Our Sankalp Patra is a reflection of the young aspirations of Yuva Bharat: PM Modi
Our Sankalp Patra empowers 4 strong pillars of developed India - Youth, women, poor and farmers, says PM Modi
Under MUDRA Yojana loans up to Rs 10 Lakhs were provided. Now the BJP has decided to increase the limit to Rs 20 Lakhs: PM Modi while releasing BJP’s Sankalp Patra
BJP has now taken the 'Sankalp' that every individual above 70 years of age will be brought within the purview of Ayushman Bharat Yojana: PM Modi
Last ten years have been dedicated to women's dignity and new opportunities for women. The next 5 years will be of new participation of Nari Shakti, says PM Modi
The 150th birth anniversary of Bhagwan Birsa Munda in 2025 will be celebrated at the national level. BJP will also encourage research on tribal heritage: PM Modi

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान जे पी नड्डा जी, राजनाथ सिंह जी, अमित भाई, निर्मला जी भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण, देश के कोने-कोने में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ता,
आज बहुत ही शुभ दिन है। देश के कई राज्यों में इस समय नव वर्ष का उत्साह है। बंगाल में पोयेला वैशाख का आनंद है। असम में बोहाग बिहू के साथ देश बैसाखी का जश्न भी मना रहा है। ओडिशा में पाना संक्रांति हो, केरला में विशु हो या फिर तमिलनाडु में नव वर्ष पुथांडु, सबको शुभकामनाओं का दौर चल रहा है। आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कात्यायिनी की पूजा करते हैं। और मां कात्यायिनी, अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए है। ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है। इनके सबके साथ सोने पर सुहागा, आज बाबा साहब अंबेडकर की जयंती भी है। ऐसे पावन समय में आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्पपत्र को देश के सामने रखा है। मैं आप सभी को, सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं। मैं राजनाथ सिंह जी और उनकी पूरी टीम को भी इस उत्तम मेनिफेस्टो तैयार करने के लिए उनका अभिंदन करता हूं। मैं देशभर में से लाखों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अप्रतीम विश्वास रखते हुए जो सुझाव भेजे इस संकल्प पत्र को बनाने में जो भागीदारी निभाई इसके लिए भी देश के लाखों सक्रिय नागरिक अभिनंदन के अधिकारी हैं मैं उनका भी धन्यवाद करता हूं।

साथियों,
पूरे देश को भाजपा के संकल्पपत्र का बहुत इंतज़ार रहता है। इसका एक बड़ा कारण है। 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है। भाजपा ने मेनिफेस्टो की शुचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मज़बूत स्तंभ- युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब, किसान इन सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस Dignity of Life इस पर है, हमारा फोकस Quality of Life उस पर है। हमारा फोकस निवेश से नौकरी, निवेश से नौकरी पर भी है है। इस संकल्प पत्र में Quantity of Opportunities और Quality of Opportunities दोनों पर बहुत जोर दिया गया है। एक तरफ़ हमने कई सारे इंफ़्रास्ट्रक्चर निर्माण से बड़ी संख्या में रोज़गार बनाने की बात की है। दूसरी तरफ़ हम स्टार्टअप और ग्लोबल सेंटर्स को बढ़ावा देकर हाई वैल्यू सर्विसेज़ पर भी ध्यान देने जा रहे हैं। भाजपा के संकल्पपत्र में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

साथियों,
भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर हमने सिद्ध किया है कि हम परिणाम लाने के लिए लिए काम करते हैं। लेकिन काम वहां रुकता नहीं है। जो लोग गरीबी से बाहर आए इनको भी लंबे अरसे तक संबल की आवश्यकता है। नहीं तो कभी-कभी एक छोटी सी कठिनाई भी फिर से गरीबी में ढकेल देती है। हम जानते हैं अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन बढ़िया हो गया होगा, सारे पैरामीटर्स तबीयत के ठोक रहे होंगे, फिर भी डॉक्टर कहते हैं कि जरा घर जाके महीना-दो महीना ये-ये चीजें संभालना। ये उनके स्वास्थ्य के लिए कहते हैं। वैसे ही गरीबी से जो बाहर निकलकर आया है उसको भी कुछ समय के लिए बहुत संबल की आवश्यकता होती है। ताकि किसी भी कारण से वह फिर से गरीबी में वापिस जाने को मजबूर ना हो जाए। इसी सोच के साथ भाजपा ने गरीब कल्याण की कई योजनाओं के विस्तार का भी संकल्प लिया है।
मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषण युक्त हो और उसके मन को संतोष देने वाली हो और अफोर्डेबल ही नहीं हो-सस्ती भी हो। यानि पेट भी भरे, मन भी भरे और जेब भी भरा रहे। मोदी की गारंटी है कि जनऔषधि केंद्रों पर 80 परसेंट डिस्काउंट के साथ सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी। इतना ही नहीं, इन दवाओं के जनऔषधि केंद्रों का हम विस्तार भी करेंगे। मोदी की गारंटी है कि आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। मोदी की गारंटी के इसी क्रम में भाजपा ने एक और बहुत बड़ा निर्णय लिया है। ये निर्णय 70 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी बुजुर्गों से जुड़ा है। आज जो बुजुर्ग हैं, उनकी बहुत बड़ी चिंता होती है कि बीमारी की स्थिति में इलाज का खर्च कैसे आएगा और मध्यम वर्ग परिवारों को ज्यादा होती है। अब भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल के ऊपर के हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हों, चाहे मध्यम वर्ग के हों या चाहे उच्च मध्यम वर्ग के ये एक नया दायरा होगा जिनको 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

साथियों,
भाजपा सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों से मिली हैं, क्योंकि परिवारों के भी विस्तार होते हैं, एक घर से दो घर बन जाते हैं। और खुद नया घर बनाने की शक्ति होती नहीं है तो उन परिवारों की भी चिंता करते हुए हम तीन करोड़ और घर बनाने का संकल्प कर आगे बढ़ेंगे। अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए। अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेज़ी से काम करेंगे। हमने करोड़ों गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए। अब हम करोड़ों परिवारों का बिजली बिल जीरो करने और बिजली से कमाई करने के अवसर पैदा करने की दिशा में काम करेंगे। पीएम सूर्यघर- मुफ्त बिजली योजना हमने लागू की है, एक करोड़ लोग इसमें रजिस्टर करा चुके हैं अब तक भाजपा का संकल्प है कि इस योजना पर और तेजी से काम किया जाएगा। घर में तो बिजली मुफ्त होगी ही होगी अतिरिक्त बिजली बेचकर के कमाई भी होगी। साथ-साथ आज जो स्कूटर, कार के डीजल का खर्चा होता है, अगर वो इलेक्ट्रि व्हेहिकल करता है तो उससे उसकी चार्जिग व्यवस्था भी उसको मुफ्त में एवलेबल हो जाएगी। यानि उसका ट्रासपोर्टेशन भी मुफ्त में हो जाएगा।

साथियों,
बीते वर्षों में करोड़ों लोगों को आंत्रप्रन्योर बनाने का काम मुद्रा योजना ने किया है। करोड़ों की संख्या में इस योजना से Jobs Generate हुई हैं। लाखों लोग जॉब क्रिएटर भी बने हैं। इस सफलता को देखते हुए अब भाजपा ने अब एक और संकल्प लिया है। अब तक मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लाख रुपए हुआ करती थी। अब भाजपा ने इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने का इरादा किया है। और मुझे पक्का विश्वास है कि इंडस्ट्री 4.0 का जो युग है उसमें जिस प्रकार के ईको सिस्टम का युग है, छोटे-छोटे उद्योगों की जरूरत है, ये इंडस्ट्री 4.0 के नेटवर्क को बढ़ाने के लिए ये एक नई ताकत के रूप में काम आएगा। इससे शहर हो या गांव, युवाओं को अपनी रुचि का काम करने के लिए और ज्यादा पैसे मिलेंगे। आजादी के बाद पहली बार रेहड़ी पटरी ठेले वाले मेरे भाई-बहनों को Dignity मिले, ब्याज के चक्र से मुक्ति मिले। इसमें स्वनिधि योजना ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। एक बहुत बड़ा रिवॉल्यूशन आया है। लेकिन अब तक ये बड़े शहरों तक सीमित था। आज रेहड़ी पटरी ठेले वाले मेरे भाई-बहनों को बैंक में बिना गारंटी दिए मदद मिल रही है। मतलब मोदी उनकी गारंटी करता है। भाजपा इस योजना का भी दो तरह से विस्तार करेगी। एक तो 50 हजार रुपए कर्ज को जो लिमिट है उसको बढ़ाया जाएगा। और दूसरा, इस योजना को देश के छोटे कस्बों और गांव-देहात के भी रेहड़ी पटरीवालों के लिए खोल दिया जाएगा।

साथियों,
जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। और यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्पपत्र की आत्मा है। 10 वर्षों में हमने दिव्यांग जनों के लिए अनेक सुविधाएं दी हैं। दिव्यांग साथियों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हे आवास मिल सके, उसके आर्किटेक्चर में बदल करना पड़ेगा, डिजाइन में बदल करना पड़ेगा इसके लिए विशेष रूप से ध्यान देकर काम किया जाएगा। ट्रांसजेंडर साथियों को भी पहले किसी ने नहीं पूछा। ऐसे साथियों को पहचान और प्रतिष्ठा देने का भी भाजपा ने ही प्रारंभ किया है। भाजपा ने ही ट्रांसजेंडर साथियों को भी अब आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है।

साथियों,
भारत आज Women Led Development में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। पिछले 10 वर्ष नारी गरिमा, नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे। बीते 10 वर्षों में 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। 10 करोड़ बहनों के सहायता समूहों को अब हम IT, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल और टूरिज्म जैसी सेवाओं के लिए, जैसे होम स्टे सब होता है, हम उनको ट्रेनिंग देंगे। अभी तक 1 करोड़ लखपति दीदियां बन चुकी हैं। अब मोदी ने 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है। नमो ड्रोन दीदी योजना से गांव-गांव में बहनें ड्रोन पायलट बनेंगी। गांवों की महिलाओं से जब मैं मिला तो वो कह रही थीं, हम तो साइकिला चलाना भी नहीं जानते थे, गांवों में हमे कोई पूछता तक नहीं था, आज हमारी पहचान पायलट की बन गई है। हम ड्रोन पॉयलट के नाते पूरे गांव में एक प्रतिष्ठा का स्थान प्राप्त हुआ है। सरकार जो ड्रोन दे रहे हैं उसकी कीमत भी लाखों रुपये में है, लेकिन मेरा अनुभव है कि हमारी माताए-बहनें भी उसकी बहुत बढ़िया तरीके से संभालती हैं। टेक्नोलॉजी भी सीख रही है। और इससे उनका सम्मान भी बढ़ा है, आगे भी बढ़ेगा, कमाई भी बढ़ेगी, इतना ही नहीं, एग्रीकल्चर में एक बहुत बड़ा रिवॉल्यूशन, टेक्नोलॉजी ड्रिवेन एग्रीकल्चर को इसकी एक धुरा के रूप में ये हमारी ड्रोन दीदी प्रतिस्थापित हो जाएगी। वो धुरा भी बनेगी। इसी प्रकार से महिला खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रोग्राम और विशेष सुविधाएं बनाई जाएंगी। बहनों-बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए, अब हम सर्वाइकल कैंसर से मुक्ति के लिए अभियान चलाएंगे।

साथियों,
हम गांव की पूरी अर्थव्यवस्था को संपूर्णता में देखते हैं। इसलिए खेती हो, पशुपालन हो, फिशरीज हो, सबको सशक्त कर रहे हैं। ये भाजपा ही है जो किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में हमारे पशुपालक भाई-बहनों को और मछुवारे भाई-बहनों को जोड़ा है। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ भी देश के 10 करोड़ किसानों को आगे भी मिलता रहेगा। सहकारिता से समृद्धि के विजन पर चलते हुए भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी। और ये बहुत ही क्रांतिकारी दिशा में हम आगे बढ़ने वाले हैं। देशभर में डेयरी सहकारी समितियों की संख्या भी बहुत बड़ी मात्रा में बढ़ाई जाएगी। कुछ महीने पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना शुरू हो चुकी है। भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाने के लिए हम श्री अन्न (Superfood) पर भी बहुत अधिक बल देने वाले हैं। इससे श्रीअन्न पैदा करने वाले 2 करोड़ से ज्यादा छोटे किसानों को विशेष लाभ होगा। हम दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भरता के लिए किसानों को हर प्रकार की मदद बढ़ाएंगे। भाजपा, सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर्स बनाएगी। फिशरीज सेक्टर के लिए भी नए प्रोडक्शन और प्रोसेसिंग क्लस्टर बनाए जाएंगे। हमारे मछलीपालक साथियों को सी-वीड की खेती और मोती की खेती के लिए भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। धरती मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर और बल दिया जाएगा। भारत ने एक बहुत बड़ा रिवॉल्यूशनरी काम शुरू किया है और सफलता मिली है। नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर भी जोर दिया जाएगा। भाजपा ने, किसान समृद्धि केंद्रों के विस्तार का भी संकल्प लिया है। भाजपा का संकल्प, भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। इससे वैल्यू एडिशन होगा, किसान का फायदा बढ़ेगा औऱ रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। ये फूड प्रोसेसिंग प्लांट्स, रूरल इकॉनॉमी के लिए नए ग्रोथ इंजन बनेंगे।

साथियों,
देश में जनजातीय समाज के योगदान को मान्यता देते हुए हमने जनजातीय गौरव दिवस मनाना तय किया था। अगले वर्ष 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की एक सौ पचासवीं जन्म जयंती है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा, जनजातीय गौरव अभियान को राष्ट्र भर में गति दी जाएगी। भाजपा, जनजातीय विरासत पर अनुसंधान को भी प्रोत्साहित करेगी। डिजिटल जनजातीय कला अकादमी की भी स्थापना की जाएगी। वन उपज आधारिक स्टार्ट अप्स और स्वयं सहायता समूहों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों के निर्माण के लक्ष्य को भी जल्द से जल्द प्राप्त किया जाएगा।

साथियों,
भाजपा, विकास भी और विरासत भी उस मंत्र में विश्वास करती है। हम पूरी दुनिया में संत तिरुवल्लूर कल्चरल सेंटर्स का निर्माण करेंगे। दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल हमारा गौरव है। ये इस देश का गौरव है हमारा गौरव है। तमिल भाषा की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए भाजपा हर प्रकार के नए उपक्रम शुरू करेगी, प्रयास करेगी। हमारे देश में टूरिज्म का जो पोटेंशियल है, उसे भी अनलॉक किया जाना बाकी है। भाजपा द्वारा विश्व प्रवासी-ग्लोबल टूरिस्ट्स को हमारी विरासत से जोड़ा जाएगा, और इस विरासत को हम वर्ल्ड हेरिटेज के साथ जोड़ेंगे। जैसे नालंदा हो, लोथल हो, होयसला के पवित्र मंदिर समूह हो, बौद्ध स्थल हों, जैसे अनेक स्थलों का विकास किया जाएगा। अभी एक ऑनलाइन कंपटीशन भी चल रहा है जिसमें देश के लोग टूरिज्म के डेस्टिनेशन की रैंकिंग कर रहे हैं। ये टूरिज्म डेस्टिनेशन की जो रैंकिंग हो रही है इसके आधार पर अच्छे टूरिस्ट डेस्टिनेशन का जिसे लोग पसंद करेंगे उसके सर्वांगिन विकास के लिए डवलपमेंट के लिए और विदेशी टूरिस्ट को आकर्षित करे उस रूप में लाने की दिशा में हमार काम आगे करने के लिए हमने सोचा हुआ है।
टूरिज्म वो सेक्टर है, जो सबसे कम निवेश में सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करता है। टूरिज्म बढ़ता है तो होटल, रेस्टोरेंट, ऑटो रिक्शा वाले, टैक्सी वाले, सभी को इससे फायदा होता है। भाजपा इको-टूरिज्म के नए सेंटर्स भी बनाएगी। इससे होम स्टे के जो अवसर बनेंगे उसका लाभ हमारे ट्राइबल परिवारों को होगा। भाजपा सरकार होम स्टे के लिए महिलाओं को आर्थिक मदद देने की योजना बनाकर आएगी।



साथियों,
21वीं सदी के भारत की बुनियाद, भाजपा तीन तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर से मजबूत करने जा रही है। पहला है- सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर। दूसरा है- डिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और तीसरा है फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर।
सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हम नए-नए एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स खोल रहे हैं, यूनिवर्सिटीज बनवा रहे हैं, मेडिकल कॉलेज बनवा रहे हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर गांवों में बना रहे हैं। इतना ही नहीं हमारे जो ट्रक ड्राइवर्स हैं उनके लिए हम हाइवेज के पास, उनको सफिसिएंट रेस्ट मिले, एक्सिडेंट कम हो इसके लिए हम बहुत बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने जा रहे हैं ताकि ड्राइवर्स सफर के दौरान हाइवेज पर जो समय उन्हें स्नान के लिए चाहिए अन्य सुविधा के लिए चाहिए रेस्ट करना हो तो उसे मिले। ऐसे बारी-बारी से अनेक क्षेत्रों को ढूंढकर के सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल दे रहे हैं। दूसरा है फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर-
इसलिए हम देशभर में हाईवे, रेलवे, एयरवे और वॉटरवे उनको आधुनिक बना रहे हैं। तीसरा है- डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर। इसलिए हम 5 जी विस्तार कर रहे हैं, 6 जी पर काम कर रहे हैं। और इंडस्ट्री 4.0 के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, ये उसकी बैकबोन होती है। हम इंडस्ट्री 4.0 को ध्यान में रखते हुए, हमारा इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार कर रहे हैं। हम सरकार की ज्यादा से ज्यादा सेवाओं को ऑनलाइन बना रहे हैं, कॉमन सर्विस सेंटर्स की संख्या बढ़ा रहे हैं, ONDC, ऑनलाइन जो लोग खरीदी करते हैं, उसके लिए प्लेटफॉर्म ONDC और टेलीमेडिसीन का विस्तार कर रहे हैं। इन तीनों तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर- सोशल, फिजिकल और डिजिटल इंफ्रा का मजबूती से विस्तार, भाजपा की एक प्रमुख, एक प्रकार से पुरानी सोच से अलग गति भी तेज होगी, स्केल भी बहुत बड़ा होगा। यानि स्केल और स्पीड इतना बढ़ेगा कि उससे स्कोप भी बढ़ जाएगा। ये भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है। हमारे देश में अर्बनाइजेशन को पहले की सरकारें चुनौती माना करती थीं। भाजपा इसे अवसर के रूप में देखती है। हम देश में नए-नए सैटलाइट टाउन्स बनाएंगे जो देश के विकास का ग्रोथ सेंटर बनेंगे, रोजगार के नए अवसर बनाएंगे। देश के एविएशन सेक्टर के विस्तार पर भी भाजपा का जोर है। अभी देश ने, आपको पता होगा, करीब एक हजार से ज्यादा नए विमान का ऑर्डर दिया हुआ है भारत ने। वो अपने साथ Employment की बहुत सारी नई संभावनाएं लेकर आएंगे। पायलट, एयर लाइन क्रू, ग्राउंड स्टाफ, इससे जुड़ा लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्टेशन ऐसे अनेक सेक्टर में नए अवसर क्रिएट होंगे। ये सेक्टर देश के छोटे शहरों में रहने वाले युवाओं के लिए भी ड्रीम सेंटर बनने जा रहा है।

साथियों,
भाजपा, देश के कोने-कोने में वंदे भारत ट्रेनों का भी विस्तार करेगी।
देश में वंदे भारत के तीन मॉडल चला करेंगे। वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयर कार और वंदे भारत मेट्रो। इस तीन प्रकार से हम करेंगे। उसी प्रकार से एक बहुत महत्वपूर्ण कदम हम उठाने जा रहे है आधुनिक भारत और विकसित भारत की दिशा में जाने के लिए आज अहमदाबाद मुंबई बुलेट ट्रेन का काम जोड़ों से चल रहा है और करी-करीब पूर्णता पर पहुंच रहे हैं। उसी प्रकार से बुलेट ट्रेन आज जैसे
पश्चिम हिस्से में एक बुलेट ट्रेन काम करने जा रही है। अब भाजपा का संकल्प है आने वाले समय में उत्तर भारत में एक बुलेट ट्रेन, दक्षिण भारत में एक बुलेट ट्रेन और पूर्वी भारत में एक बुलेट ट्रेन वैसे उत्तर दक्षिण, पूरब पश्चिम चारो दिशाओं में एक-एक बुलेट ट्रेन के प्रोजक्ट से हम आधुनिकता की ओर जाने को गति देंगे। इसके लिए सर्वे का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।

साथियों,
भाजपा का संकल्पपत्र, देश को आत्मनिर्भरता की तरफ ले जाने वाला है। डिफेंस सेक्टर हो, एडिबल ऑयल हो, एनर्जी इंपोर्ट हो, भारत कब तक दूसरे देशों पर निर्भर रहेगा? आज हम एनर्जी को इंपोर्ट करने के लिए लाखों करोड़ों रुपये का फॉरेन एक्सचेंज खर्च करते हैं। इसलिए भाजपा का बहुत बड़ा फोकस ग्रीन एनर्जी और एनर्जी में आत्मनिर्भरता पर है। इसलिए पेट्रोल में इथेनॉल की ब्लेंडिंग हो, ग्रीन हाईड्रोजन हो, रिन्यूवेबल एनर्जी हो, गोबरधन हो, बायोफ्यूल्स हो, सभी क्षेत्रों और अधिक तेजी लाई जाएगी। ये हमें आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से भी देश को सुरक्षा प्रदान करेगा। इससे देश में बड़ी संख्या में ग्रीन जॉब्स पैदा होंगे, हरित रोजगार बहुत विस्तृत होनेवाला है। आज हम देख रहे हैं कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट कितनी तेजी से बढ़ रहा है। दस साल पहले एक साल में सिर्फ दो हजार इलेक्ट्रिक व्हीकल बिके थे, एक साल में सिर्फ दो हजार। जबकि पिछले ही साल 17 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बिके हैं। पूरे देश में चार्जिंग स्टेशंस हो और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए जा रहे हैं। और ई-व्हीकल का इतना बढ़ाव होने वाला है तो मैंने घऱ में भी जैसे पीएम सूर्य-घर से जोड़कर के घर में भी चार्जिंग स्टेशन यानि मुफ्त में ट्रैवलिंग की दिशा में भी हम बढ़ रहे हैं। इससे उभरते हुए सेक्टर से भी देश में रोजगार की अनेक नई संभावनाएं बनने जा रही है।

साथियों,
भाजपा का संकल्प, भारत को दुनिया के हर उभरते हुए सेक्टर्स का ग्लोबल हब बनाने का है। वो समय दूर नहीं जब भारत दुनिया का....
Green Energy Hub होगा, Pharma Hub होगा...Electronics Hub होगा...Automobile Hub होगा...Semiconductor Hub होगा...Innovation Hub होगा...Legal, Insurance Hub होगा... Contracting, Commercial Hub होगा। वो दिन दूर नहीं जब दुनिया के बड़े-बड़े Economy Centres भारत में होंगे। भारत, Global Capability Centres... Global Technology Centres..
Global Engineering Centres...का बहुत बड़ा HUB बनेगा। स्पेस में भी हम बहुत बड़ी ताकत के रूप में विश्व में बहुत बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे और उसमें निश्चित रोड-मैप से आगे बढ़ेंगे। और ये भारत के Youth के लिए इतनी सारी Opportunities लेकर आएगा, जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की होगी।

साथियों,
आज विश्व में अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं, युद्ध की स्थिति बनी हुई है। तनावपूर्ण है पूरा विश्व संकट के ऐसे समय में इन क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा ये हमारी प्राथमिकता है। और जब दुनिया में इतने प्रकार के भांति-भांति प्रकार के तनाव चलते हो तूफान चलते हो तब ऐसे समय में भारत में एक मजबूत-पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार की आवश्यकता अनेक गुना बढ़ जाती है। ऐसी सरकार जो देश को आर्थिक रूप से भी समृद्ध बनाए। ऐसी सरकार जो देश को विकसित भारत की तरफ तेज गति से ले जाए और भाजपा इसके लिए संकल्पबद्ध है। आज आपने देखा है कि भाजपा का ये संकल्पपत्र भाजपा की ये मेनिफेस्टो ऐसी ही एक सरकार की गारंटी देता है। भारत, विश्वबंधु के तौर पर मानवता के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।


साथियों,
भारतीय जनता पार्टी देशहित में बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। बीजेपी ने आर्टिकल-370 को हटाया और हम CAA लेकर आए। Reform-Perform-Transform के मंत्र पर चलते हुए हम और तेजी से आगे बढ़ेंगे। गुड गवर्नेंस, डिजिटल गवर्नेंस और डेटा गवर्नेंस के लिए देश में आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और इको-सिस्टम्स तैयार किए जाएंगे। हम वन नेशन-वन इलेक्शन के विचार को भी साकार करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे। बीजेपी, यूनिफॉर्म सिविल कोड को भी देशहित में उतना ही आवश्यक समझती है। आपने देखा है कि पिछले दस साल में भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकार ने कितनी बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार गरीब का हक छीनता है, मध्यम वर्ग का हक छीनता है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले हजारों करोड़ के घोटाले अब बंद हुए हैं। अब गरीब को उसका हक मिल रहा है और गरीबों को लूटने वाले जेल जा रहे हैं। भ्रष्टाचारियों पर ऐसे ही निरंतर सख्त कार्रवाई होती रहेगी, ये मोदी की गारंटी है।

साथियों,
मैंने लाल किले से कहा था कि- यही समय है, सही समय है। आने वाले 1 हज़ार वर्षों के लिए भारत के भविष्य को तय करने वाला ये उत्तम से उत्तम अवसर है, उत्तम से उत्तम समय है। भाजपा के संकल्प पत्र पर 4 जून के नतीजे के बाद तुरंत तेजी से काम शुरू हो जाएगा। सरकार पहले ही 100 दिन के एक्शन प्लान पर काम करना प्रारंभ कर दिया है। देश के लोगों का Ambition देश के 140 करोड़ देशवासियों का अपना एंबीशन ही मोदी का Mission है। अभी हमने चंद्रयान की सफलता देखी, अब हम गगनयान का गौरव अनुभव करेंगे। अभी हमने G-20 में दुनिया का भारत में स्वागत देखा। अब हम ओलंपिक्स की मेज़बानी के लिए पूरी ताकत लगाने वाले हैं। ये नया भारत रफ्तार पकड़ चुका है। अब इसको रोकना असंभव है। इसलिए इस संकल्पपत्र को मोदी की गारंटी के रूप में देशवासियों के समक्ष आशीर्वाद के लिए रख रहा हूं। 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को हकीकत में बुनने के लिए हम ये संकल्पपत्र लेकर के आए हैं। मैं देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि मां भारती के कोटि-कोटि जनों के कल्याण के लिए विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने के लिए इस संकल्पपत्र को लागू करने के लिए तेजगति से आगे बढ़ाने के लिए हमें आशीर्वाद दें हमारी शक्ति और बढ़ाएं इसी एक प्रार्थना के साथ देशवासियों का अभिनंदन करते हुए मैं अपनी वाणी को विराम देता हूं।

Read the manifesto here

Explore More
প্রধান মন্ত্রীনা শ্রী রাম জন্মভুমি মন্দির দ্বাজরোহন উৎসবতা পীখিবা ৱারোলগী মৈতৈলোন্দা হন্দোকপা

Popular Speeches

প্রধান মন্ত্রীনা শ্রী রাম জন্মভুমি মন্দির দ্বাজরোহন উৎসবতা পীখিবা ৱারোলগী মৈতৈলোন্দা হন্দোকপা
IIT Delhi tops India in QS Rankings 2027; 52 Indian institutions feature

Media Coverage

IIT Delhi tops India in QS Rankings 2027; 52 Indian institutions feature
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Text of Prime Minister addresses the Indian Community in Paris
June 18, 2026

नमस्ते!

बों जू!

ऐसा लग रहा है, आप सब छुट्टी के मूड में हैं।

साथियों,

ये पेरिस शहर, Lights का शहर है, रंगों का शहर है, यहां Art है, Ideas हैं, और innovation की प्रेरणा भी है। इस शहर को भारत के अलग-अलग राज्यों से आए आप सभी लोग और भी खूबसूरत बना देते हैं। नए नए रंगों से भर देते हैं।

कोई तमिल है, कोई पंजाबी है, कोई गुजराती है, तो कोई मराठी है, और कोई बंगाली है। भारत के हर कोने का प्रतिनिधित्व यहां दिखाई देता है।

साथियों,

मैं जब 14 जून को नीस पहुंचा था तो सबसे पहले भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में शामिल हुआ था। आज जब मैं फ्रांस से वापसी की तैयारी में हूं तो लग रहा है जैसे भारत कनेक्ट्स कार्यक्रम में आ गया हूं।

फ्रांस में रहने वाले आप लोगों ने 21वीं सदी के भारत-फ्रांस रिश्तों को जिस तरह कनेक्ट किया है, वो हमारी Strategic Partnership की बहुत बड़ी ताकत बन रही है। मैं आप सभी के लिए भारत से 140 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। इस आत्मीय स्वागत के लिए, मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

साथियों,

आज मैं ऐसे समय में फ्रांस आया हूं जब कुछ ही दिन पहले हमारी सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं। चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप निरंतर 12 साल तक देश की सेवा करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है। यह भारत के लोकतंत्र की शक्ति है जिसने एक चायवाले को यहां तक पहुंचा दिया।

साथियों,

बीते 12 वर्ष, 140 करोड़ भारतीयों के अद्भुत सामर्थ्य के रहे हैं। 12 साल के इस कालखंड में भारत का GDP दोगुना हुआ है। Airports की संख्या दोगुनी हुई है। Universities की संख्या भी दोगुनी हो गई है। Highway Construction की स्पीड तीन गुना बढ़ गई। और Metro Network, चार गुणा बड़ा हो गया है।

मैं आपको कुछ और फैक्ट्स दूंगा, उससे आप अंदाजा लगा पाएंगे कि भारत किस स्पीड और कितने बड़े स्केल पर काम कर रहा है। पिछले 12 वर्षों में भारत का Defence Export 35 गुणा यानि Thirty Five Times बढ़ गया है।

औऱ एक फैक्ट सुनिए भारत में मोबाइल मैन्यूफैक्टरिंग यूनिट्स में, 100 गुणा की बढ़ोतरी हुई है। 100 times. भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा mobile phone manufacturer है। इसी गति, इसी प्रगति का नतीजा है कि आज भारत दुनिया की Fastest Growing Major Economy है।

साथियों,

आज भारत की कहानी सिर्फ Economic Progress की कहानी नहीं है। सिर्फ यहाँ अटक नहीं जाती है। ये Social Transformation की भी कहानी है।

पिछले 12 साल में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यानि एक ऐसी प्रगति जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। फ्रांस में जितने घर हैं, उससे भी अधिक पक्के घर बीते 12 वर्ष में हमने जरूरतमंदों के लिए बनाए हैं।

अब हर परिवार के पास, गरीब से गरीब क्यों न हो, Bank Account है। Financial Inclusion एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का अभियान बना है।

साथियों,

इन 12 वर्षों की उपलब्धियों में, एक उपलब्धि ऐसी भी है जिसे किसी आंकड़े से, या अंकों से, नहीं मापा जा सकता। वह है 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास।

आज का भारत और आज के भारत का युवा बहुत बड़े सपने देख रहा है। भारत का किसान नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत की महिलाएं नए नेतृत्व का परिचय दे रही हैं। इसलिए ये सिर्फ Achievements के 12 साल नहीं हैं, ये भारत की एस्पिरेशन्स को नई बुलंदी देने का कालखंड रहा है।

साथियों,

एक समय था जब दूर-दराज के गांवों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाना वाकई बहुत मुश्किल भरा था। आज उन्हीं गांवों में बिजली भी है, इंटरनेट भी है, और डिजिटल सेवाओं की पूरी दुनिया भी है। आज एक क्लिक पर, कभी भी, कहीं भी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हैं।

आज मोबाइल फोन, भारत के नागरिकों को अनेक सुविधाओं से कनेक्ट कर रहा है। हमारे किसान, हमारे मछुआरे, हमारे dairy farmers, हमारी महिलाएं, हमारे स्टूडेंट्स, सभी टेक्नोलॉजी के माध्यम से सशक्त हो रहे हैं, और अपने लिए नए अवसर बना रहे हैं।

साथियों,

आपने 125 करोड़ से अधिक Aadhaar IDs के बारे में सुना है। लेकिन आज भारत सिर्फ पहचान को डिजिटल नहीं बना रहा। आज करीब 90 करोड़ भारतीयों की Unique Digital Health IDs बनाई जा चुकी हैं। जिससे मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित और accessible बन गए हैं। इससे हेल्थकेयर डिलीवरी और अधिक आसान और efficient हो रही है।

साथियों,

इन उपलब्धियों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इनमें से अधिकांश चीजें कुछ वर्ष पहले तक कल्पना जैसी लगती थीं। कौन सोच सकता था कि गांव-गांव तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचेगा ? कौन सोच सकता था कि दूर-सुदूर के गांवों में भी QR code जीवन का हिस्सा बन जायेगा ? गांव में कोई बहन, ड्रोन से खेती करने में मदद करेगी, ये भी असंभव लगता था।

लेकिन आज यह सब, भारत के करोड़ों लोगों के जीवन का सामान्य हिस्सा बनता जा रहा है। और आपको गर्व होगा साथियों, यही नए भारत की पहचान है।

जो कभी सपना था, वह आज सच्चाई है। जो कभी नामुमकिन लगता था, वो आज मुमकिन हुआ है, औऱ ये करने के पीछे सबसे बड़ी ताकत क्या है? किसकी वजह से ये सब संभव हुआ है? यह मोदी के कारण नहीं, वो ताकत है- भारत का लोकतंत्र, भारत की डेमोक्रेसी। इस डेमोक्रेसी में सबका साथ है, सबका विकास है।

साथियों,

आज से 50 या 100 साल बाद जब भारत के इस कालखंड की समीक्षा होगी, तो ये बात उभरकर सामने आएगी कि इस कालखंड को भारत की Aspirations ने ड्राइव किया। यह भारत के एस्पिरेशन्स का नया युग है।

जहां बिजली पहुंची है, वहां लोग सिर्फ बिजली नहीं चाहते, वे Smart Living चाहते हैं। जहां ट्रेन पहुंची है, वहां लोग High-Speed Connectivity चाहते हैं। जहां हाईवे बने हैं, वहां लोग World-Class Expressways चाहते हैं। जहां इंटरनेट पहुंचा है, वहां लोग AI और Digital Innovation में नेतृत्व चाहते हैं।

यानि आज भारत के लोग अपने जीवन को भी Next Level पर ले जाना चाहते हैं, और भारत को भी Next Level पर ले जाना उनका मकसद है, उनका संकल्प है, उनके सपने है।

और साथियों,

यही Aspirations आज भारत की विकास यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति हैं। मैं आपको भारत की Space Journey का उदाहरण दूंगा।

भारत ने चंद्रयान को चंद्रमा के South Pole पर उतारा। दुनिया ने इसे एक बहुत बड़ी उपलब्धि माना। लेकिन भारत इसे अपनी मंजिल मानकर रुका नहीं। आज देश गगनयान की तैयारी कर रहा है। भारत अंतरिक्ष में अपना Space Station बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हमारे Space Startups Global Space Economy में अपनी जगह बनाने के लिए पुरजोश काम कर रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं।

साथियों,

Green Energy के क्षेत्र में भी भारत की यही एस्पिरेशंस दिखाई देती है। Solar Power में भारत की उपलब्धियों की दुनिया भर में लगातार चर्चा हो रही हैं। लेकिन भारत अगली छलांग की तैयारी कर रहा है।

Green Hydrogen में बड़े निवेश हो रहे हैं। Advanced Nuclear Energy पर तेजी से काम हो रहा है। आपने भारत के Fast Breeder nuclear Reactor से जुड़ी प्रोग्रेस के बारे में भी सुना ज़रूर होगा। ये भारत के न्यूक्लियर एनर्जी लैंडस्केप में क्रांतिकारी परिवर्तन करने का बहुत बड़ा अचीवमेंट हमारे सीसेन्टिस्टों ने किया है।

साथियों,

आज का भारत भविष्य का पूरा Ecosystem बना रहा है। भारत एक साथ हर उस क्षेत्र में निवेश कर रहा है, जो आने वाले दशकों की दिशा तय करेगा।

अभी आपने कुछ दिन पहले ही देखा है नीस में भारत इनोवेट्स का एक आयोजन किया। ये इवेंट भारत के डीप टेक सामर्थ्य को दुनिया तक पहुंचाने का एक और माध्यम था। इसमें भारत के 120 Deep-Tech Startups उपस्थित थे। Bharat Innovates में करीब एक हजार चार सौ B2B Meetings हुईं है। कई Startups के लिए Investment Commitments आगे बढ़ीं, Commercial Orders के लिए रास्ते खुले। French और European Universities तथा Incubators के साथ Engagements बढ़ रही हैं।

Student Exchanges, Joint Research, और Innovation Support के नए रास्ते बने। इसलिए Bharat Innovates सिर्फ एक Summit नहीं रहा। यह Innovation Diplomacy का एक नया मॉडल बना है।

और आज ही पेरिस में VivaTech इवेंट के जरिए, इस यात्रा को हमने और आगे बढ़ाया। नीस में हमने Ideas को Capital से जोड़ा और पेरिस में Indian Innovation को Global Scale से जोड़ा। आज दुनिया देख रही है भारत केवल भविष्य के लिए तैयार नहीं हो रहा है। भारत भविष्य को आकार दे रहा है।

साथियों,

एक समय था, जब देशों के बीच रिश्ते केवल व्यापार से तय होते थे। आज व्यापार के साथ-साथ Trust यानि भरोसा भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है।

हर देश Reliable Supply Chains चाहता है। हर देश Stable Partnerships चाहता है। हर देश ऐसे साथियों की तलाश में है, जिन पर लंबे समय तक भरोसा किया जा सके। और ऐसे समय में, भारत विश्व में एक Trusted Partner के रूप में उभर रहा है।

एवियां में G7 बैठक के दौरान मैंने trust based partnerships बनाने पर ज़ोर दिया। ग्लोबल साउथ के देशों के साथ equal पार्टनर्स के रूप में आगे बढ़ने का आह्वान किया। भारत का G7 समिट में संदेश था Global Governance तभी प्रभावी होगी जब वह Inclusive होगी। Global Growth तभी Sustainable होगी जब वह शेयर्ड होगी। और Global Technology तभी मानवता के लिए उपयोगी होगी जब वह Trusted होगी।

साथियों,

भारत और दुनिया के बीच व्यापारिक रिश्तों में नई ऊर्जा नज़र आ रही है। फ्रांस के साथ भारत का ट्रेड लगतार बढ़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने दुनिया के अनेक देशों के साथ Free Trade Agreements किए हैं। यूरोपियन यूनियन हो, यूनाइटेड किंगडम हो दुनिया के हर देश, हर रीजन के साथ भारत समझौते कर रहा है।

अगले महीने से भारत और UK के बीच ट्रेड एग्रीमेंट भी लागू हो जाएगा। यह एग्रीमेंट भारत के farmers, workers और innovators को अनेक नए अवसर प्रदान करेगा।

साथियों,

आज दुनिया Uncertainty और Disruption के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत और फ्रांस की साझेदारी विश्वास, स्थिरता और सहयोग का एक मजबूत स्तंभ बन रहा है।

इस वर्ष हमने भारत और फ्रांस के संबंधों को Special Global Strategic Partnership का दर्जा दिया था। नीस में मेरे मित्र President Macron और मैंने हमारे संबंधों को force for global good बनाने पर चर्चा की। Defence से लेकर space और नुक्लियर तक AI और क्रिटीकल मिनरल्स से लेकर high speed railway तक, हर क्षेत्र में हम मिलकर आगे बढ़ेंगे।

साथियों,

Solar energy हो, या AI के क्षेत्र में सहयोग हो, भारत और फ्रांस मिलकर ऐसे समाधान विकसित कर रहे हैं जो पूरी मानवता के हित में हैं। पिछले वर्ष पेरिस में और इस वर्ष दिल्ली में हमने AI Summit को Co-chair किया।

अब हम साथ मिलकर अगले वर्ष “तृष्णा” satellite को लॉन्च करने जा रहें हैं। यह “तृष्णा” satellite जो विश्व में फूड और वाटर सिक्युरिटी सुनिश्चित करने में योगदान देगा।

और साथियों,

यह सभी गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट पहलो में आप सभी का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। ये आप हैं जो भारत और यूरोप के बीच सबसे मजबूत सेतु हैं। आप दोनों समाजों को समझते हैं। दोनों बाजारों को समझते हैं। आने वाले समय में Talent, Trade, Technology, Tourism और Investment के नए अवसरों को आगे बढ़ाने में आपकी भूमिका लगातार बढ़ने वाली हैं।

साथियों,

भारत और फ्रांस के रिश्तों को साझा इतिहास, साझा मूल्यों और साझा विश्वास ने आगे बढ़ाया है। विश्व युद्धों के दौरान फ्रांस की धरती पर बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों की स्मृतियां आज भी हमें जोड़ती हैं।

मुझे पहले नव शापेल में श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला, पिछले वर्ष प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ मार्सेय के वॉर मेमोरियल जाने का अवसर भी मिला। ये हमारी साझा विरासत है।

फ्रांस, भारतीयों के योगदान को संजोता भी है और सराहता भी है। भारतीय मूल की नूर इनायत खान हों, जिन्होंने फ्रांस की Resistance के लिए अपना जीवन बलिदान किया, या महाराजा रणजीत सिंह के साथ काम करने वाले जनरल जां फ्रांस्वा अलार हों ये सभी भारत और फ्रांस की साझा विरासत के प्रतीक हैं।

भारत के राज्य पुडुचेरी में भी फ्रेंच विरासत की झलक दिखाई देती है। वहां का Architecture, वहां की कला-संस्कृति और खान-पान सभी में हमारे संबंधों की महेक है।

साथियों,

इस समय फ्रांस समेत पूरी दुनिया में International Yoga Day की तैयारी भी चल रही है। इस अवसर पर मैं, फ्रांस में योग को आगे बढ़ाने वाले श्रीमान महेश घाट्राड्याल जी को भी आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। मैं पद्म पुरस्कार से सम्मानित, शार्लोत शोपां जी को भी प्रणाम करता हूं। जिन्होंने सौ वर्ष की आयु में भी, योग के माध्यम से फ़्रांस को भारत की विरासत से जोड़ा है। उनका जीवन यह सिद्ध करता है: Yoga does not add years to life, it adds life to years.

साथियों,

मैं फ्रेद नेग्री जी को भी आदरपूर्वक श्रद्धापूर्वक याद करता हूं। भारतीय विरासत को संरक्षित करने में उनका योगदान अतुल्य रहा है।

साथियों,

भारत और फ्रांस को कनेक्ट करने वाली एक और चीज है, और वो है फुटबॉल। इस वक्त यहां फुटबॉल फीवर पूरे जोर पर है। फ्रांस में इसकी दीवानगी, चप्पे-चप्पे पर दिखती है। लेकिन भारत में भी फुटबॉल का क्रेज़ सिर चढ़कर बोलता है।

खासतौर पर फ्रांस की टीम के फैन्स भारत में बहुत अधिक हैं। फ़्रांस ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत एक जोरदार जीत से शुरू की है। मैं फ्रांस की टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

साथियों,

जाने से पहले, आप सभी के लिए कुछ और अच्छी खबरें भी लेकर के आया हूँ। वो आपके लिए हैं। पिछले वर्ष, मार्सेय में कॉन्सुलेट खोला गया, इससे काफी अधिक सुविधा मिल रही है। कुछ हफ्ते पहले, Indian Nationals के लिए French Airports पर Visa-free Transit की व्यवस्था शुरू हो गई है।

Students और Professionals की Mobility बढ़ाना हो, या Educational Qualifications की Mutual Recognition की बात हो, या फिर French Universities के भारत में Campus खोलना हो, इन सभी पर हम मिलकर आगे बढ़ रहें हैं।

अब फ्रांस में UPI के उपयोग का दायरा भी और बढ़ने जा रहा है। यानि भारत-फ्रांस कनेक्ट भी Instant और आपसी Payment भी Instant!

साथियों,

इन सभी पहलों से, हम भारत और फ़्रांस को और करीब ला रहें हैं। और मैं फिर कहूंगा इस साझेदारी की नींव, इस रिश्ते की असली ताकत आप सभी हैं। आप सब मेरे देशवासी हैं।

आज जब भारत तेज़ी से विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, तो मैं आप सभी से भारत के साथ और गहराई से जुडने का आग्रह करूंगा। इससे भारत की विकास यात्रा को नई शक्ति मिलेगी, और आपको अपनी पुरखों की धरती की सेवा करने का अवसर भी मिलेगा।

इन्हीं शब्दों के साथ आप सभी के प्रेम आपके उत्साह और इस आत्मीय स्वागत के लिए मैं एक बार फिर आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

भारत माता की जय!

बहुत बहुत धन्यवाद।