मुम्बई। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव अभियान चलाने के लिए शहर में आए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डांवाडोल होती अर्थव्यवस्था, लचर सुरक्षा व्यवस्था और वोट-बैंक की राजनीति करने जैसे कई मुद्दों पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

घाटकोपर में एक रैली को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री ने हाल ही बयान दिया था कि देश की सम्पत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। यह भाषा वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित है। मोदी ने कहा, देश की सम्पत्ति पर हमारे गरीबों का अधिकार है, फिर चाहे वे किसी भी धर्म, जाति या आयु से सम्बन्ध रखते हों। उन्होंने जाति आधारित सर्वे करवा कर सशस्त्र सेनाओं को धार्मिक आधार पर बांटने के लिए भी संप्रग सरकार की निन्दा की।

मोदी ने आर्थिक मंदी जैसी दुखती रग को भी छुआ और देश को इससे बाहर निकालने का फार्मूला ढूंढ निकालने का वादा किया। उन्होंने कहा कि गुजरात हर तरह के विकास के लिए उदाहरण बन गया है। उन्होंने महाराष्ट्र में सत्तारुढ़ कांग्रेस-राकांपा के नेतृत्व वाली लोकतांत्रिक मोर्चे की सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर भी निशाना साधा। इस बारे में उन्होंने आगे कहा, महाराष्ट्र से गुजरात आने-जाने वाले प्रत्येक ट्रक को समान टोल भरना पड़ता है। फिर भी इसके राजस्व में 200 करोड़ रुपए प्रति वर्ष का अंतर है। उन्होंने कहा कि गुजरात ने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके चेकपोस्टों पर भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है।

इससे पूर्व कल्याण में एक रैली के दौरान मोदी ने मनमोहन सिंह पर मतदान से चुन कर आने के बजाय 'नामांकित' उम्मीदवार होने के लिए निशाना साधा। मोदी ने कहा, यह लोकतंत्र का उपहास ही है कि देश को एक ऐसा व्यक्ति चला रहा है, जिसने स्वयं कभी चुनाव नहीं लड़ा।

 

Explore More
ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം

ജനപ്രിയ പ്രസംഗങ്ങൾ

ശ്രീരാമജന്മഭൂമി ക്ഷേത്രത്തിലെ പതാക ഉയർത്തൽ ഉത്സവത്തിനിടെ പ്രധാനമന്ത്രി നടത്തിയ പ്രസം​ഗം
PM Modi urges people to take 9 pledges on health, saving water, others

Media Coverage

PM Modi urges people to take 9 pledges on health, saving water, others
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
സോഷ്യൽ മീഡിയ കോർണർ 2026 ഏപ്രിൽ 16
April 16, 2026

From Bullet Trains to Billion-Dollar Apple Exports: How PM Modi is Scripting India’s Golden Chapter