प्रधानमंत्री डॉक्टर नवीनचंद्र रामगुलाम जी,
दोनों देशों के delegates,
मीडिया के साथियों,

नमस्कार।

ये मेरे लिए गर्व का विषय है कि मुझे अपने संसदीय क्षेत्र में आपका स्वागत करने का अवसर मिल रहा है। चिर काल से काशी भारत की सभ्यता और सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक रही है।

हमारी संस्कृति और संस्कार, सदियों पहले भारत से मॉरीशस पहुँचे, और वहाँ की जीवन-धारा में रच-बस गए। काशी में माँ गंगा के अविरल प्रवाह की तरह, भारतीय संस्कृति का सतत प्रवाह मॉरीशस को समृद्ध करता रहा है। और आज,जब हम मॉरीशस के दोस्तों का स्वागत काशी में कर रहे हैं, यह केवल औपचारिक नहीं, बल्कि एक आत्मिक मिलन है। इसलिए मैं गर्व से कहता हूँ कि भारत और मॉरीशस सिर्फ़ partners नहीं, बल्कि एक परिवार हैं।

Friends,

मॉरीशस, भारत की 'Neighbourhood First' नीति और Vision ‘महासागर’ का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। मार्च में मुझे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला। उस समय हमने अपने संबंधों को ‘Enhanced Strategic Partnership’ का दर्जा दिया। आज हमने द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए।

Friends,

मैं प्रधानमंत्री रामगुलाम जी और मॉरीशस के लोगों को चागोस समझौता संपन्न होने पर हार्दिक बधाई देता हूँ। ये मॉरीशस की संप्रभुता की एक ऐतिहासिक जीत है। भारत ने हमेशा decolonization, और मॉरिशस की संप्रभुता की पूर्ण मान्यता का समर्थन किया है। और इसमें भारत, मॉरीशस के साथ दृढ़ता से साथ खड़ा रहा है।

Friends,

मॉरीशस के विकास में एक विश्वसनीय और प्राथमिक साझेदार होना भारत के लिए गर्व की बात है। आज हमने मॉरिशस की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए एक Special Economic Package पर निर्णय लिया है।

यह इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करेगा, रोज़गार के नए अवसर पैदा करेगा, और,स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा।

भारत के बाहर, पहला जनऔषधि केंद्र अब मॉरीशस में स्थापित हो चुका है। आज हमने निर्णय लिया है कि मॉरिशस में AYUSH Centre of Excellence, 500-बेड का Sir Seewoosagur Ramgoolam नेशनल हॉस्पिटल; और,Veterinary School and Animal Hospital के निर्माण में भारत सहयोग देगा।

साथ ही हम चागोस मरीन प्रोटेक्टेड एरिया; SSR इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ATC टावर; तथा हाईवे और रिंग रोड के विस्तार जैसी परियोजनाओं को भी आगे बढ़ायेंगे।

This package is not an assistance. It is an investment in our shared future.

Friends,

पिछले साल मॉरीशस में UPI और RuPay कार्ड की शुरुआत हुई। अब हम local currency में व्यापार को सक्षम करने की दिशा में काम करेंगे।

उर्जा सुरक्षा हमारी भागीदारी का एक अहम स्तंभ है। भारत, मॉरीशस के energy ट्रांजीशन में सहयोग दे रहा है। मॉरिशस को 100 इलेक्ट्रिक बसें दी जा रही हैं, जिसमें से 10 पहुंच चुकी हैं। ऊर्जा के क्षेत्र में संपन्न हुए comprehensive पार्टनरशिप समझौते से इसे और बल मिलेगा। हमने ‘तमारिंड फाल्स’ में 17.5 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट के निर्माण में सहयोग देने का निर्णय लिया है।

Human resource development में हम लंबे समय से सहयोग करते आये हैं। अब तक 5000 से ज़्यादा मॉरीशस के नागरिकों ने भारत में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मेरी मार्च यात्रा के दौरान 500 सिविल सेवकों को ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया गया था। मुझे बहुत खुशी है कि, इसका पहला बैच इस समय मसूरी में ट्रेनिंग कर रहा है।

आज हमने तय किया कि मॉरीशस में एक नया Directorate of Science and Technology स्थापित किया जायेगा। और, जल्द ही हम मॉरीशस में मिशन कर्मयोगी के ट्रेनिंग मॉड्यूल भी शुरू करेंगे।

भारत के IIT मद्रास तथा इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ प्लांटेशन मैनेजमेंट ने यूनिवर्सिटी ऑफ मॉरीशस के साथ समझौते संपन्न किये हैं। ये समझौते रिसर्च, शिक्षा और इनोवेशन में आपसी साझेदारी को नई पायेदान पर ले जायेंगे।

Friends,

Free, open, secure, स्थिर, और समृद्ध हिंद महासागर हमारी साझा प्राथमिकता है। इस संदर्भ में मॉरीशस के Exclusive Economic Zone की सुरक्षा और maritime capacity को मजबूत करने के लिए भारत पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

India has always stood as the first responder and a net security provider in the Indian Ocean region.

मॉरिशस के कोस्ट गार्ड शिप का refitting भारत में किया जा रहा है। उनके 120 ऑफिसर को भारत में ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

आज हाइड्रोग्राफी के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता संपन्न किया गया है। और,अगले 5 वर्षों तक EEZ का joint survey, navigation चार्ट्स, और hydrographic डेटा में आपसी सहयोग करेंगे।

Excellency,

India and Mauritius are two nations, but our dreams and destiny are one.

इस वर्ष हम Sir शिवसागर रामगुलाम की एक सौ पच्चीसवीं जयंती मना रहे हैं। वे केवल मॉरीशस के राष्ट्रपिता ही नहीं, बल्कि भारत और मॉरीशस के बीच अटूट सेतु के संस्थापक भी थे। उनकी यह जयंती, हमें मिलकर, अपने संबंधों को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की प्रेरणा देती रहेगी।

में फिर एक बार डेलीगेशन का ह्रदय से स्वागत करता हूँ। आप सब का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Pyaaz Khaate Hai, Dimaag Nahi': PM Modi's Jhalmuri Video Breaks The Internet With 100M+ Views

Media Coverage

Pyaaz Khaate Hai, Dimaag Nahi': PM Modi's Jhalmuri Video Breaks The Internet With 100M+ Views
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister condoles the loss of lives in a mishap at a cracker factory in Thrissur, Keralam
April 21, 2026
PM announces ex-gratia from PMNRF

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has condoled the loss of lives due to a mishap at a cracker factory in Thrissur, Keralam. Shri Modi also wished speedy recovery for those injured in the mishap.

The Prime Minister announced an ex-gratia from PMNRF of Rs. 2 lakh to the next of kin of each deceased and Rs. 50,000 for those injured.

The Prime Minister posted on X:

“Saddened to hear about the loss of lives due to the mishap at a cracker factory in Thrissur, Keralam. My deepest condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest: PM @narendramodi"

"The Prime Minister has announced that an ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000." 

"തൃശൂരിലെ പടക്ക നിർമാണശാലയിലുണ്ടായ അപകടത്തിൽ നിരവധി ജീവനുകൾ പൊലിഞ്ഞ വാർത്തയറിഞ്ഞതിൽ ദുഃഖമുണ്ട്. പ്രിയപ്പെട്ടവരെ നഷ്ടപ്പെട്ടവരുടെ വേദനയിൽ പങ്കുചേരുന്നു. പരിക്കേറ്റവർ എത്രയും വേഗം സുഖം പ്രാപിക്കട്ടെ: പ്രധാനമന്ത്രി

@narendramodi."

"മരിച്ച ഓരോ വ്യക്തിയുടെയും കുടുംബത്തിന് പ്രധാനമന്ത്രിയുടെ ദേശീയ ദുരിതാശ്വാസ നിധിയിൽ (PMNRF) നിന്ന് 2 ലക്ഷം രൂപ ധനസഹായം നൽകുമെന്ന് പ്രധാനമന്ത്രി അറിയിച്ചു. പരിക്കേറ്റവർക്ക് 50,000 രൂപ വീതം നൽകും."