प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट में आयोजित सीईओ राउंडटेबल के परिणामों का स्वागत किया, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र के अग्रणी हितधारक एकत्र हुए।

 

चर्चाएँ गहन एवं भविष्‍योन्‍मुख रहीं, जिनमें ध्यान मुख्‍यत: जि़म्‍मेदार तरीके से एआई का विस्तार करने, वैश्विक सहयोग सुदृढ़ करने तथा विकास के अवसरों को साकार करने पर केंद्रित रहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मानव प्रगति और सतत् विकास के लिए एआई के उपयोग के प्रति साझा प्रतिबद्धता देखना सुखद था।

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:

 

“एआई इम्पैक्ट समिट में आयोजित सीईओ राउंडटेबल में एआई, प्रौद्योगिकी और नवाचार की दुनिया से विभिन्न हितधारक एकत्र हुए। चर्चाएँ गहन एवं भविष्‍योन्‍मुख रहीं, जिनमें ध्यान मुख्‍यत: उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से एआई का विस्तार करने, वैश्विक सहयोग सुदृढ़ करने तथा विकास के अवसरों को साकार करने पर केंद्रित रहा।”

 

मानव प्रगति और सतत् विकास के लिए एआई के उपयोग के प्रति साझा प्रतिबद्धता देखना सुखद था।”

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Sample Of Brotherhood': Venezuelan FM Thanks PM Modi After Visiting India's Field Hospital

Media Coverage

'Sample Of Brotherhood': Venezuelan FM Thanks PM Modi After Visiting India's Field Hospital
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने श्री रामविलास पासवान जी को श्रद्धांजलि अर्पित की
July 05, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा, “उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें जनसेवा और राष्ट्रीयसेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।”

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया। जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने समर्पण भाव के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।