Excellency, My Brother, My Friend,

इथियोपिया की यात्रा करके सच में मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह इथियोपिया का मेरा पहला दौरा है। लेकिन यहां कदम रखते ही मुझे अपनेपन और गहरी आत्मीयता का, उसका बहुत गहरा अनुभव हुआ है। भारत और इथियोपिया के बीच हजारों वर्षों से निरंतर संपर्क, संवाद और आदान- प्रदान होता रहा है। अनेक भाषाओं और समृद्ध परंपराओं से संपन्न हमारे दोनों देश विविधता में एकता का प्रतीक है। दोनों देश शांति और मानव कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध लोकतांत्रिक शक्तियां हैं। हम ग्लोबल साउथ के सहयात्री भी हैं, और साझेदार भी हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं।

अफ्रीकन यूनियन का मुख्यालय इथियोपिया में होना, इथियोपिया को अफ्रीकी डिप्लोमेसी का मीटिंग पॉइंट बनाता है। एक समावेशी विश्व, इंक्लूसिव वर्ल्ड के साझा विज़न से प्रेरित होकर भारत ने 2023 में यह सुनिश्चित किया कि अफ्रीकी यूनियन जी-20 का सदस्य बने। इन्हीं सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, आज हम भारत इथियोपिया संबंधों को स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर, उस स्तर पर ले जा रहे हैं। यह कदम हमारे संबंधों को नई ऊर्जा, नई गति और नई गहराई प्रदान करेगा।

भविष्य की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार होगा। आज हमें हमारे सहयोग के प्रमुख आयामों जैसे इकोनॉमी, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, हेल्थ, कैपेसिटी बिल्डिंग और मल्टीलेटरल को-ऑपरेशन पर विचार-विमर्श करने का मौका मिला। मुझे खुशी है कि आज हमने भारत में इथियोपिया के लिए स्टूडेंट स्कॉलरशिप को डबल करने का निर्णय लिया है।

Excellency,

पहलगाम आतंकी हमले पर आपकी संवेदनाओं और आतंकवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई में आपके समर्थन के लिए आपका बहुत-बहुत आभार। और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में मित्र देशों का साथ होना, ये बहुत ही मायने रखता है। एक बार फिर मैं आपका, मेरा और मेरे डेलीगेशन का इतना भव्य स्वागत करने के लिए हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

Explore More
ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം

ജനപ്രിയ പ്രസംഗങ്ങൾ

ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം
From school to PG, girls now outnumber boys

Media Coverage

From school to PG, girls now outnumber boys
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister wishes for the speedy recovery of Shri Ajay Rai
May 02, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi has wished for the speedy recovery of Shri Ajay Rai.

The Prime Minister stated that he received the news of Shri Ajay Rai being unwell and wished for him to get well at the earliest.

The Prime Minister posted on X:

"उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"