चौथे अंतर्राष्ट्रीय दिवस योग की तैयारियों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर एक और 3डी एनिमेटेड वीडियो साझा किया है, जिसमें वे ‘ध्यान’ करते नजर आ रहे हं।
मेडिटेशन या ‘ध्यान’ योग अभ्यास का सबसे महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है। यह शरीर और मस्तिष्क को नवजीवन प्रदान करता है और यह एकाग्रता बढ़ाने और व्यवहार में सुधार लाने मंय सहायक है। ‘ध्यान’ सकारात्मक भावनाओं को विकसित करके भय, क्रोध, चिंता और अवसाद को खत्म करने में भी मददगार है। यह स्मृति, इच्छाशक्ति और विचार की स्पष्टता को बढ़ाता है और अंततः जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाता है। यह मन को शांत और स्थिर बनाता है जिससे स्वयं को जानने और पहचानने में मदद मिलती है, जो योग अभ्यास का उद्देश्य है।
आज मैं ‘ध्यान’ पर एक वीडियो शेयर कर रहा हूं। नियमित ध्यान करने के बहुत सारे लाभ हैं। #4thYogaDay pic.twitter.com/bA8lQAuWB5
— Narendra Modi (@narendramodi) June 11, 2018


