प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कनाडा के कानानास्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर जर्मन चांसलर श्री फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात की। मई 2025 में श्री मर्ज़ के चांसलर के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। प्रधानमंत्री ने श्री मर्ज़ को चुनाव में विजयी होने और चांसलर का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले सप्ताह अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे पर जर्मन सरकार की संवेदनाओं के लिए आभार व्‍यक्‍त किया।

नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में निरंतर गति पर प्रसन्नता व्यक्त की और व्यापार एवं निवेश, रक्षा और सुरक्षा, हरित तथा सतत विकास साझेदारी, हरित ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, नवाचार, शिक्षा और मोबिलिटी के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। भारत-जर्मनी सामरिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने पर दोनों पक्ष इसे और सुदृढ़ करने तथा विविधता लाने पर सहमत हुए।

दोनों नेताओं ने माना कि आतंकवाद दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है। इस संबंध में, प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की कार्रवाइयों के लिए जर्मनी की एकजुटता और समर्थन के लिए चांसलर मर्ज़ को धन्यवाद दिया।

दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे पारस्परिक रूप से सुविधाजनक समय पर चांसलर मर्ज़ का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Defence Exports Explode: ₹40,000 Crore Milestone Signals a New Manufacturing Era

Media Coverage

India’s Defence Exports Explode: ₹40,000 Crore Milestone Signals a New Manufacturing Era
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा के पल साझा किए
September 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाने और वापस आने के दौरान अपनी मेट्रो यात्रा की झलकियां साझा कीं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने जानकारी दी:

“मेट्रो यात्रा के पल…

एसआरसीसी के कार्यक्रम में जाते और वापस आते समय।”