गुरु रविदास जी हमारी धरती पर जन्म लेने वाले सबसे महान संतों में से एक थे। उन्होंने समतामूलक, न्यायपूर्ण और करूणामय समाज की स्थापना के लिए काम किया: प्रधानमंत्री मोदी
गुरु रविदास जी की शिक्षा शाश्वत और समाज के सभी वर्गों के लिए आज भी प्रासंगिक है: पीएम मोदी
गुरु रविदास जी ने पीछे की ओर ले जाने वाली प्रथा पर सवाल उठाया और लोगों को समय के साथ बदलाव के लिए प्रेरित किया: प्रधानमंत्री
गुरु रविदास जी सौहार्द और भाईचारे के मूल्यों में अटूट आस्था रखते थे। वे किसी के साथ भेदभाव में विश्वास नहीं करते थे: प्रधानमंत्री मोदी
जब हम ‘सबका साथ, सबका विकास’ के भाव के साथ काम करते हैं, तब यह गुरु रविदास जी के सभी लोगों, खासकर गरीबों की सेवा की शिक्षा पर आधारित होता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर गुरु रविदास को श्रद्धांजलि व्‍यक्‍त की है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, ‘मैं गुरु रविदास की जयंती पर उन्‍हें नमन करता हूं, गुरु रविदास जी हमारे देश के महान संतों में थे। वह समान, न्‍यायपूर्ण और करुणामय समाज के पक्षधर थे। उनकी शिक्षाएं हर काल और समय के लिए तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए प्रासंगिक हैं।

गुरु रविदास जी ने हमारे समाज में अनेक सार्थक बदलाव लाए। उन्‍होंने रुढ़ीवादी और दमनकारी प्रथाओं पर सवाल खड़ा किया और लोगों को समय के साथ बदलने के लिए प्रेरित किया। उन्‍होंने ज्ञान भावना के साथ आगे बढ़ने और समय के साथ चलने की शिक्षा दी।

गुरु रविदास की सौहार्द और भाईचारे में प्रगाढ़ आस्‍था थी। वह किसी तरह के भेदभाव में विश्‍वास नहीं रखते थे। हम जब ‘सबका साथ सबका विकास ’ की भाव से काम करते हैं तो हम प्रत्‍येक मनुष्‍य विशेष गरीब की सेवा पर गुरु रविदास जी से प्रेरित होते हैं

मैं गुरु रविदास जी की इन शब्‍दों को साझा करना चाहूंगा।

ऐसा चाहूँ राज मैं जहाँ मिलै सबन को अन्न।

छोट बड़ो सब सम बसै, रैदास रहै प्रसन्न।।

गुरु रविदास जी ने उस समय का सपना देखा था, जब हर व्‍यक्ति के पास खाने का अन्‍न हो और व्‍यक्ति खुश हो।’

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
One of the world’s first canal-top solar projects placed a 750-meter solar array above an Indian irrigation canal, generating clean power while saving an estimated 9 million liters of water each year

Media Coverage

One of the world’s first canal-top solar projects placed a 750-meter solar array above an Indian irrigation canal, generating clean power while saving an estimated 9 million liters of water each year
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 17 जुलाई 2026
July 17, 2026

Green Trains, Private Rockets & Global Partnerships — PM Modi’s New India is Playing to Win