प्रधानमंत्री इस योजना के तहत 1 लाख स्ट्रीट वेंडरों को ऋण वितरित करेंगे
प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में दो अतिरिक्त कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे
ये कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत-जी ब्लॉक तक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक हैं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 14 मार्च को सायं 5 बजे दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री इस अवसर पर दिल्ली के 5,000 स्ट्रीट वेंडरों (एसवी) सहित 1 लाख स्ट्रीट वेंडरों को इस योजना के तहत ऋण भी वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में दो अतिरिक्त कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे।

महामारी के कारण गहराए वैश्विक आर्थिक संकट के दौरान समाज के हाशिए पर पड़े तबकों या वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रधानमंत्री के विजन से प्रेरित होकर 1 जून, 2020 को ‘पीएम स्वनिधि’ योजना लॉन्च की गई थी। यह योजना हाशिए पर पड़े स्ट्रीट वेंडरों के समुदायों के लिए रूपांतरकारी साबित हुई है। अब तक देशभर में 62 लाख से भी अधिक स्ट्रीट वेंडरों को 10,978 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि के 82 लाख से अधिक ऋण वितरित किए जा चुके हैं। अकेले दिल्ली में 232 करोड़ रुपये की राशि के लगभग 2 लाख ऋण वितरित किए गए हैं। यह योजना अब भी उन लोगों के लिए वित्तीय समावेशन और समग्र कल्याण का प्रतीक बनी हुई है जो सदैव ही इससे कमोबेश वंचित रहे हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के दो अतिरिक्त कॉरिडोर यथा लाजपत नगर-साकेत-जी ब्लॉक और इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ की आधारशिला भी रखेंगे। ये कॉरिडोर कुल मिलाकर 20 किलोमीटर से भी अधिक लंबे होंगे और कनेक्टिविटी बढ़ाने एवं यातायात की भीड़ को और भी कम करने में काफी मदद करेंगे।

लाजपत नगर-साकेत जी-ब्लॉक कॉरिडोर पर ये स्टेशन शामिल होंगे: लाजपत नगर, एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश-1, चिराग दिल्ली, पुष्पा भवन, साकेत जिला केंद्र, पुष्प विहार, साकेत जी-ब्लॉक। इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के विभिन्न स्टेशनों में इंद्रलोक, दया बस्ती, सराय रोहिल्ला, अजमल खान पार्क, नबी करीम, नई दिल्ली, एलएनजेपी अस्पताल, दिल्ली गेट, दिल्ली सचिवालय, इंद्रप्रस्थ शामिल होंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi becomes first world leader to cross 100 million Instagram followers

Media Coverage

PM Modi becomes first world leader to cross 100 million Instagram followers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
February 26, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने अपना जीवन देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वीर सावरकर जी का व्यक्तित्व और कार्य हर पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।