प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और राजसदन अयोध्या के मुखिया विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों को समर्पित रहा।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
“श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और राजसदन अयोध्या के मुखिया विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र जी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों को समर्पित रहा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को संबल प्रदान करें। ओम शांति!”
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और राजसदन अयोध्या के मुखिया विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र जी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों को समर्पित रहा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल… pic.twitter.com/DIBWorxuwX
— Narendra Modi (@narendramodi) August 24, 2025


