राष्ट्रपति पेजेशकियन ने वर्तमान स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी
प्रधानमंत्री मोदी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति तथा शांति, सुरक्षा और स्थिरता की बहाली का आह्वान दोहराया
प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों की वापसी के लिए दिए गए समर्थन के लिए राष्ट्रपति पेजेशकियन को धन्यवाद दिया
दोनो नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की

ईरान के राष्ट्रपति महामहिम श्री मसूद पेजेशकियन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की।

राष्ट्रपति पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री मोदी को विस्तार से जानकारी दी और क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, विशेष रूप से ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे संघर्ष पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में हुई तनातनी पर भारत की गहरी चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत शांति और मानवता के पक्ष में है। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने तत्काल तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत का समर्थन दोहराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय की सुरक्षित वापसी और स्वदेश वापसी के लिए दिए जा रहे निरंतर समर्थन के लिए राष्ट्रपति पेजेशकियन को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने व्यापार और आर्थिक सहयोग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा दोनो देशों के लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनो नेता भविष्य में आपसी संपर्क बनाए रखने ने पर सहमत हुए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's manufacturing outlook remains resilient despite global headwinds; machine tools, metals and auto lead optimism

Media Coverage

India's manufacturing outlook remains resilient despite global headwinds; machine tools, metals and auto lead optimism
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 1 जुलाई 2026
July 01, 2026

PM Modi's Vision: Driving Digital Empowerment, Inclusive Development and India's Global Rise