प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री वोलोदीमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को यूक्रेन के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई दी और हाल ही में संपन्न हुए संसदीय चुनावों में उनकी ‘सर्वेंट ऑफ द पीपुल पार्टी’ की जीत के लिए भी मुबारकबाद दी।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी व्यापक जनादेश के साथ दूसरे कार्यकाल के लिए पद्भार संभालने पर प्रधानमंत्री को बधाई दी।

भारत और यूक्रेन के बीच मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रिश्तों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में हो रही प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने यूक्रेन के साथ कई दूसरे क्षेत्रों में लंबे आपसी सहयोग को रेखांकित किया और जोर देकर कहा कि यूक्रेन के विभिन्न विश्वविद्यालयों में बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों को मौजूदगी से दोनों देशों के लोगों का संपर्क और मजबूत होगा। प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष कीव से दिल्ली के बीच शुरु हुए सीधे हवाई संपर्क से दोनों देशों के बीच संबंधों और पर्यटन में आई तेजी का भी जिक्र किया।

दोनों नेताओं ने पारस्परिक लाभ के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को तैयार रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Domestic LPG production up 38%, informs Centre

Media Coverage

Domestic LPG production up 38%, informs Centre
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दिल्ली के पालम में हुई आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया
March 18, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पालम में दुखद अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

दिल्ली के पालम में अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। श्री मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“दिल्ली के पालम में हुई आग की घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री”