"हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें,'मोदी की गारंटी' वाहन हर गांव तक जाएगा"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने ‘प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केंद्र’ का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने एम्स, देवघर में ऐतिहासिक 10 हजारवें जन औषधि केंद्र का लोकार्पण किया। इसके अलावा, श्री मोदी ने देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का कार्यक्रम भी लॉन्च किया। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष की शुरुआत में अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान महिला स्वसहायता समूहों को ड्रोन प्रदान करने और जन औषधि केंद्रों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने की घोषणा की थी। यह कार्यक्रम इन प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का परिचायक है।

रंगपुर गांव की सरपंच और जम्मू जिले के अरनिया की किसान श्रीमती बलवीर कौर ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना, फार्म मशीनरी बैंक योजना और किसान सम्मान निधि योजना जैसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है। उन्होंने आगे कहा कि उनका गांव सीमा के पास स्थित है। श्री मोदी ने उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके खरीदे गए ट्रैक्टर का मालिक बनने के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने अपने क्षेत्र के आंकड़े के बारे में श्रीमती बलवीर कौर की सटीक जानकारी की सराहना की। इसके प्रत्युत्तर में उन्होंने कहा, “मैदानी स्तर पर काम करना आपसे ही सीखा है। काम करती हूं और भूलती नहीं हूं।”

प्रधानमंत्री ने सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के बारे में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर जोर दिया और श्रीमती कौर को दस पड़ोसी गांवों तक पहुंचने और प्रचार करने का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री ने इस विश्वास को रेखांकित किया कि सभी लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य मौजूदा लाभार्थियों के अनुभवों से सीखना है और उन लोगों को भी शामिल करना है, जिन्होंने अभी तक लाभ नहीं उठाया है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Job postings in India remain 84% above pre-pandemic levels: Report

Media Coverage

Job postings in India remain 84% above pre-pandemic levels: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सत्य की विजय पर जोर देते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
March 12, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उन सभी महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने वर्ष 1930 में आज ही के दिन शुरू हुए दांडी मार्च में भाग लिया था।

प्रधानमंत्री ने सत्य की विजय पर बल देने वाले एक संस्कृत सुभाषितम् को भी साझा किया:

“सत्यमेव जयति नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

येनाक्रमन्त्यृषयो ह्याप्तकामा यत्र तत्सत्यस्य परमं निधानम्॥”

सुभाषितम् का संदेश है कि सत्य की सदैव विजय होती है और असत्य अंततः नष्ट हो जाता है। इसलिए, उसी मार्ग का अनुसरण करना चाहिए जिस पर चलकर ऋषियों ने परमानंद प्राप्त किया और परम सत्य को जाना।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्‍ट में लिखा;

“सन् 1930 में आज ही के दिन दांडी मार्च की शुरुआत हुई थी। इसमें शामिल सभी विभूतियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण!

सत्यमेव जयति नानृतं सत्येन पन्था विततो देवयानः।

येनाक्रमन्त्यृषयो ह्याप्तकामा यत्र तत्सत्यस्य परमं निधानम्॥”