People are seeing how BJP has taken forward the positive politics of sensitivity and social justice in the country: PM Modi
We have to take the vision of our third term to every house and every booth: PM Modi
We have a track record of 10 years and a vision for the next 5 years: PM Modi
Today, the benefits of every scheme related to the poor, farmers, women and youth are reaching the southern corner of India: PM Modi
BJP will leave no stone unturned in fulfilling this responsibility and living up to your trust. This is Modi Ki Guarantee - Idu Modiyin Guarantee: PM Modi to Tamil Nadu

अनइवरुक्कुम् वणक्कम्
My namaskaram to नेल्लईअप्पर् and कान्तिमति अम्मा. I request their blessings to help us serve the people of Tamil Nadu and the whole country. I am very happy to be with all of you in नेल्लई. Just like Tirunelveli हल्वा, the people of this district and their affection is also very sweet.

साथियों,
कल मैं तिरुपुर और मदुरै में था, और आज मुझे तिरुनेलवेली आने का सौभाग्य मिला है। इन सभी स्थानों पर मुझे एक बात कॉमन दिखी। बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, गरीब और मिडिल क्लास, तमिलनाडु का हर वर्ग, हर समाज आज पूरे विश्वास के साथ BJP के साथ डटकर खड़ा हुआ नजर आता है। तमिलनाडु के लोग BJP को बड़ी आशाओं से देख रहे हैं। लोग देख रहे हैं कि कैसे BJP ने देश में संवेदनशीलता और सामाजिक न्याय की सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाया है। तमिलनाडु का ये असीम प्रेम, ये विश्वास, हमारे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। और, बीजेपी इस ज़िम्मेदारी को पूरा करने में, आपके विश्वास पर खरा उतरने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी, ये भरोसा मैं आपको देने के लिए आज आपकी धरती पर आया हूं। ये मोदी की गारंटी है- इदु मोदियिन् गारंटी।

साथियों,
तमिलनाडु के लोग भविष्य से कदम मिलाकर चलने वाले लोग हैं। तमिलनाडु की पहचान टेक्नोलॉजी से होती है, नई सोच से होती है। यही बात तमिलनाडु को बीजेपी के और करीब लाती है। हमारी ये साझी सोच, और बीजेपी सरकार का ट्रैक रेकॉर्ड, ये विश्वास दिलाता है कि ये बीजेपी ही है जो तमिलनाडु को सही भविष्य की ओर लेकर जा सकती है। ऐसे कई उदाहरण आज आप देख सकते हैं। जैसे कि आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। और साथ ही, हम उन चुनिंदा देशों में से एक हैं जो रिन्यूवेबल एनर्जी के प्रति पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। जब renewable एनर्जी की बात होती है, तो तमिलनाडु इसकी संभावनाओं से भरा हुआ है। देश इस नई सोच के साथ काम कर रहा है, और इसका बड़ा लाभ तमिलनाडु को मिल रहा है।

साथियों,
एक और बदलाव है जिसे आज तमिलनाडु के भाई-बहन देश के बाहर भी महसूस कर रहे हैं। ये बदलाव है- दुनिया में भारत का बढ़ता कद, भारत का बढ़ता सम्मान। पूरे विश्व में फैले तमिल कम्यूनिटी के लोग जब देखते हैं कि उन्हें भारतीय होने की वजह से सम्मान की नज़र से देखा जाता है, तो उनका विश्वास मजबूत होता है कि केंद्र सरकार सही काम कर रही है। ये बदलाव देश की स्थिर, विकासशील और मजबूत बीजेपी की सरकार से ही आया है। इसीलिए तो आज तमिलनाडु बीजेपी से इतनी तेजी से जुड़ रहा है।

साथियों,
भाजपा सरकार में पहली बार दिल्ली से तमिलनाडु की दूरी इतनी कम हुई है। आज गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं से जुड़ी हर योजना का लाभ भारत के दक्षिणी कोने तक पहुंच रहा है। बीजेपी सरकार कैसे काम करती है आज तमिलनाडु खुद इसका गवाह है। 5 साल पहले तमिलनाडु के सिर्फ Twenty One Lakhs ग्रामीण घरों में नल से जल आता था। आज जल जीवन मिशन के कारण One Crore से ज्यादा ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचता है। सब जानते हैं कि कैसे घर तक पानी न आने से सबसे ज्यादा तकलीफ घर की महिलाओं को उठानी पड़ती थी। लेकिन घर-घर नल पहुंचने से उसने जीवन आसान कर दिया है। आज तमिलनाडु की Forty Lakhs से ज्यादा महिलाओं के घर तक उनके किचन तक उज्जवला योजना का सिलेंडर पहुंच रहा है। इससे उन्हें धुएं से मुक्ति मिल गई है। आप सोचिए, हमारी माताओं-बहनों की Ease of Living कितनी बढ़ी है। इसीलिए तो आज तमिलनाडु में जहां जाता हूं, माताएं-बहनें बहुत बड़ी संख्या में आ करके मुझे आशीर्वाद देती हूं।

साथियों,
आज अगर देश सौ कदम आगे बढ़ता है, तो तमिलनाडु भी उतनी ही तेजी से आगे बढ़े, ये मोदी का संकल्प है। इसीलिए, बीते 10 वर्षों में अगर हमने देश में अनेक नए एम्स खोले तो मदुरै में भी एम्स खोलने जा रहे हैं। आज अगर देश में हर गरीब को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की गारंटी मिल रही है, तो उसमें Fifty Lakhs से ज्यादा लाभार्थी हमारे तमिलनाडु के भाई-बहन हैं। और ये सेवा हम तब कर रहे हैं, जब राज्य में ऐसी सरकार है जो हमें तमिलनाडु के हित के लिए भी सहयोग करने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए तमिलनाडु के विकास की विरोधी राज्य सरकार से, ऐसे विकास विरोधी राजनीतिक दल से आप सबको सतर्क रहने की जरूरत है, उनसे हिसाब मांगने की जरूरत है। इन लोगों ने तमिलनाडु के विकास के नाम पर आपको खूब लूटा है। इतना ही नहीं, आपके बच्चों के भविष्य को उन्होंने गहरे गड्ढे में डाल दिया है। और अब मैं आपको गारंटी देता हूं मैं आपके बच्चों के भविष्य को बर्बाद नहीं होने दूंगा। मोदी ऐसा नहीं होने देगा। और ये भी मोदी की गारंटी है- इदु मोदियिन् गारंटी।

साथियों,
तमिलनाडु की इस धरती का भगवान श्रीराम के साथ जो संबंध है वो दुनिया जानती है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले आयोजन से पहले मैं जो अनुष्ठान कर रहा था उसके तहत विभिन्न मंदिरों में गया था, धनुषकोडी भी गया था। सदियों के इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु राम का राम मंदिर के निर्माण से पूरा देश खुश है। इसी विषय पर संसद में एक प्रस्ताव आया था। अभी कुछ ही दिन पहले पार्लियामेंट में एक रिजोल्यूशन आया था। लेकिन इस दौरान डीएमके के सदस्य सारे एमपी सदन छोड़कर भाग गए। डीएमके के इस व्यवहार ने फिर साबित किया है कि उन्हें आपकी आस्था से कितनी नफरत है। साथियों, डीएमके और कांग्रेस सिर्फ लोगों में समाज में बंटवारा करती है। जबकि हम देश के हर कोने हर परिवार को अपना परिवार समझते हैं। मैं इसका एक उदाहरण आपको देता हूं। तमिलनाडु और तमिल लोगों से मेरा इतना लगाव है कि हमने तमिलनाडु की संतान एक दलित बेटे को मंत्री बनाया है। वो तमिलनाडु से जीतकर नहीं आया था तो हमने हार्टलैंड हिंदी, हिंदीभाषी मध्य प्रदेश से दोबारा उनको राज्यसभा भेजा है। क्योंकि हम तमिलनाडु को प्रेम करते हैं। साथियों, बीजेपी राष्ट्र प्रथम, नेशन फर्स्ट का सिंद्धांत लेकर चलने वाली पार्टी है। बीजेपी की हमारी सरकार में दुनियाभर में संकट में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ती। हम पाकिस्तान से अपने पायलट अभिनंदन को सुरक्षित वापस लाए। हमारे कितने ही मछुआरा भाइयों को छुड़ाकर हमारी सरकार ने सुरक्षित वापस लाई है। श्रीलंका में हमारे पांच मछुआरों को फांसी हुई थी, ये मोदी है उनको जिंदा घर लेकर के आई। कतर में जिन भारतीयों को फांसी की सजा हो गई थी, उन्हें भारत सरकार पूरा प्रयत्न करके सुरक्षित अपने घर वापस लाई है। अगर कांग्रेस की सरकार होती, अगर इंडी गठबंधन की सरकार होती तो क्या ये संभव था। क्या वो ला सकते थे। ऐसा सोच भी नहीं सकते हैं। कांग्रेस की इंडी गठबंधन की सरकारें ऐसी रही है जो सालों से पाकिस्तान की जेल में पड़े एक भारतीय की सुरक्षा तक के लिए कुछ नहीं कर पाई थी। साथियों, डीएमके एक ऐसी पार्टी है जो काम तो करती नहीं, लेकिन झूठा क्रेडिट लेने के लिए आगे रहती है। ये कौन नहीं जानता हमारी स्कीम्स अपने स्टीकर चिपका देते हैं। अब तो इन्होंने हद कर दी। इन्होंने तमिलनाडु में (अभी अन्नामलाई विस्तार से बता रहे थे)। इन्होंने तमिलनाडु में इसरो लांच पैड का क्रेडिट लेने के लिए चीन का स्टीकर चिपका दिया है। भाइयों-बहनों ये तमिलनाडु डीएमके के नेता उन्होंने देखना...अब संभव नहीं रहा...कुछ देख ही नहीं सकते हैं। और जो देख नहीं सकता उसको क्या कहते हैं आपको मालूम है। और इसीलिए भारत की प्रगति देखने को तैयार नहीं है। भारत के स्पेस की प्रगति को देखने को तैयार नहीं हैं। और जो पैसे आप देते हैं, जो टैक्स तमिलनाडु के भाई-बहन देते हैं, उन पैसों से उन्होंने एडवरटाइजमेंट दिया। और एडवरटाइजमेंट दे करके उसमें भारत के स्पेस का चित्र नहीं रखा, भारत के स्पेस की सफलता को वो दुनिया के सामने, तमिलनाडु के सामने रखना नहीं चाहते थे, उन्होंने हमारे साइंटिस्टों का अपमान किया। हमारे स्पेस सेक्टर का अपमान किया। आपके टैक्स के मनी का अपमान किया, आपका अपमान किया, ऐसा आंखें बंद करने वाले पूरी तरह न देख पाने वाले ये डीएमके को अब सजा करने का मौका आ गया है।

साथियों,
विकसित भारत के लिए तमिलनाडु का विकसित होना बहुत जरूरी है। इसीलिए, भारत सरकार की पूरी कोशिश है कि हम यहां ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्टमेंट और इंडस्ट्री को ला सकें। तिरुनेलवेली-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस के काऱण यहां यात्रा और व्यापार दोनों आसान हुए हैं। तिरुनेलवेली, तूत्-कुडी, रामनाथपुरम और विरुधुनगर में NLCIL के सोलर पावर प्रोजेक्ट्स भी पूरे हो गए हैं। विरुधुनगर में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क भी बनाया गया है, जिससे 2 लाख से अधिक रोजगार पैदा होंगे। मूकैयुर और पूम्पुहार् में हार्बर बनाने का काम भी पूरा हो गया है। सागरमाला प्रोजेक्ट के तहत हम पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने पर भी काम कर रहे हैं। इन सब के साथ राज्य में नए हाइवे बनाने से लेकर पुराने हाइवे को अपग्रेड करने तक की योजनाएं पूरी स्पीड से चल रही हैं।

साथियों,
मोदी के पास 10 वर्षों का ट्रैक रेकॉर्ड भी है, और अगले 5 वर्षों का विज़न भी है। हम भारत को 11वें स्थान से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी बना चुके हैं। हमारा विज़न है कि अब तीसरे कार्यकाल में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएँगे। अगले 5 वर्षों में हम विकसित भारत के लिए अपनी इंडस्ट्रीज का विस्तार करने वाले हैं। आज हमने तमिलनाडु के हमारे युवाओं को अपनी तमिल भाषा में मेडिसिन और इंजिनियरिंग जैसे विषयों की पढ़ाई के विकल्प दिये हैं। अगले 5 वर्षों में AI और Latest Technology के जरिए हमारी भाषाओं की ताकत बढ़ेगी, युवाओं के लिए नए अवसर बनेंगे। हमारे अगले कार्यकाल में भारत विश्व के सबसे बड़े Infrastructure Creators में से एक होगा। बीजेपी सरकार ये सुनिश्चित करेगी, कि जो इंफ्रास्ट्रक्चर अब तक विकसित देशों में देखा जाता था, वो हमारे गरीबों के घर तक पहुंचे।

साथियों,
साउथ तमिलनाडु के लोगों के जो मुद्दे हैं, वो बीजेपी भली-भांति जानती है। बीजेपी इन मुद्दों को लेकर बहुत संवेदनशील है और हम इस पर काम भी करेंगे। ये मोदी की गारंटी है कि साउथ तमिलनाडु में विकास को नई गति दी जाएगी और यहां के युवाओं को काम के लिए घरों से दूर नहीं जाना पड़ेगा।

साथियों,
2024 के चुनाव में एक तरफ विकास और विज़न की बात करने वाली बीजेपी है, वहीं दूसरी ओर डीएमके और कांग्रेस जैसी पार्टियां हैं। ये सरकार में इसलिए आना चाहते हैं ताकि अपने परिवार को आगे बढ़ाएं, अपने परिवार की जेब भरें। इनसे पूछिए कि तमिलनाडु के विकास लिए क्या करोगे तो ये बोलेंगे- पता नहीं। लेकिन इनसे पूछ लीजिए कि इनकी पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन बनेग, तो ये बात इन्हें जरूर पता होगी, क्योंकि परिवार से ही कोई ना कोई अध्यक्ष बनेगा। इन पार्टियों को देश से भी बड़ा अपना परिवार लगता है। ये परिवारवादी पार्टियां तभी तक सफल हो सकती हैं, जब तक कि ये समाज को बांटते रहें। इसलिए हर दिन, ये लोग ऐसे नए तरीके खोजते हैं कि लोग बंटें और एक दूसरे से नफरत करें। लेकिन तमिलनाडु वो भूमि है, जिसने हमेशा समाज को नई दिशा दिखाई है। और अभी अन्नामलाई ने इस भूमि में कैसे-कैसे महापुरुष हुए, कैसे महान स्वातंत्र सेनानी हो गए, उसका विस्तार से वर्णन किया। तमिलनाडु वो धरती है, जहां राष्ट्र को जोड़ने वाले वीर सपूतों का जन्म हुआ है। यहां MGR जैसे विजनरी ने विकास की राजनीति को नई ऊंचाई पर पहुंचाया था। मुझे ये विश्वास है कि तमिलनाडु अपने परिवार के लिए काम करने वालों को जरूर नकारेगा, हटाएगा। इस बार तमिलनाडु उनका साथ देगा जिन्होंने गरीब परिवारों के लिए काम किया है। मुझे ये विश्वास है कि इस बार तमिलनाडु सिर्फ अपने बच्चों का भविष्य बनाने वालों को नकारेगा। ये देखिए ये डीएमके वाले क्या कर रहे हैं, पहले जो डीएमके के नेता थे, वो अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जिंदगीभर लगे रहे। अब जो मुख्यमंत्री है वो अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हुए हैं। ये सारे डीएमके वाले अपने बच्चों को सेट करने में लगे हैं, और आपका भविष्य अपसेट करने में लगे हैं। वे उनके बच्चों का भाग्य बनाना चाहते हैं, और मोदी आपके बच्चों का भाग्य बनाने की गारंटी लेके आया है। तमिलनाडु इस बार उस बीजेपी को आशीर्वाद देगा, जिन्हें आपके बच्चों के भविष्य की चिंता है।

मैं पिछले दो दिन से देख रहा हूं कि लाखों की तादाद में आप तमिलनाडु के भाई-बहन हम सबको आशीर्वाद दे रहे हैं। मैं आपसे सबसे पहले क्षमा मांगता हूं, इतना उत्साह, इतना प्यार, इतने आशीर्वाद, लेकिन मैं तमिल में भाषण नहीं कर पा रहा हूं। समझ लेता हूं कभी कुछ वाक्य बोल लेता हूं। लेकिन मैं तमिल में भाषण नहीं कर पा रहा हूं। उसके बावजूद भी लाखों लोग बैठ रहे हैं, मुझे सुनने समझने की कोशिश कर रहे हैं, ये कारण है आपका प्यार, आपके आशीर्वाद, आपका विश्वास। मैं आपके इस प्यार के लिए, इस विश्वास के लिए आज तमिलनाडु के लोगों को शत-शत नमन करता हूं। सर झुकाकर प्रणाम करता हूं।

साथियों,
आज विपक्ष के नेता भी ये कहने लगे हैं कि BJP और एनडीए इस बार पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। अबकी बार 400 पार। अबकी बार...अबकी बार...। निश्चित ही लोगों में बीजेपी के प्रति अभूतपूर्व विश्वास है। इस विश्वास को बड़ी जीत में बदलने के लिए अभी भी हमें बहुत काम करना है। हमें हर घर तक, हर बूथ तक अपने तीसरे टर्म का विजन पहुंचाना है। इसका मतलब है कि आपको हर घर जाकर ये बताना होगा कि मोदी ने तिरुनेलवेली आकर उनका आशीर्वाद मांगा है। मैं तमिलनाडु के मेरे साथी कार्यकर्ताओं को, आप सबको ये ज़िम्मेदारी देकर जा रहा हूँ। जितनी मेहनत आप करेंगे, उससे ज्यादा मेहनत मैं करूंगा। हम मिलकर तमिलनाडु को आगे बढ़ाएंगे। इसी संकल्प के साथ, मैं फिर एक बार, ये मेरा सौभाग्य है कि तमिलनाडु मुझे इतना प्यार कर रहा है, इतने आशीर्वाद दे रहा है।
मेरे साथ बोलिए, दोनों हाथ ऊपर करके बोलिए
भारत माता की, भारत माता की, भारत माता की, वंदे मातरम, वंदे, वंदे, वंदे, वंदे, वंदे।

Explore More
ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ-ਭੂਮੀ ਮੰਦਿਰ ਧਵਜਾਰੋਹਣ ਉਤਸਵ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਭਾਸ਼ਣ ਦਾ ਪੰਜਾਬੀ ਅਨੁਵਾਦ

Popular Speeches

ਸ੍ਰੀ ਰਾਮ ਜਨਮ-ਭੂਮੀ ਮੰਦਿਰ ਧਵਜਾਰੋਹਣ ਉਤਸਵ ਦੌਰਾਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਭਾਸ਼ਣ ਦਾ ਪੰਜਾਬੀ ਅਨੁਵਾਦ
 PLI schemes attract over Rs 2.16 lakh crore investment, generate 14.39 lakh jobs

Media Coverage

PLI schemes attract over Rs 2.16 lakh crore investment, generate 14.39 lakh jobs
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Uttar Pradesh has now emerged as one of the states with the highest number of international airports in India: PM Modi in Jewar
March 28, 2026
The inauguration of Phase-I of Noida International Airport marks a major step in Uttar Pradesh’s growth story and India’s aviation future: PM
UP has now emerged as one of the states with the highest number of international airports in India: PM
Airports are not just basic facilities in any country, they give wings to progress: PM
Our government is making unprecedented investments in modern infrastructure to build a Viksit Bharat: PM

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

उद्धघाटन हो गया? उद्धघाटन हो गया? नहीं, अभी आधा काम हुआ है। मैंने सिर्फ वो पर्दा हटाया है, लेकिन मैं आज चाहता हूं इस एयरपोर्ट का उद्धघाटन यहां जो भी उपस्थित हैं, आप सब करें, और इसलिए आप अपना मोबाइल फोन निकालिये, अपने मोबाइल फोन का फ्लैश लाईट कीजिए और आपका इसका उद्धघाटन कर रहे हैं। आप दीया जलाकर के यहां उपस्थित हर व्यक्ति, आज इस एयरपोर्ट का उद्धघाटन कर रहा है। ये आपकी अमानत है, ये आपका भविष्य है, ये आपका पुरूषार्थ है और इसलिए इसका उद्धघाटन भी आपके हाथों से हो रहा है, आप अपने भारत माता की जय बोलकर के, हाथ ऊपर करके, फ्लैश लाईट पूरी तरह से दिखाइये। भारत माता जी जय। भारत माता जी जय। भारत माता जी जय। बहुत-बहुत धन्यवाद। अब उद्धघाटन हो गया।

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी श्री राममोहन नायडू जी, पंकज चौधरी जी, ज्यूरिक एयरपोर्ट के चेयरमैन जोसेफ फेल्डर जी, अन्य मंत्रिगण, सांसद, विधायक, अन्य महानुभाव और मेरे प्यारे भाइयों और बहनों।

मैं देख रहा हूं, आज जहां भी मेरी नजर पड़ रही है, सारे युवा मुझे नजर आ रहे हैं, उत्साह से भरे युवा हैं, जोश से भरे हुए युवा हैं, क्योंकि इन युवाओं को पता है, ये जो काम हो रहा है ना, ये नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम हो रहा है। आज हम विकसित यूपी-विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश, आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स वाले राज्यों में से एक हो गया है। और आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। एक तो ये है कि इस एयरपोर्ट का शिलान्यास भी करने का सौभाग्य आप सबने मुझे दिया था और आप सबने इस एयरपोर्ट के उद्धघाटन का सौभाग्य भी मुझे दिया, लेकिन मैंने उस सौभाग्य को आपके साथ बांट दिया और आपके हाथों से उद्धघाटन करवा दिया। दूसरा, जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना, जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे सांसद बनाया, उसकी पहचान के साथ, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है।

साथियों,

नोएडा का ये एयरपोर्ट, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, फरीदाबाद, इस पूरे क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। हिन्दुस्तान को और उत्तर प्रदेश को तो होना ही होना है। ये एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, छोटे और लघु उद्योगों, यहां के नौजवानों के लिए, अनेक नए अवसर लेकर आने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही, साथ ही, ये विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का भी प्रतीक बनेगा। मैं उत्तर प्रदेश को, विशेष रूप से पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता को इस भव्य एयरपोर्ट के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

साथियों,

आज का ये कार्यक्रम, भारत के नए मिज़ाज का प्रतीक है। आप सभी देख रहे हैं कि आज पूरा विश्व कितना चिंतित है। पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने-पीने के सामान, पेट्रोल-डीज़ल-गैस, खाद, ऐसी कई ज़रूरी चीज़ों का चारो तरफ संकट पैदा हो गया है। हर देश इस संकट का सामना करने के लिए कुछ न कुछ कोशिश कर रहा है, प्रयास कर रहा है। और हमारा भारत भी इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है, देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है। भारत तो बहुत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस, ये जहां युद्ध चल रह है ना, इस युद्ध से प्रभावित इलाके से मंगाता रहा है। इसलिए सरकार हर वो कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों पर, हमारे किसान भाई-बहनों पर, इस संकट का बोझ न पड़े।

साथियों,

संकट के इस समय में भी, भारत ने अपने तेज़ विकास को निरंतर जारी रखा है। मैं सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ही बात करुं, तो पिछले कुछ सप्ताह में ही, ये चौथा बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसका शिलान्यास या लोकार्पण हुआ है। इन कुछ ही सप्ताह में, इस दौरान नोएडा में बहुत बड़ी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का शिलान्यास हुआ, इसी कालखड में देश की पहली दिल्ली-मेरठ नमो-भारत ट्रेन ने गति पकड़ी, इसी कालखंड में मेरठ मेट्रो का विस्तार किया गया, और इतने कम समय में आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आप सबके हाथों से उद्धघाटन भी हो गया।

साथियों,

ये सारे प्रोजेक्ट्स, यूपी के विकास के लिए, डबल इंजन सरकार के प्रयासों का शानदार उदाहरण हैं। सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, भारत को टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बना रही है। मेरठ मेट्रो और नमो भारत रेल, तेज और स्मार्ट कनेक्टिविटी दे रही है। और ये हमारा जेवर एयरपोर्ट, पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है। और आपने अभी वीडियो में देखा, ये ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है, हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा, हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा। पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का ATM बना लिया था। लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा, यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है।

साथियों,

जेवर का ये एयरपोर्ट, डबल इंजन सरकार की कार्यसंस्कृति का भी बहुत अच्छा उदाहरण है। अब आप सोचिये, इस एयरपोर्ट को अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने 2003 में ही फाइल में मंजूरी दे दी थी। 2003 में, आपमें से बहुत होंगे जिसका जन्म नहीं हुआ होगा, बहुत वो लोग होंगे जो उस समय 25-30 साल के 35 साल के हुए होंगे और आज रिटायर भी हो गए, लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना। लेकिन केंद्र में कांग्रेस और यहां की पहले की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी। 2004 से 2014 तक ये एयरपोर्ट फाइलों में ही दबा रहा। जब हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी। शुरु के दो-तीन सालों में सपा वालों ने इस पर काम नहीं होने दिया। लेकिन जैसे ही यहां भाजपा-NDA की सरकार बनी, दिल्ली में भाजपा-एनडीए की सरकार बनी, तो जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी, निर्माण भी हुआ और अब ये शुरु भी हो गया है।

साथियों,

एयरपोर्ट के अलावा ये क्षेत्र देश के दो बड़े फ्रेट कॉरिडोर्स का भी हब बन रहा है। ये फ्रेट कॉरिडोर मालगाड़ियों के लिए बिछाई गई स्पेशल पटरियां हैं। इससे उत्तर भारत की बंगाल और गुजरात के समंदर से कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है। और दादरी वो स्थान है जहां ये दोनों कॉरिडोर्स आपस में मिलते हैं। यानी यहां किसान जो उगाते हैं, यहां उद्योग जो कुछ बनाते हैं, वो जमीन से, हवाई मार्ग से, दुनिया के कोने-कोने तक तेज़ी से जा पाएगा। ऐसी मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के कारण, यूपी दुनियाभर के निवेशकों के लिए बहुत बड़ा आकर्षण बन रहा है।

साथियों,

जिस नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था, कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे, मुझे याद है यहां की सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया, तो मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वो उस कार्यक्रम में नहीं आए और मुझे भी डराने की लोगों ने कोशिश की, कि नोएडा मत जाओ मोदी जी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हो। मैंने कहा इस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं, जो मुझे लंबे अर्से तक सेवा करने का मौका देगा। अब वही इलाका पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है। ये पूरा क्षेत्र, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त कर रहा है।

साथियों,

इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में, खेती-किसानी का बहुत महत्व है। मैं आज उन मेरे किसान भाई-बहनों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए अपनी जमीनें दी है। उन किसानों के लिए जोरदार तालियां बजाइये दोस्तों, मेरे किसान भाई-बहनों के लिए जोरदार तालियां बजाइये। मेरे किसान भाई-बहन, आपके इस योगदान से ही, इस पूरे क्षेत्र में विकास का एक नया दौर शुरु होने जा रहा है। आधुनिक कनेक्टिविटी का जो विस्तार यहां हो रहा है, उससे पश्चिमी यूपी में फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को और बल मिलेगा। अब यहां के कृषि उत्पाद दुनिया के बाज़ारों में और बेहतर तरीके से जा पाएंगे।

साथियों,

यहां मैं अपने किसान साथियों का एक और बात के लिए भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं। आपके गन्ने से जो इथेनॉल बनाया गया है, उससे कच्चे तेल, कच्चे तेल पर देश की निर्भरता कम हुई है। अगर इथेनॉल का उत्पादन ना बढ़ता, पेट्रोल में उसकी ब्लेंडिंग ना बढ़ती, तो देश को हर वर्ष साढ़े चार करोड़ बैरल, साढ़े चार करोड़ बैरल यानी लगभग 700 करोड़ लीटर कच्चा तेल विदेशों से मंगवाना पड़ता। किसानों के परिश्रम ने देश को इस संकट के समय में इतनी बड़ी राहत दी है।

साथियों,

इथेनॉल से देश को तो फायदा हुआ ही है, किसानों को भी बहुत बड़ा लाभ हुआ है। इससे करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा बची है। यानी इथेनॉल न बनाते तो ये पैसा विदेश जाना जय था। बीते वर्षों में इतना सारा पैसा, देश के किसानों को मिला है, गन्ना किसानों को मिला है।

साथियों,

यहां के गन्ना किसानों ने तो पहले के वो दिन भी देखे हैं, जब कई-कई सालों तक गन्ने का बकाया लटका रहता था। लेकिन आज भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रयासों से गन्ना किसानों की स्थिति बेहतर हुई है।

साथियों,

किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ एक सामान्य सुविधा नहीं होता। ये एयरपोर्ट प्रगति को भी उड़ान देते हैं। साल 2014 से पहले, देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे। आज 160 से अधिक एयरपोर्ट्स देश में हैं। अब महानगरों के अलावा, देश के छोटे-छोटे शहरों में भी हवाई कनेक्टिविटी पहुंच रही है। पहले जो सरकारें रही हैं, वे मानती थीं कि हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए ही होनी चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार ने, सामान्य भारतीय के लिए हवाई यात्रा को आसान बना दिया है। हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश में हवाई अड्डों के नेटवर्क का तेज़ी से विस्तार करते हुए उनकी संख्या बढ़ाकर सत्रह कर दी है।

साथियों,

भाजपा सरकार का निंरतर प्रयास रहा है कि एयरपोर्ट भी बने और किराया-भाड़ा भी सामान्य परिवारों की पहुंच में रहे। इसलिए, हमने उड़ान योजना शुरु की थी। इस स्कीम के कारण, बीते कुछ सालों में एक करोड़ साठ लाख से अधिक देशवासियों ने उड़ान योजना से टिकट लेकर सस्ती दरों पर हवाई यात्रा की है। और मैं आपको एक और जानकारी देना चाहता हूं। हाल में ही केंद्र सरकार ने उड़ान योजना को और विस्तार दिया है। इसके लिए लगभग 29 हज़ार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। आने वाले वर्षों में इसके तहत, छोटे-छोटे शहरों में 100 नए एयरपोर्ट और 200 नए हेलीपैड बनाने की योजना है। यूपी को भी इससे बहुत अधिक लाभ होगा।

साथियों,

भारत का एविएशन सेक्टर, बहुत तेज़ से गति और विकास कर रहा है। जैसे-जैसे भारत में नए-नए एयरपोर्ट बन रहे हैं, वैसे-वैसे नए हवाई जहाज़ों की ज़रूरत भी बढ़ती जा रही है। इसलिए देश की अलग-अलग एयरलाइन्स ने सैकड़ों नए जहाजों के ऑर्डर दिए हैं। ये जो नई सुविधाएं हैं, नए जहाज आ रहे हैं, इनको उड़ाने वाले, इनमें सर्विस देने वाले, मेंटनेस से जुड़े, ऐसे हर काम के लिए बहुत बड़ी संख्या में वर्कफोर्स की ज़रूरत रहेगी। ये युवाओं के लिए बहुत बड़ा अवसर है। इसलिए हमारी सरकार, एविएशन सेक्टर में ट्रेनिंग की सुविधाओं का भी विस्तार कर रही है।

साथियों,

आप जब अपनी कोई गाड़ी खरीदते हैं, तो ये जरूर देखते हैं कि उस गाड़ी बनाने वाली कंपनी का सर्विसिंग सेंटर आसपास है या नहीं है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि हमारे देश में हवाई जहाजों की सर्विसिंग, यानी उनके मैंटनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल की पुख्ता व्यवस्थाएं ही नहीं थीं। भारत के 85 एयरपोर्ट, 85 परसेंट हवाई जहाजों को आज भी मैंटनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल यानी MRO के लिए, इस काम के लिए विदेश भेजना पड़ता है। इसलिए हमारी सरकार ने ठाना है कि MRO सेक्टर में भी भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे। अब भारत में ही, बहुत बड़े पैमाने पर MRO सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। आज यहां जेवर में भी MRO सुविधा का शिलान्यास हुआ है। ये सुविधा जब तैयार हो जाएगी, तो ये देश-विदेश के विमानों को सेवा देगी। इससे देश को कमाई भी होगी, हमारा पैसा भी देश में ही रहेगा, और युवाओं को अनेक रोजगार भी मिलेंगे।

साथियों,

आज हमारी सरकार की प्राथमिकता देश के नागरिकों की सुविधा है। देश के नागरिक का समय बचे और उसकी जेब पर ज्यादा बोझ भी न पड़े, ये हमारा लक्ष्य है। मेट्रो और वंदे भारत जैसी आधुनिक रेल सेवाओं का इसी भाव से ही विस्तार किया जा रहा है। दिल्ली-मेरठ नमो भारत रेल, इसका कितना फायदा हो रहा है, ये भी हम सब देख रहे हें। अभी तक नमो भारत, ढाई करोड़ से अधिक लोग सफर कर चुके हैं। दिल्ली-मेरठ के जिस सफर में पहले घंटों लग जाते थे, अब वो सफर मिनटों में ही पूरा हो रहा है।

साथियों,

विकसित भारत के विकसित आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमारी सरकार अभूतपूर्व निवेश कर रही है। बीते 11 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट छह गुणा से अधिक बढ़ाया गया है। इन वर्षों में 17 लाख करोड़ रुपये हाईवे और एक्सप्रेसवे पर खर्च किए गए हैं, एक लाख किलोमीटर से अधिक के हाईवे का निर्माण किया गया है। 2014 तक रेलवे में सिर्फ 20 हजार किलोमीटर रूट का बिजलीकरण हुआ था। जबकि 2014 के बाद से 40 हजार किलोमीटर से ज्यादा रेलवे ट्रैक का बिजलीकरण किया गया है। आज ब्रॉडगेज नेटवर्क का लगभग शत-प्रतिशत बिजलीकरण हो चुका है। आज कश्मीर घाटी हो या नॉर्थ ईस्ट की राजधानियां, ये पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ रही हैं। पोर्ट यानी बंदरगाहों की क्षमता, बीते दशक में दोगुने से अधिक हुई है। देश में नदी जलमार्गों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। विकसित भारत के निर्माण के लिए जरूरी हर क्षेत्र में भारत तेज़ी से काम कर रहा है।

साथियों,

विकसित भारत बनाने के लिए सबका प्रयास बहुत ज़रूरी है। ये आवश्यक है कि 140 करोड़ देशवासी कड़े से कड़ा परिश्रम करे, और वैश्विक संकटों का एकजुट होकर सामना करें। अभी जो युद्ध चल रहा है, इससे पैदा हुए संकटों का सामना कैसे करना है, इसके बारे में मैंने संसद में भी विस्तार से बताया है। मेरी कल देश के सभी मुख्यमंत्रियों से भी लंबी चर्चा हुई है और बड़ी सकारात्मक चर्चा हुई है। मैं आज आप सभी जनता-जनार्दन से फिर कहूंगा, मैं देशवासियों से फिर से कहूंगा। हमें शांत मन से, धैर्य के साथ, एकजुटता के साथ, मिल जुलकर के, इस संकट का सामना करना है। ये पूरे विश्व में परेशानी पैदा करने वाला संकट है। हमें अपने देश की सबसे ज्यादा चिंता करनी है। और यही हम भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत है। मैं यूपी के, देश के सभी राजनीतिक दलों से भी आग्रहपूर्वक कहना चाहता हूं, विनती पूर्वक कहना चाहता हूं, इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें, जो देश के लिए नुकसानदायक हैं। जो भारतीयों के हक में है, जो भारत के हित में है, वही भारत सरकार की नीति और रणनीति है। राजनीति के लिए गलत बयानबाज़ी करने वाले, राजनीतिक बहस में तो कुछ नंबर पा लेंगे, लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकतों को देश की जनता कभी माफ नहीं करती। कोरोना के महासंकट के दौरान भी, कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाईं, वैक्सीन को लेकर झूठ बोले, ताकि सरकार का काम मुश्किल हो, देश को नुकसान हो। परिणाम क्या हुआ? जनता ने चुनावों के दौरान ऐसी राजनीति को नकार दिया, ठुकरा दिया। मुझे पूरा भरोसा है, कि देश के सभी राजनीतिक दल भी इससे सबक सीखेंगे और देश के एकजुट प्रयासों को वो बल देंगे, ताकत देंगे। इसी आग्रह के साथ, एक बार फिर से उत्तर प्रदेश को इस शानदार एयरपोर्ट के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

मेरे साथ बोलिये-

भारत माता की जय!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

वंदे मातरम्!

बहुत-बहुत धन्यवाद।