प्रधानमंत्री ने 9 करोड़ किसानों के लिए 18,000 करोड़ रुपये की 21वीं पीएम-किसान किस्त जारी की
भारत प्राकृतिक खेती का वैश्विक केन्द्र बनने की राह पर है: प्रधानमंत्री
भारत के युवा खेती को एक मॉडर्न और बड़े पैमाने पर बढ़ने वाले मौके के तौर पर तेजी से पहचान रहे हैं; इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बहुत मजबूती मिलेगी: प्रधानमंत्री
प्राकृतिक खेती भारत की अपनी देसी अवधारणा है; यह हमारी परंपराओं में बसा है और हमारे पर्यावरण के लिए सटीक है: प्रधानमंत्री
‘एक एकड़, एक सीजन’- एक एकड़ जमीन पर एक सीजन के लिए प्राकृतिक खेती करें: प्रधानमंत्री
हमारा लक्ष्य प्राकृतिक खेती को पूरी तरह से विज्ञान पर आधारित आंदोलन बनाना हो: प्रधानमंत्री

वणक्कम!

मंच पर विराजमान तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी एल मुरुगन जी, तमिलनाडु एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉक्टर के. रामासामी जी, अलग अलग कृषि संगठनों से आए गणमान्य सभी महानुभाव, अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, मेरे प्यारे किसान भाईयों और बहनों और देश भर में डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से लाखों किसान हमारे साथ जुड़े हुए हैं, मैं यहां से उनको भी वणक्कम कहता हूं, नमस्कार कहता हूं, और सबसे पहले मैं आपकी भी और देशभर में जमा हुए मेरे किसान भाई बहनों की भी क्षमा मांगता हूं। मुझे आने में करीब-करीब एक घंटा देरी हो गई, क्योंकि आज पुट्टपर्थी में सत्य साईं बाबा के कार्यक्रम में था, लेकिन वहां कार्यक्रम थोड़ा लंबा चल गया, तो मुझे आने में विलंब हुआ, आप सबको जो असुविधा हुई, देशभर में मै देख रहा हूं, काफी लोग बैठे हैं, इसके लिए मैं आप सबकी क्षमा मांगता हूं।

मैं जब पांडियन जी का भाषण सुन रहा था, मुझे लग रहा था अच्छा होता, किसी ने मुझे बचपन में तमिल सिखाई होती, तो मैं आज उस स्पीच का इतना आनंद ले सकता था, लेकिन मुझे वो सौभाग्य नहीं मिला, लेकिन जो कुछ मैं समझ पा रहा था, वो जल्लीकट्टू की बात कर रहे थे, वे कोविड के समय जो कठिनाईयां हुई उसकी चर्चा कर रहे थे, लेकिन मैंने रवीश जी को कहा है कि मुझे पांडियन जी के भाषण को हिंदी और अंग्रेजी में तयार करके भेजें, मैं इसे पढ़ना चाहूंगा, लेकिन मैं उनकी भावना को पूरी तरह आत्मसात कर रहा था, मैं अनुभव कर रहा था और मेरे लिए बहुत अच्छा पल था ये। जब मैं यहां मंच में आया, तो मैं देख रहा था काफी किसान भाई बहन, वो अपना गमछा घुमा रहे थे, तो मुझे लग रहा था कि बिहार की हवा मेरे आने से पहले पहुंच गई है।

मेरे किसान भाई बहनों,

कोयंबटूर की इस पावन धरती पर, सबसे पहले मैं मरुद-मलई के भगवान मुरुगन को प्रणाम करता हूं। कोयंबटूर, कल्चर, कम्पैशन और क्रिएटिविटी की भूमि है। ये शहर अपनी दक्षिण भारत की उद्यम शक्ति का पावर सेंटर है। यहां का टेक्सटाइल सेक्टर, देश की इकॉनमी का बहुत बड़ा कॉन्ट्रिब्यूटर है, और अब तो कोयंबटूर एक और मायने में विशेष बन गया है, यहां के भूतपूर्व सांसद सी.पी.राधाकृष्णन जी, अब उपराष्ट्रपति के तौर पर हम सब का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

साथियों,

नैचुरल फार्मिंग, एक ऐसा विषय है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं तमिलनाडु के सभी किसान साथियों को, South India Natural Farming Summit के इस अभूतपूर्व आयोजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

और अभी मैं प्रदर्शनी देखने गया था, मुझे बहुत किसानों से बातचीत करने का सौभाग्य मिला और कोई मैकेनिकल इंजीनियरिंग करके, पीएचडी करके खेती कर रहा है, कोई नासा में चंद्रियान का काम करते करते छोड़ करके खेती कर रहा है, और खुद खेती करता है इतना ही नहीं, अनेक किसानों को वो तैयार कर रहे हैं, नवजवानों को ट्रेन कर रहे हैं, मैं आज सार्वजनिक रूप से स्वीकार करना होगा, अगर मैं आज इस कार्यक्रम में ना आया होता तो मैंने मेरी जिन्दगी में बहुत कुछ गवाया होता और आज मैंने यहां आ करके बहुत कुछ सीखा है। मैं अब मन से तमिलनाडु के किसानों की जो हिम्मत है, परिवर्तन को स्वीकार करने की उनकी जो ताकत है, उसको सौ -सौ सलाम करता हूँ।

यहां किसान भाई-बहन, एग्रीकल्चर साइंटिस्ट, इंडस्ट्री से जुड़े साथी, स्टार्ट अप्स और इनोवेटर्स सब एक साथ जुटे हैं। मैं आप सभी का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

साथियों,

आने वाले वर्षों में मैं भारत की खेती में कई बड़े बदलाव होते देख रहा हूं। भारत, नैचुरल फार्मिंग का ग्लोबल हब बनने के रास्ते पर है। हमारी Biodiversity एक नया आकार ले रही है, देश के युवा भी अब एग्रीकल्चर को एक Modern, Scalable Opportunity के रूप में देख रहे हैं। इससे देश की रूरल इकॉनमी को बहुत बड़ी ताकत मिलने जा रही है।

मेरे किसान भाई बहनों,

बीते 11 वर्षों में देश के पूरे कृषि सेक्टर में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। हमारा Agricultural Export करीब करीब दोगुना हुआ है। खेती को आधुनिक बनाने के लिए, सरकार ने किसानों को मदद देने का हर रास्ता खोला है। किसान क्रेडिट कार्ड- अकेले KCC से ही, इस साल किसानों को 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद दी गई है, ये 10 लाख करोड़ आंकड़ा बहुत बड़ा है। 7 साल पहले पशुपालकों और मछलीपालकों को KCC की सुविधा मिलने के बाद वो भी इसका जमकर लाभ उठा रहे हैं। बायो-फर्टिलाइजर पर GST कम होने से भी किसानों को बहुत फायदा हुआ है।

साथियों,

अभी कुछ ही देर पहले, इसी मंच से हमने देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी की है। देश के कोने-कोने में किसानों को 18 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं। यहां तमिलनाडु के भी लाखों किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे पहुंचे हैं।

साथियों,

अब तक इस योजना के तहत, देश के छोटे किसानों को 4 लाख करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जा चुकी है। ये राशि किसानों के खेती से जुड़े अनेक कामों को पूरा करने का माध्यम बनी है। मैं इस योजना के लाभार्थी करोड़ों किसान भाई-बहन को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। वहाँ पीछे दो बालिकाएं प्लेकार्ड लेकर कब से खड़ी हैं हाथ उनके थक जाएंगे। मैं सिक्योरिटी के लोगों से कहूंगा कि वो लेकर के शायद मेरे लिए लेकर आई हैं, वो लेकर के मुझे दे दीजिए और आपका जो कुछ भी मैसेज होगा मैं उसको बड़ी गंभीरता से लूँगा। उसको जरा कलेक्ट करके मेरे पास पहुंचा दीजिए।

साथियों,

थैंक यू बेटा, आप कबसे हाथ ऊपर करके खड़े थे।

साथियों,

नैचुरल फार्मिंग का विस्तार, आज 21वीं सदी की कृषि की मांग है। बीते कुछ सालों में, मांग बढ़ने के कारण, खेतों में, एग्रीकल्चर से जुड़े कई सेक्टर्स में, केमिकल्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। Chemical Fertilisers और Pesticides के ज्यादा इस्तेमाल के कारण, Soil Fertility गिर रही है, Soil Moisture पर असर पड़ रहा है, और इन सब के साथ Farming की Cost हर साल वो बढ़ती ही जा रही है। इसका Solution, Crop Diversification और Natural Farming से ही संभव है।

साथियों,

हमारी मिट्टी की Fertility और Crops में Nutritional Revival के लिए, हमें नैचुरल फार्मिंग के रास्ते पर बढ़ना ही होगा। ये हमारा विजन भी है और हमारी जरूरत भी है। तभी जाकर, हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए, अपनी Biodiversity को संरक्षित रख पाएंगे। नैचुरल खेती हमें क्लाइमेट चेंज, मौसम में हो रहे बदलाव का सामना करने में मदद करती है। ये हमारी मिट्टी की सेहत को स्वस्थ रख सकती है। और इससे लोगों को नुकसान करने वाले केमिकल्स से भी बचाया जा सकता है। आज का ये आयोजन, इसी दिशा में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है।

साथियों,

हमारी सरकार भारत के किसानों को नैचुरल फार्मिंग के लिए भी बहुत प्रोत्साहन दे रही है। एक वर्ष पहले केंद्र सरकार ने, National Mission On Natural Farming की शुरुआत की थी। इससे लाखों किसान जुड़ चुके हैं। इसका Positive Impact खासतौर पर पूरे दक्षिण भारत में दिख रहा है। यहां आज तमिलनाडु में ही, करीब 35 हजार हेक्टेयर लैंड पर ऑर्गैनिक और नैचुरल फार्मिंग हो रही है।

साथियों,

नैचुरल फार्मिंग, भारत का अपना स्वदेशी विचार है। ये हमने कहीं से इंपोर्ट नहीं किया है। यानी ये हमारी ट्रेडिशन से जन्मा है, हमारे पूवर्जों ने तपस्या करके इसको तैयार किया है, और ये हमारे पर्यावरण के अनुकूल है। मुझे खुशी है कि दक्षिण भारत के किसान, प्राकृतिक खेती की परंपराओं जैसे, पंचगव्य, जीवामृत, बीजामृत, आच्छादन आदि को निरंतर अपनाए हुए हैं। ये परंपराएं मिट्टी का स्वास्थ्य बेहतर रखती हैं, फसलों को केमिकल मुक्त रखती हैं, और इनपुट कॉस्ट बहुत कम कर देती हैं।

साथियों,

नैचुरल फार्मिंग के साथ हम अगर श्रीअन्न-मिलेट्स की पैदावार जोड़ते हैं, तो ये भी धरती मां की रक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। तमिलनाडु में तो भगवान मुरुगन को, शहद और श्रीअन्न से बने तेनुम् तिनई-मावुम्, उसका भोग लगाया जाता है। तमिल रीजन्स में कम्बु और सामई, केरला-कर्नाटका में रागी, तेलुगु भाषी राज्यों में सज्जा और जोन्ना, ये पीढ़ियों से हमारे खान-पान का हिस्सा रहे हैं। हमारी सरकार का प्रयास है कि हमारा ये सुपरफूड दुनिया भर के बाज़ारों तक पहुंचे। और वैश्विक बाजार में इनकी पहुंच बढ़ाने में नैचुरल फार्मिंग, केमिकल फ्री फार्मिंग को भी, इसकी भी बहुत बड़ी भूमिका है। इसलिए मैं समझता हूं, इस समिट में इससे जुड़े प्रयासों पर भी अवश्य चर्चा होनी चाहिए।

साथियों,

मेरा एक आग्रह मोनोकल्चर के बजाय मल्टीकल्चर कृषि का भी रहा है। हमें इसकी प्रेरणा दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों से मिलती है। अगर हम केरला या कर्नाटका के Hilly Areas में जाएं, तो वहां Multi-Storey Agriculture के उदाहरण दिखते हैं। एक ही खेत में, नारियल, सुपारी और Fruit Plants होते हैं। इनके नीचे मसालों और काली मिर्च की खेती होती है। यानी छोटे से हिस्से में ही, इतनी सारी चीजों को पूरी व्यवस्था बनाकर उगाया जा सकता है। यही नैचुरल फार्मिंग का भी मूल दर्शन है। खेती के इस मॉडल को हमें Pan India लेवल पर आगे ले जाना है। मैं राज्य सरकारों से भी कहूंगा, कि वो इसपर विचार करें कि कैसे हम इन प्रैक्टिसेज को देश के अलग-अलग भूभागों में लागू कर सकते हैं।

साथियों,

साउथ इंडिया एग्रीकल्चर की एक लिविंग यूनिवर्सिटी रहा है। इसी भूभाग पर दुनिया के सबसे पुराने Functioning Dams बने। यहां Thirteenth Century में कलिंग-रायन Canal बनी, यहां के मंदिरों के तालाब Decentralized Water Conservation Systems का एक मॉडल बने, इसी धरती ने नदियों के जल को नियंत्रित कर, इसे खेती के लिए इस्तेमाल करने का मॉडल दिया। इसी धरती ने हज़ारों वर्ष पहले इतनी Scientific Water Engineering की है। इसलिए, मेरा विश्वास है, देश और दुनिया को Natural Farming में लीडरशिप भी इसी भूभाग से मिलेगी।

साथियों,

विकसित भारत के लिए, एक फ्यूचरिस्टिक एग्रीकल्चर इकोसिस्टम बनाने के लिए, हम सभी को एक साथ मिलकर काम करना होगा। मैं देशभर के मेरे किसान भाई-बहनों को, तमिलनाडु के मैं मेरे किसान साथियों से कहूंगा, कि आप वन एकड़, वन सीज़न से शुरुआत करें। यानी आप एक सीज़न में एक एकड़ भूमि पर, अपने खेत में एक एकड़, एक कोने में नैचुरल फार्मिंग करके देखें। वहां से जो नतीजे मिलेंगे, उनके आधार पर आप दूसरे साल और ज्यादा करें, तीसरे साल और ज्यादा करें और आप आगे बढ़ें। मैं सभी Scientists और Research Institutions से भी आग्रह करुंगा, कि Natural Farming को Agriculture Curriculum का मुख्य हिस्सा बनाएं। आप गांव में जाकर, किसानों के खेत को अपनी लैब बनाएं, हमें हर हाल में नैचुरल फार्मिंग को Science-Backed Movement बनाना होगा। नैचुरल फार्मिंग के इस अभियान में राज्य सरकारों और FPO’s की भूमिका, और बहुत बड़ी भूमिका है। बीते कुछ सालों में देश में 10 हजार किसान उत्पाद संघ- FPO’s बने हैं। FPO’s के सहयोग से हम किसानों के छोटे-छोटे समूह (Clusters) बनाएं। वहीं पर सफाई, पैकिंग, Processing की सुविधा दें। और E-Nam जैसे Online बाज़ार से सीधे जोड़ें, इससे प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को और लाभ होने की संभावनाएं होगी। जब हमारे किसान का पारंपरिक ज्ञान, विज्ञान की ताकत, और सरकार का समर्थन, तीनों जुड़ जाते हैं, तो किसान भी समृद्ध होगा, और हमारी धरती मां भी स्वस्थ रहेगी।

साथियों,

मेरा पक्का विश्वास है ये समिट, और खासकर के हमारे किसान भाई-बहनों ने जो नेतृत्व दिया है, इस समिट से देश में नैचुरल फार्मिंग को एक नई दिशा मिलने वाली है। यहां से नए Ideas, नए सोल्यूशन निकलेंगे। इसी उम्मीद के साथ, आप सभी को फिर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद! मेरे साथ बोलिये-

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

भारत माता की जय।

बहुत-बहुत धन्यवाद!

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s AI moment: Sarvam turns unicorn at $1.5 billion valuation

Media Coverage

India’s AI moment: Sarvam turns unicorn at $1.5 billion valuation
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
आज दुनिया संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि भरोसे की कमी से जूझ रही है: G7 समिट में पीएम मोदी
June 16, 2026

राष्ट्रपति मैक्रों,
Your Excellencies,

नमस्कार!

G-7 समिट में हमारे गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं राष्ट्रपति मैक्रों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।

Friends,

आज का विश्व पहले से कहीं अधिक inter-connected और inter-dependent है। किसी भी देश की ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि केवल उसकी सीमाओं के भीतर तय नहीं होती। Mobility, data, capital, technology, ये सभी हमें आपस में जोड़ते हैं।

ऐसे समय में Partnerships का महत्व स्वाभाविक रूप से बढ़ जाता है। लेकिन साझेदारियाँ तभी सफल होती हैं जब उनके केंद्र में विश्वास हो। आज सबसे महत्वपूर्ण Strategic Asset कोई mineral, technology या market नहीं, बल्कि आपसी विश्वास है।

विश्वास कि टेक्नॉलजी और supply chains को हथियार के रूप में नहीं, global good के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। विश्वास कि विकास के अवसर कुछ देशों तक सीमित नहीं रहेंगे। विश्वास कि वैश्विक संस्थान सभी देशों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे।

Friends,

पिछली सदी में मानवता को दो विश्व युद्धों से गुज़रना पड़ा। अनेक बलिदानों के बाद विश्व समुदाय ने शांति, स्थिरता और समृद्धि की ओर बढ़ने के लिए व्यवस्थाएं विकसित की। इन व्यवस्थाओं का आधार भी trust ही था।

किन्तु अनेक दशकों से, अनेक पीढ़ियों के योगदान से बनाए गए विश्वास को आज चोट पहुँच रही है। कोविड ने हमें आईना दिखाया कि trust और solidarity के दावे कितने खोखले थे।

Today the world does not suffer from a shortage of resources; it suffers from a shortage of trust. And the future of our partnerships depends on building this trust.

अमेरिका के राष्ट्रपति रोनल्ड रेगन ने कहा था: Trust but Verify. यह आज के समय में भी प्रासंगिक है। भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है कि हम नए युग के अनुरूप trusted rules based order का निर्माण करें।

Friends,

भारत ने सदैव विश्व को एक परिवार के रूप में देखा है। हमारे सभी प्रयास “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” यानि, welfare and happiness for all के मूल सिद्धांत पर आधारित रहे हैं।

भारत का अनुभव दिखाता है कि विकास सबसे अधिक प्रभावी तब होता है जब वह लोगों की आकांक्षाओं से जुड़ा हो। यही सिद्धांत हमारी अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का भी आधार है। इसी सोच के साथ भारत ने International Solar Alliance, Coalition for Disaster Resilient Infrastructure, ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस, Mission LiFE, और “एक पेड़ माँ के नाम” जैसी वैश्विक पहलों को आगे बढ़ाया है।

संकट के समय भारत ने First Responder के रूप में सभी देशों की सहायता करना अपना दायित्व समझा है। कोविड महामारी के दौरान भारत ने डेढ़ सौ से अधिक देशों को दवाइयाँ और vaccines उपलब्ध कराईं।

श्रीलंका में cyclone हो, अफगानिस्तान में भूकंप हो, मोज़ाम्बिक में floods हों, या क्यूबा और जमैका में hurricane, भारत ने सदैव "Humanity First" के सिद्धांत पर कार्य किया है। हमारी विकास साझेदारियाँ भी इसी भावना को प्रतिबिंबित करती हैं। हमारे प्रयास पार्टनर देशों में capacity building और कौशल विकास पर केन्द्रित रहे हैं।

भारत का मानना है: The true test of partnership is not what we build for others, but what we enable others to build for themselves.

Friends,

आज ग्लोबल साउथ की विश्व समुदाय से बहुत उम्मीदें हैं। किन्तु उनकी अपेक्षा सहारे की नहीं, साथ की है। वे वैश्विक विकास के लाभार्थी नहीं, उसके भागीदार बनना चाहते हैं।

हमें donor–recipient की सोच से आगे बढ़कर, equal पार्टनर्स के रूप में काम करना होगा। उनके पास-पास नहीं, साथ-साथ चलना होगा। साझेदारी को dependency के बजाय, dignity से जोड़ना होगा। इन प्रयासों से हम भावी पीढ़ियों के सतत विकास की मजबूत नींव रख सकेंगे।

Friends,

अंतरराष्ट्रीय साझेदारियाँ और वैश्विक एकजुटता तभी सार्थक बन सकती हैं, जब हम साझा चुनौतियों का मिलकर समाधान करें। भारत का दृढ विश्वास है कि विश्व के विभिन्न हिस्सों में चल रहे तनावों और युद्धों का स्थायी समाधान dialogue, diplomacy और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के मार्ग से ही संभव है।

हम west asia में शांति प्रयासों में हुई प्रगति का स्वागत करते हैं। इस संघर्ष से west asia में हमारे मित्र देशों को जान-माल का नुकसान झेलना पड़ा है। होर्मुज़ स्ट्रेट में maritime ट्रेड में आई बाधा के कारण पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा। भारत के कई civilians को जान गंवानी पड़ी। Global maritime ट्रेड के माध्यम से सभी देशों को आपस में जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा हमारा दायित्व है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि समुद्री मार्ग सुरक्षित रहें, और Seafarers बिना भय के अपना कार्य कर सकें।

Friends,

भारत इन विषयों पर सभी पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

बहुत-बहुत धन्यवाद।