इलाहाबाद हाई कोर्ट न्यायपालिका के लिए एक ‘तीर्थ क्षेत्र’ के समान: प्रधानमंत्री मोदी 
कानूनी पेशे से जुड़े लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उपनिवेशवाद से देश की रक्षा की: पीएम मोदी 
गांधीजी ने सभी कार्यों को स्वतंत्रता संग्राम के साथ एकीकृत कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: प्रधानमंत्री 
जब हम 2022 में आजादी के 75 वर्ष पूरे करेंगे, आइए हम उस भारत के बारे में सोचें: प्रधानमंत्री मोदी 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय की 150वीं जयंती समारोह को संबोधित किया।

इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय हमारी न्यायपालिक के लिए तीर्थ स्थान की तरह है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कानूनी पेशे से जुड़े हुए लोगों की स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका रही है और साम्राज्यवाद से अपने लोगों को बचाया है।

 उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि 2022 में 75 साल की आजादी के साथ हम भारत के बारे में सोचें। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में रूप रेखा तैयार करनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मई 2014 के बाद से लगभग 1200 अप्रचलित कानून केंद्र सरकार द्वारा रद्द किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी इस शताब्दी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और न्यायपालिका में भी इसके उपयोग की बहुत गुंजाइश है। उन्होंने स्टार्टअप के क्षेत्र से जुड़े लोगों से आग्रह किया कि वे ऐसा प्रौद्योगिकी नवाचार भी करें जो न्यायपालिका के लिए इस पहलु से सहयोग कर सके।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Teachers: The artists of education

Media Coverage

Teachers: The artists of education
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 7 सितंबर 2026
September 07, 2026

Vasudhaiva Kutumbakam in Action: Tech Hub, Border Villages, Global Leadership by PM Modi