हाई-क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण लोगों के सशक्तीकरण का माध्यम है: प्रधानमंत्री
पिछले 12 सालों में केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के हाईवे पर भारी निवेश किया है, जिससे तीर्थ यात्रियों की यात्रा बेहतर हुई है और किसानों तथा समुद्री उत्पादों की ढुलाई आसान हुई है: पीएम
पिछले दस सालों में भारतीय रेल एक आधुनिक, कुशल और जनकेंद्रित परिवहन व्यवस्था में बदल गई है, और यह बदलाव तमिलनाडु में साफ दिखाई दे रहा है: पीएम
यह गर्व का विषय है कि ‘मेक इन इंडिया’ का हमारा दृष्टिकोण आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहा है और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर रहा है: प्रधानमंत्री
केंद्रीय बजट में तमिलनाडु को रेयर अर्थ कॉरिडोर का हिस्सा बनाया गया है, जो उन्नत विनिर्माण, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देता है: प्रधानमंत्री
विकसित भारत के निर्माण के लिए तमिलनाडु का विकास हमारा सामूहिक लक्ष्य है: प्रधानमंत्री

श्री आर. एन. रवि, एल. मुरुगन, एडप्पाडी के. पलानीस्वामी, नैनार नागेंद्रन, ई. वी. वेलु, और तमिलनाडु के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, वणक्कम!

मैं पवित्र और ऐतिहासिक शहर मदुरै में आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं मीनाक्षी अम्मन और भगवान सुंदरेश्वर को नमन करता हूं। आज का कार्यक्रम तमिलनाडु की विकास यात्रा में एक गौरवपूर्ण अध्याय का प्रतीक है। हमने चार हज़ार चार सौ करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया है। ये परियोजनाएं कनेक्टिविटी में बदलाव लाएंगी, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगी, रोजगार सृजित करेंगी और लाखों लोगों के जीवन को बदल देंगी। इससे किसानों को बाज़ारों तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़कों की सुविधा मिलेगी और तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को यात्रा करने में आसानी होगी। साथ ही व्यवसायों के लिए त्वरित परिवहन की सुविधा मिलेगी। उच्च-गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे का निर्माण लोगों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है।

मित्रों,

पिछले बारह वर्षों में, भारत सरकार ने तमिलनाडु के राजमार्ग नेटवर्क में भारी निवेश किया है। 2014 से अब तक यहां चार हजार किलोमीटर से अधिक राजमार्गों का निर्माण किया गया है। आज, मुझे दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए खुशी हो रही है। पहली परियोजना, दो हजार एक सौ करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ मरक्कनम-पुदुचेरी खंड को चार लेन का बनाना। इससे तमिलनाडु और पुदुचेरी में तटीय पर्यटन, व्यापार और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। दूसरी परियोजना, परमाकुडी-रामनाथपुरम खंड को चार लेन का बनाना। इस परियोजना में, हम एक हजार आठ सौ करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रहे हैं। यह रामेश्वरम और धनुषकोडी जैसे स्थानों तक पहुंच को काफी बढ़ाएगा। इससे तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा में आसानी और कृषि उत्पादों व समुद्री उत्पादों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित होती है।

मित्रों,

पिछले एक दशक में, भारतीय रेलवे में बहुत बड़ा बदलाव आया है। यह एक आधुनिक, कुशल और जन-केंद्रित परिवहन के रूप में उभर रहा है। यह बदलाव विशेष रूप से तमिलनाडु में दिखाई दे रहा है। हमारी सरकार आने के बाद से तमिलनाडु के रेल बजट आवंटन में लगभग नौ गुना वृद्धि हुई है। 2009 से 2014 के दौरान, रेलवे का औसत वार्षिक आवंटन आठ सौ अस्सी करोड़ रुपये था। 2026-27 में, यह आवंटन बढ़कर सात हज़ार छह सौ करोड़ रुपये हो गया है।

तमिलनाडु में एक हज़ार तीन सौ किलोमीटर से अधिक नई पटरियां बिछाई गई हैं। 97 प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। सैकड़ों फ्लाईओवर और अंडरपास से सुरक्षा और दक्षता में सुधार हुआ है। पिछले वर्ष, मुझे तमिलनाडु में नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन करने का सौभाग्य मिला। यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज है, जो इंजीनियरिंग उत्कृष्ट का प्रतीक है। यह ब्रिज अपने आप में तमिलनाडु में पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण बन गया है।

मित्रों,

अभी, 9 वंदे भारत ट्रेनें और 9 अमृत भारत ट्रेनें तमिलनाडु के लोगों को लाभ पहुंचा रही हैं। ऐसी हाई-स्पीड ट्रेनों के कोचों का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी में किया जा रहा है। यह गौरव की बात है कि ‘मेक इन इंडिया’ का हमारा विजन आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रहा है और हमारे युवाओं के लिए रोजगार सृजित कर रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत, 77 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। ये स्टेशन आराम, पहुंच और स्थानीय पहचान का प्रतिबिंब हैं। आज, हम तमिलनाडु में आठ पुनर्विकसित स्टेशनों का उद्घाटन कर रहे हैं। चेन्नई बीच-चेन्नई एग्मोर चौथी लाइन के लोकार्पण से चेन्नई में हज़ारों दैनिक यात्रियों को लाभ होगा। मुझे कुंभकोणम, येरकॉड और वेल्लोर में आकाशवाणी के नए एफएम रिले ट्रांसमीटरों का उद्घाटन करते हुए भी प्रसन्नता हो रही है। ये रेडियो स्टेशन आज से आपकी सेवा के लिए समर्पित होंगे।

मित्रों,

तमिलनाडु के बुनियादी ढांचे के लिए वित्त पोषण पिछले दशक की तुलना में अब तीन गुना हो गया है और 2026 का बजट भी तमिलनाडु पर विशेष ध्यान देने के साथ इसी प्रवृत्ति को जारी रखता है। इस बजट में, हमने बेंगलुरु-चेन्नई और चेन्नई-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का प्रस्ताव दिया है। ये प्रस्ताव इस पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में क्रांति लाएंगे। बजट में तमिलनाडु को रेयर अर्थ कॉरिडोर के हिस्से के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। रेयर अर्थ कॉरिडोर उन्नत विनिर्माण, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देगा।

मित्रों,

तमिलनाडु का इतिहास और विरासत बहुत समृद्ध है। आदिचनल्लूर जैसे ऐतिहासिक स्थलों को वैश्विक विरासत स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। पुलिकट झील और पोधिगई मलाई के आसपास इको-टूरिज्म पहल प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र को संरक्षित करते हुए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। पूरे देश में, विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए लगभग दो सौ इंडस्ट्रियल क्लस्टर की पहचान की जाएगी और उन्हें सहायता दी जाएगी। हम सभी जानते हैं कि तमिलनाडु में कई उद्योग हैं और इसलिए, इस योजना से यहां के युवाओं को लाभ होगा।

मित्रों,

हर भारतीय 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित है। तमिलनाडु देश के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाएगा। हमारा सामूहिक लक्ष्य विकसित भारत के लिए एक विकसित तमिलनाडु है। केंद्र समावेशी विकास और राज्य की प्रगति के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

नंद्री (धन्यवाद)

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
One of the world’s first canal-top solar projects placed a 750-meter solar array above an Indian irrigation canal, generating clean power while saving an estimated 9 million liters of water each year

Media Coverage

One of the world’s first canal-top solar projects placed a 750-meter solar array above an Indian irrigation canal, generating clean power while saving an estimated 9 million liters of water each year
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 17 जुलाई 2026
July 17, 2026

Green Trains, Private Rockets & Global Partnerships — PM Modi’s New India is Playing to Win