प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इटली के उप प्रधानमंत्री तथा विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री श्री अंतोनियो तायानी से मुलाकात की।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने इटली-भारत संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना 2025-2029 के क्रियान्वयन के लिए दोनों पक्षों द्वारा उठाए जा रहे सक्रिय कदमों की सराहना की। वार्ता में व्यापार, निवेश, अनुसंधान, नवाचार, रक्षा, अंतरिक्ष, संपर्क, आतंकवाद-रोधी सहयोग, शिक्षा और लोगों से लोगों के संबंधों सहित कई प्राथमिकता क्षेत्रों को शामिल किया गया।

एक्‍स पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने लिखा:

“आज इटली के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री अंतोनियो तायानी से मिलकर प्रसन्नता हुई। व्यापार, निवेश, अनुसंधान, नवाचार, रक्षा, अंतरिक्ष, संपर्क, आतंकवाद-रोधी सहयोग, शिक्षा और लोगों से लोगों के संबंध जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 2025-2029 की इटली-भारत संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दिशा में दोनों पक्षों द्वारा उठाए जा रहे सक्रिय कदमों की मैंने सराहना की।”

भारत-इटली की मित्रता लगातार मजबूत हो रही है, जिससे हमारे लोगों और वैश्विक समुदाय को अत्यधिक लाभ हो रहा है।

@GiorgiaMeloni

@Antonio_Tajani”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
A year after PM Modi inaugurated Bairabi-Sairang railway line, Mizoram celebrates the logistics identity

Media Coverage

A year after PM Modi inaugurated Bairabi-Sairang railway line, Mizoram celebrates the logistics identity
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी
September 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज़्बा पूरी तरह दिखाई दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को खेलने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;

“भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल!

एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और उल्लेखनीय जज़्बा पूरी तरह देखने को मिला।

यह विजय देशभर के लाखों युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करे।”