भारत एक अनूठी विरासत का स्थान है, जहां अधिभावी विचार हमेशा ही मानवता के लाभ के लिए रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी 
भगवान बुद्ध के उपदेशों ने कई देशों को आकार दिया है: पीएम मोदी 
सरकार भगवान बुद्ध द्वारा बताए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए करुणा के साथ लोगों की सेवा का कार्य कर रही है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध जयंती के अवसर पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहे समारोह में भाग लिया।

उन्होंने संघ दान अर्पित किया। उन्होंने सारनाथ के केंद्रीय उच्चतर तिब्बती अध्ययन संस्थान ;  एवं बौद्ध गया के अखिल भारतीय भिक्षु संघ को वैशाख सम्मान प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि भारत एक अनूठी विरासत का स्थान है, जहां अधिभावी विचार हमेशा ही मानवता के लाभ के लिए रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेशों ने कई देशों को आकार दिया है। उन्होंने कहा कि भारत कभी भी एक आक्रांता देश नहीं रहा है।

प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए अष्ट धर्मसंघ मार्ग की चर्चा की और कहा कि आज हम जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, इन मार्गों का अनुसरण करने के द्वारा हम उनका समाधान कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रेम और करुणा के बुद्ध के संदेश आज विश्व के लिए बहुत अधिक लाभदायक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसलिए, वे सभी व्यक्ति जो बुद्ध में विश्वास रखते हैं, उन्हें इस महान ध्येय की दिशा में अपनी ताकतों को एकजुट करना चाहिए।

श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा सरकार भगवान बुद्ध द्वारा बताए गए रास्ते का अनुसरण करते हुए करुणा के साथ लोगों की सेवा का कार्य कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र सरकार भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए एक व्यापक विजन के साथ कार्य कर रही है, जिसमें भगवान बुद्ध के साथ जुड़ी विरासत शामिल है। उन्होंने कहा कि बौद्ध परिपथ के लिए 360 करोड़ रुपये की राशि अनुमोदित की गई है।

प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को 2022 के नवीन भारत, जब देश स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्ष पूरे करेगा, की दिशा में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने हर व्यक्ति से ऐसे कार्यों की पहचान करने को कहा जिसे उस तारीख तक वे पूरा करने का संकल्प कर सकें।    

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data

Media Coverage

Rural commercial vehicle retail sales growth outpaces urban: Fada data
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
August 31, 2026
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi