Poor remain central to policy formation and decision-making systems: PM Modi

Published By : Admin | November 2, 2022 | 19:38 IST
Hands over keys of flats to eligible Jhuggi Jhopri dwellers at Bhoomiheen Camp
“Country is moving on the path of Sabka Saath, Sabka Vikas, Sabka Vishwas and Sabka Prayas for everyone’s upliftment”
“Our government belongs to poor people. Poor remain central to policy formation and decision-making systems”
“When there is this security in life, the poor work hard to lift themselves out of poverty”
“We live to bring change in your lives”
“Work is going on to regularise the houses built in unauthorised colonies of Delhi through the PM-UDAY scheme”
“The aim of the central government is to turn Delhi into a grand city complete with all amenities in accordance with its status as the capital of the country”
“Delhi’s poor and middle class are both aspirational and talented”

कार्यक्रम में उपस्थित मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी श्रीमान हरदीप सिंह पुरी जी, राज्यमंत्री श्रीमान कौशल किशोर जी, मीनाक्षी लेखी जी, दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना जी, दिल्ली के अन्य सभी माननीय सांसदगण, अन्य सभी महानुभाव, और सभी उत्साह से भरे हुए लाभार्थी भाईयों और बहनों!

विज्ञान भवन में कार्यक्रम तो बहुत होते हैं। कोट, पैंट, टाई वाले भी बहुत लोग होते हैं। लेकिन आज जिस प्रकार के यहां सब हमारे परिवार जन दिख रहे हैं। उनका जो उमंग और उत्साह दिख रहा है। वो वाकई विज्ञान भवन को बहुत कम देखने को मिलता है। आज दिल्ली के सैकड़ों परिवारों के लिए, हजारों गरीब हमारे भाई-बहनों के लिए ये बहुत बड़ा दिन है। वर्षों से जो परिवार दिल्ली की झुग्गियों में रह रहे थे, आज उनके लिए एक प्रकार से जीवन की नई शुरुआत होने जा रही है। दिल्ली के गरीब परिवारों को पक्का घर देने का जो अभियान शुरू हुआ है, वो यहां के हजारों गरीब परिवारों के सपने को पूरा करेगा। आज यहाँ सैकड़ों लाभार्थियों को उनके घर की चाबी मिली है। और मुझे जिन 4-5 परिवारों से मिलने का मौका मिला। मैं देख रहा था उनके चेहरे पर जो खुशी, जो संतोष और वो कुछ न कुछ भाव अपने व्यक्त करते थे, वो भीतर का जो आनंद था वो प्रकट हो रहा था, एक संतोष उनके चेहरे पर महक रहा था। अकेले कालकाजी एक्सटेन्शन के फ़र्स्ट-फेज में ही 3 हजार से ज्यादा घर बनाकर तैयार कर लिए गए हैं और बहुत ही जल्द यहाँ रह रहे दूसरे परिवारों को भी गृहप्रवेश का मौका मिलेगा। मुझे विश्वास है, आने वाले समय में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे ये प्रयास दिल्ली को एक आदर्श शहर बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

साथियों,

दिल्ली जैसे बड़े शहरों में हम जो विकास देखते हैं, बड़े सपने और ऊँचाइयाँ देखते हैं, उनकी नींव में मेरे इन गरीब भाइ-बहनों की मेहनत है, उनका पसीना है, उनका परिश्रम है। लेकिन दुर्भाग्य देखिए सच्चाई ये भी है कि शहरों के विकास में जिन गरीबों का खून पसीना लगता है, वो उसी शहर में बदहाली की जिंदगी जीने को मजबूर होते रहे हैं। जब निर्माण कार्य करने वाला ही पीछे रह जाता है, तो निर्माण भी अधूरा ही रह जाता है और इसीलिए, बीते 7 दशकों में हमारे शहर,समग्र विकास से, संतुलित विकास से, holistic development से वंचित रह गए। जिस शहर में एक ओर ऊंची-ऊंची भव्य इमारतें और चमक-दमक होती है, उसी के बगल में झुग्गी झोपड़ियों में बदहाली दिखाई देती है। एक ओर शहर में कुछ इलाकों को पॉश कहा जाता है, तो दूसरी ओर कई इलाकों में लोग जीवन की मौलिक जरूरतों के लिए तरसते रहे हैं। जब एक ही शहर में इतनी असमानता हो, इतना भेदभाव हो, तो समग्र विकास की कल्पना कैसे की जा सकती है। आज़ादी के अमृतकाल में हमें इस खाईं को पाटना ही होगा। और इसलिए ही आज देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ इस मंत्र पर चलकर सबके उत्थान के लिए प्रयास कर रहा है।

साथियों,

दशकों तक देश में जो व्यवस्था रही, उसमें ये सोच बन गई थी कि गरीबी केवल गरीब की समस्या है। लेकिन आज देश में जो सरकार है, वो गरीब की सरकार है इसलिए वो गरीब को अपने हाल पर नहीं छोड़ सकती, और इसलिए, आज देश की नीतियों के केंद्र में गरीब है। आज देश के निर्णयों के केंद्र में गरीब है। विशेषकर शहर में रहने वाले गरीब भाई-बहनों पर भी हमारी सरकार उतना ही ध्यान दे रही है।

साथियों

कोई भी ये जानकर हैरान रह जाएगा कि यहां दिल्ली में ही 50 लाख से ज्यादा लोग ऐसे थे जिनके पास बैंक खाता तक नहीं था। ये लोग भारत की बैंकिंग व्यवस्था से नहीं जुड़े थे, बैंकों से मिलने वाले हर लाभ से वंचित थे। बल्कि सच्चाई ये भी थी कि गरीब, बैंक के दरवाजे तक जाने से डरता था। ये लोग दिल्ली में थे, लेकिन दिल्ली इनके लिए बहुत दूर थी। इस स्थिति को हमारी सरकार ने बदला। अभियान चलाकर दिल्ली के गरीबों के, देश के गरीबों के बैंक खाते खुलवाए गए। तब किसी ने शायद ही ये सोचा होगा कि इसके क्या क्या फायदे हो सकते हैं। आज दिल्ली के गरीब को भी सरकार की योजनाओं का सीधे लाभ मिल रहा है। आज दिल्ली में हजारों साथी रेहड़ी-पटरी की दुकान लगाते हैं, सब्जियाँ और फल बेचते हैं। कई ही साथी ऑटो-रिक्शा चलाते हैं, टैक्सी चलाते हैं। इनमें से शायद ही कोई ऐसा हो जिसके पास आज भीम-यूपीआई न हो! पैसे सीधे मोबाइल पर आते हैं, मोबाइल से पेमेंट भी हो जाता है। इससे कितनी बड़ी आर्थिक सुरक्षा भी मिली है। बैंकिंग सिस्टम से जुड़ने की यही शक्ति पीएम स्वनिधि योजना का भी आधार बनी है। इस योजना के तहत शहर में रहने वाले हमारे रेहड़ी-पटरी वाले भाइयों और बहनों को अपना काम आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। और मुझे खुशी है कि दिल्ली के भी 50 हजार से ज्यादा रेहड़ी-पटरी वाले मेरे भाई-बहन ने स्वनिधि योजना का लाभ उठाया है। इसके अलावा मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी दी गई 30 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता भी दिल्ली के छोटे उद्यमियों की काफी मदद की है।

साथियों,

हमारे गरीब साथियों को एक बड़ी दिक्कत राशन कार्ड से जुड़ी अव्यवस्थाओं से भी होती है। हमने ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ की व्यवस्था करके दिल्ली के लाखों गरीबों का जीवन आसान बनाया है। हमारे जो प्रवासी श्रमिक दूसरे राज्यों से काम करने आते हैं, पहले उनका राशन कार्ड यहां बेकार हो जाता था, एक सिर्फ कागज का टुकड़ा बनकर रह जाता था। इससे उनके लिए राशन की समस्या खड़ी हो जाती थी। ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ के जरिए इस चिंता से भी मुक्ति मिल रही है। इस योजना का लाभ कोरोना वैश्विक महामारी के समय दिल्ली के गरीबों ने भी उठाया है। इस वैश्विक संकट के समय में दिल्ली के लाखों गरीबों को केंद्र सरकार पिछले दो साल से मुफ्त राशन भी दे रही है। इस पर सिर्फ दिल्ली में ही केंद्र सरकार द्वारा ढाई हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए हैं। ये जितनी चीजें मैंने गिनाई ना, अब बताईये कितने रुपयों की मुझे advertisement देनी चाहिए थी। कितने अखबार के पेज भरे पड़े, अखबार में मोदी फोटो चमकती हो और कितने दे देते। इतना सारा काम मैं अभी जो गिना रहा हूं, अभी तो बहुत कम गिना रहा हूं वरना समय बहुत ज्यादा चला जाएगा। क्योंकि हम आपकी जिंदगी में बदलाव लाने के लिए जीते हैं।

साथियों,

दिल्ली में केंद्र सरकार ने 40 लाख से ज्यादा गरीबों को बीमा सुरक्षा कवच भी दिया है। दवाइयों का खर्च कम करने के लिए जन-औषधि केन्द्रों की सुविधा भी है। जब जीवन में ये सुरक्षा होती है, तो गरीब निश्चिंत होकर अपनी पूरी ताकत से मेहनत करता है। वो खुद को गरीबी से बाहर निकालने के लिए, गरीबी से लड़ाई लड़ने के लिए, गरीबी को परास्त करने के लिए जी-जान से जुट जाता है। ये निश्चिंतता गरीब के जीवन में कितनी महत्वपूर्ण होती है, वो किसी गरीब से बेहतर कोई नहीं जान सकता।

साथियों,

दिल्ली में एक और विषय दशकों पहले बनी हुईं अनाधिकृत कॉलोनियों का भी रहा है। इन कॉलोनियों में हमारे लाखों भाई-बहन रहते हैं। उनका पूरा-पूरा जीवन इसी चिंता में निकल रहा था कि उनके घरों का होगा क्या? दिल्ली के लोगों की इस चिंता को कम करने का काम भी केंद्र सरकार ने किया। पीएम-उदय योजना के माध्यम से दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों में बने घरों को नियमित करने का काम चल रहा है। अब तक हजारों लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। केंद्र सरकार ने दिल्ली के मध्यम वर्ग को भी उनके घर का सपना पूरा करने में बहुत मदद दी है। दिल्ली के निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोग अपना घर बना पाएं इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से ब्याज में सब्सिडी दी गई है। इस पर भी केंद्र सरकार की तरफ से 700 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए हैं।

साथियों,

केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि हम दिल्ली को देश की राजधानी के अनुरूप एक शानदार, सुविधा सपन्न शहर बनाएं। दिल्ली के विकास को गति देने के लिए हमने जो काम किए हैं, दिल्ली के लोग, दिल्ली के गरीब, दिल्ली का विशाल मध्यम वर्ग वे इन सब के साक्षी के रूप में हर जगह पर अपनी बात बताते हैं। इस बार लाल किले से मैंने देश की Aspirational Society की बात की थी। दिल्ली का गरीब हो या मध्यम वर्ग, वो आकांक्षी भी है और अभूतपूर्व प्रतिभा से भरा हुआ है। उसकी सहूलियत, उसकी आकांक्षा की पूर्ति, सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।

साथियों,

2014 में जब हमारी सरकार आई थी, तो दिल्ली-एनसीआर में 190 किलोमीटर रूट पर ही मेट्रो चला करती थी। आज दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का विस्तार बढ़कर करीब-करीब 400 किलोमीटर तक हो चुका है। बीते 8 वर्षों में यहां 135 नए मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं। आज मेरे पास दिल्ली में कॉलेज जाने वाले कितने ही बेटे-बेटियां, बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग चिट्ठी लिखकर मेट्रो सर्विस के लिए आभार जताते हैं। मेट्रो की सुविधा का विस्तार होने से हर रोज उनके पैसे भी बच रहे हैं और समय की भी बचत हो रही है। दिल्ली को Traffic Congestion से राहत दिलाने के लिए भारत सरकार द्वारा 50 हजार करोड़ रूपये के निवेश से सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है, आधुनिक बनाया जा रहा है। दिल्ली में जहां एक ओर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे बन रहे हैं, तो दूसरी ओर कर्तव्य पथ जैसे निर्माण भी हो रहे हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे हो या Urban Extension Road, अक्षरधाम से बागपत 6 लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे हो या गुरुग्राम-सोहना रोड के रूप में एलिवेटेड कॉरिडोर, ऐसे कितने ही विकास कार्य दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हैं जो देश की राजधानी में आधुनिक इनफ्रास्ट्रक्चर को विस्तार देंगे।

साथियों,

दिल्ली एनसीआर के लिए रैपिड रेल जैसी सेवाएँ भी निकट भविष्य में ही शुरू होने जा रही हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का जो भव्य निर्माण होने जा रहा है, उसकी तस्वीरें भी आपने जरूर देखी होगी। मुझे खुशी है कि द्वारका में 80 हेक्टेयर जमीन पर भारत वंदना पार्क का निर्माण अब अगले कुछ महीनों में समाप्त होने की तरफ बढ़ रहा है। मुझे बताया गया है कि DDA द्वारा दिल्ली के 700 से ज्यादा बड़े पार्कों की देखरेख की जाती है। वजीराबाद बैराज से लेकर ओखला बैराज के बीच का जो 22 किलोमीटर का स्ट्रेच है, उस पर भी DDA द्वारा विभिन्न पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

साथियों,

आज मेरे इतने सारे गरीब भाई-बहन अपने जीवन में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं, तो मैं उनसे जरूर कुछ अपेक्षाएं भी रखता हूं। अगर मैं आपसे कोई अपेक्षा रखुंगा तो पूरी करोगे ना? मैं कह सकता हूं कोई काम आप लोगों को? करेंगे, फिर भूल जाएंगे, नहीं भूल जाएंगे। अच्छा भारत सरकार करोड़ों की संख्या में गरीबों के लिए घर बना रही है। घर में नल से जल दे रही है। बिजली का कनेक्शन दे रही है। माताओं-बहनों को बिना धुएं का खाना बनाने की सहुलियत मिले इसके लिए उज्जवला सिलेंडर भी मिल रहा है। इन सुविधाओं के बीच हमें ये बात पक्की करनी है। कि हम अपने घर में एलईडी बल्ब का ही उपयोग करेंगे। करेंगे? दूसरी बात हम किसी भी हालत में कॉलोनी में पानी को बर्बाद नहीं होने देंगे। वरना आपके मालुम है कुछ लोग क्या करते हैं। बाथरूम में बाल्टी उल्टी रख देते हैं। नल चालू रखते हैं। सुबह छह बजे उठना है तो घंटी का काम करता है, पानी आएगा बाल्टी का आवाज आएगी तो लगेगा। देखिए पानी बचाना बहुत जरूरी है, बिजली बचाना बहुत जरूरी है और उससे भी आगे एक और बात हमें यहां झुग्गी-झोपड़ी का वातावरण नहीं बनने देना है। हमारी कॉलोनी स्वच्छ हो, सुंदर हो, स्वच्छता का वातावरण हो और मैं तो कहूंगा कि आप ही लोग अपनी कॉलोनी में टॉवर-टॉवर के बीच में स्पर्धा कीजिए। हर महीने स्पर्धा, कौन सा टॉवर सबसे ज्यादा स्वच्छ है। झुग्गियों के बारे में इतने दशकों से जो धारणा बनाकर के रखी गई थी, झुग्गियों को जिस तरह गंदगी से जोड़ा जाता था, अब हमारा दायित्व है इसको खत्म करना है। मुझे विश्वास है, आप सभी लोग दिल्ली और देश के विकास में इसी तरह अपनी भूमिका निभाते रहें। दिल्ली के हर नागरिक के योगदान से दिल्ली और देश के विकास की ये यात्रा बिना रुके आगे बढ़ती रहेगी। इसी विश्वास के साथ, आप सभी को एक बार फिर बहुत बहुत शुभकामनाएँ, बहुत-बहुत बधाई! बहुत बहुत धन्यवाद!

Explore More
Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya

Popular Speeches

Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya
Indian Army’s field hospital saves elderly woman rescued from rubble in quake-hit Venezuela

Media Coverage

Indian Army’s field hospital saves elderly woman rescued from rubble in quake-hit Venezuela
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM Modi, PM Sanae Takaichi of Japan attend joint press meet at Hyderabad House, New Delhi
July 02, 2026

Your Excellency, और मेरी छोटी बहन प्रधानमंत्री ताकाइची जी,

दोनों देशों के delegates,

मीडिया के साथियों,

नमस्कार!

कोनिचि वा

इंडिया-जापान ऐन्यूअल समिट के लिए, प्रधानमंत्री ताकाइची का भारत में अपनी पहली यात्रा पर स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।

वे जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री भी हैं, और एक दूरदर्शी और लोकप्रिय नेता भी हैं। इतना ही नहीं, वे जापान के नारा प्रीफेक्चर से आती हैं, जो भारत-जापान की साझा बौद्ध विरासत का एक बहुत महत्वपूर्ण केंद्र है।

Friends,

कुछ ही दिन पहले G7 समिट में मैंने कहा था, कि वैश्विक उथल-पुथल के आज के माहौल में, आपसी विश्वास हमारा सबसे बड़ा स्ट्रेटीजिक asset है। और मुझे गर्व है, कि भारत-जापान की साझेदारी इस कसौटी पर पूरी तरह खरी उतरती है।

पिछले कई दशकों में, Automotive से लेकर इलेक्ट्रानिक्स तक, जापान ने भारत की ग्रोथ स्टोरी का अहम हिस्सेदार बनकर दोस्ती और विश्वास की एक अमूल्य पूंजी बनाई है।

और आज प्राइम मिनिस्टर ताकाइची की यात्रा से, हम अपनी स्पेशल स्ट्रेटीजिक एण्ड ग्लोबल पार्ट्नर्शिप के नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।

Friends,

आज भारत और जापान, दोनों ही विश्व की सबसे बड़ी ईकानमीज़ में से हैं। एक free, prosperous, और rules-based Indo-Pacific हमारी साझा प्राथमिकता है।

क्षेत्र की सबसे बड़ी डेमोक्रैटिक और मार्केट ईकानमीज़ के रूप में, आज हमने कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। इनसे हम मिलकर पूरे क्षेत्र में शांति, स्थिरता और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

Friends ,

प्रधानमंत्री तकाइची और मेरा विश्वास है कि, technology partnership हमारे सहयोग का सबसे मजबूत स्तंभ बनेगी। इसी vision को साकार करने के लिए, आज AI के क्षेत्र में हमने एक Joint Statement भी जारी किया है। भारतीय AI ecosystem के कई प्रमुख संस्थानों ने भी आज अपने Japanese partners के साथ agreements किए हैं। जापान की precision technology और भारत की software क्षमता का संगम वैश्विक AI विकास को नई गति और शक्ति देगा।

डिफेन्स के क्षेत्र में आज हमने भारत और जापान के पहले co-development project पर agreement किया है। Naval Radio Antenna का यह project हमारी defence technology partnership में एक नया अध्याय खोलेगा। अब हम ऐसी defence technologies को साथ मिलकर विकसित करेंगे, जो regional peace, maritime security और rules-based order को मजबूत करेंगी।

Pharma, medical devices और bio-tech में आज किए गए agreements से हम global health security में भी योगदान देंगे। भारत का scale और जापान की quality को जोड़कर, हम affordable, reliable, और advanced health solutions दुनिया तक पहुँचाने के लिए काम करेंगे।

Friends,

भारत-जापान Investment Partnership निरंतर सुदृढ़ हो रही है। पिछले एक वर्ष में 100 से अधिक नए business agreements हुए हैं, जिनसे भारत में 10 billion dollars से अधिक Japanese investment आएगा। आज financial services agencies के बीच agreement से capital और investment flows और सुगम होंगे।

हमारा लक्ष्य स्पष्ट है- अगले 10 वर्षों में जापान से भारत में 10 trillion yen investment, और भारत में Japanese companies की संख्या दोगुनी करना। भारत में लगातार हो रहे रिफॉर्म्स से ease of doing business बढ़ा है, जापान की कंपनीज़ भी इसका लाभ उठा सकती हैं।

Friends,

आज के अनिश्चितता भरे युग में, भारत और जापान दोनों economic security और energy security का महत्व अच्छी तरह समझते हैं। इसी दिशा में आज हमने economic security के लिए एक Joint Roadmap तैयार किया है। इसके माध्यम से हम semiconductor, Quantum, और advanced materials जैसे strategic क्षेत्रों में supply chain resilience को मजबूत करेंगे।

Energy security के क्षेत्र में भी आज हमने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। India-Japan Bio-gas Initiative के माध्यम से हम भारत में एक हजार bio-gas और organic fertilizer plants लगाने में सहायता मिलेगी। इससे हमारी गोवर्धन पहल और मजबूत होगी।

इससे भारत के गांवों में sustainability, Prosperity, और rural livelihood, को नई शक्ति मिलेगी। Oil shock जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए आज हमने energy resilience पर भी एक महत्वपूर्ण पहल की है। साथ ही, बैटरी, green hydrogen और nuclear energy में हमारा सहयोग, विश्व के clean energy future में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

भारत और जापान मिलकर economic security को shared security, और energy transition को shared opportunity के रूप में लेते हैं, और उसको आगे बढ़ने की दिशा में हम काम करेंगे, उसको बदलेंगे।

Friends,

आज हमने भारत-जापान नेक्स्ट जनरेशन मोबिलिटी पार्ट्नर्शिप फ्रैम्वर्क भी तैयार किया है। इससे अब हम ऑटोमोटिव सेक्टर में हमारी success स्टोरी को, शिप-बिल्डिंग, ऐवीऐशन और लोजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में भी दोहराएंगे।

Friends,

हमारे संबंधों की बड़ी ताकत हमारी people-to-people ties हैं। हम टैलेंट मोबिलिटी, स्किलिंग और टेक्निकल इंटर्नशिप प्रोग्राम्स के अवसर भी बढ़ा रहें हैं। और दोनों देशों के बीच रिसर्च,एजुकेशन और स्टार्ट-अप सहयोग भी सुदृढ़ कर रहें हैं।

हमे बहुत खुशी है कि अगले वर्ष हम भारत-जापान diplomatic relations की 75th anniversary मनाने जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर हम कल्चर, टुरिज़म, और क्रिएटिव ईकानमी सहयोग से आपसी कनेक्ट और प्रगाढ़ करेंगे।

Your Excellency,

भारत और जापान की economies कॉम्पलेमेंटरी हैं। सांस्कृतिक मूल्यों से लेकर आधुनिक technology तक, हमारी सोच और अप्रोच में भी समानता है।

और सबसे बढ़कर, हमारे संबंधों की नींव अटूट आपसी विश्वास पर टिकी है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी यह विशेष साझेदारी, सशक्त और समृद्ध जापान के आपके विज़न, विकसित भारत के हमारे संकल्पऔर विश्व की प्रगति को, नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

एक सशक्त और समृद्ध जापान का आपका विज़न, विकसित भारत का हमारा संकल्प, और पूरे विश्व की प्रगति को मिलकर साकार करें।

में फिर से एक बार आपका हृदय से बहुत-बहुत स्वागत करता हूँ।

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।