Excellency,

आपका और आपके delegation का भारत में हार्दिक स्वागत है। पैराग्वे दक्षिण अमेरिका में हमारे महत्वपूर्ण पार्टनर्स में से है। हमारा भूगोल भले ही अलग हो, लेकिन हमारे लोकतांत्रिक आदर्श और जनकल्याण की एक ही सोच है।

Excellency,

आपकी यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक है। दूसरी बार पैराग्वे के किसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा हो रही है।

Excellency,

मुझे ख़ुशी है कि आपके साथ सीनियर मंत्री, अच्छा एक ताकतवर डेलीगेशन आपके साथ आया है । आप केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि मुंबई भी जा रहे हैं। इससे आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने की आपकी प्रतिबद्धता बिल्कुल स्पष्ट है। मेरा विश्वास है कि आपसी सहयोग से हम साझी समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

Excellency,

हमारे पास आर्थिक सहयोग सहित डिजिटल टेक्नोलॉजी, critical minerals, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, defence, रेलवे, तथा स्पेस जैस क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर हैं। MERCOSUR के साथ हमारा Preferential Trade Agreement है। हम मिलकर इसके विस्तार पर काम कर सकते हैं।

Excellency,

आतंकवाद के खिलाफ़ लड़ाई में भारत और पैराग्वे कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। Cybercrime, organized crime, drug trafficking जैसी साझा चुनौतियों से लड़ने के लिए सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

Excellency,

भारत और पैराग्वे ग्लोबल साउथ के अभिन्न अंग हैं। हमारी आशाओं, आकांक्षाओं और चुनौतियों में समानता है। इसीलिए हम एक दूसरे के अनुभवों से सीखते हुए, इन चुनौतियों से कारगर तरीके से निपट सकते हैं। हमें संतोष है कि COVID महामारी के समय हम भारत में बनी वैक्सीन, पैराग्वे के लोगों के साथ साझा कर सके। ऐसी और भी क्षमताएं हम एक दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं।

Excellency,

मुझे विश्वास है कि आपकी यात्रा से आपसी संबंधों के विश्वास, व्यापार, और करीबी सहयोग के स्तंभों को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही, भारत और लैटिन अमेरिका संबंधों में भी नए आयाम जुड़ेंगे।

पिछले वर्ष मैंने गयाना में कैरीकॉम समिट में भाग लिया। हमने कई विषयों पर सहयोग बढ़ाने पर बात की। मैं समझता हूँ कि उन सब क्षत्रों में हम पैराग्वे और सभी लैटिन अमेरिकी देशों के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

एक बार फिर मैं आपका भारत में हार्दिक स्वागत करता हूँ।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
UPI expands to 11 countries as July transactions touch Rs 29.87 lakh crore

Media Coverage

UPI expands to 11 countries as July transactions touch Rs 29.87 lakh crore
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
UPI के 10 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने नागरिकों से अपने अनुभव साझा करने की अपील की
August 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की परिवर्तनकारी यात्रा को स्मरण किया, जिसका शुभारंभ एक दशक पहले हुआ था। यूपीआई ने भारत की डिजिटल भुगतान व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाते हुए देश में त्वरित, सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक डिजिटल लेन-देन को नई गति प्रदान की।

पिछले दस वर्षों में यूपीआई ने देश के कोने-कोने तक अपनी व्यापक पहुंच बनाते हुए डिजिटल भुगतान को आम नागरिकों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बना दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यूपीआई की इस उल्लेखनीय और गौरवपूर्ण यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि इसकी उपलब्धियों पर हर भारतीय गर्व कर सकता है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपने यूपीआई उपयोग के अनुभव साझा करने और यह बताने का भी आग्रह किया कि यूपीआई ने उनके दैनिक जीवन को किस प्रकार सरल, सुविधाजनक और सहज बनाया है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

एक दशक पहले शुरू हुई यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), भारत की डिजिटल भुगतान यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि सिद्ध हुई है। इसने देश में डिजिटल लेन-देन को सरल, तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हुए भुगतान के तौर-तरीकों में एक बड़ा बदलाव ला दिया है।

यूपीआई की व्यापक पहुंच और विस्तार पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।

मुझे अपने यूपीआई अनुभव के बारे में बताएं और इसने आपके जीवन को कैसे प्रभावित किया...

#10YearsOfUPI