नव नियुक्त अभ्यर्थियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित किये
"सेवा के प्रति इन नवनियुक्त अभ्यर्थियों का समर्पण देश को अपने लक्ष्य पूरे करने में सक्षम बनाएगा"
"नारीशक्ति वंदन अधिनियम नई संसद में, देश के नए भविष्य की शुरुआत है "
"प्रौद्योगिकी ने भ्रष्टाचार रोका है, विश्वसनीयता में सुधार किया है, जटिलता में कमी लाई है और सुविधा में वृद्धि की है"
"सरकार की नीतियां एक नई मानसिकता, निरंतर निगरानी, ​​मिशन मोड में कार्यान्वयन और जन भागीदारी पर आधारित हैं, जिन्होंने महत्वपूर्ण लक्ष्यों की पूर्ति का मार्ग प्रशस्त किया है"

नमस्‍कार,

आज के इस रोजगार मेले में जिन अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र मिले हैं, उन सभी को बहुत बहुत बधाई। आप सभी ने कड़े परिश्रम के बाद ये सफलता हासिल की है। आप का चयन लाखों अभ्यर्थियों के बीच से किया गया है, इसलिए इस सफलता का आपके जीवन में बहुत बड़ा महत्व है।

आज चारों तरफ देश में गणेश उत्‍सव की धूम चल रही है। इस पावन काल में आप सभी के नए जीवन का श्री गणेश हो रहा है। भगवान गणेश सिद्धि के देवता हैं। मेरी कामना है कि आपकी सेवाओं का संकल्प, राष्ट्र के लक्ष्यों को सिद्धि तक ले जाए

साथियों,

आज हमारा देश ऐतिहासिक उपलब्धियों और फैसलों का साक्षी बन रहा है। कुछ दिन पहले ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में देश की आधी आबादी को बहुत बड़ी ताकत मिली है। 30 वर्षों से महिला आरक्षण का जो विषय लंबित था, वो अब रिकॉर्ड वोटों के साथ दोनों सदनों से पास हुआ है।

आप कल्पना कीजिए कि ये कितनी बड़ी उपलब्धि है। ये मांग तब से हो रही थी, जब आप लोगों में से ज्यादातर लोगों का जन्म भी नहीं हुआ होगा। ये निर्णय देश की नई संसद के पहले सत्र में हुआ है। एक तरह से नई संसद में, देश के नए भविष्य की शुरुआत हुई है।

साथियों,

आज इस रोजगार मेले में भी हमारी बेटियों को बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र मिले हैं। आज भारत की बेटियां Space से Sports तक अनेक नए कीर्तिमान बना रही हैं। मुझे नारी शक्ति की इस सफलता पर बहुत-बहुत गौरव होता है। सरकार की नीति भी यही है कि नारी शक्ति के लिए नए-नए द्वार खोले जाएं। हमारी बेटियां अब देश के सशस्त्र बलों में कमीशन लेकर राष्ट्र सेवा के रास्ते पर आगे बढ़ रही हैं। हम सभी का अनुभव है कि नारी शक्ति ने हमेशा नई ऊर्जा के साथ हर क्षेत्र में बदलाव किया है। हमारी आधी आबादी के लिए सरकार का सुशासन, इसके लिए आपको नए Ideas पर काम करना चाहिए।

साथियों,

आज 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाएं बहुत ऊंची हैं, हमारे समाज की, सरकार से अपेक्षाएं बहुत ज्यादा हैं। आप खुद देख रहे हैं कि ये नया भारत आज क्या कमाल कर रहा है है। ये वो भारत है जिसने कुछ दिनों पहले चंद्रमा पर अपना तिरंगा लहराया है। इस नए भारत के सपने बहुत ऊंचे हैं। देश ने 2047 तक विकसित भारत बनने का संकल्प लिया है।

अगले कुछ वर्षों में हम तीसरी सबसे बड़ी Economy बनने वाले हैं। आज जब देश में इतना कुछ हो रहा है तो उसमें हर सरकारी कर्मचारी की भूमिका बहुत ज्यादा बढ़ने वाली है। आपको हमेशा Citizen First की भावना से काम करना है। आप तो एक ऐसी Generation का हिस्सा हैं, जो Technology के साथ बड़ी हुई है। जो Gadgets आपके Parents मुश्किल से ऑपरेट कर पाते हैं, आप ने खिलौनों की तरह उनका इस्तेमाल किया है।

Technology से इस सहजता को अब आप को अपने कार्यक्षेत्र में इस्तेमाल करना है। हमें सोचना होगा कि हम Governance में भी Technology की मदद से कैसे नया सुधार कर सकते हैं? आपको देखना होगा कि अपने अपने क्षेत्रों में आप कैसे Technology के जरिए Efficiency को और Improve कर सकते हैं?

साथियों,

Technological Transformation से Governance कैसे आसान होती है, आप ने बीते 9 सालों में देखा है। पहले रेल की टिकट लेने के लिए Booking Counters पर लाइन लगती थी। Technology ने ये मुश्किल आसान कर दी। आधार कार्ड, Digital Locker और E-KYC ने Documentation की Complexity खत्म कर दी। गैस Cylinder की Booking से लेकर Electricity Bills के Payment तक सब अब App पर होने लगा है। DBT के जरिए सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लोगों के अकाउंट में पहुंच रहा है। Digi Yatra से हमारा आना-जाना आसान हुआ है। यानी Technology से Corruption घटा है, Credibility बढ़ी है, Complexity घटी है, Comfort बढ़ा है।

आपको इस दिशा में और ज्यादा से ज्यादा काम करना है। गरीबों की हर जरूरत, सरकार का हर काम, Technology के जरिए कैसे और आसान होगा, आपको इस काम के लिए नए-नए तरीके ढूंढने हैं, Innovative तरीके ढूंढने हैं, और उसे आगे भी बढाना होगा।

साथियों,

पिछले 9 वर्षों में हमारी Policies ने बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रास्ता तैयार किया है। हमारी नीतियां नए Mindset, Constant Monitoring, Mission Mode Implementation और Mass Participation पर आधारित हैं। 9 वर्षों में सरकार ने Mission mode पर नीतियों को लागू किया है। चाहे स्वच्छ भारत हो, या जल जीवन मिशन, इन सभी योजनाओं में 100 Percent Saturation के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। सरकार के हर स्तर पर Schemes की Monitoring हो रही है।

खुद मैं भी प्रगति Platform के द्वारा Projects की Progress पर नजर रखता हूं। इन प्रयासों के बीच, केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी आप सभी नव-नियुक्त सरकारी कर्मचारियों पर है। जब आप जैसे लाखों युवा सरकारी सेवाओं से जुड़ते हैं तो नीतियों को लागू करने की Speed और Scale भी बढ़ जाती है। इससे सरकार के बाहर भी रोजगार के अवसर तैयार होते हैं। साथ-साथ कामकाज की नई व्यवस्था भी बनती है।

साथियों,

वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में मुश्किलों के बीच आज भारत की GDP तेजी से बढ़ रही है, हमारे Production और Export दोनों में बड़ी वृद्धि हुई है। देश आज अपने आधुनिक Infrastructure पर जितना निवेश कर रहा है, वो पहले कभी नहीं किया गया। आज देश में नए-नए Sectors का विस्तार हो रहा है। आज Renewable Energy, Organic Farming, Defence और पर्यटन समेत कई सेक्टरों में अभूतपूर्व तेजी दिख रही है।

Mobile Phone से Aircraft Carrier तक, Corona Vaccine से Fighter Jets तक भारत के आत्मनिर्भर अभियान की ताकत सबके सामने है। ऐसा माना जा रहा है कि 2025 तक अकेले भारत की Space Economy ही 60 हजार करोड़ से बड़ी हो जाएगी। यानी आज देश के युवाओं के लिए लगातार नए नए अवसर बन रहे हैं, रोजगार की नई संभावनाएं बन रही हैं।

साथियों,

आजादी के अमृतकाल में अगले 25 साल जितने अहम हैं, उतना ही आपका अगले 25 साल का करियर अहम है। आपको टीम वर्क को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है। आपने देखा है, इसी महीने इस देश में G20 बैठकों का सफल आयोजन पूरा हुआ है। दिल्ली समेत देश के 60 शहरों में 200 से ज्यादा बैठकें आयोजित की गईं।

इस दौरान विदेशी मेहमानों ने हमारे देश की विविधता के रंग देखे। G20 हमारी परंपरा, संकल्प और आतिथ्य भावना का आयोजन बना। G20 समिट की सफलता भी Public और Private Sector के अलग-अलग विभागों की सफलता है। सभी ने इस आयोजन के लिए एक टीम के रूप में काम किया। मुझे खुशी है कि आज आप भी सरकारी कर्मचारियों की Team India का हिस्सा बनने जा रहे हैं

साथियों,

आप सभी को देश की विकास यात्रा में सरकार के साथ सीधे जुड़कर काम करने का अवसर मिला है। मेरा आपसे आग्रह है कि इस यात्रा में आप सीखते रहने की अपनी आदत को बनाए रखिए। Online Learning Portal - ‘iGoT Karmayogi’ के द्वारा आप अपनी पसंद के courses से जुड़ सकते हैं।

मैं चाहता हूं कि आप सभी इस सुविधा का लाभ उठाएं। एक बार फिर मैं आप सबको बधाई देता हूं। भारत के संकल्प को सिद्धि तक लाने के लिए आप सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। आपके परिवारजनों को भी अनेक-अनेक शुभकामनाएं, बहुत-बहुत बधाई है। आप स्वयं भी प्रगति करें और आप इन 25 साल जो आपके भी हैं और देश के भी हैं। ऐसा rare combination बहुत कम मिलता है, आपको मिला है।

आइये साथियों, संकल्प ले करके चल पड़ें। देश के लिए जी कर दिखाएं, देश के लिए कुछ करके दिखाएं। बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

बहुत बहुत धन्यवाद।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Auto sector reports strong sales momentum; SUVs and exports drive growth across industry

Media Coverage

Auto sector reports strong sales momentum; SUVs and exports drive growth across industry
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत केरलम के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की
April 02, 2026
हर बूथ जीतें, हर कनेक्शन को मजबूत करें; केरलम BJP-NDA के साथ विकास का एक नया अध्याय लिखेगा: पीएम मोदी का दृढ़ विश्वास
जैसे सच्चा खिलाड़ी अहम मौके पर शिखर पर पहुंचता है, वैसे ही मतदान करीब आते ही कार्यकर्ताओं को अपनी मेहनत, पहुंच और प्रतिबद्धता बढ़ानी चाहिए: क्रिकेटर संजू सैमसन के करियर उदाहरण के साथ पीएम मोदी
कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने लगातार तुष्टीकरण को बढ़ावा दिया है और वोट-बैंक की राजनीति के लिए कट्टरपंथी तत्वों के साथ गठबंधन किया है: केरलम के लोगों से पीएम मोदी
केरलम के युवा बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और रोजगार के मौकों की चाहत से प्रेरित होकर बदलाव चाहते हैं: पीएम मोदी

PM Modi interacted with BJP karyakartas across Keralam under the “Mera Booth Sabse Mazboot” initiative, energising grassroots organisation and expressing confidence that the state is ready for a historic political shift. Extending greetings to the people of Keralam, he noted that the ongoing election campaign reflects a strong wave in favour of BJP-NDA.

Opening the interaction, PM Modi described himself as a fellow karyakarta, appreciating the dedication and perseverance of Keralam’s cadre who have worked tirelessly despite challenging political conditions. He emphasised that the growing enthusiasm seen across regions from Thiruvananthapuram to Thrissur signals a turning point in Keralam’s politics.

Encouraging strategic booth-level outreach, PM Modi urged karyakartas to intensify efforts in the final phase of the campaign. Drawing an analogy from cricketer Sanju Samson’s performance under pressure, he said that just like a true player peaks in crucial moments, karyakartas must now increase their intensity, outreach, and commitment as polling day approaches.

Highlighting ground feedback from karyakartas, PM Modi noted the increasing support for BJP even in traditionally difficult areas such as coastal regions, where fishermen and local communities are now actively joining the party.

Drawing a sharp contrast with opposition parties, PM Modi stated that both LDF and UDF have thrived on misgovernance, corruption, and political complacency, assuming that power would alternate between them indefinitely. He credited the people of Keralam for challenging this mindset.

He established that Keralam’s youth are seeking change, driven by aspirations for better infrastructure, industry, and employment opportunities. He noted that migration has become a compulsion due to lack of opportunities, and the youth now see BJP as the capable party for a change.

He also raised concerns over corruption and divisive politics, accusing Congress and Left parties of promoting appeasement and aligning with extremist elements for vote-bank politics. He urged karyakartas to expose such agendas at the grassroots level.

He mentioned that Lord Ayyappa devotees have been repeatedly overlooked in Keralam and that irregularities in cooperative banks have endangered people’s hard-earned savings.

Focusing on development, PM Modi outlined the BJP-NDA’s vision for a “Viksit Keralam,” driven by pillars such as talent, technology, trade, and tourism. He highlighted the need to unlock Keralam’s immense potential in multiple sectors.


He also stressed connecting with Keralam voters living outside the state, encouraging them and their families to participate actively in the electoral process.

PM Modi urged karyakartas to present a clear vision for the future by preparing booth-level roadmaps reflecting people’s aspirations for the next five years. He emphasised that BJP-NDA’s governance is based on “Sabka Saath, Sabka Vikas,”.

Reaffirming the spirit of Seva, Sangathan, and Samarpan, PM Modi praised Keralam’s BJP as resilient and dedicated, noting their years of struggle are now translating into growing public support.

He concluded with a strong call to action:
“Win every booth, strengthen every connection, and Keralam will script a new chapter of development with BJP-NDA.”