प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह प्रधानमंत्री कार्नी की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

27 फरवरी को प्रधानमंत्री कार्नी मुंबई पहुंचेंगे। अगले दो दिनों में, वे विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और भारत और कनाडा के मुख्‍य कार्यकारी अधकिारियों, उद्योग और वित्तीय विशेषज्ञों, नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों के साथ-साथ भारत में स्थित कनाडा के पेंशन फंड प्रमुखों के साथ वार्तालाप करेंगे। प्रधानमंत्री कार्नी 1 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगे। 2 मार्च को, दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और यह कनानास्किस (जून 2025) और जोहान्सबर्ग (नवंबर 2025) में हुई उनकी पिछली बैठकों पर आधारित होगी। वे व्यापार और निवेश; ऊर्जा; महत्वपूर्ण खनिज; कृषि; शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार सहित प्रमुख स्तंभों में वर्तमान में जारी सहयोग की भी समीक्षा करेंगे और जन-संबंधों को मजबूत बनाने पर भी चर्चा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्नी बाद में दिन में आयोजित होने वाले भारत-कनाडा मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के फोरम में भी भाग लेंगे।

यह दौरा भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रहा है। दोनों प्रधानमंत्रियों ने पहले ही एक रचनात्मक और संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है और यह एक-दूसरे की चिंताओं और संवेदनशीलता के प्रति पारस्परिक सम्मान, मजबूत जन-संबंधों और बढ़ती आर्थिक पूरकता पर आधारित होगी। दोनों नेताओं की आगामी बैठक भारत और कनाडा के बीच एक दूरदर्शी साझेदारी के निर्माण में सकारात्मक गति और साझा दृष्टिकोण की पुष्टि करने का अवसर प्रदान करेगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi becomes first world leader to cross 100 million Instagram followers

Media Coverage

PM Modi becomes first world leader to cross 100 million Instagram followers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
February 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने अपना जीवन देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर जी का व्यक्तित्व और कार्य हर पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।