प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सशक्त बनाने की सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया, जो रोजगार सृजन, नवाचार और आर्थिक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने एमएसएमई के लिए ऋण तक पहुंच को आसान बनाने, बाजार संबंधों का विस्तार करने और परिचालन बोझ को कम करने के लिए कई सुधार लागू किए हैं। #NextGenGST पहल के तहत नवीनतम जीएसटी सुधार इस यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

श्री श्याम शेखर के X पर किए गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए, श्री मोदी ने कहा:

“एमएसएमई हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जो रोजगार पैदा करते हैं और विकास को गति देते हैं।

आसान ऋण से लेकर बाजार तक व्यापक पहुंच—हर सुधार का उद्देश्य छोटे और मध्यम बिजनेस को मजबूती प्रदान करना रहा है।

नवीनतम जीएसटी परिवर्तन दरों को युक्तिसंगत बनाकर, अनुपालन को सरल बनाकर और पूरे भारत में उद्यमों को बढ़ावा देकर इस गति को और आगे बढ़ाते हैं।“

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
New train services to boost Purvanchal connectivity from June 19

Media Coverage

New train services to boost Purvanchal connectivity from June 19
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सम्मान और सराहना के महत्व को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 17, 2026

प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि स्नेहपूर्ण सम्मान और स्वीकृति व्यक्ति को मूल्यवान, गौरवान्वित और संतुष्ट महसूस कराती है। उन्होंने उल्लेख किया कि ऐसी पहचान न केवल आत्मविश्वास को बढ़ाती है, बल्कि व्यक्ति में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी करती है।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित साझा किया-

“त्वत्सम्भावितमात्मानं बहु मन्यामहे वयम्‌ ।

प्रायः प्रत्ययमाधत्ते स्वगुणेषूत्तमादरः।।”

यह सुभाषित संदेश देता है कि जब हमें किसी व्यक्ति द्वारा सम्मान के साथ स्वीकार किया जाता है, तो हम अत्यंत गर्व और सौभाग्य का अनुभव करते हैं। यह पूर्णतः सत्य है कि महान व्यक्तियों द्वारा दिया गया सम्मान किसी व्यक्ति के भीतर उसके स्वयं के गुणों के प्रति आत्मविश्वास को गहराई से जगाता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“स्नेहपूर्ण सम्मान और स्वीकार्यता व्यक्ति को गर्व और संतोष का अनुभव कराती है। इससे जहां आत्मविश्वास बढ़ता है, वहीं एक नई ऊर्जा और उत्साह का भी संचार होता है।

त्वत्सम्भावितमात्मानं बहु मन्यामहे वयम्‌।

प्रायः प्रत्ययमाधत्ते स्वगुणेषूत्तमादरः।।”