प्रधानमंत्री मोदी ने आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के विजेताओं के साथ बातचीत की।

यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा 22 जनवरी 2020 को प्रदान किया गया था। पुरस्कार विजेता गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लेंगे।

पुरस्कार पाने वाले 49 बच्चे भारत के विभिन्न राज्यों से हैं जिनमें जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश से भी एक-एक बच्चा शामिल हैं। इन बच्चों को कला एवं संस्कृति, नवाचार, शिक्षा, सामाजिक सेवा, खेल और बहादुरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है।

 भारत सरकार बच्चों को राष्ट्र-निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भागीदारों में से एक मानती है।

सरकार हर साल नवाचार, शिक्षा, सामाजिक सेवा, कला एवं संस्कृति, खेल और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हसिल करने वाले बच्चों को ये पुरस्कार देती है।

c