प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज असम के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों द्वारा दिल्ली में तीन प्रतिष्ठित स्थानों- राष्ट्रीय समर स्मारक, राष्ट्रीय पुलिस स्मारक और पीएम संग्रहालय, का दौरा किये जाने की सराहना की।
राज्यपाल के ट्वीट के जवाब में श्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया:
"असम के राज्यपाल @Gulab_kataria जी, मुख्यमंत्री @himantabiswa जी और असम सरकार के मंत्रियों द्वारा दिल्ली में तीन प्रतिष्ठित स्थानों- राष्ट्रीय समर स्मारक, राष्ट्रीय पुलिस स्मारक और पीएम संग्रहालय का दौरा करने का सराहनीय कार्य।"
A great gesture by the Assam Governor @Gulab_kataria Ji, CM @himantabiswa Ji and Ministers of the Assam Government to visit three iconic places in Delhi- the National War Memorial, National Police Memorial and PM Sangrahalaya. https://t.co/HF5ab8aiXm
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2023


