प्रधानमंत्री मोदी ने दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की और कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा की
प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत एवं कूटनीति के जरिए सभी मुद्दों के समाधान का आह्वान किया और तनाव को बढ़ने से रोकने की जरूरत बताई
प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के सभी रूपों एवं अभिव्यक्तियों के विरुद्ध भारत के दृढ़ रुख को रेखांकित किया
दोनों नेताओं ने आपसी हित के सभी क्षेत्रों में भारत-कतर रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की और कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा की। प्रधानमंत्री ने गाजा में युद्धविराम और सभी बंधकों की रिहाई के लिए मध्यस्थता के प्रयास सहित क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने में कतर द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने बातचीत एवं कूटनीति के जरिए सभी मुद्दों के समाधान के प्रति अपना समर्थन दोहराया और तनाव को बढ़ने से रोकने की जरूरत बताई। उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि भारत इस क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के समर्थन में और आतंकवाद के सभी रूपों एवं अभिव्यक्तियों में विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा है।

शेख तमीम ने कतर के लोगों एवं राष्ट्र के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

दोनों नेताओं ने भारत-कतर रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया और पारस्परिक हित के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेता एक-दूसरे के साथ निकट संपर्क में रहने पर भी सहमत हुए।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian economy navigated well external uncertainties: RBI Bulletin

Media Coverage

Indian economy navigated well external uncertainties: RBI Bulletin
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 23 जुलाई 2026
July 23, 2026

Digital Rails, PLI Jobs & Swift Justice: How PM Modi’s Governance is Rewiring India’s Future