प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 19 फरवरी 2026 को एआई इंपैक्ट समिट के अवसर पर हेलेनिक गणराज्य (ग्रीस) के प्रधानमंत्री महामहिम श्री किरियाकोस मित्सोताकीस से मुलाकात की। ग्रीस के प्रधानमंत्री 18–19 फरवरी 2026 को भारत के दौरे पर हैं, जिससे वे नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट, 2026 में भाग ले सकें। प्रधानमंत्री मित्सोताकीस के साथ डिजिटल गवर्नेंस मंत्री, श्री दिमित्रियोस पापास्टर्जिओ और वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित था।

​दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी के पूरे दायरे की समीक्षा की और यह स्‍वीकार किया कि विविध क्षेत्रों में यह साझेदारी निरंतर गति से बढ़ रही है। उन्होंने भविष्‍य में भी परस्‍पर हितों के नए क्षेत्रों में सहयोग को और सुदृढ़ करने के लिए चर्चा की, साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक हितों से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया। दोनों नेताओं ने हाल ही में किए गए कनेक्टिविटी प्रयासों की सराहना की और आईएमईसी के अंतर्गत इन्हें और विस्तृत करने की संभावना पर भी चर्चा की।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि हाल में हुए उच्च स्तरीय दौरों का आदान-प्रदान रणनीतिक साझेदारी को नई गति दे रहा है और हाल में संपन्न भारत–ईयू एफटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे।

यह प्रधानमंत्री मित्सोताकीस का दूसरा भारत दौरा था; इससे पहले उन्होंने फरवरी 2024 में भारत का राजकीय दौरा किया था, जो 15 वर्षों में ग्रीस के किसी सरकार प्रमुख का पहला भारत दौरा था। इससे पहले, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 25 अगस्त 2023 को एथेंस गए थे, जब द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर उठाया गया था।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
e-Jagriti: Reimagining consumer justice for a Digital India

Media Coverage

e-Jagriti: Reimagining consumer justice for a Digital India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई दी
July 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड जे. ट्रम्प और अमेरिका की जनता को बधाई दी। श्री मोदी ने भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर जोर दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि दोनों लोकतंत्रों के बीच का रिश्ता केवल एक रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र के साझा मूल्यों, कानून के शासन और अपने लोगों की असीम क्षमता में विश्वास पर आधारित है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

140 करोड़ भारतीयों की ओर से, मैं राष्ट्रपति ट्रम्प और अमेरिका की जनता को आपकी स्वतंत्रता की इस ऐतिहासिक 250वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूँ।

भारत और अमेरिका केवल एक रणनीतिक साझेदारी से कहीं बढ़कर एक गहरा रिश्ता साझा करते हैं। लोकतंत्र, कानून के शासन और अपने लोगों की असीम क्षमता में हमारा साझा विश्वास हमारी मित्रता को वैश्विक कल्याण की एक ताकत बनाता है।

आने वाले 250 वर्ष अमेरिका के लिए और भी अधिक समृद्धि, शांति और प्रगति लेकर आएं तथा भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

@POTUS
@realDonaldTrump