നിങ്ങൾ 10 മണിക്കൂർ ജോലി ചെയ്താൽ ഞാൻ 18 മണിക്കൂർ ജോലി ചെയ്യും, ഇത് 140 കോടി ഇന്ത്യക്കാർക്ക് മോദിയുടെ ഉറപ്പാണ്: പ്രധാനമന്ത്രി പ്രതാപ്ഗഡിൽ

भारत माता की..

भारत माता की..

भारत माता की।

बेल्हा माई और बाबा घुइसरनाथ के पावन धरती प्रतापगढ़ के हम प्रणाम करे आज इहां आये हई। यहां एक तरफ अयोध्या है, एक तरफ काशी, एक तरफ प्रयागराज है यानी, प्रतापगढ़ के आशीर्वाद में सब तीर्थों के आशीर्वाद शामिल हैं और प्रतापगढ़ के नाम में ही प्रताप ही प्रताप है। ये वीरों और बलिदानियों की धरती है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं, आज जब हमारे भारत का प्रताप दुनिया देख रही है। आज जब दुनिया में भारत का डंका बजता है, भारत G-20 जैसे बड़े आयोजन बड़ी सफलता और गर्व के साथ करवाता है, भारत अपने तिरंगे की छाप चंद्रमा पर छोड़ता है, मैं आपसे पूछना चाहता हूं जब सारी बातें आप जानते हैं तो आप सबको गर्व होता है क्या? इन सफलताओं से आपको गर्व होता है क्या? यानी सब बतायेंगे तो पता चलेगा कि मेरी आवाज पहुंच रही है, आपको गर्व होता है, क्या 10 साल पहले आप ऐसी सफलता की कल्पना भी कर सकते थे क्या? तब हजारों करोड़ के घोटाले इसके सिवाय कभी और कोई खबर आती थी क्या? ये बदलाव ऐसे ही नहीं हुआ है। 10 साल पहले जो असंभव था वो आज संभव हुआ है, कैसे? ये सब बदलाव कैसे आया? ये बदलाव कैसे आया? आपका जवाब पूरी तरह गलत है। ये बदलाव, ये सफलता मोदी के कारण नहीं ये आपके एक वोट के कारण हुआ है, ये आपके वोट की ताकत है कि आज दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है, ये आपके वोट की ताकत है कि चंद्रमा पर शिव शक्ति प्वाइंट जड़ दिया गया है और इसलिए पूरा देश कह रहा है इस सरकार का तीसरा कार्यकाल होगा और दमदार।

लेकिन साथियों,

इंडी गठबंधन वाले देश से भाजपा-एनडीए की स्थिर सरकार हटाना चाहते हैं और इनके पास सरकार चलाने का क्या फॉर्मूला है? इनका फॉर्मूला है- 5 साल में 5 पार्टियों के 5 PM बनायेंगे। यानी हर साल एक नया पीएम। ये चाहते हैं कि भानुमती का कुनबा जोड़ने वालों को लूट का बराबर मौका मिले। मैं जरा आपसे पूछना चाहता हूं क्या आपको 5 साल में पांच पीएम मंजूर है? क्या ये पांच पीएम देश को चला सकते हैं? क्या देश को बर्बाद करेंगे कि नहीं करेंगे?

साथियों,

एक बार किसी एक छोटे व्यापारी को अपने यहां काम करने के लिए एक सहायक की जरूरत थी तो उसने अपने आसपास पड़ोस वालों को कहा कि भाई 22- 25 साल का कोई नौजवान मुझे मिल जाये तो मेरे कारोबार में जरा मदद हो जाये और मैं उसको ठीक तनख्वाह भी दे दूंगा तो किसी को पता चला वो पहुंच गये कि हां 24 साल का आपका जो क्राइटेरिया है, वो मैं पूरा कर दूंगा तो उन्होंने कहा ठीक है आपके बेटे को लेकर आइये तो उसने क्या किया 12- 12 साल के दो बच्चों को लेकर के आ गया, बोले 12- 12 वाले दो हैं, 24 हो गए रख लीजिये, कोई रखेगा क्या? कोई रखेगा क्या? ये कह रहे हैं पांच साल के लिए पांच पीएम रख लो।
साथियों
इंडी गठबंधन में वही लोग हैं, जो सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं। इनके एजेंडे क्या हैं? ये कह रहे हैं कि ये कश्मीर में फिर से आर्टिकल-370 लगा देंगे। ये CAA का जो कानून मोदी ने बनाया है, उसको रद्द कर देंगे। ये फिर से पाकिस्तान के पास गुलाब लेकर जायेंगे, कबूतर उड़ायेंगे और इसलिए आपको सपा-कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।

साथियों,

इंडी गठबंधन के लोग देश को बदहाल बनाकर सत्ता से गए थे। 2014 से पहले देश को उन्होंने तबाह कर दिया था, बर्बाद कर दिया था, हर क्षेत्र में लूट मची थी, देश निराशा की गर्त में डूबा हुआ था। 2014 में आपने जब हमें सेवा करने का मौका दिया तो पहले तो हमारी पूरी ताकत इन गड्ढों को भरने में लग गई, बर्बादी से देश को बाहर निकालने में लग गई। हमने और ये कैसे लोग थे देश जब आजाद हुआ था तब दुनिया में हम छह नंबर की इकोनॉमी थे, छह नंबर पर थे। इन लोगों ने देश को ऐसे चलाया, ऐसे चलाया कि हम छह में से ग्यारह पर पहुंच गये, ये बर्बादी की इन्होंने। फिर आपने मोदी को सेवा का मौका दिया हमने मेहनत की वो ग्यारह पर ले गये थे आज हम उसको, देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में नंबर पांच पर ले आये हैं दोस्तों और मोदी इतने से खुश होने वाला इंसान नहीं है और ना ही रुकने वाला है और ना ही थकने वाला है और इसलिए मैंने तय किया है कि जब तीसरी बार सरकार बनायेंगे तो हम हिंदुस्तान को दुनिया में तीसरे नंबर की ताकत बनाकर के रहेंगे और ये मोदी की गारंटी है। लेकिन, कांग्रेस पार्टी देश के विकास का मजाक बनाती है। सपा और कांग्रेस कहती है कि देश का विकास तो अपने आप हो जायेगा मेहनत करने की क्या जरूरत है? ये सपा-कांग्रेस की मानसिकता के दो ही किनारे हैं। एक- ये कहते हैं अपने आप हो जायेगा और दूसरा- ये कहते हैं, इससे क्या होगा? हमने गरीब माताओं-बहनों के लिए शौचालय बनवायें। सपा-कांग्रेस कहती थीं- इससे क्या होगा? हमने 4 करोड़ गरीब परिवारों को पक्के घर दिये। सपा-कांग्रेस कहती थी- इससे क्या होगा? कांग्रेस ने 60 साल देश पर राज किया, वर्षों तक समाजवादी पार्टी सरकार में रही और हालत ये थी कि देश में 85 प्रतिशत घरों में नल से जल नहीं आता था। हमने 14 करोड़ परिवारों तक पीने का पानी पहुंचाया और इस पर भी सपा-कांग्रेस कहती है- इससे क्या होगा? साथियों, हमारी करोड़ों बहनें लकड़ी के धुएं में खाना बनाने को मजबूर थीं। हमने हर गरीब बहन को धुएं से बचाने के लिए मुफ्त सिलेंडर दिया तो ये कहने लगे- इससे क्या होगा? देश में करोड़ों गरीबों को बैंक में नहीं घुसने दिया, दरवाजे तक नहीं घुसने दिया जाता था। हमने 52 करोड़ गरीबों के जनधन खाते खुलवायें तो ये कहते हैं- इससे क्या होगा?

 

साथियों,

सपा-कांग्रेस के शहजादों के लिए देश का विकास ऐसा है जैसे मोहल्ले में बच्चे वो गिल्ली-डंडे के खेल करते हैं ना ऐसा लगता है इनको। महलों में पैदा होने वाले इन शहजादों को ना मेहनत की आदत है और ना ही नतीजे लाने की इसलिए ये कहते हैं देश का विकास अपने आप होगा और कहते क्या हैं विकास कैसे होगा? बोले, खटा- खट..खटा- खट। ये सोचते हैं भारत आत्मनिर्भर अपने आप बन जायेगा और कोई पूछता है तो कैसे? तो बोले, खटा- खट..खटा- खट। ये सोचते हैं ये नये हाइवेज अपने आप ही बन जाएंगे और कोई पूछे कैसे? तो अरे छोड़ो यार खटा- खट..खटा- खट। ये सोचते हैं, भारत से गरीबी दूर हो जायेगी, कोई पूछे कैसे? तो बोले- खटा-खट..खटा-खट। अरे कोई इनके दिमाग को भी जरा बता दो अब रायबरेली की जनता भी खटा-खट..खटा-खट..खटा-खट भेजेगी घर। अमेठी से गये, रायबरेली से भी जायेंगे।

साथियों,

देश चलाना सोने की चम्मच लेकर पैदा हुये बच्चों का खेल नहीं है, आपसे नहीं हो पायेगा क्योंकि 4 जून के बाद मोदी सरकार तो बनेगी ही बनेगी, देश की जनता मोदी सरकार तो बनायेगी ही बनायेगी लेकिन इतना भर नहीं और भी बहुत कुछ होने वाला है। क्या होगा मैं बताऊं? 4 जून के बाद मोदी सरकार बनेगी ये तो आपको पता है और भी बहुत कुछ होगा, बताऊं क्या होगा? बताऊं, ये इंडी गठबंधन टूटकर के बिखर जायेगा, खटा- खट..खटा- खट। पराजय के बाद बलि के बकरे को खोजा जाएगा, खटा- खट..खटा- खट और शहजादे चाहे वो लखनऊ वाले शहजादे हो या दिल्ली वाले ये शहजादे गर्मी की छुट्टियों पर विदेश निकल जायेंगे.. खटा- खट..खटा- खट। किसी ने तो मुझे कहा कि उन्होंने टिकट बुक कराने की सूचना भी दे दी है। भाइयों-बहनों, ये खटा-खट..खटा-खट भाग जायेंगे, हम ही रह जायेंगे, हम और आप रह जायेंगे, देशवासी रह जायेंगे और मैं गारंटी देता हूं, मैं आपकी सेवा के लिये दिन-रात एक करके काम करूंगा। मेरा पल-पल आपके नाम, मेरे शरीर का कण-कण आपके नाम। हम विकसित भारत बनायेंगे, आत्मनिर्भर भारत बनायेंगे और इसके लिए हम सभी देशवासी मिलकर के जी-जान से मेहनत करेंगे और मुझे पक्का विश्वास है आप सब भी मेरे साथ हैं, हैं ना? हैं ना? और ये मोदी की गारंटी है आप 10 घंटे काम करेंगे, तो मोदी 18 घंटे काम करेगा और ये मेरी 140 करोड़ देशवासियों को गारंटी है।

साथियों,

कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले 10 साल से सत्ता से बाहर हैं। इनकी काली कमाई की तिजोरी खाली हो गई है इसलिए इनकी नज़र अब देश के खजाने पर पड़ी है। कांग्रेस के शहजादे तो कह रहे हैं कि सबकी कमाई की जांच करवायेंगे। आपका पैसा जब्त करके उसे अपने वोट बैंक में बांटेंगे। इन्होंने दलितों, पिछड़ों का आरक्षण भी छीनना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने कर्नाटक में OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया है। कांग्रेस संविधान बदलकर ये नियम देशभर में लागू करना चाहती है। लेकिन, पिछड़ों से विश्वासघात करने वाली सपा इस पर चुप बैठी है, मुंह पर ताला लग गया है। और साथियों, सपा-कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति यहीं पर नहीं रुकी। ये लोग मोदी के खिलाफ वोट जिहाद, वोट जिहाद की अपील कर रहे हैं। ये कांग्रेस के शहजादे उनके एक साथी ने बताया कि उन्होंने तो तय किया है जब उनकी सरकार बनेगी तो रामलला को फिर से टेंट में भेज देंगे और राम मंदिर पर ताला लगा देंगे। लेकिन भाइयों- बहनों, ये लोग भूल रहे हैं, ये मोदी है..ये मोदी के रहते धर्म के नाम पर दलितों, पिछड़ों के आरक्षण की लूट करने के लिए सोच भी नहीं सकेंगे और मोदी है तो वो लिख के रखें उनके लिये नामुमकिन है। मोदी के रहते रामलला दोबारा टेंट में जायें, वो दिन भूल जाइये और ऐसा सोचने वालों को ये देश टेंट में रहने के लिए मजबूर कर देगा। मोदी के रहते आपकी संपत्ति वोट जिहाद करने वालों में बांटी जाये, ये मोदी नहीं करने देगा।

साथियों,

सपा- कांग्रेस की राजनीति का सबसे ज्यादा नुकसान यूपी को हुआ है। गुंडाराज, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और परिवारवाद, सपा की इस राजनीति का सबसे बड़ा नुकसान आप सब मेरे देशवासियों को हुआ है, यूपी के युवाओं को हुआ है। आज इस क्षेत्र से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निकल रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे निकलने जा रहा है। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर लॉजिस्टिक पार्क, इंडस्ट्रियल सेंटर, कृषि उत्पादन केंद्र और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स बनेंगे। हम वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, ODOP में यहां के आंवला उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं और इसका लाभ किसको होगा? यहां के किसानों को, आंवला उत्पादकों को होगा।

साथियों,

जहां सपा होगी, वहां उद्योग नहीं लग सकते। सपा के राज में व्यापारियों से रंगदारी ये हर मोहल्ले की घटना हो गई थी। इसका परिणाम क्या हुआ? यूपी में निवेश नहीं आया। उद्योग नहीं लगे, रोजगार नहीं मिले। इनके भ्रष्टाचार का हाल क्या था? यहां की ATL ट्रैक्टर फैक्ट्री तक को सपा सरकार ने बेच दिया था। कितने लोगों का रोजगार गया? योगी जी की सरकार ने वो जमीन वापस ली है। योगी जी फिर से यहां नए अवसर पैदा करने के लिए काम कर रहे हैं। भाइयों और बहनों, सपा वालों को लगता है कि लोग उनके कुकृत्य भूल जायेंगे। लेकिन, उन्हें नहीं पता- न सौ पढ़ा, न एक प्रतापगढ़ा। प्रतापगढ़िया एक-एक पाप का हिसाब करेगा, हिसाब करेंगे ना? हिसाब करेंगे ना?

साथियों,

यूपी का विकास, देश का भविष्य आपके एक वोट से तय होगा। 25 मई को आप संगमलाल गुप्ता जी को भारी बहुमत से जीत दिलाइये। आपका एक- एक वोट मोदी की ताकत बढ़ायेगा और जब संगमलाल जी को वोट देंगे ना, वो सीधा-सीधा मोदी के खाते में जमा होगा। ज्यादा से ज्यादा मतदान करायेंगे, ज्यादा से ज्यादा मतदान करायेंगे, मतदान के पुराने रिकॉर्ड तोड़ेंगे। पहले मतदान, फिर जलपान मंजूर, पहले मतदान, फिर जलपान मंजूर। अच्छा मेरा एक और आग्रह है करेंगे, आप जिससे भी मिलें ज्यादा से ज्यादा घरों में जायें, ज्यादा से ज्यादा परिवारों को मिलें, उनको कहना कि अपने मोदी जी आए थे और मोदी जी ने परिवार के सबको राम- राम कहा है। मेरा राम- राम पहुंचा दोगे। बोलिए,

भारत माता की..

भारत माता की..

भारत माता की..

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം

ജനപ്രിയ പ്രസംഗങ്ങൾ

ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം
Data centres, nuclear power drive ₹26.75 trillion investment plans: Report

Media Coverage

Data centres, nuclear power drive ₹26.75 trillion investment plans: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
You have not just increased the number of medals, you have prepared an entire generation: PM Modi to CWG Champions
August 10, 2026

प्रधानमंत्री – मेरे यहां, मुझे यहां लगभग 12-13 साल हो गए इसी मकान में, अगर मैंने regularly और हर बार किसी को रिसिव किया है, किसी को मैं मिला हूं, तो खिलाड़ी हैं। पिछले 10-12 साल हो गए, आप लोगों के पुरुषार्थ के कारण, भारत को लगातार विजय दिलाने के आपके प्रयासों के कारण और उत्तरोत्तर सफलता में नई ऊंचाईयां पार करने की परंपरा के कारण, जो काम शायद हम स्कूलों में जाकर कहें कि नहीं नहीं भई खेलना चाहिए, ये करना चाहिए, वो काम स्कूलों में जाकर के हम कर सकते थे, उससे ज्यादा आपका मेडल उनको inspire करता है।

प्रधानमंत्री – तुमने मुझे वादा किया था पिछली बार कि तुम्हारी दोनों बेटियां खिलाड़ी बन जाएंगी?

खिलाड़ी - हाँ जी अभी वे उमर की छोटी हैं, अगले कॉमनवेल्थ में एक घर में तीन मेडल लाकर दिखाएंगी।

प्रधानमंत्री – पक्का।

खिलाड़ी – हाँ जी।

खिलाड़ी – जब मैं दौड़ रहा था, जब मेरा इवेंट था 29 को, तो उस दिन गुरुपूर्णिमा थी, तो उस दिन मेरे गुरू को मैंने एक गिफ्ट दे दिया।

प्रधानमंत्री – बड़ी शान बढ़ाई आपने। इतनी आंसू टपक रहे थे, मुझे लगता है कि आंसू के हर बूंद से जैसे गोल्ड मेडल टपक रहा है।

खिलाड़ी – मैं बहुत ज्यादा खुशी थी, इमोशनल भी थे उसी दिन, खुशी ज्यादा था और मैं इसलिए रोई थी कि मेरा पेरिस आलंपिक में मेरा 1 Kg में मेडल रह गई थी और एक प्लेयर्स की लाइफ में क्या क्या हमको फेस करना पड़ता है। तो ये 4 साल के अंदर में कितना क्या क्या कुछ मैंने फेस किया था, हर टाइम injury ही चल रहे थे और family problem, वो सब हो रहा था। तो बहुत मुश्किल से मैं ये 4 साल फेस किया था। तो वो सब जब पोडियम में जब मैं खड़ी थी सर और हमारी जो फ्लैग ऊपर जाते हैं और हमारे नेशनल एंथम जब बजते हैं तो सर हम रुक नहीं सकते सर, अपना आप आंसू निकलते हैं।

प्रधानमंत्री – बहुत बहुत बढ़िया

प्रधानमंत्री – आपके इस अचीवमेंट को सिर्फ आपका अचीवमेंट मानता हूं, ऐसा नहीं है, ये आपका विजय आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा बन जाता है।

खिलाड़ी – सब डर रहे थे हमसे कि इंडिया के साथ फाइट आ गई, अब तो हम पहली फाइट ही हार जायेंगे, हमारा मेडल भी नहीं आयेगा।

प्रधानमंत्री – यानी मान के चलते हैं।

खिलाड़ी – हाँ सर।

प्रधानमंत्री – क्या हुआ, वो restaurant वालों से झगड़ा कर रही थी?

खिलाड़ी – हम लोगों का जो इतना अच्छा परफॉर्मेंस था, लास्ट डे था और सब जीत के गए थे और पूरा इंडिया के लोग थे। तो थोड़ा सा मुझे बुरा लग रहा। तो मैंने उनको अच्छे से बोला रिक्वेस्ट किया था सर, फिर उन्होंने मान भी लिया, अभी चेंज भी हो गया सर।

प्रधानमंत्री – इस विजय की परिस्थिति खुशी, आनंद, अपने साथियों के साथ और गेम पूरे हो चुके हैं। तो हसी मजाक मस्ती का मूड ऐसे समय उस मैप पर नजर जाना और उसको रजिस्टर करना और तुरंत सिर्फ मेडल लेते समय देश खड़ा हो जाता है ऐसा नहीं, भीतर से देश का भाव मैं सच बताता हूँ ये वीडियो सामान्य नहीं है आपका, लंबे समय तक लोगों को याद रहेगा। ये बॉक्सिंग वालों से भी दुनिया के खिलाड़ी अब डरने लगे हैं।

खिलाड़ी – जरूर सर, पुरे सभी डरे हुए थे। एक के बाद एक गोल्ड मेडल गोल्ड मेडल आ रहे थे और मतलब पूरा लास्ट में ऐसे धमाका जैसा हो गया बिल्कुल। जिस तरीके से हम लोगों को सपोर्ट मिल रहा है, हमें बैक टू बैक कंपटीशन मिल रहा है वो एक बहुत बड़ी बात है और हमारे जितने भी यंग एथलीट है वो लोग सभी जैसे खेलो इंडिया स्कीम से आए हुए हैं और ये एक बहुत बड़ा changes ला रहा है पूरे स्पोर्ट्स में ही।

प्रधानमंत्री – अगर आप लोग खेलो इंडिया की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं और प्रतिष्ठा सिर्फ वहां जाकर के रिबिन काटने से नहीं होगी। आप वैसे ही खेलेंगे जैसे एक छोटा विद्यार्थी, एक छोटा नौजवान, छोटा खिलाड़ी खेलता है। यह बहुत बड़ा कंट्रीब्यूशन करेगा। क्योंकि अभी तो हमें बहुत आगे जाना है, बहुत मेडल लाना है। कारगिल विजय दिवस पर किसकी विजय हुई थी?

खिलाड़ी – उस दिन कारगिल डे था वैसे और जिस दिन मैंने पाकिस्तान के साथ फाइट किया था सर, वो उसी दिन का था। तो मैं एक इंडियन आर्मी से हूं, तो मैंने उस दिन मैं पहले से बहुत वो था कि सर पाकिस्तान को हराना है। तो मैंने वो पाकिस्तान एक तरफ मैंने 5-0 से हराया, तो मैंने हमारा इंडियन आर्मी का कारगिल हीरोज़ को मैंने डेडिकेट किया किया था सर।

प्रधानमंत्री – आपको यह याद रहना और आप स्वयं फौज से हैं तो, मैं जरूर मानता हूं कि देश के वीर जवानों को आपने जो भाव प्रकट किया ना कि, मैं कारगिल के विजेताओं को मेरा मेडल समर्पित करता हूं। उसने उस विजय पर चार चांद लगा दिए और जिसको पराजित करना था उसी को किया आपने।

खिलाड़ी – वो पाकिस्तान की बात चल रही है, मुझे किस्सा याद आ गया सर। 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम थे और मेरी पाकिस्तान के साथ पहली फाइट आ गई थी और वर्ल्ड मिलिट्री गेम थे तो मिलिट्री वाले के फोन आए कि भई पाकिस्तान से नहीं हारना है। तो फिर मैं फर्स्ट राउंड 4-1 से जीत गया। सेकंड राउंड 3-2 से जीत गया, पर दोनों के सर लग गए आपस में, तो दोनों के लग गए कट और फाइट तो मैं जीत गया।

प्रधानमंत्री – हाँ

खिलाड़ी – उसके बाद फिर दोनों चले गए हॉस्पिटल में टांके लगवाने के लिए। फिर 2014 में आप फर्स्ट टाइम प्रधानमंत्री जी बने थे और जो हमारे साथ आर्मी का कोच गया हुआ था उसका नाम नरेंद्र राणा था और फिर वो कई देर तक सोच के मेरे को बोला कि भाईजान एक बात बोलूं, मैं हां बोलो, बोला भाईजान आपका नाम नरेंद्र है। आपके कोच का नाम नरेंद्र है, आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है, तो मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है।

प्रधानमंत्री – सिर्फ आपने मेडल की संख्या बढ़ाई ऐसा नहीं है। आपने एक पीढ़ी को तैयार किया।

खिलाड़ी – मेरे मन में भी धक-धक धक-धक हो रहा है सर।

प्रधानमंत्री – आप चिंता मत कीजिए।

खिलाड़ी – पर..

प्रधानमंत्री – आप चाहें तो आपको बोलने में भी मेडल मिलने वाला है।

खिलाड़ी – मेरे फ्रेंड सर्कल में किसी ने बोला था कि मैं उनको कुछ बोलती थी भई तुम्हारे अच्छे के लिए तुम करो। तो अक्सर मुझे वो बोलते थे कि तू के मोदी ते मिल रही है?

प्रधानमंत्री – हाँ

खिलाड़ी – हरियाणवी में बोल देते हैं सर कि क्या तू मोदी से मिली हुई है, कि तेरी बात माने। तो आज मैं आपसे मिली हूं सर। मैं उनको बोल पाऊंगी कि हां मैं मोदी जी से मिली हूं।

खिलाड़ी – कॉमनवेंल्थ गेम्स में मैंने सिल्वर मेडल जीता, फिर मैंने क्रेडिट साहब को दिया, सपना तो था एक बार मेडल जीत के लेके आने के लिए, बट ट्रेनिंग का सेंटर नहीं था, मैंने SAI आने के बाद मैं बहुत ट्रेनिंग करके मेडल जीत पा रहा, इसलिए बहुत खुशी से मैंने सर को क्रेडिट दिया था क्योंकि बहुत इंप्रूव हुआ।

प्रधानमंत्री – मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान का विषय है, मेहनत आपने की और मुझे याद किया, मैं आपका बहुत आभारी हूं दोस्त।

प्रधानमंत्री – वाराणसी में खेल तुम प्रैक्टिस कर रही थी ना?

खिलाड़ी – जी सर।

प्रधानमंत्री – कैसा बना है स्टेडियम?

खिलाड़ी – सर अच्छा बना है, वहां पर मैं 10-12 दिन के लिए ट्रेनिंग करने गई थी, क्योंकि मैं मंदिर गई थी तो वहां पर ही ट्रेनिंग करके आई थी। और मैं वहां पे मतलब सेटल भी होना चाहती हूं क्योंकि मुझे काशी विश्वनाथ बहुत अच्छा लगता है सर।

प्रधानमंत्री – भोपाल में ट्रेनिंग कर रही थी ना?

खिलाड़ी – जी सर।

प्रधानमंत्री – तो उज्जैन जाते थे कि नहीं?

खिलाड़ी – जी सर उज्जैन भी गई थी सर।

प्रधानमंत्री – अच्छा महाकाल के पास भी गई।

खिलाड़ी – जी सर।

प्रधानमंत्री – काशी विश्वनाथ के पास हो आई एक बार।

खिलाड़ी – जी सर।

प्रधानमंत्री – सावन महीना तो अभी है।

खिलाड़ी – वहां घर जाके फिर उसके बाद जाऊंगी सर।

प्रधानमंत्री – ठीक है।

खिलाड़ी – साई ने भी सर बहुत सपोर्ट किया है मुझे। इसके कारण ही मैं यहां तक पहुंची हूं सर। और मैं खेलो इंडिया स्कीम में भी थी 2018 में जो फर्स्ट खेलो इंडिया हुआ था, उसमें मेरा सिल्वर मेडल था, वहां पे भी मैंने आपको देखा था ओपनिंग सेरेमनी में, तो उसमें मेरा मेडल था, तो मेरे को स्कीम भी मिल गया और मैं यहां तक पहुंची हूं सर।

प्रधानमंत्री – स्पोर्ट्स व्यवस्था एक बात है, लेकिन देश मेडल तब प्राप्त करता है जब देश में स्पोर्ट्स कल्चर बनता है। दोस्तों आपने बहुत बड़ा काम किया है। देश का नाम रोशन किया है। आपको मैं बहुत बधाई देता हूं और आप विश्वास कीजिए आगे भी आप विजयी होंगे और फिर से एक बार यहीं पर हम मिलेंगे। बहुत-बहुत धन्यवाद। बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री – ये लगातार तीसरी बार देश को मेडल दिलवाया है।

खिलाड़ी – थैंक यू सर।

प्रधानमंत्री – बहुत आशीर्वाद बेटा।

खिलाड़ी – और थैंक यू सो मच मैं सर के हाथ से लड्डू खा रही मेरा कल बर्थडे था तो आज सर के हाथ से…

प्रधानमंत्री – बहुत बधाई वाह।

प्रधानमंत्री – मुस्कुराओ यार ।

प्रधानमंत्री – जो खेलेगा वो खिलेगा।