प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल (29.10.2017) कर्नाटक की यात्रा पर जाएंगें। दिनभर के कार्यक्रम के दौरान वे तीन सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे। 

श्री मोदी धर्मस्‍थल पर श्री मंजुनाथ स्‍वामी मंदिर में प्रार्थना से राज्‍य की अपनी यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वे उजिरे में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे और श्री क्षेत्र धर्मस्‍थल ग्रामीण विकास परियोजना में लाभार्थियों को रूपे कार्ड वितरित करेंगे। इससे यह स्‍वयं सहायता समूह नकदीरहित डिजिटल लेनदेन शुरू कर सकेगा। 

इसके बाद प्रधानमंत्री बेंगलूरू जाएंगे जहां वे दशमाह सौंदर्य लहरी प्रयाणोत्‍सव महासमर्पणे में एकत्र लोगों को संबोधित करेंगे। 

सौंदर्य लहरी आदि शंकराचार्य द्वारा संकलित श्‍लोकों का संग्रह है। इस कार्यक्रम का आयोजन इन श्‍लोकों के सामूहिक मंत्रोच्‍चारण के लिए किया गया है। 

बाद में प्रधानमंत्री बीदर जाएंगे, जहां वे बीदर-कलबुर्गी नई रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे। वे वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।   

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi, Guterres Stress Multipolarity, Need To Reform UN Institutions Including UNSC

Media Coverage

PM Modi, Guterres Stress Multipolarity, Need To Reform UN Institutions Including UNSC
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी
September 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज़्बा पूरी तरह दिखाई दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को खेलने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;

“भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल!

एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और उल्लेखनीय जज़्बा पूरी तरह देखने को मिला।

यह विजय देशभर के लाखों युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करे।”