प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति श्री निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ आधिकारिक वार्ता की। राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया। कल साइप्रस पहुंचने पर राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया, जो दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और स्थायी मित्रता को दर्शाता है।

दोनों नेताओं ने भारत-साइप्रस संबंधों को रेखांकित करने वाले साझा मूल्यों को लेकर प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के लिए समर्थन दोहराया। प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करने और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में एकजुटता व समर्थन के लिए साइप्रस को धन्यवाद दिया। आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए यह दोनों देशों की मजबूत प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। प्रधानमंत्री ने साइप्रस की एकता और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों, अंतर्राष्ट्रीय कानून और यूरोपीय संघ के अधिग्रहण के आधार पर साइप्रस से जुड़े मामलों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के समर्थन को भी दोहराया।

दोनों नेताओं ने व्यापार व निवेश, विज्ञान एवं अनुसंधान, सांस्कृतिक सहयोग तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सहयोग का जायजा लिया तथा फिनटेक, स्टार्ट-अप, रक्षा उद्योग, कनेक्टिविटी, नवाचार, डिजिटलीकरण, एआई और गतिशीलता के नए क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों की खोज की। दोनों पक्षों ने रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए पांच साल का रोडमैप तैयार करने पर सहमति व्यक्त की। वे साइबर व समुद्री सुरक्षा संवाद और आतंकवाद, ड्रग्स तथा हथियारों की तस्करी के मुद्दों पर सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक तंत्र स्थापित करने पर भी सहमत हुए। नेताओं ने जनवरी 2025 में हस्ताक्षरित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग कार्यक्रम की सराहना की जो दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को ठोस आकार देगा। उन्होंने आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत-ग्रीस-साइप्रस (आईजीसी) व्यापार और निवेश परिषद की स्थापना का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने व्यापार, पर्यटन, ज्ञान और नवाचार संबंधों को मजबूत करने के लिए हवाई संपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारा [आईएमईसी] क्षेत्र में शांति और समृद्धि में योगदान देगा।

दोनों नेताओं ने बहुपक्षवाद और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार सहित वैश्विक शासन संस्थाओं के सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने विस्तारित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए साइप्रस के समर्थन को दोहराने के लिए राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस को धन्यवाद दिया। उन्होंने पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों सहित वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस को भारत आने का निमंत्रण दिया। इस यात्रा के दौरान निकोसिया विश्वविद्यालय में ‘भारत अध्ययन आईसीसीआर चेयर’ स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस बैठक के बाद भारत-साइप्रस साझेदारी पर एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया गया। [लिंक]

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India advances in clean energy race with Magnetoelectric Nano-Catalyst breakthrough

Media Coverage

India advances in clean energy race with Magnetoelectric Nano-Catalyst breakthrough
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दिल्ली के पालम में हुई आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया
March 18, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पालम में दुखद अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

दिल्ली के पालम में अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। श्री मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“दिल्ली के पालम में हुई आग की घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री”