വികസനത്തിൻ്റെ പേരിൽ ഇവിടെ നടക്കുന്നത് , 100% അഴിമതിയാണ്: ആന്ധ്രാപ്രദേശിലെ രാജമുണ്ട്രിയിൽ പ്രധാനമന്ത്രി മോദി
വൈഎസ്ആർ കോൺഗ്രസിന് ആന്ധ്രാപ്രദേശിൽ 5 വർഷം ലഭിച്ചു, എന്നാൽ അവർ ഈ 5 വർഷം പാഴാക്കി: പ്രധാനമന്ത്രി മോദി രാജമുണ്ട്രിയിൽ
കോൺഗ്രസ് നേതാക്കൾ ഇതിനകം പരാജയം അംഗീകരിച്ചു, ആന്ധ്രാപ്രദേശിലെ ജനങ്ങൾ വൈഎസ്ആർ കോൺഗ്രസിനെ പൂർണ്ണമായും തള്ളിക്കളഞ്ഞു: പ്രധാനമന്ത്രി മോദി

ना आंध्रा कुटुम्ब सभ्युलन्दरिकी नमस्कारालु । राजामहेंद्रवरम वासियों को नमस्कार। मैं गोदावरी माता को भी प्रणाम करता हूं। इसी धरती पर आदिकवि नन्नया ने तेलुगु का सबसे पुराना साहित्य रचा था। मैं देख रहा हूँ, आज वो धरती एक नया इतिहास रचने जा रही है।

साथियों,

13 मई को आप अपने वोट से आंध्र प्रदेश की विकास यात्रा का नया अध्याय शुरू करेंगे। लोकसभा चुनाव में तो NDA रिकॉर्ड बनाएगी ही, आंध्र विधानसभा में भी अगले 5 साल के लिए NDA सरकार तय हो जाएगी। ये विकसित आंध्र प्रदेश-विकसित भारत की तरफ बहुत बड़ा कदम होगा।

साथियों,

मैं साफ देख रहा हूँ, ओडिशा से आ रहा हूँ, वहां भी असंबेली के चुनाव चल रहे हैं। यहां भी असंबेली के चुनाव हैं, इस समय देश में जितने भी विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं, सब में एनडीए की सरकार बनेगी।

साथियों,

इस चुनाव में एक ओर काँग्रेस पार्टी है और दूसरी ओर YSR कांग्रेस है। कांग्रेस के नेता यहां नतीजों से पहले ही हार मान चुके हैं। और आंध्र प्रदेश की जनता ने YSR कांग्रेस को भी पूरी तरह रिजेक्ट कर दिया है। आंध्र प्रदेश में YSR कांग्रेस को पूरे five years का अवसर मिला। इन्होंने ये five years भी बर्बाद किए, और आंध्र को भी विकास में पीछे कर दिया।

साथियों,

जब चंद्रबाबू जी की सरकार थी, तब ये राज्य विकास के टॉप पर था। लेकिन YSR कांग्रेस ने यहां विकास की गाड़ी को पटरी से उतार दिया। जनता के हित में काम करने के बजाए, इस सरकार ने तो उल्टा आंध्र प्रदेश को ही भारी कर्ज में डूबो दिया। इसलिए, देश हो या प्रदेश, आज विकास का एक ही गारंटी है, और वो गारंटी है- NDA.

साथियों,

आंध्र युवाओं और युवा टैलेंट का प्रदेश है। टेक्नोलॉजी में आपकी काबिलियत का लोहा पूरी दुनिया मानती है। इसलिए, आज जब देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, तो आंध्र का तेजी से आगे बढ़ना उतना ही जरूरी है। लेकिन यहां की राज्य सरकार में ये उम्मीद बेकार है। डेवलपमेंट के नाम पर यहां काम Zero और करप्शन Hundred Percent हुआ है। यहां केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट्स को delay करके, जनता के हित को डिरेल कर दिया है। इसलिए राज्य और केंद्र में जब NDA की डबल इंजन सरकार होगी तो तो सभी रुके काम पूरे होंगे।

भाइयों और बहनों,

आपको कांग्रेस से भी उतना ही सावधान रहना है। आप याद करिए, 10 साल पहले कांग्रेस ने देश को कहां पहुंचा दिया था। जब काँग्रेस, केंद्र सरकार में थी भारत की चर्चा स्कैम्स के लिए होती थी।

भाइयों और बहनों,

ये कांग्रेस वाले, इंडी-अलायंस वाले, गुस्से में आए दिन ED-ED चिल्लाते रहते हैं। आप जानते हैं, ऐसा ये क्यों करते हैं? इसका जवाब, आज पूरा देश टीवी पर देख रहा है। झारखंड में ED ने नोटों के पहाड़ खोद कर निकाले हैं। कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के पास से ये नोटों का पहाड़ निकला है। सोचिए,कांग्रेस वालों ने अपने नौकर के घर को काली कमाई का गोदाम बना रखा था। ये पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कांग्रेस के एक सांसद के पास से नोटों का इससे भी बड़ा पहाड़ मिला था। इतने नोट हैं कि मशीनें भी गिनते-गिनते थक जाती हैं।

साथियों,

आज मैं देश के सामने एक और संयोग की बात करूंगा। आखिर ऐसा क्यों है कि जिनके पास से भी नोटों के ये पहाड़ मिलते हैं, वो कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली के करीबी होते हैं। ऐसा क्यों होता है? कहीं ऐसा तो नहीं कि जो पैसे पकड़े जा रहे हैं, वो कहीं सप्लाई होने के लिए रखे थे। कहीं ऐसा तो नहीं कि कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली ने देशभर में ऐसे ही काली कमाई के गोदाम बना रखे हैं। देश ये कांग्रेस के शहज़ादे से जरूर जानना चाहता है।

साथियों,

मोदी जब इनकी काली कमाई पकड़ लेता है, तो ये मोदी को गालियों पर गालियां देते हैं। लेकिन मोदी को गालियों की नहीं, गरीब की चिंता है। उस गरीब की, जिसका पैसा इन भ्रष्टाचारियों ने लूटा है। इसलिए मोदी कानूनी सलाह ले रहा है। अभी तो ED ने ही सिर्फ सवा लाख करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। अगर पूरा मिलाकर देखेंगे, तो कई लाख करोड़ रुपए जब्त हुए हैं। मैं कानूनी राय ले रहा हूं कि जिनको लूटा है, उनको पैसे वापस कैसे लौटाया जा सकता है। पहले भी मोदी ऐसे ही 17 हजार करोड़ रुपए, उसके हकदारों को लौटा चुका है। किसी गरीब का हक नहीं मारा जाएगा, ये मोदी की गारंटी है। आज भारत Reform, Perform and Transform के मंत्र पर चलते हुए तेज गति से विकास कर रहा है। आपके एक सही वोट ने समस्याओं को संभावनाओं में बदल दिया है। आज पूरी दुनिया भारत को लेकर Positive है। ऐसे में आंध्र प्रदेश के लोगों को भी कांग्रेस और YSR काँग्रेस की Negativity से दूर रहना है, बीजेपी के साथ जुड़ना है।

साथियों,

ये लोग शराबबंदी का वादा करके सरकार में आए थे। लेकिन आज राज्य सरकार ही शराब की डीलिंग और भ्रष्टाचार करने में लगी है। यहां शराब का बड़ा सिंडिकेट चल रहा है। कहने वाले कहते हैं कि आज आंध्र सरकार सैंड माफिया और शराब माफिया ही चला रहे हैं। YSR कॉंग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार फुल स्पीड में है। लेकिन, विकास कार्यों पर ब्रेक लगा हुआ है।

साथियों,

आपको याद होगा, YSR काँग्रेस ने आंध्र प्रदेश में तीन-तीन राजधानी बनाने की बात कही थी। लेकिन, इतने वर्षों में ये एक राजधानी भी नहीं दे पाये। तीन राजधानियों के नाम पर ये लोग बड़ी लूट के चक्कर में थे। लेकिन, उसके पहले ही सरकार का खजाना खाली कर दिया है। ये लोग सिर्फ करप्शन मैनेज कर सकते है, Financial Management YSR काँग्रेस के वश की बात नहीं है। जब जनता की सेवा का इरादा ना हो तो नतीजे भी नहीं मिलते। पोलावरम परियोजना को ठप्प करके इन्होंने आंध्र प्रदेश की Lifeline पर भी ब्रेक लगा दिया है। केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए Fifteen Thousand crore रुपए दे चुकी है। लेकिन, YSR कांग्रेस सरकार इसे आगे नहीं बढ़ने देना चाहती। आज आंध्र प्रदेश का किसान, सिंचाई के लिए परेशान है। किसानों को पैडी का सही रेट भी नहीं मिल रहा है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, 4 जून के बाद आंध्र प्रदेश में NDA सरकार ऐसी सभी समस्याओं को दूर करेगी।

साथियों,

NDA के लिए विकसित आंध्र प्रदेश, विकसित भारत के विजन का हिस्सा है। इसीलिए, पिछले 10 वर्षों में हमने आंध्र प्रदेश में तेजी से विकास किया है। आज अमरावती-विजयवाड़ा सड़क परियोजना पर तेजी से काम जारी है। आंध्र प्रदेश को हैदराबाद से जोड़ने वाली सड़क बनाई जा रही है। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की तरह यहां भी विशाखापट्टनम- चेन्नई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।


साथियों,

चेन्नई से कोलकाता हाइवे हो, राजामुंदरी एयरपोर्ट हो, विशाखापट्टनम में नया साउथ कोस्ट रेलवे जोन हो, विकास के ये प्रोजेक्ट्स इस क्षेत्र की तस्वीर बदलेंगे। यहां नेशनल हाइवे का काम पूरा होने से फिशिंग हार्बर और काकीनाडा Port तक कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। इससे सी-फूड का कारोबार बढ़ेगा और मछुआरों को फायदा होगा।

साथियों,

आंध्र प्रदेश विकास और विरासत की धरती है। यहां की पहचान NTR गारू से होती है। NTR गारू ने भगवान राम का चरित्र जन-जन तक पहुंचाया था। अब बीजेपी ने भव्य राम मंदिर का 500 साल पुराना सपना पूरा किया है। लेकिन तुष्टिकरण में डूबी कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर का बायकॉट कर दिया है। कांग्रेस का कोई नेता अगर भक्तिभाव से राम मंदिर चला जाता है, तो उसे पार्टी से निकाल दिया जाता है।

साथियों,

13 मई को आपको आंध्र प्रदेश के भविष्य के लिए मतदान करना है। इस बार आंध्र प्रदेश के पास मोदी की गारंटी भी है, चंद्रबाबू जी का नेतृत्व भी है, और हमारे पवन कल्याण जी का विश्वास भी है। मेरा आप सभी से अनुरोध है, राजमुंदरी से श्रीमती डी पुरंदेश्वरी जी, अमलापुरम से श्री गंटी हरीश मधुर जी, नरसापुरम से श्री भुपथीराजू श्रीनिवास वर्मा जी, एलूरु से श्री पुत्ता महेश यादव जी, काकीनाडा से श्री तंगेल्ला उदय श्रीनिवास जी, इन सभी को भारी बहुमत से विजयी बनाएँ। इसके साथ ही, मेरे साथ मंच पर विधानसभा के NDA प्रत्याशी भी हैं। इनकी जीत आंध्र प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाएगी। मेरा एक और आग्रह है। यहाँ से जाकर, ज्यादा से ज्यादा परिवारों में जाना, ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलना, उनको कहिएगा, मोदी जी राजमुंदरी आए थे, और मोदी जी ने आपको प्रणाम कहा है। मेरा प्रणाम जरूर पहुंचा दीजिए।

मेरे साथ बोलिए,
भारत माता की जय!

भारत माता की जय!

भारत माता की जय!

बहुत बहुत धन्यवाद!

Explore More
ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം

ജനപ്രിയ പ്രസംഗങ്ങൾ

ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം
Chronic therapies power 11% growth in Indian pharma market in May

Media Coverage

Chronic therapies power 11% growth in Indian pharma market in May
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
World Leaders Congratulate Prime Minister Shri Narendra Modi on Becoming India’s Longest-Serving Elected Prime Minister
June 09, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi received warm congratulations from world leaders on the eve of his becoming the longest-serving elected Prime Minister of India. World leaders from across the globe paid tribute to Prime Minister’s transformative governance, his advocacy for the Global South, and his vision of an inclusive and economically dynamic India.

H.E. Anura Kumara Disanayaka, the President of Sri Lanka, in a letter dated 8 June 2026 addressed to the Prime Minister, conveyed the warm congratulations of the Government and people of Sri Lanka to him, stating: “This milestone is a testament not only to your years in office, but also to the trust and confidence that the people of the world’s largest democracy have repeatedly placed in your leadership.” The President also highlighted India’s remarkable economic and social transformation and noted that Prime Minister Modi’s vision has inspired many beyond India’s borders, including Sri Lanka. Prime Minister Modi visited Sri Lanka from 4–6 April 2025, his fourth visit to the island nation, during which he was conferred the Mitra Vibhushana, Sri Lanka’s highest civilian honour accorded to a foreign dignitary. The visit reaffirmed India’s Neighbourhood First policy, with Sri Lanka among the closest beneficiaries of India’s steadfast partnership, including India’s pivotal support during Sri Lanka’s economic difficulties in 2022.

H.E. James Marape, the Prime Minister of Papua New Guinea, in a personal video message, described Prime Minister Modi as “a role model and an example of leadership”. He also stated - “Lifting over 200 million people out of poverty to good life today is an amazing feat.” Prime Minister Marape expressed Papua New Guinea’s warm friendship and its desire to further consolidate bilateral ties. Prime Minister Modi’s historic visit to Papua New Guinea in May 2023, the first-ever by an Indian Prime Minister, for the Third Forum for India–Pacific Islands Cooperation (FIPIC-III) Summit was a landmark moment in India’s engagement with the Pacific Island nations. The visit underscored India’s role as a committed partner of the Global South.

H.E. Kamla Persad-Bissessar, the Prime Minister of Trinidad and Tobago, congratulated Prime Minister Modi on this occassion, noting that “under the leadership of Prime Minister Modi, India has evolved as a leading voice on global matters.” She highlighted Prime Minister Modi’s journey from humble beginnings to leading a nation of 1.4 billion people across three terms, and underscored India’s significant achievements in foreign policy, economic growth, infrastructure, and socio-economic development. Prime Minister Modi paid a landmark visit to Trinidad and Tobago from 3–4 July 2025, the first bilateral visit by an Indian Prime Minister in 26 years, coinciding with the 180th anniversary of the arrival of Indian immigrants to Trinidad and Tobago.