दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन आंध्रप्रदेश के तिरुपति में किया जा रहा है
सम्मेलन श्रम मुद्दों और कामगारों के कल्याण से जुड़े विषयों पर केंद्र तथा राज्य सरकारों के बीच आपसी तालमेल के लिये सहायक होगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 अगस्त, 2022 को 4:30 बजे सांय सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 25-26 अगस्त, 2002 को आंध्रप्रदेश के तिरुपति में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

सम्मेलन का आयोजन सहकारी संघवाद की भावना के तहत किया जा रहा है, जिसमें श्रम से जुड़े विभिन्न महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। सम्मेलन से कामगारों के कल्याण के लिये योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने और बेहतर नीतियों को आकार देने में केंद्र तथा राज्य सरकारों के बीच और सक्रिय तालमेल पैदा करने में मदद मिलेगी।

सम्मेलन में विषयवस्तु आधारित चार सत्र होंगे, जिनमें सामाजिक सुरक्षा को सार्वदेशिक रूप देने के सम्बंध में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रक्रियाओं को चाक-चौबंद बनाने के लिये ई-श्रम पोर्टल का एकीकरण; ‘स्वास्थ्य से समृद्धि’ के लिये राज्य सरकारों द्वारा संचालित ईएसआई अस्पतालों के जरिये चिकित्सा सुविधाओं में सुधार तथा पीएमजेएवाई के साथ एकीकरण; चार श्रम संहिताओं के तहत नियमों को बनाना और उनके कार्यान्वयन का उपाय; अनियतकालीन (गिग) और किसी संगठन (प्लेटफॉर्म) से जुड़े समस्त कामगारों के लिये श्रम व सामाजिक सुरक्षा, श्रमस्थल पर लैंगिक समानता व अन्य मुद्दों सहित श्रम सम्बंधी न्यायसंगत और समतावादी परिस्थितियों को केंद्र में रखते हुये विजन श्रमेव जयते @ 2047 जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi