്യങ്ങളിലും എങ്ങനെ ലക്ഷ്യങ്ങൾ നേടിയെടുക്കാമെന്ന് ധൈര്യത്തിലൂടെയും കഴിവിലൂടെയും അവർ തെളിയിച്ചുവെന്ന് അദ്ദേഹം പ്രസ്താവിച്ചു. നന്മയുടെയും ഐക്യദാർഢ്യത്തിന്റെയും ദേശീയ മനോഭാവം കൂടുതൽ ശക്തിപ്പെടുത്താൻ ശ്രീ മോദി ഏവരോടും ആഹ്വാനം ചെയ്തു.

കഠിനാധ്വാനം, സംരംഭകത്വം, സമർപ്പിത പ്രയത്നം എന്നിവയിലൂടെയാണ് വൈവിധ്യമാർന്ന കലകൾ, ശാസ്ത്രം, സാങ്കേതിക നൈപുണ്യങ്ങൾ, കരകൗശല വൈദഗ്ധ്യം, നൂതനാശയങ്ങൾ എന്നിവ അഭിവൃദ്ധി പ്രാപിക്കുകയും വിജയത്തിലേക്ക് വഴിയൊരുക്കുകയും ചെയ്യുന്നതെന്ന് ഒരു സുഭാഷിതം പങ്കുവെച്ചുകൊണ്ട് പ്രധാനമന്ത്രി ഊന്നിപ്പറഞ്ഞു. അതുകൊണ്ട് ആരും വിധിയെ മാത്രം ആശ്രയിച്ച് കഴിയരുതെന്നും മറിച്ച് ധൈര്യം, ഉത്സാഹം, നിരന്തര പരിശ്രമം എന്നിവയിലൂടെ തങ്ങളുടെ ലക്ഷ്യങ്ങളിലേക്ക് സ്ഥിരതയോടെ മുന്നേറണമെന്നും അദ്ദേഹം കൂട്ടിച്ചേർത്തു. കാരണം മനുഷ്യ പ്രയത്നമാണ് വിധിയെ രൂപപ്പെടുത്തുന്നത്.

'X'-ലെ തുടർച്ചയായ പോസ്റ്റുകളിൽ പ്രധാനമന്ത്രി കുറിച്ചു:

"ഇന്ന് നമ്മൾ വിഭജന ഭീതി അനുസ്മരണ ദിനം ആചരിക്കുകയാണ്. വിഭജനം മൂലം ദുരിതമനുഭവിച്ച എല്ലാവരുടെയും ധീരതയെ നാം അനുസ്മരിക്കുന്നു. നിരവധി ജീവിതങ്ങളെ പിച്ചിച്ചീന്തുകയും കുടുംബങ്ങൾ വേരോടെ പിഴുതെറിയുകയും പ്രിയപ്പെട്ടവരെ നഷ്ടപ്പെടുകയും അളവറ്റ ദുരിതങ്ങൾ അനുഭവിക്കുകയും ചെയ്ത ചരിത്രത്തിലെ ഒരു നിമിഷമായിരുന്നു അത്.

അതോടൊപ്പം തന്നെ ഇതിനെയെല്ലാം അതിജീവിച്ച്, ആളുകൾ ഒന്നുമില്ലായ്മയിൽ നിന്ന് തങ്ങളുടെ ജീവിതം കെട്ടിപ്പടുക്കുകയും പ്രതിസന്ധികളെ നേട്ടങ്ങളാക്കി മാറ്റുകയും നമ്മുടെ രാജ്യത്തിന്റെ പുരോഗതിക്കായി വലിയ സംഭാവനകൾ നൽകുകയും ചെയ്തു. അവരുടെ ജീവിതയാത്രകൾ നമ്മെ മാനുഷിക ആത്മവീര്യത്തിന്റെ കരുത്തിനെ ഓർമ്മിപ്പിക്കുന്നു.

നമ്മുടെ രാജ്യത്ത് സൗഹാർദ്ദവും സഹോദരബന്ധവും നിലനിർത്താനും വികസിത ഭാരതം കെട്ടിപ്പടുക്കുന്നതിനായി കൂട്ടായി പ്രവർത്തിക്കാനുമുള്ള നമ്മുടെ നിശ്ചയദാർഢ്യത്തെ ഈ ദിനം കൂടുതൽ ദൃഢമാക്കട്ടെ."

"विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन सभी देशवासियों का हृदय से नमन, जिन्होंने उस वीभत्स दौर से निकलकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अपने साहस और सामर्थ्य से दिखाया कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी संकल्पों को सिद्ध किया जाता है। आइए, सद्भावना और एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें।

उद्यमस्य प्रसादेन दृश्यन्ते विविधाः कलाः।
कातरा एव जल्पन्ति यद् भाव्यं तद् भविष्यति॥”

കഠിനാധ്വാനം, സംരംഭകത്വം, സമർപ്പിത പ്രയത്നം എന്നിവയിലൂടെയാണ് വൈവിധ്യമാർന്ന കലകൾ, ശാസ്ത്രം, സാങ്കേതിക നൈപുണ്യങ്ങൾ, കരകൗശല വൈദഗ്ധ്യം, നൂതനാശയങ്ങൾ എന്നിവ അഭിവൃദ്ധി പ്രാപിക്കുകയും വിജയത്തിലേക്ക് വഴിയൊരുക്കുകയും ചെയ്യുന്നത്. അതുകൊണ്ട് ആരും വിധിയെ മാത്രം ആശ്രയിച്ച് കഴിയരുത്. മറിച്ച് ധൈര്യം, ഉത്സാഹം, നിരന്തര പരിശ്രമം എന്നിവയിലൂടെ തങ്ങളുടെ ലക്ഷ്യങ്ങളിലേക്ക് സ്ഥിരതയോടെ മുന്നേറണം, കാരണം മനുഷ്യ പ്രയത്നമാണ് വിധിയെ രൂപപ്പെടുത്തുന്നത്.

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन सभी देशवासियों का हृदय से नमन, जिन्होंने उस वीभत्स दौर से निकलकर देश की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अपने साहस और सामर्थ्य से दिखाया कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी संकल्पों को सिद्ध किया जाता है। आइए, सद्भावना और एकजुटता की… pic.twitter.com/lzLu5wbiXb