इस निर्णय से 5 करोड़ गन्ना किसानों के साथ ही चीनी मिलों और संबंधित सहायक कार्यों में लगे 5 लाख श्रमिक लाभान्वित होंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए, चीनी उत्पादन सीजन 2026-27 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। यह मूल्य पुनर्प्राप्ति न्यूनतम 10 दशमलव दो-पांच प्रतिशत दर पर आधारित है, जिसमें शून्य दशमलव एक प्रतिशत की प्रत्येक वृद्धि पर 3.56 रुपये प्रति क्विंटल का प्रीमियम और पुनर्प्राप्ति में शून्य दशमलव एक प्रतिशत की प्रत्येक कमी पर 3.56 रुपये प्रति क्विंटल की कमी का प्रावधान है।

सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए यह भी फैसला किया है कि जिन चीनी मिलों में चीनी पुनर्प्राप्ति दर 9 दशमलव 5 प्रतिशत से कम है, वहां कोई कटौती नहीं की जाएगी। चीनी पुनर्प्राप्ति दर गन्ने के कुल वजन के अनुपात में उससे प्राप्त चीनी की मात्रा को प्रतिशत में दर्शाता है। ऐसे किसानों को आगामी चीनी उत्पादन सीजन 2026-27 में गन्ने के लिए 338.3 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे।

चीनी उत्पादन सीजन 2026-27 के लिए गन्ने की उत्पादन लागत (वास्तविक नकद खर्च + पारिवारिक श्रम मूल्य) 182 रुपये प्रति क्विंटल है। 10 दशमलव दो-पांच प्रतिशत की पुनर्प्राप्ति दर पर यह उचित और लाभकारी मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल है, जो उत्पादन लागत से 100 दशमलव 5 प्रतिशत अधिक है। चीनी उत्पादन सीजन 2026-27 के लिए उचित और लाभकारी मूल्य 2025-26 की तुलना में 2 दशमलव आठ-एक प्रतिशत अधिक है।

स्वीकृत किए गए उचित और लाभकारी मूल्य चीनी मिलों द्वारा चीनी के उत्पादन सीजन 2026-27 (पहली अक्टूबर, 2026 से आरंभ) में किसानों से गन्ने की खरीद पर लागू होगा। चीनी उत्पादन क्षेत्र एक महत्वपूर्ण कृषि आधारित क्षेत्र है जो लगभग 5 करोड़ गन्ना किसानों और उनके आश्रितों तथा चीनी मिलों में प्रत्यक्ष रूप से कार्यरत लगभग 5 लाख श्रमिकों की आजीविका प्रदान करता है। इसके अलावा कृषि श्रम और परिवहन सहित विभिन्न सहायक गतिविधियों में लोग काम करते हैं।

पृष्ठभूमि:

कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर और राज्य सरकारों तथा अन्य हितधारकों से परामर्श के बाद उचित और लाभकारी मूल्य का निर्धारण किया गया है।

पिछले चीनी उत्पादन सीजन 2024-25 में, देय 1,02,687 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य बकाये में से लगभग 1,02,209 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को 20.04.2026 तक किया जा चुका है; इसी अनुरूप लगभग 99 दशमलव 5 प्रतिशत गन्ने की बकाया राशि का भुगतान हो चुका है। मौजूदा चीनी उत्पादन सीजन 2025-26 में, देय 1,12,740 करोड़ रुपये के गन्ना बकाये में से किसानों को 20.04.2026 तक लगभग 99,961 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है; तदनुसार गन्ने की बकाया राशि का लगभग 88 दशमलव 6 प्रतिशत का भुगतान हो चुका है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'There could be no Netflix globally without India': Ted Sarandos on growth, cricket and AI

Media Coverage

'There could be no Netflix globally without India': Ted Sarandos on growth, cricket and AI
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत सुभाषितम साझा किया, पृथ्वी को बताया सभी जीवों की माँ
August 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए इस बात पर बल दिया कि मानवता को पृथ्वी के साथ सद्भाव में रहना चाहिए, क्योंकि पृथ्वी समस्त जीवन का पालन-पोषण करने वाली माता है और जिस नैतिक व्यवस्था का वह पालन करती है उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक साझा किया-

विश्वस्वं मातरमोषधीनां ध्रुवां भूमिं पृथिवीं धर्मणा धृताम्।

शिवां स्योनामनु चरेम विश्वहा॥

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर अपने पोस्ट में लिखा:

विश्वस्वं मातरमोषधीनां ध्रुवां भूमिं पृथिवीं धर्मणा धृताम्।

शिवां स्योनामनु चरेम विश्वहा॥