Development is the only solution for all problems related to poverty and unemployment: PM
India will progress only through the development of the States and for this the Centre and States have to work together: PM

देवियों और सज्‍जनों,

आज यहां अनेक शिलान्‍यास के और उद्घाटन के कार्यक्रम हुए। हम सब इस बात को अब भलीभांति समझने लगे हैं कि विकास का कोई पर्याय नहीं है। अगर हमें गरीबी से लड़ना है तो विकास करना होगा, हमें बेरोजगारी से लड़ना है, तो विकास करना होगा, हमें अशिक्षा से लड़ना है तो विकास करना होगा, यदि हमें आरोग्‍य की सुविधाएं मुहैया करानी होंगी तो विकास करना होगा। सब दुखों की अगर कोई एक दवाई है तो वो दवाई है – विकास। यह अच्‍छी बात है कि इन दिनों राज्‍यों के बीच भी विकास को लेकर एक स्‍पर्धा का माहौल बनता चला जा रहा है। राज्‍यों को लगने लगा है कि वो राज्‍य उस बात में मुझसे आगे निकल गया, अब हम कुछ कोशिश करेंगे, हम आगे निकलेंगे। आखिरकार देश को आगे बढ़ाना है तो राज्‍यों के विकास से ही आगे बढ़ने वाला है। इसलिए देश के विकास के लिए राज्‍यों का विकास.. इस मूलमंत्र को ले करके, केंद्र हो या राज्‍य हो, सबने मिलकर के काम करना, काम को आगे बढ़ाना, यह आवश्‍यक होता है।

विकास के कामों में राजनीति कितना नुकसान करती है उसका ब्‍यौरा आदरणीय मुख्‍यमंत्री जी ने विस्‍तार से दिया। अटल जी के समय में जो काम.. छ: महीने मिलते तो पूरा हो जाता, उसको पूरा होते-होते आज 2015 आ गया। मैं नीतीश जी की बात से सहमत हूं कि अटल जी की सरकार का चुनाव यदि थोड़ी देर से होता, छ: महीने मिल जाते तो उस समय अटल जी के मार्गदर्शन में.. और यही के रेल मंत्री थे नीतीश जी, यह काम पूरा हो गया होता। वो सही बोल रहे हैं। लेकिन बाद में सरकार बदल गई और रेल मंत्री यहां से ऐसे आए कि काम को रोक दिया गया और हमारे आने के बाद उसको चालू किया गया। अब, राजनीति जो करते हैं करें लेकिन नुकसान बिहार का हुआ, बिहार की जनता का हुआ। नीतीश कुमार की इस व्‍यथा के साथ मैं भी अपना स्‍वर मिलाता हूं।



लेकिन मैं इस मत का हूं कि हमें विकास की यात्रा को निरंतर गति देना चाहिए। आज नीतीश जी ने बहुत अच्‍छी बातें बताई कि भई IIT है, हमें यहां की आवश्‍यकताओं के अनुसार और यहां की क्षमता के अनुसार नई-नई faculties को लाना चाहिए। मुझे विश्‍वास है कि नए परिसर की क्षमता इतनी है, 500 बीघा ज़मीन है.. यह होगा। हम तो कोशिश यह कर रहे हैं कि दुनिया में जो top cost faculties हों उनको भी भारत में लाया जाए ताकि भारत के हमारे युवकों को देश के लिए जो आवश्‍यक है, जिस राज्‍य में IIT हैं, वहां जो आवश्‍यक है, उन विषयों को बल दिया जाए। सिर्फ दिल्‍ली में बैठ करके योजनाएं बनाने का वक्‍त पूरा हो गया। अब तो राज्य के मन में जो भाव उठते हैं, उसकी जो आवश्यकताएं होती हैं, उसके अनुसार ही दिल्ली को ढलना चाहिए, ये मेरी सोच है औऱ मैं उसी को आगे बढ़ा रहा हूं।

आज यहां एक Incubation centre का प्रारंभ हो रहा है। ये Incubation centre मैं मानता हूं, ये एक बहुत बड़ा नजराना है। IIT complex, इमारत से भी ज्यादा, ये Incubation centre बहुत बड़ा महत्वपूर्ण हमारा initiative है। इसलिए मैं इस बात से convince हूं। मैं जिस प्रदेश से आया हूं, लोगों ने परिश्रम किया होगा, परमात्मा ने कृपा की होगी, लक्ष्मी ने वहां जाना पसंद किया होगा लेकिन ये भूमि है, जहां सरस्वती वास करती है। यहां के नौजवान तेजस्‍वी हैं। और मैं मानता हूं, यहां की जो तेजस्विता है वो पूरे हिंदुस्तान को तेजस्वी बना सके, ऐसी तेजस्विता इस धरती पर है। ..और मुझे विश्वास है कि ये जो Incubation centre हम सोच रहे हैं, बनाने जा रहे हैं, वो भी एक विशेष मकसद से है।

आज हम देख रहे हैं कि Medical services, health sector ये सिर्फ डॉक्टर नाड़ी पकड़ लें, चार सवाल पूछ लें और निर्णय नहीं होता कि बीमारी क्या है, दवाई क्या दें? ढेर सारे मशीनों के अंदर से शरीर को गुजारा जाता है, भांति-भांति मशीनों को शऱीर पर लगाया जाता है उसके बाद बीमारी तय होती है, उसके बाद उपचार तय होता है। पूरे Health Sector में Technology का प्रभाव इतना बढ़ा है, इतने नये-नये संसाधनों का आविष्‍कार हो रहा है। आज भारत को गरीब व्‍यक्ति को अगर इन संसाधनों को मुहैया कराना पड़े.. विदेशों से लाना बहुत महंगा पड़ रहा है। इस पटना की धरती पर बिहार के मेरे नौजवानों की प्रतिभा को एक अवसर दिया जा रहा है कि इस incubation centre में प्रमुख रूप से Electronic and Digital mechanics के साथ किस प्रकार से हम Health Sector के नये विषयों में आविष्‍कार करें, उसका उत्‍पादन करें ताकि हमारे गरीब से गरीब के लिए हमारे अस्‍पतालों में भारत में बने हुए उत्‍तम से उत्‍तम साधन तैयार हों, जिसका लाभ गरीब को मिले, उस दिशा में हम काम करें। इसलिए यह incubation Centre भले ही पटना की धरती पर बनने वाला हो, लेकिन वह हिंदुस्‍तान के गरीबों के आरोग्‍य की आवश्‍यकताओं की पूर्ति करने का एक अहम कार्यक्रम बनेगा, यह मैं देख रहा हूं।

आखिरकार विकास करना है तो infrastructure का बहुत महत्‍व होता है। अगर infrastructure को बहुत महत्‍व नहीं दिया गया तो हम बहुत पिछड़कर रह जाएंगे। बिहार में चाहे rail हो, road हो air हो, उसको infrastructure मिलें, उसकी connectivity बढ़े, capacity बढ़ें, इस पर हम बल दे रहे हैं। हिंदुस्‍तान में शायद अधिकतम रेलमंत्री यदि किसी राज्‍य ने दिये है तो बिहार ने दिये हैं। जमाने से जैसे यह रेल डिपार्टमेंट बिहार के लिए reservation है। रेल मंत्री तो मिले हैं, रेल देने का काम मेरे दिमाग में भरा पड़ा है। मैं रेल के माध्‍यम से बिहार के दूर-सुदूर इलाकों को कैसे जोड़ पाऊं, मुख्‍य धारा में विकास की.. यहां infrastructure आता है, उसको कैसे आगे बढ़ाऊं, इस दिशा में योजनाएं लेकर के आगे चल रहा हूं।

आज एक महत्‍वपूर्ण कार्यक्रम हमने launch किया है। वैसे नीतीश जी ने धर्मेंद्र प्रधान जी की इतनी तारीफ कर दी है, उसी से मुझे समझ आता है कि इस प्रोजेक्‍ट का कितना महत्‍व है। नीतीश जी की बात सही है, आने वाले दिनों में जिस प्रकार से रोड का महत्‍व है, रेल का महत्‍व है वैसे ही गैस ग्रिड का भी महत्‍व है। पूरी economy में गैसे आधारित economy shape ले रही है और गैस पहुंचाने के लिए महंगा खर्चीला नेटवर्क खड़ा करना पड़ता है, infrastructure बनाना पड़ता है। मैं देख रहा हूं कि energy के sector में गैस की उपलब्धि उस देश की पूरी economy को बदल देती है। बिहार की economy को बदलने का एक बहुत बड़ा ताकतवर प्रयास.. गंगा तो हमारे पास है ही है, हम ऊर्जा गंगा को लेकर के आ रहे हैं आपके पास।



गैस पाइप लाइन बिछाएंगे सैंकड़ों किलोमीटर। पटना में पाइप लाइन से घर-घर गैस कैसे पहुंचे.. जैसे हमारे घर में गृहणी के kitchen में tap चालू करते ही पानी आता है, वैसे ही tap चालू करते ही गैस आ जाए, इसके लिए यह योजना है। हर परिवार को यह पहुंचे हैं .. सैंकड़ों किलोमीटर से दूर से पाइप लाइन आएगी, हां बड़ा महंगा कारोबार है लेकिन एक बार अगर वह लग गया तो सालों साल तक यहां के जीवन को भी लाभ होगा और यहां के quality of life में भी बहुत बड़ा फायदा होगा, economy में भी फायदा होगा।

जैसा नीतीश जी ने कहा कि बिजली का पैसा तक माफ कर दिया है, fertilizer कारखाने का। उस समय हमारे सुशील जी आया करते थे कि साहब हमसे 300 करोड़ क्‍यों ले रहे हो। लेकिन फिर भी बिहार ने तकलीफ झेल करके भी इस काम को किया है। वित्‍त मंत्री थे हमारे सुशील जी, कठिनाई होने के बावजूद भी किया। यह करने के बावजूद भी 10 साल बीत गए साहब, fertilizer कारखाने की किसी को याद नहीं आई। क्‍या गुनाह है बिहार का? बिहार की जेब से पैसा निकाल करके यहां की सरकार ने तकलीफ होने के बावजूद भी दिया लेकिन उसको रोक दिया गया। हमने तय किया है कि यह बिहार का यह हक है। यह fertilizer का काम चालू होगा। यहां के किसानों को सस्‍ता fertilizer मिले, यह काम हम करेंगे। बिहार की जनता का या बिहार की सरकार का कोई दोष नहीं था। बिहार की सरकार आगे आई थी। लेकिन काम रोक दिया गया। लेकिन भाईयों बहनों मैं आपको विश्‍वास दिलाता हूं कि यह काम भी पूरा होगा और नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा और किसान को fertilizer भी पहुंचेगा, इसका पूरा प्रबंध करके हम आगे बढ़ेंगे।

भाईयों बहनों, विकास की इस अवधारणा में हमने यह भी हमेशा निरंतर प्रयास किया है, cooperative federalism का। हमारा मत है कि राज्‍यों को अगर सहायता मिले, राज्‍यों को अगर अवसर मिले तो देश के आगे बढ़ने की ताकत बहुत बढ़ जाएगी। इसलिए 14th finance commission जो कि लागू हुआ है, उसके कारण बहुत बड़ा लाभ राज्‍यों को हो रहा है। एक राज्‍य को हो रहा है, एक को नहीं हो रहा है, ऐसा नहीं है। सभी राज्‍यों को हो रहा है। इसलिए कोई बिहार को कम मिला, अधिक मिला, किसी और राज्‍य को कम मिला, अधिक मिला, ऐसा नहीं है। क्‍योंकि हमारी योजना है। आज स्थिति ऐसी है.. एक जमाना था भारत का खजाना जो था, केंद्र का और राज्‍य का उसमें से 65-70% खजाना दिल्‍ली की सरकार की तिजौरी में रहता था। 38-35% सभी राज्‍यों की मिला करके तिजौरी में रहता था। हमने ऐसा एक महत्‍वपूर्ण फैसला किया है, कठिन काम लिया है सर पर। लेकिन जैसा नीतीश जी ने कहा कि मोदी जी आप पर हमारी आशा है, उसको पूरा करने के लिए हमने एक महत्‍वपूर्ण फैसला किया है। वो फैसला है vote in finance commission जिसके कारण आने वाले दिनों में बिहार को .. अगर पांच साल के finance commission का मैं देखूं तो बिहार को 2015 से 2020 के दरम्यिान finance commission के द्वारा करीब-करीब पौने चार लाख करोड़ के करीब रुपया मिलने वाले हैं। पौने चार लाख करोड़ के करीब रुपया मिलने वाले हैं, जो पहले सिर्फ बीते हुए समय में सिर्फ डेढ़ लाख करोड़ रुपया मिला था। डेढ़ लाख का पौने चार लाख करोड़ रुपया आने वाले दिनों में.. क्‍योंकि हम मानते हैं कि यह प्रदेश आगे बढ़ना चाहिए।

मेरा यह विश्‍वास है कि पूरब में जब तक प्रगति नहीं होती है, देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता। चाहे बिहार हो, चाहे पूर्वी उत्‍तर प्रदेश हो, चाहे ओडि़शा हो, चाहे पश्चिम बंगाल हो, चाहे झारखंड हो असम हो, नागालैंड हो, मिजोरम हो, यह सारा हिंदुस्‍तान का पूर्वी भाग यह जब विकसित नहीं होता है, यह भारत माता हमारी समृध नहीं हो सकती है। इसलिए बिहार का विकास, यह हमारा प्राइम एजेंडा है। पूर्वी भारत का विकास, हमारा मकसद है, हमारा लक्ष्‍य है। उसको आगे बढ़ाने के लिए अनेक विध हम नई योजनाएं लाने वाले हैं, उसको पूरा करेंगे।

आने वाले कुछ दिनों में हमारे कुछ साथियों से मैंने कहा है कि आप जाइये, शिलान्‍यास कीजिए, उद्घाटन कीजिए, काम को आगे बढ़ाइये। जैसे मुजफ्फरपुर स्‍वर्ण-वर्ष नेशनल हाइवे, 77 किलोमीटर को double lane करने का काम पूर्ण हो चुका है। करीब छ: सौ करोड़ रुपया की लागत लगी है। पटना-गया-डोबी रोड के four laning का काम मंजूर हो गया है। करीब 1231 करोड़ रुपये की लागत है। पटना-कोयलावर-भोजपुर और भोजपुर-बक्‍सर रोड के भी four laning का काम मंजूर हो चुका है। लागत है करीब 2012 करोड़ रुपया। भागलपुर बाइपास का काम मंजूर हो गया है। लागत है करीब 230 करोड़ रुपया। शिवहरी-सीतामढ़ी-जयनगर-निरहिया रोड का भी सुधार मंजूर कर दिया गया है। लागत है करीब 701 करोड़ रुपया। फतवा-हरनोद-बारा रोड का काम भी मंजूर कर दिया है। लागत है करीब 590 करोड़ रुपया। यह सारे नेशनल हाइवे के प्रोजेक्‍ट जो इस सरकार ने already मंजूर कर दिये हैं, इन सबकी लागत होती है करीब-करीब पांच हजार करोड़ रुपया। क्‍योंकि मैं जानता हूं कि बिहार को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए इन चीजों का भरपूर उपयोग होना चाहिए। और हम इसको करना चाहते हैं।



आपको याद होगा पिछले लोकसभा के चुनाव में मैं यहां आया था। गांधी मैदान में बम धमाकों के बीच, मैं भाषण कर रहा था। उस समय मैंने कहा था कि केंद्र में हम सत्‍ता में आएंगे तो बिहार को विशेष पैकेज देंगे। उस समय मैंने घोषणा की थी.. चुनाव के पहले मैंने घोषणा की थी, मैंने कहा था कि 50 हजार करोड़ रुपयों का पैकेज बिहार को दिया जाएगा। भाईयों बहनों मैं जब दिल्‍ली में बैठा, बारीकी से चीजों को देखा तो मैं इस नतीजे पर पहुंचा कि मेरे दिल दिमाग में बिहार की जो कल्‍पना है, बिहार को अगर मुझे उस ऊंचाई पर ले जाने में बिहार को साथ लेकर के चलना है तो 50 हजार करोड़ से बात बनने वाली नहीं है। उसे और अधिक करने की आवश्‍यकता है। मैं आज उसकी घोषणा नहीं करूंगा, मैं सही समय पर आ करके उसकी घोषणा करूंगा, लेकिन मैं इतना कहता हूं कि मैंने जो वादा किया उसको तो निभाऊंगा, उससे भी आगे मामला ले जाऊंगा, यह आपको मैं वादा करने आया हूं। ताकि बिहार को विकास की यात्रा में कोई रूकावट नहीं आनी चाहिए और विकास की यात्रा तेज गति से आगे बढ़नी चाहिए।

इसी एक अपेक्षा के साथ, मुझे विश्‍वास है कि आज जिन योजनाओं का आरंभ हुआ है, जिन कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई है, और भी हमारे मंत्रिगण के लोग आने वाले हैं, वो इस बात को आगे बढ़ाएंगे। आज यहां पर देशभर के कृषि वैज्ञानिकों को मैंने बुलाया है, पटना की धरती पर। अब इस कार्यक्रम के बाद उनके साथ बैठने वाला हूं, क्‍योंकि मैं मानता हूं कि हिंदुस्‍तान की second green revolution की संभावना अगर कहीं है, तो हिंदुस्‍तान के पूर्वी इलाके में हैं। बिहार में है, बंगाल में है, असम में है, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में है। second green revolution की संभावना इस इलाके में है। इसलिए मैंने देशभर के कृषि वैज्ञानिकों को आज पटना की धरती पर बुलाया है। वो यहां बैठ करके विचार-विमर्श करने वाले हैं। आने वाले दिनों में यहां के कृषि क्षेत्र को एक नई ताकत देने की दिशा में प्रयास करने वाले हैं।

मैं फिर एक बार बिहार सरकार का, बिहार की जनता-जर्नादन का, यहां के मुख्‍यमंत्री जी का स्‍वागत सम्‍मान के लिए हृदय से बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

बहुत-बहुत धन्‍यवाद।

Explore More
ಶ್ರೀರಾಮ ಜನ್ಮಭೂಮಿ ಮಂದಿರದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣ ಉತ್ಸವ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಅವರ ಭಾಷಣ

ಜನಪ್ರಿಯ ಭಾಷಣಗಳು

ಶ್ರೀರಾಮ ಜನ್ಮಭೂಮಿ ಮಂದಿರದ ಧ್ವಜಾರೋಹಣ ಉತ್ಸವ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಅವರ ಭಾಷಣ
Indian Railways takes up 764 km of new lines to boost connectivity in Bihar’s Seemanchal region

Media Coverage

Indian Railways takes up 764 km of new lines to boost connectivity in Bihar’s Seemanchal region
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
‘ವಿಕಸಿತ ಭಾರತ ಸಂಕಲ್ಪ ಅಭಿಯಾನಕ್ಕಾಗಿ ನಶೆ ಮುಕ್ತ ಯುವ ಸಮುದಾಯ’ದ ಉದ್ಘಾಟನಾ ಸಮಾರಂಭ ಉದ್ದೇಶಿಸಿ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಭಾಷಣ
August 02, 2026
I urge every citizen, especially our youth, to join this movement: PM
Today, as the nation has set the goal of a Viksit Bharat, it is imperative that the country's youth remain fit, brimming with self-confidence and permanently steer clear of drugs: PM
We must protect every youth from falling into the trap of addiction: PM
Society’ support, yoga and meditation give strength to our inner selves against addiction and today facilities like rehabilitation centers also help quit addiction: PM
Even if a youth has mistakenly fallen into the trap of addiction, it absolutely does not mean that all doors are closed for them: PM
We must always remember that if a child in the house falls victim to addiction, we must not hide it but seek medical help to free the child from addiction: PM
We should also create a culture of open communication with children in the family, so that you can hold their hand before they get caught in such a whirlpool: PM
I appeal to our professors to discuss the perils of drug abuse with their students and spearhead a movement against addiction on campuses to achieve significant results: PM

ನಮಸ್ಕಾರ!

ಇಂದು ಭಾರತೀಯರು ನಾವೆಲ್ಲರೂ ಒಂದು ಮಹತ್ತರ ಮತ್ತು ಮಹತ್ವದ ಸಂಕಲ್ಪಕ್ಕಾಗಿ ಒಂದುಗೂಡಿದ್ದೇವೆ. ದೇಶಾದ್ಯಂತದ ಸಾಧು ಸಂತರು, ವಿವಿಧ ರಾಜ್ಯಗಳನ್ನು ಪ್ರತಿನಿಧಿಸುವ ರಾಜ್ಯಪಾಲರು, ಮುಖ್ಯಮಂತ್ರಿಗಳು, ಇತರೆ ಜನಪ್ರತಿನಿಧಿಗಳು ಮತ್ತು 28,000ಕ್ಕೂ ಹೆಚ್ಚು ಸ್ಥಳಗಳಿಂದ ಸಂಪರ್ಕ ಹೊಂದಿರುವ 1 ಕೋಟಿಗೂ ಹೆಚ್ಚಿನ ಯುವ ಸ್ನೇಹಿತರು ಈ ಕಾರ್ಯಕ್ರಮದ ಭಾಗವಾಗಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಶುಭ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ, ಈ ಉದಾತ್ತ ಸಂಕಲ್ಪಕ್ಕಾಗಿ ಸೇರಿಕೊಂಡಿರುವ ಲಕ್ಷಾಂತರ ಯುವಕರನ್ನು ನಾನು ವಿಶೇಷವಾಗಿ ಸ್ವಾಗತಿಸುತ್ತೇನೆ ಮತ್ತು ಅಭಿನಂದಿಸುತ್ತೇನೆ. ಈ ಅಭಿಯಾನವು ವ್ಯಕ್ತಿಗಾಗಿ, ಕುಟುಂಬಕ್ಕಾಗಿ, ಸಮಾಜಕ್ಕಾಗಿ ಮತ್ತು ಮುಖ್ಯವಾಗಿ ದೇಶಕ್ಕಾಗಿ ನಡೆಯುತ್ತಿದೆ.

ಸ್ನೇಹಿತರೆ,

ವಿಕಸಿತ ಭಾರತ ಸಂಕಲ್ಪ ಅಭಿಯಾನಕ್ಕೆ, “ನಶೆ ಮುಕ್ತ ಯುವ ಸಮುದಾಯ” ಎಂಬ ಹೆಸರೇ ಸದೃಢವಾದ ಸಂಕಲ್ಪವನ್ನು ಸ್ಪಷ್ಟಪಡಿಸುತ್ತದೆ. ಭಾರತವು ಅಭಿವೃದ್ಧಿ ಹೊಂದಿದ ರಾಷ್ಟ್ರವಾಗುವ ಗುರಿ ಹೊಂದಿರುವುದರಿಂದ, ನಮ್ಮ ಯುವಕರು ದೇಹ ಮತ್ತು ಮನಸ್ಸಿನ ಆರೋಗ್ಯ ಹೊಂದಿರುವುದು, ಆತ್ಮವಿಶ್ವಾಸದಿಂದ ತುಂಬಿರುವುದು ಮತ್ತು ಮಾದಕ ವಸ್ತುಗಳ ದುರಾಭ್ಯಾಸದಿಂದ ಯಾವಾಗಲೂ ಮುಕ್ತರಾಗಿರುವುದು ಅತ್ಯಗತ್ಯ. ಇದೇ ಅಭಿಯಾನದ ಉದ್ದೇಶವಾಗಿದೆ. ನಮ್ಮ ಯುವಕರು ವ್ಯಸನದ ಅಪಾಯಗಳನ್ನು ಅರ್ಥ ಮಾಡಿಕೊಳ್ಳಬೇಕು, ಜಾಗೃತರಾಗಿರಬೇಕು ಮತ್ತು ಅದರಿಂದ ದೂರವಿರಬೇಕು ಎಂದು ನಾವೆಲ್ಲರೂ ಸಂಕಲ್ಪ ಮಾಡಬೇಕು. ರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ನಶೆ ಮುಕ್ತ ಯುವ ಸಮುದಾಯ ಅಭಿಯಾನವು ಈಗ ಈ ಸಂಕಲ್ಪದಲ್ಲಿ ಪ್ರಮುಖ ಪಾತ್ರ ವಹಿಸುತ್ತದೆ.

ಕಾಶಿಯ ಸಂಸದನಾಗಿ, ಈ ಅಭಿಯಾನವು ಕಳೆದ ವರ್ಷ ತನ್ನ ಪವಿತ್ರ ಮಣ್ಣಿನಲ್ಲಿ ಪ್ರಾಯೋಗಿಕ ಯೋಜನೆಯಾಗಿ ಆರಂಭವಾಯಿತು ಎಂಬುದರಿಂದ ನನಗೆ ಹೆಮ್ಮೆಯಿದೆ. ವೈಜ್ಞಾನಿಕ ಸ್ಪಷ್ಟತೆಯ ಜತೆಗೆ, ಇದು ಆಧ್ಯಾತ್ಮಿಕ ಶಕ್ತಿ, ಸಾಧು ಸಂತರ ಆಶೀರ್ವಾದ ಮತ್ತು ನಮ್ಮ ಮಹಾನ್ ಸಾಂಸ್ಕೃತಿಕ ಪರಂಪರೆಯನ್ನು ಹೊಂದಿದೆ. ಇದು ಶತಮಾನಗಳಿಂದ ಮಾದಕ ವಸ್ತುಗಳ ದುಶ್ಚಟಗಳನ್ನು ತಿರಸ್ಕರಿಸಿದ ಸಾಂಸ್ಕೃತಿಕ ಸಮರ್ಪಣೆಯನ್ನು ಸಾಕಾರಗೊಳಿಸುತ್ತದೆ. ಅದಕ್ಕಾಗಿಯೇ 125ಕ್ಕೂ ಹೆಚ್ಚು ಆಧ್ಯಾತ್ಮಿಕ ಸಂಸ್ಥೆಗಳು ಲಕ್ಷಾಂತರ ಜನರ ಕಲ್ಯಾಣಕ್ಕಾಗಿ ನಮ್ಮೊಂದಿಗೆ ಸೇರಿಕೊಂಡಿವೆ. ಸಾಮಾಜಿಕ ಸಂಸ್ಥೆಗಳು ಮತ್ತು ಎನ್ ಜಿಒಗಳು ಸಹ ಈ ಸಂಕಲ್ಪವನ್ನು ಸ್ವೀಕರಿಸಿವೆ. ಒಟ್ಟಾಗಿ, ಕಾಶಿ ಘೋಷಣೆಯ ಮೂಲಕ, ಒಂದು ಮಾರ್ಗಸೂಚಿಯನ್ನು ಸಿದ್ಧಪಡಿಸಲಾಗಿದೆ. ಇಂದು ಕಾಶಿಯಿಂದ ಹುಟ್ಟಿಕೊಂಡ ಈ ಪರಿಕಲ್ಪನೆಯು ರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ಯೋಜನೆಯಾಗಿದೆ. ಇಂದಿನಿಂದ, ನಶೆ ಮುಕ್ತ ಯುವ ಸಮುದಾಯ ಅಭಿಯಾನವು ದೇಶಾದ್ಯಂತ ಆರಂಭವಾಗುತ್ತದೆ.

ಸ್ನೇಹಿತರೆ,

ಕೆಲವು ಪ್ರಯತ್ನಗಳನ್ನು ಪ್ರತ್ಯೇಕವಾಗಿ ಮಾಡಿದಾಗ, ಅದು ಆಯಾಸ ಅಥವಾ ನಿರುತ್ಸಾಹ ಉಂಟುಮಾಡಬಹುದು. ಆದರೆ ಅವು ಸಾಮೂಹಿಕ ಆಂದೋಲನಗಳಾದಾಗ, ಲಕ್ಷಾಂತರ ಜನರು ಹೆಗಲಿಗೆ ಹೆಗಲು ಕೊಟ್ಟು ನಡೆದಾಗ, ಒಂಟಿಯಾಗಿ ಕಾರ್ಯ ನಿರ್ವಹಿಸಲು ಸಾಧ್ಯವಾಗದವರೂ ಸಹ ಹೊಸ ಶಕ್ತಿ ಪಡೆಯುತ್ತಾರೆ. ಸಾಮೂಹಿಕ ಶಕ್ತಿ ಪ್ರಬಲವಾಗುತ್ತದೆ. ಇಂದು ಈ ಅಭಿಯಾನವು ಪ್ರತಿ ಯುವಕರ ಹೃದಯವನ್ನು ತಟ್ಟುತ್ತದೆ. ಸ್ವಲ್ಪ ಸಮಯದ ಹಿಂದೆ, ದೇಶಾದ್ಯಂತ ಲಕ್ಷಾಂತರ ಯುವಕರು ವ್ಯಸನದಿಂದ ಮುಕ್ತರಾಗುವ ಸಂಕಲ್ಪ ಸ್ವೀಕರಿಸಿದರು. ನಿಮ್ಮ ಜೀವನವನ್ನು ಮಾದಕ ವಸ್ತುಗಳಿಂದ ಮುಕ್ತವಾಗಿಡಲು ಮತ್ತು ನಿಮ್ಮ ಶಾಲೆಗಳು, ಕಾಲೇಜುಗಳು ಮತ್ತು ಸಮುದಾಯಗಳಲ್ಲಿ ವ್ಯಸನ ಮುಕ್ತರಾಗುವ ಸಂದೇಶವನ್ನು ಹರಡಲು ನೀವು ಸಂಕಲ್ಪಿಸಿದ್ದೀರಿ.

ಸ್ನೇಹಿತರೆ,

ಇಂದು ಸ್ವೀಕರಿಸಿದ ಈ ಸಂಕಲ್ಪವು 100 ವಾರಗಳವರೆಗೆ ಮುಂದುವರಿಯುತ್ತದೆ. ಪ್ರತಿ ಭಾನುವಾರ ಕಲೆ, ಸಂಸ್ಕೃತಿ, ಕ್ರೀಡೆ, ಧ್ಯಾನ, ಆಧ್ಯಾತ್ಮಿಕತೆ ಮತ್ತು ಸೇವೆಗೆ ಸಂಬಂಧಿಸಿದ ಚಟುವಟಿಕೆಗಳನ್ನು ಆಯೋಜಿಸಲಾಗುತ್ತದೆ. ವ್ಯಸನ ಮುಕ್ತರಾಗುವ ಸಂದೇಶವು ಹೊಸ ಜನರನ್ನು ತಲುಪುತ್ತದೆ. ಈ 100 ಭಾನುವಾರಗಳು ಮಾದಕ ವಸ್ತು ಮುಕ್ತ ಭಾರತದತ್ತ 100 ಬಲಿಷ್ಠ ಹೆಜ್ಜೆಗಳಾಗಿವೆ.

ಸ್ನೇಹಿತರೆ,

ಇಂದು ಸಾವಿರಾರು ಶಾಲೆಗಳು, ಕಾಲೇಜುಗಳು ಮತ್ತು ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯಗಳ ಲಕ್ಷಾಂತರ ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳು ಈ ಕಾರ್ಯಕ್ರಮದಲ್ಲಿ ಆನ್‌ಲೈನ್‌ನಲ್ಲಿ ಸಂಪರ್ಕ ಹೊಂದಿದ್ದಾರೆ. ನನ್ನ ಭಾರತದ ಲಕ್ಷಾಂತರ ಸ್ವಯಂಸೇವಕರು ಸಹ ಭಾಗವಹಿಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ. ನಮ್ಮ ಎನ್ನೆಸ್ಸೆಸ್ ಯುವಕರು ಸಹ ನಮ್ಮೊಂದಿಗಿದ್ದಾರೆ. ವಿವಿಧ ಪ್ರದೇಶಗಳು, ಸಂಸ್ಥೆಗಳು ಮತ್ತು ಹಿನ್ನೆಲೆಗಳಿಂದ ಬಂದಿರುವ 1 ಕೋಟಿಗೂ ಹೆಚ್ಚಿನ ಯುವಕರು ಇಂದು ಒಂದಾಗಿದ್ದಾರೆ. ನೀವು ಈ ಬೃಹತ್ ಆಂದೋಲನದ ನಾಯಕರಾಗಿದ್ದೀರಿ. ಭಾರತದ ಯುವಕರು ತಮ್ಮ ಕರ್ತವ್ಯಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಎಷ್ಟು ಜಾಗೃತರು, ಬುದ್ಧಿವಂತರು ಮತ್ತು ಜವಾಬ್ದಾರಿಯುತರು ಎಂಬ ನನ್ನ ನಂಬಿಕೆಯನ್ನು ನೀವು ಬಲಪಡಿಸಿದ್ದೀರಿ. ಈ ಅಭಿಯಾನಕ್ಕಾಗಿ ನಿಮ್ಮೆಲ್ಲರಿಗೂ ನನ್ನ ಶುಭಾಶಯಗಳನ್ನು ಕೋರುತ್ತೇನೆ.

ನನ್ನ ಯುವ ಸ್ನೇಹಿತರೆ,

ನೀವು ನವಭಾರತದ ಚಾಲನಾಶಕ್ತಿಯಾಗಿದ್ದೀರಿ. ಮುಂದಿನ 20-25 ವರ್ಷಗಳಲ್ಲಿ ನೀವು ನಿಮ್ಮ ಸ್ವಂತ ಜೀವನವನ್ನು ರೂಪಿಸಿಕೊಳ್ಳುತ್ತೀರಿ. 2047ರ ವೇಳೆಗೆ ದೇಶವನ್ನು ಅಭಿವೃದ್ಧಿ ಹೊಂದಿದ ಭಾರತವಾಗುವ ಗುರಿಯತ್ತ ಕೊಂಡೊಯ್ಯುವವರು ನೀವೇ. ನೀವು ಶೃಂಗಸಭೆಯಲ್ಲಿ ಕುಳಿತು ಆ ಸಾಧನೆಯ ಫಲವನ್ನು ಆನಂದಿಸುವಿರಿ. ದೇಶಕ್ಕೆ ನಿಮ್ಮ ಶಕ್ತಿ, ಕಲ್ಪನೆ ಮತ್ತು ಪ್ರತಿಭೆ ಬೇಕು. ಅದಕ್ಕಾಗಿಯೇ, ರಾಷ್ಟ್ರದ ಹಿತದೃಷ್ಟಿಯಿಂದ ಮತ್ತು ನಿಮ್ಮ ಸ್ವಂತ ಜೀವನಕ್ಕಾಗಿ, ವ್ಯಸನದಿಂದ ಮುಕ್ತವಾಗಿರುವುದು ಅತ್ಯಗತ್ಯ. ಮಾದಕ ದ್ರವ್ಯಗಳು ಗಮನವನ್ನು ಬೇರೆಡೆಗೆ ಸೆಳೆಯುತ್ತವೆ, ಕ್ರಮೇಣ ಯುವಕರನ್ನು ಅವರ ಕನಸುಗಳಿಂದ ದೂರ ಎಳೆಯುತ್ತವೆ. ಈಗಷ್ಟೇ ಪ್ರದರ್ಶಿಸಲಾದ ಕಿರು ನಾಟಕವು ಸಮಸ್ಯೆಯನ್ನು, ಅದು ಸೃಷ್ಟಿಸುವ ಬಿಕ್ಕಟ್ಟುಗಳನ್ನು ಮತ್ತು ಅದನ್ನು ನಿವಾರಿಸುವ ಸಾಮೂಹಿಕ ಮಾರ್ಗವನ್ನು ಸುಂದರವಾಗಿ ವರ್ಣಿಸಿದೆ. ಸಂಕ್ಷಿಪ್ತವಾಗಿದ್ದರೂ, ಅದು ಕೇವಲ ನಾಟಕವಾಗಿರಲಿಲ್ಲ - ಅದು ನಮ್ಮನ್ನು ಜಾಗೃತಗೊಳಿಸುವ ಮತ್ತು ಹೋರಾಡಲು ಪ್ರೇರೇಪಿಸುವ ಪ್ರಬಲ ಸಂದೇಶವಾಗಿತ್ತು.

ಸ್ನೇಹಿತರೆ,

ಇಂದು ನಮ್ಮ ಯುವಕರು ಸ್ಟಾರ್ಟಪ್‌ಗಳಲ್ಲಿ ಶ್ರೇಷ್ಠತೆ ಸಾಧಿಸುವುದನ್ನು, ಕೃತಕ ಬುದ್ಧಿಮತ್ತೆ ತಂತ್ರಜ್ಞಾನದಲ್ಲಿ ಮುಂಚೂಣಿಯಲ್ಲಿರುವುದನ್ನು, ಕ್ರೀಡೆಯಲ್ಲಿ ತ್ರಿವರ್ಣ ಧ್ವಜ ಹಾರಿಸುವುದನ್ನು ಮತ್ತು ಬಾಹ್ಯಾಕಾಶದಿಂದ ವಿಜ್ಞಾನದವರೆಗೆ ಹೊಸ ದಾಖಲೆಗಳನ್ನು ನಿರ್ಮಿಸುವುದನ್ನು ನಾವು ನೋಡುತ್ತಿದ್ದೇವೆ. ಆದರೆ ಒಬ್ಬ ಯುವಕ ಮಾದಕ ವ್ಯಸನಕ್ಕೆ ಬಲಿಯಾದಾಗ, ಸೋಲುವುದು ಕೇವಲ ಒಬ್ಬ ಯುವಕನಲ್ಲ, ಒಂದು ಕನಸು ಸಾಯುತ್ತದೆ, ಒಂದು ಕುಟುಂಬ ಮುರಿದುಹೋಗುತ್ತದೆ, ಸಮಾಜ ನರಳುತ್ತದೆ. ವ್ಯಸನವು ತಾಯಿಯ ನಗುವನ್ನು ಕಸಿದುಕೊಳ್ಳುತ್ತದೆ, ತಂದೆಯ ಭರವಸೆಯನ್ನು ಮುರಿಯುತ್ತದೆ, ಸಹೋದರಿಯ ಬಂಧವನ್ನು ದುರ್ಬಲಗೊಳಿಸುತ್ತದೆ, ಕಿರಿಯ ಸಹೋದರನ ಆದರ್ಶವನ್ನು ಕದಿಯುತ್ತದೆ. ತಮ್ಮ ಮಗು ತಮ್ಮ ಕಣ್ಣುಗಳ ಮುಂದೆಯೇ ವ್ಯರ್ಥವಾಗುವುದನ್ನು ಹಿರಿಯರು ನೋಡುವಂತೆ ಮಾಡುತ್ತದೆ. ಕುಟುಂಬಗಳು ಮತ್ತು ಸಮಾಜದಲ್ಲಿ ಇದು ಸಂಭವಿಸಿದಾಗ, ದೇಶದ ಬಲವೂ ದುರ್ಬಲಗೊಳ್ಳುತ್ತದೆ. ಶತ್ರುಗಳು ಇದನ್ನು ಬಳಸಿಕೊಳ್ಳುತ್ತಾರೆ, ನಮ್ಮ ಯುವಕರನ್ನು ತಮ್ಮ ಭಯೋತ್ಪಾದನಾ ಯೋಜನೆಗಳ ಭಾಗವಾಗಿ ವ್ಯಸನದಲ್ಲಿ ಸಿಲುಕಿಸಲು ಪಿತೂರಿ ನಡೆಸುತ್ತಾರೆ, ಹಣ ಗಳಿಸಲು ಮತ್ತು ನಮ್ಮಂತಹ ದೇಶಗಳನ್ನು ನಾಶ ಮಾಡಲು ಮಾದಕವಸ್ತುಗಳನ್ನು ತುಂಬುತ್ತಾರೆ. ಅದಕ್ಕಾಗಿಯೇ ನಾವು ಪ್ರತಿಯೊಬ್ಬ ಯುವಕರನ್ನು ಈ ಬಲೆಗೆ ಬೀಳದಂತೆ ರಕ್ಷಿಸಬೇಕು.

ಸ್ನೇಹಿತರೆ,

ವ್ಯಸನದಿಂದ ಮುಕ್ತರಾಗುವ ಮೂಲಕ, ನೀವು ನಿಮ್ಮ ಸಾಮರ್ಥ್ಯವನ್ನು ರಕ್ಷಿಸಿಕೊಳ್ಳಬೇಕು. ನೆನಪಿಡಿ, ಮಾದಕ ವಸ್ತುಗಳು ತಾತ್ಕಾಲಿಕ "ಉನ್ನತ"ವನ್ನು ನೀಡಬಹುದು, ಆದರೆ ಅವು ನಿಮ್ಮ ವೃತ್ತಿ ಮತ್ತು ಕುಟುಂಬ ಜೀವನವನ್ನು "ಕಡಿಮೆ" ಮಾಡುತ್ತವೆ. ನಾವು ಎಂದಿಗೂ ವ್ಯಸನಕ್ಕೆ ಬಲಿಯಾಗಬಾರದು.

ಸ್ನೇಹಿತರೆ,

ನಮ್ಮ ಸಮಾಜವು ಯಾವಾಗಲೂ ವ್ಯಸನವನ್ನು ದುಷ್ಟತನವೆಂದು ನೋಡಿದೆ. ಸಾಧು ಸಂತರು ಮತ್ತು ಗುರುಗಳು ಇದರ ವಿರುದ್ಧ ನಮಗೆ ಎಚ್ಚರಿಕೆ ನೀಡಿದ್ದಾರೆ. ಗುರು ಗ್ರಂಥ ಸಾಹಿಬ್ ಕೂಡ ಹೀಗೆ ಹೇಳುತ್ತದೆ: “ಜಿತು ಪೀತೈ ಮತಿ ದೂರಿ ಹೋಯಿ ಬರಲು ಪಾವೈ ವಿಚಿ ಆಯಿ. ಆಪ್ನಾ ಪರಾಯ ನ ಪಚ್ಛನೈ ಖಸ್ಮಹು ಧಕೇ ಖೈ.” - ಅಂದರೆ, ಒಂದು ವಸ್ತುವು ಬುದ್ಧಿವಂತಿಕೆ ಮತ್ತು ವಿವೇಚನೆಯನ್ನು ಮರೆಮಾಡಿದಾಗ, ಒಬ್ಬರು ಸ್ವಯಂ ಮತ್ತು ಇತರರ ನಡುವಿನ ವ್ಯತ್ಯಾಸವನ್ನು ಮರೆತಾಗ, ಅಂತಹ ಮಾದಕತೆಯು ಅವನತಿಗೆ ಮಾತ್ರ ಕಾರಣವಾಗುತ್ತದೆ.

ಸ್ನೇಹಿತರೆ,

ನಮ್ಮ ಸಂಸ್ಕೃತಿ ಯಾವಾಗಲೂ ಎಚ್ಚರಿಕೆಗಳನ್ನು ನೀಡಿದೆ, ವ್ಯಸನದಿಂದ ತಪ್ಪಿಸಿಕೊಳ್ಳುವ ಮಾರ್ಗಗಳನ್ನು ತೋರಿಸಿದೆ. ಸಾಮಾಜಿಕ ಬೆಂಬಲ, ಯೋಗ ಮತ್ತು ಧ್ಯಾನದ ಬಲ, ಎಲ್ಲವೂ ಮಾದಕ ವಸ್ತುಗಳ ವಿರುದ್ಧ ನಮ್ಮ ಆಂತರಿಕ ಆತ್ಮವನ್ನು ಸಬಲಗೊಳಿಸುತ್ತದೆ. ಇಂದು ನಮ್ಮಲ್ಲಿ ಪುನರ್ವಸತಿ ಕೇಂದ್ರಗಳೂ ಇವೆ. ಆದ್ದರಿಂದ ಯುವಕರು ವ್ಯಸನಕ್ಕೆ ಬಿದ್ದರೆ, ಎಲ್ಲಾ ಬಾಗಿಲುಗಳು ಮುಚ್ಚಲ್ಪಟ್ಟಿವೆ ಎಂದರ್ಥವಲ್ಲ. ಕುಟುಂಬಗಳು ಸಾಮಾಜಿಕ ಪ್ರತಿಷ್ಠೆಯಿಂದ ಅದನ್ನು ಮರೆಮಾಡಬಾರದು. ಸಹಾಯವನ್ನು ಪಡೆಯಿರಿ, ಮುಕ್ತವಾಗಿ ಮಾತನಾಡಿ, ತಜ್ಞರನ್ನು ಸಂಪರ್ಕಿಸಿ ಮತ್ತು ನಿಮ್ಮ ಮಗುವನ್ನು ಮುಕ್ತಗೊಳಿಸಲು ವೈದ್ಯಕೀಯ ಬೆಂಬಲ ಪಡೆಯಿರಿ. ಮನೆಯಲ್ಲಿ ಮುಕ್ತ ಸಂಭಾಷಣೆಯ ಸಂಸ್ಕೃತಿಯನ್ನು ನಿರ್ಮಿಸಿ, ಇದರಿಂದ ನೀವು ಆರಂಭಿಕ ಚಿಹ್ನೆಗಳನ್ನು ಗಮನಿಸಬಹುದು - ಹಿಂತೆಗೆದುಕೊಳ್ಳುವಿಕೆ, ಗೌಪ್ಯತೆ, ತಡರಾತ್ರಿಗಳು, ಹಣಕ್ಕಾಗಿ ಅಸಾಮಾನ್ಯ ಬೇಡಿಕೆಗಳು – ಇವೆಲ್ಲವೂ ವಿಳಂಬವಾಗುವ ಮೊದಲು ಜಾಗೃತರಾಗಿ.

ಸ್ನೇಹಿತರೆ,

ಕಾಲೇಜುಗಳು ಮತ್ತು ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯಗಳ ಪ್ರಾಧ್ಯಾಪಕರಿಗೆ ನಾನು ಮನವಿ ಮಾಡುತ್ತೇನೆ. ಮಾದಕ ವಸ್ತುಗಳ ಅಪಾಯಗಳ ಬಗ್ಗೆ ಶಿಕ್ಷಣ ತಜ್ಞರ ಜತೆಗೆ, ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳೊಂದಿಗೆ ಮಾತನಾಡಿ. ನಿಮ್ಮ ಕ್ಯಾಂಪಸ್‌ಗಳಲ್ಲಿ ಒಂದು ಆಂದೋಲನ ಆರಂಭಿಸಿ. ನಿಮ್ಮ ಪ್ರಯತ್ನಗಳು ದೊಡ್ಡ ಫಲಿತಾಂಶಗಳನ್ನು ತರಬಹುದು. ನೆನಪಿಡಿ, ವ್ಯಸನದ ವಿರುದ್ಧ ಹೋರಾಡಿ ಜಯಿಸುವವರು ದುರ್ಬಲರಲ್ಲ, ಅವರು ನಿಜವಾದ ಯೋಧರು. ಸಮಾಜವು ಅವರನ್ನು ಗೌರವಿಸಬೇಕು, ಅವರನ್ನು ಅಪ್ಪಿಕೊಳ್ಳಬೇಕು ಮತ್ತು ಅವರಿಗೆ 2ನೇ ಅವಕಾಶ ನೀಡಬೇಕು. ಅವರ ಧೈರ್ಯವೇ ಅವರನ್ನು ವ್ಯಾಖ್ಯಾನಿಸುತ್ತದೆ, ಅವರ ಭೂತಕಾಲವಲ್ಲ.

ಸ್ನೇಹಿತರೆ,

ಸರ್ಕಾರವು ಈ ಅಭಿಯಾನದಲ್ಲಿ ಯುವಕರೊಂದಿಗೆ ದೃಢವಾಗಿ ನಿಂತಿದೆ. ಮಾದಕ ವಸ್ತುಗಳ ಕಳ್ಳಸಾಗಣೆದಾರರ ವಿರುದ್ಧ ಕಠಿಣ ಕ್ರಮ ಕೈಗೊಳ್ಳಲಾಗುತ್ತಿದೆ. ಬಂಧನಗಳು ಹೆಚ್ಚಿವೆ, ಸಾವಿರಾರು ಕೋಟಿ ರೂ. ಮೌಲ್ಯದ ಮಾದಕ ವಸ್ತುಗಳನ್ನು ವಶಪಡಿಸಿಕೊಳ್ಳಲಾಗಿದೆ. ಇದು ನಮ್ಮ ಸರ್ಕಾರ ಮಾದಕ ವಸ್ತುಗಳ ವಿರುದ್ಧ ಎಷ್ಟು ಕಠಿಣವಾಗಿದೆ ಎಂಬುದನ್ನು ತೋರಿಸುತ್ತಿದೆ. ಕೇಂದ್ರ ಮತ್ತು ರಾಜ್ಯ ಸರ್ಕಾರಗಳು ಈ ಕಾರ್ಯಾಚರಣೆಯನ್ನು ಪೂರ್ಣ ಪ್ರಮಾಣದಲ್ಲಿ ಮುಂದುವರಿಸುತ್ತವೆ ಎಂಬ ವಿಶ್ವಾಸ ನನಗಿದೆ. ನಮ್ಮ ಯುವಕರು ವ್ಯಸನದಿಂದ ಮುಕ್ತರಾಗುತ್ತಾರೆ, ತಮ್ಮ ಶಕ್ತಿಯನ್ನು ಉಳಿಸಿಕೊಳ್ಳುತ್ತಾರೆ ಮತ್ತು ಅಭಿವೃದ್ಧಿ ಹೊಂದಿದ ಭಾರತದ ಸಂಕಲ್ಪವನ್ನು ಮುನ್ನಡೆಸುತ್ತಾರೆ ಎಂದು ನಾನು ನಂಬುತ್ತೇನೆ. ಇಂದು ನಾನು ಅನೇಕ ಪೂಜ್ಯ ಸಾಧು ಸಂತರನ್ನು ನೋಡುತ್ತಿದ್ದೇನೆ, ನಾನು ಅವರಿಗೆ ಗೌರವದಿಂದ ನಮಸ್ಕರಿಸುತ್ತೇನೆ. ದೇಶಾದ್ಯಂತದ ಆಧ್ಯಾತ್ಮಿಕ ಮತ್ತು ಸಾಮಾಜಿಕ ಸಂಸ್ಥೆಗಳು, ತಮ್ಮ ಭಕ್ತರು ಮತ್ತು ಯುವಕರೊಂದಿಗೆ, ಈ ಅಭಿಯಾನವನ್ನು ಮುಂದಕ್ಕೆ ಕೊಂಡೊಯ್ಯಬಹುದು. ಮುಂಬರುವ 100 ವಾರಗಳಲ್ಲಿ, ಪ್ರತಿಯೊಂದು ಸಂಸ್ಥೆಯು ಒಂದು ವಾರದ ಜವಾಬ್ದಾರಿ ವಹಿಸಿಕೊಂಡರೆ, ದೇಶಾದ್ಯಂತ ಚಟುವಟಿಕೆಗಳನ್ನು ಮುನ್ನಡೆಸಿದರೆ ಮತ್ತು ಪ್ರತಿ ಭಾನುವಾರ ಪ್ರಮುಖ ಕಾರ್ಯಕ್ರಮಗಳನ್ನು ಆಯೋಜಿಸಿದರೆ, ನಾವು ನಿರ್ಮಿಸಬಹುದಾದ ಆಂದೋಲನದ ಪ್ರಮಾಣವನ್ನು ಊಹಿಸಿ. ಈ ಉದಾತ್ತ ಉದ್ದೇಶವನ್ನು ಆಶೀರ್ವದಿಸಿದ್ದಕ್ಕಾಗಿ ಸಾಧು ಸಂತರು, ಆಚಾರ್ಯರು ಮತ್ತು ಸಂಸ್ಥೆಗಳ ನಾಯಕರಿಗೆ ನಾನು ಧನ್ಯವಾದ ಹೇಳುತ್ತೇನೆ. ಇಂದು ಸೇರಿಕೊಂಡಿರುವ 1 ಕೋಟಿಗೂ ಹೆಚ್ಚು ಯುವಕರನ್ನು ನಾನು ವಿಶೇಷವಾಗಿ ಅಭಿನಂದಿಸುತ್ತೇನೆ. ನನ್ನ ಭಾರತದ ಸ್ವಯಂಸೇವಕರನ್ನು ನಾನು ಪ್ರಶಂಸಿಸುತ್ತೇನೆ. ಅವರು ಏನೇ ಸಂಕಲ್ಪ ಮಾಡಿದರೂ ಅವರು ಸಾಧಿಸುತ್ತಾರೆ. ಇತ್ತೀಚೆಗೆ ಭಾರತದ ಗಡಿ ಹಳ್ಳಿಗಳಲ್ಲಿ 1 ವಾರ ಕಳೆದ ಕೆಲವರನ್ನು ನಾನು ಭೇಟಿಯಾದೆ, ಗಡಿ ಹಳ್ಳಿಗಳನ್ನು ಹಿಂದೆ "ಕೊನೆಯ ಅಥವಾ ಅನತಿ ದೂರದ ಹಳ್ಳಿಗಳು" ಎಂದು ಕರೆಯಲಾಗುತ್ತಿತ್ತು, ಈಗ ಹೆಮ್ಮೆಯಿಂದ "ಮೊದಲ ಹಳ್ಳಿಗಳು" ಎಂದು ಕರೆಯಲಾಗುತ್ತಿದೆ. ಅವರ ಅನುಭವಗಳು ಸ್ಫೂರ್ತಿದಾಯಕವಾಗಿದ್ದವು. ಇಂದು ಅವರು ಈ ಬೃಹತ್ ಕಾರ್ಯಕ್ರಮ ಆಯೋಜಿಸಿದ್ದಾರೆ, ಇದು ರಾಷ್ಟ್ರದ ಬಗೆಗಿನ ಅವರ ಅರಿವು ಮತ್ತು ಸಮರ್ಪಣೆಯ ಸಂಕೇತವಾಗಿದೆ. ನಾನು ಅವರನ್ನು ಅಭಿನಂದಿಸುತ್ತೇನೆ ಮತ್ತು ವಂದಿಸುತ್ತೇನೆ. ನಿಮ್ಮೆಲ್ಲರ ಸಾಮೂಹಿಕ ಪ್ರಯತ್ನಗಳ ಮೂಲಕ ಈ ಆಂದೋಲನವು ಪ್ರತಿ ಮನೆ, ಪ್ರತಿ ಯುವ ಹೃದಯವನ್ನು ತಲುಪುತ್ತದೆ ಮತ್ತು ಮಾದಕವಸ್ತು ಕಳ್ಳಸಾಗಣೆದಾರರಿಗೆ ದೊಡ್ಡ ಪ್ರತಿಬಂಧಕವಾಗುತ್ತದೆ ಎಂಬ ವಿಶ್ವಾಸ ನನಗಿದೆ. ನಾವೆಲ್ಲರೂ ಒಟ್ಟಾಗಿ ಮುಂದುವರಿಯೋಣ. ನಿಮ್ಮೆಲ್ಲರಿಗೂ ನನ್ನ ಶುಭಾಶಯಗಳು!

ತುಂಬು ಧನ್ಯವಾದಗಳು!