Text of PM’s speech at the Foundation Stone laying of Jaffna Cultural Centre

Published By : Admin | March 14, 2015 | 15:54 IST

उपस्थित सभी वरिष्ठ महानुभाव, 

वणकम! 

भारत के प्रधानमंत्री के रूप में जाफना में पहली बार आना, मैं आज यहां कोई भी कार्यक्रम न करता सिर्फ इस धरती को नमन कर देता, तो भी पूरे श्रीलंका में और पूरे विश्व में एक बहुत बड़ी घटना के रूप में माना जाता।

PM Modi laying the foundation stone for Jaffna Cultural Centre (1)

जाफना अपनी एक नई पहचान बना रहा है। पूरे विश्व को जाफना से प्रेम के संदेश की एक नई खुशबू, पूरे विश्व को अनुभव हो रही है। और ये मेरा सौभाग्य है कि शांति, भाईचारा, सद्भभावना की इस खुशबू भरी हवा में मुझे भी सांस लेने का अवसर मिला है। 

मुख्यमंत्री श्रीमान विगनेश्वर जी ने गुजरात को लेकर के काफी तारीफ की। भारत में इन दिनों जो Co-operative Federalism पर बल देकर के आगे बढ़ रहे हैं, उसकी सराहना की और भारत से उनकी क्या-क्या अपेक्षाएं हैं? उसका भी जिक्र किया।

CROP-684-PM Modi laying the foundation stone for Jaffna Cultural Centre (6)

श्रीलंका और भारत के संबंध विशिष्ट प्रकार के हैं। हम सिर्फ पड़ोसी हैं, ऐसा नहीं है। हम सांस्क़ृतिक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हुए लोग हैं। जाफना के जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव आए हैं। बहुत कठिनाइयों का सामना यहां के लोगों ने किया है। यहां कि विश्व प्रसिद्ध Library, जिसके पास करीब-करीब एक लाख उत्तम प्रकार के ग्रंथ, Manuscripts यानि एक प्रकार से मानव जाति का अमूल्य खजाना जाफना के पास था। लेकिन वो सारा जल गया, खाक में मिल गया। आज फिर से एक बार काफी ग्रंथों को फिर से इकट्ठा कर लिया गया है, Library को फिर से एक बार जीवंत किया गया है। Road बने, रेल बने, Port बने, Airport बने - ये सारी चीजें इंसान को जोड़ने के काम आती हैं। लेकिन library जब बनती हैं, किताब जहां होती हैं, वहां सदियों को जोड़ने का काम होता है। ये सदियों को जोड़ने का काम फिर से एक बार हुआ है और इसके लिए मैं जाफना के सभी महानुभाव को हृदय से अभिनंदन करता हूं।

PM Modi laying the foundation stone for Jaffna Cultural Centre (2)

आज मुझे खुशी है कि एक Cultural centre के शिलान्यास के लिए मुझे यहां आने का सौभाग्य मिला है। इस Cultural centre को बनाने में एक स्पर्धा की गई, Architecture के संबंध में। और स्पर्धा कर-करके तय हुआ, कौन-सा design हो? और ये भी देखा गया कि जाफना की परंपराओं का उसमें अभिव्यक्ति हो। और ये जो, अभी उसका विडियो दिखाया गया, walkthrough दिखाया गया। उससे साफ नजर आता है कि पुराने और नए का कितना अद्भभुत संगम किया गया है। भारत के लिए गर्व की बात है कि जाफना में एक Unique प्रकार का और World Level का Cultural centre बनाने का हमें अवसर मिला है। 

मैं जाफनावासियों को, श्रीलंकावासियों को विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार ने ये जो काम हाथ में लिया है, हम समय पर पूरा करेंगे और कल्पना से भी अच्छा करेंगे और मेरे लिए खुशी की बात है कि पहले Cultural Programme के लिए मुझे निमंत्रण भी मिल गया और इसका मतलब ये है कि Commitment कितना स्पष्ट है। Commitment में कितना Commitment है, ये नजर आता है। 

आज एक प्रकार से मेरी ये यात्रा त्रिवेणी संगम है। आज यहां आने से पहले तलाइमनार में रेलवे का उद्घाटन करके मैं आया। मन को इतना आनंद होता था उस दृश्य को देखकर के कि समुद्र के छोर तक रेल की पटरी है और उधर रामेश्वरम है। ये Project अपने आप में किसी भी भारत के नागरिक को, जिसने इस काम को किया है, गर्व दिलाता है, आनंद देता है। तलाइमनार में आज जो Railway project का लोकार्पण हुआ है, मुझे विश्वास है इस पूरे क्षेत्र के विकास को एक नई गति देगा। 
PM Modi laying the foundation stone for Jaffna Cultural Centre (3)

मेरे लिए आज दूसरी खुशी की बात है कि जाफना के Housing Project का भी आज हम लोकार्पण कर रहे हैं। और उन संकटों के काल में जिन परिवारों ने सहन किया है। आज उनको जब अपना घर मिले, अपना एक बसेरा मिले तो उसके आशीर्वाद की ताकत बहुत बड़ी होती है और एक प्रकार से हमारे यहां तो कहा गया है, सेवा परमोधर्मः ये Housing Project एक प्रकार से एक उत्तम से उत्तम धर्म कार्य है जो कि सेवा के रूप में हमें करने को मिला है। और ये तीसरा प्रकल्प में आज जो कर रहा हूं - वो एक Central Cultural Centre का शिलान्यास करने का अवसर मुझे मिला है। और इस प्रकार से आज ये मेरी यात्रा त्रिवेणी बन गई है। 

मैंने कल संसद में, मुझे वहां निमंत्रित किया गया। संसद में मुझे संबोधित करने का अवसर मिला और वहां मैंने अपने मन की बातें बताई हैं, जो आज अखबारों में काफी मात्रा में छपी हैं। श्रीलंका को भी प्रगति करनी है। एकता और अखंडता से प्रगति होगी। एकता से साथ समरसता भी चाहिए और कोई भी भू-भाग हो, कोई भी नागरिक हो हर एक को समान अवसर मिलेगा और सबको आगे बढ़ने की संभावनाएं पैदा होंगी। ये शुभकामनाएं भारत की तरफ से हर श्रीलंकावासी को, हर नागरिक को रहेंगी। 

मैं अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव से कहता हूं। शांति, एकता, सद्भभावना - ये प्रगति के मूल मंत्र हैं, विकास के मूल मंत्र हैं। और मैं भी आपको विकास की नई ऊंचाइयों पर देखना चाहता हूं, इसी धरातल पर देखना चाहता हूं।

PM Modi laying the foundation stone for Jaffna Cultural Centre (5)
आपने मेरा स्वागत किया, सम्मान किया। मैं आपका बहुत आभारी हूं और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं - श्रीलंका की प्रगति और विकास के लिए भारत से जो भी बन सकेगा। कभी भारत पीछे नहीं रहेगा। ये दोस्ती सदियों पुरानी है और सदियों तक चलने वाली दोस्ती है। इसको हम निभाते रहेंगे। 

मैं फिर एक बार आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। 

वणकम।

Explore More
Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya

Popular Speeches

Today, the entire country and entire world is filled with the spirit of Bhagwan Shri Ram: PM Modi at Dhwajarohan Utsav in Ayodhya
'Strategic partnership' to 'Cooperation in AI': Six major outcomes of PM Modi's historic Sweden visit - Check

Media Coverage

'Strategic partnership' to 'Cooperation in AI': Six major outcomes of PM Modi's historic Sweden visit - Check
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...

Your Excellency Prime Minister of नॉर्वे,
दोनों देशों के delegates,
मीडिया के साथियों,
नमस्कार!

नॉर्वे की यात्रा करके मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह देश नेचर और human progress के बीच हार्मनी का एक सुंदर उदाहरण है।

सबसे पहले, मैं प्रधान मंत्री जी का इस आत्मीयता भरे स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। और कल नॉर्वे के Constitution Day के महत्वपूर्ण अवसर पर, मैं विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की ओर से, नॉर्वे जैसे सुदृढ़ और जीवंत लोकतंत्र की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।

मैं पिछले वर्ष नॉर्वे आने वाला था, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण वह यात्रा स्थगित करनी पड़ी। उस कठिन समय में Norway ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के साथ मजबूती से खड़े होकर सच्ची मित्रता का परिचय दिया। आज जब मैं Norway आया हूँ, तो मैं उस solidarity के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

Friends,

आज विश्व एक अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। यूक्रेन हो या वेस्ट एशिया, दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में, भारत और यूरोप, अपने संबंधों के एक नए स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रहे है।

पिछले वर्ष, भारत और यूरोपियन फ्री ट्रैड एसोसिएशन ने, एक ऐतिहासिक ट्रैड एण्ड इकनॉमिक पार्ट्नर्शिप अग्रीमन्ट लागू किया। यह अग्रीमन्ट भारत और नॉर्वे के बीच, Shared प्रोग्रेस और प्रास्पेरिटी सुनिश्चित करने का ब्लू प्रिन्ट है। इस अग्रीमन्ट में, अगले पंद्रह वर्ष में भारत में, one hundred बिलियन डॉलर इनवेस्टमेंट, और one मिलियन jobs क्रीऐट करने का लक्ष्य है। आज, हम दोनों ने, इस अग्रीमन्ट के promise को outcomes में बदलने के लिए, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

Friends,

आज हम भारत-नॉर्वे संबंधों को, एक ग्रीन स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप का स्वरूप दे रहे हैं। इस स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप से, क्लीन एनर्जी से लेकर क्लाइमेट रिज़िल्यन्स, ब्लू ईकानमी से लेकर ग्रीन शिपिंग, हर क्षेत्र में भारत की स्केल, स्पीड और टैलेंट को, नॉर्वे की टेक्नॉलजी और कैपिटल के साथ जोड़कर, हमारी कम्पनीस ग्लोबल सोल्युशंस डिवेलप करेंगी।

Friends,

रिसर्च, एजुकेशन, और इनोवैशन भी, हमारे संबंधों के मजबूत pillars बन रहे हैं। आज हमने सस्टेनिबिलिटी, ओशन एनर्जी, जिऑलोजी और हेल्थ जैसे क्षेत्रों में, रिसर्च को-ऑपरेशन बढ़ाने पर सहमति बनाई।

इंजीनियरिंग, AI, साइबर, और डिजिटल जैसे सेक्टर में हम अपनी university और स्टार्ट-अप एकोसिस्टम को जोड़कर अपने पार्ट्नर्शिप को फ्यूचर रेडी बनाएंगे। स्किल डेवलपमेंट और टैलेंट मोबिलिटी में भी हमारा सहयोग और व्यापक होने जा रहा है।

Friends,

नॉर्वे आर्कटिक रीजन का एक महत्वपूर्ण देश है। आर्कटिक और पोलर रिसर्च में हमारा लंबे समय से सहयोग रहा है। भारत के आर्कटिक रिसर्च स्टेशन "हिमाद्रि” के ऑपरेशन के लिए हम नॉर्वे के आभारी हैं। ISRO और नॉर्वे स्पेस एजेंसी के बीच आज हो रहा MoU, हमारे स्पेस को-ऑपरेशन को भी नए आयाम देगा।

इन सभी क्षेत्रों में गहरे सहयोग से हमारे scientists, क्लाइमेट चेंज को समझने, फ्रैजाइल एकोसिस्टम को प्रोटेक्ट करने, और human फ्यूचर को सिक्युर करने में योगदान देंगे।

Friends,

भारत और नॉर्वे की ग्रीन स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप, पूरे विश्व के लिए लाभदायक होगा। हमे बहुत खुशी है कि नॉर्वे आज, इंडो-पेसिफिक oceans इनिश्येटिव से जुड़ रहा है।

दो बड़े मैरीटाइम देश होने के नाते, हम साथ मिलकर मरीन ईकानमी, मैरीटाइम सिक्युरिटी और कपैसिटी बिल्डिंग में सहयोग को मजबूत करेंगे। आज हमने triangular डेवलपमेंट को-ऑपरेशन अग्रीमन्ट किया है। अब हम मिलकर ग्लोबल साउथ के देशों में, भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से, human development में योगदान देंगे।

Friends,

भारत और नॉर्वे, दोनों, rules based order, डायलॉग और डिप्लोमसी में विश्वास रखते हैं। हम एकमत हैं कि मिलिटरी कॉन्फ्लिक्ट से किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं निकल सकता। यूक्रेन हो या पश्चिमी एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के हर प्रयास का समर्थन करते हैं और समर्थन करते रहेंगे।

हम इस बात पर भी एकमत हैं, कि बढ़ते हुए ग्लोबल challenges के समाधान के लिए Global institutions का रिफॉर्म अनिवार्य है। और terrorism के हर रूप को जड़ से समाप्त करना हमारी साझी प्रतिबद्धता है।

Excellency,

आर्कटिक से outer space तक, ग्रीन शिपिंग से ब्लू ईकानमी तक, एनर्जी सिक्युरिटी से लेकर फूड सिक्युरिटी तक, हमारा सहयोग नए frontiers को छू रहा है। आइए हम अपनी ग्रीन स्ट्रटीजिक पार्ट्नर्शिप के माध्यम से, एक ट्रस्टेड, फ्यूचरिस्टिक और long-term पार्ट्नर्शिप का नया अध्याय लिखे।

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।