प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर. बाइडेन के निमंत्रण पर जलवायु पर नेताओं के शिखर सम्मेलन में 22-23 अप्रैल को वर्चुअली भाग लेंगे। प्रधानमंत्री 22 अप्रैल को शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे तक नेताओं के सत्र 1 में अपनी बात रखेंगे जिसका विषय है "वर्ष 2030 के लिए हमारी सामूहिक तेज दौड़"।

शिखर सम्मेलन में लगभग 40 अन्य वैश्विक नेता भाग ले रहे हैं। वे उन देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे जो मेजर इकोनॉमीज़ फोरम (भारत सदस्य हैं) के सदस्य हैं, और जो अन्‍य बातों के अलावा जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील हैं। नेता जलवायु परिवर्तन, जलवायु क्रियाओं को बढ़ाने, जलवायु शमन और अनुकूलन, प्रकृति आधारित समाधान, जलवायु सुरक्षा के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा के लिए तकनीकी नवाचारों के लिए धनराशि जुटाएंगे।

नेता इस बात पर भी विचार-विमर्श करेंगे कि राष्ट्रीय परिस्थितियों और स्थायी विकास प्राथमिकताओं का सम्मान करते हुए, दुनिया समावेशी और लचीले आर्थिक विकास के साथ जलवायु कार्य को कैसे कर सकती है।

शिखर सम्मेलन जलवायु से जुड़े मुद्दों पर केन्द्रित वैश्विक बैठकों की श्रृंखला का एक हिस्सा है जो नवंबर 2021 में सीओपी26 तक चलने वाले जलवायु मुद्दों पर केंद्रित है।

सभी सत्रों का सीधा प्रसारण होगा और मीडिया और जनता के लिए खुले रहेंगे। 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'History Created In Glasgow': PM Modi Hails Indian Athletes For CWG 2026 Glory

Media Coverage

'History Created In Glasgow': PM Modi Hails Indian Athletes For CWG 2026 Glory
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की शुभकामनाएं दीं और बाघ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
July 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतवासियों को इस बात पर गर्व है कि वैश्विक बाघों की लगभग 70 प्रतिशत आबादी हमारे देश में निवास करती है।

उन्होंने कहा कि भारत में बाघ संरक्षण के प्रयास प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की हमारी सदियों पुरानी संस्कृति से प्रेरित हैं और हमारे लोगों की सामूहिक इच्छाशक्ति से संचालित हैं।

श्री मोदी ने विज्ञान आधारित संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया, जो बाघ संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाता है।

श्री मोदी ने बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वन कर्मियों, वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों के प्रयासों और समर्पण की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री मोदी ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत को इस बात पर गर्व है कि वैश्विक बाघों की लगभग 70 प्रतिशत आबादी हमारे देश में निवास करती है। भारत में बाघ संरक्षण के प्रयास प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की हमारी सदियों पुरानी संस्कृति से प्रेरित हैं और हमारे लोगों की सामूहिक इच्छाशक्ति से संचालित हैं। हम विज्ञान आधारित संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त करते हैं, जो बाघ संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाता है।

हमारे वन कर्मियों, वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों के प्रयासों और समर्पण ने भी बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी भावना के साथ, भारत स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।”